ख़बरें विस्तार से
अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें
Wednesday, 2 January 2019
मुलताई देखे कैसे होता है, रेत का अवैध कारोबार एवं परिवहन
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
सत्ता बदली-सरकार बदली व्यवस्था जस की तस। नए पदस्थ कलेक्टर के आदेशों का पालन नही हो रहा है। जाने रेत का ओवर लोडिंग एवम रायल्टी का बड़ा खुलासा ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की रिपोर्ट। 2 जनवरी 2019 सुबह 6.30 स्थान बिरुल रोड का चौराह।
www.graminmedia.com
मुलताई नगर में हो सकता घोर जलसंकट
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
अगर कार्यवाही नही हुई तो, मुलताई नगर में आ सकता है घोर जल संकट। ग्राम सांडिया के पेयजल दान दाता किसानों ने ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई को बताया
www.graminmedia.com
मुलताई विधान चुनाव में कांग्रेस पार्टी का कर्ज माफी आवेदन भ्रम के हालत
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
मुलताई विधान सभा में चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने किसान मांग पत्र के वादे कर्जा माफ,बिजली बिल आफ,समर्थन मूल्य का करो हिसाब को लेकर फार्म भरने वाले हीत ग्राही से ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने चर्चा की तो जानकारी में आया कि, निजी फाइनेंस प्रा. लि. बैंक जैसे-ग्राम मोही की रजनी सोनी कर्ज राशि 17 हजार का कर्ज माफी का प्रकरण सुने,,, कांग्रेस के वादा पत्र में केवल सहकारी बैंक और राष्ट्रीकृत बैंक के 2 लाख की बात है।
ग्रामीण मीडिया मांग करता है कि, मुलताई विधायक एवं केबिनेट मंत्री स्पष्ट करे। बड़ी सँख्या में मुलताई विधानसभा क्षेत्र में आम ग्रामीण हर स्तर पर जा-जा करके प्राईवेट कम्पनियो की कर्ज माफी के लिये चिंतित है।
www.graminmedia.com
Tuesday, 1 January 2019
खेती बाड़ी जानकारी:खेत में धुंआ करने से पाले से बचेगी फसल
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
www.graminmedia.com
बैतूल, 01 जनवरी 2019
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा किसान भाइयों को सुरक्षा एवं सतर्कता हेतु सलाह दी गई है। कृषि विभाग ने कहा है कि किसान पाले का पूर्व अनुमान लगाते हुए बचाव के उपाय करें।
पाले से बचाव के लिये रात में खेत में 6-8 जगह धुंआ करना चाहिये। धुंआ इस प्रकार किया जाना चाहिये, जिससे धुंआ सारे खेत में छा जाये तथा खेत के आसपास का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक आ जाये। इस प्रकार धुंआ करने से पाले से फसल का बचाव किया जा सकता है। पाले की संभावना पर हल्की सिंचाई, जिससे कि खेत गीला हो जाये, कर देना चाहिये। इसी तरह रस्सी का उपयोग भी पाले से काफी सुरक्षा प्रदान करता है। इसके लिये दो व्यक्ति सुबह-सुबह जितनी जल्दी हो सके, एक लम्बी रस्सी को उसके दोनों सिरों से पकडक़र खेत के एक सिरे से दूसरे सिरे तक ले जाते हैं। इससे फसल पर रात का जमा पानी गिर जाता है और फसल की पाले से रक्षा हो जाती है।
www.graminmedia.com
पचमढ़़ी महोत्सव 2018 में महका जिले का गुलाब
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
बैतूल, 01 जनवरी 2019
नमर्दापुरम् संभाग अंतर्गत होशंगाबाद जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पचमढ़ी में 25 से 30 दिसंबर तक आयोजित पचमढ़ी महोत्सव में पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें जिले के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने भी भाग लिया।
उक्त पुष्प प्रदर्शनी में जिले के पुष्प उत्पादक किसानों एवं शासकीय उद्यान में उत्पादित गुलाब की विभिन्न किस्में, सेवंती, झरबेरा, ग्लेडीओलस, रजनीगंधा एवं विभिन्न प्रकार के कट फ्लावर के प्रादर्श प्रदर्शन हेतु भेजे गए।
उप संचालक उद्यान डॉ. आशा उपवंशी वासेवार ने बताया कि पचमढ़ी महोत्सव में बैतूल जिले के फूलों की सुंदरता ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। फूलों की खेती में विशेष पहचान रखने वाले जिले के गुनखेड़ गांव के पुष्प उत्पादक कृषक श्री हनुमंत कनाठे ने गुलाब, झरबेरा और सेवंती की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन किया। उन्हें डच गुलाब के लिए प्रथम पुरस्कार, पौलिएन्था गुलाब के लिए द्वितीय तथा सेवंती के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला। बैतूलबाजार के कृषक श्री नवनीत वर्मा को गुलाब के विभिन्न वर्गों में दो द्वितीय पुरस्कार मिले। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में जिले के शासकीय उद्यान द्वारा सेवंती की विभिन्न किस्में, गुलाब एवं रजनीगंधा कट फ्लावर के प्रादर्श रखे गए थे, जिसमें गुलाब पुष्प को एक प्रथम, सेवंती पुष्प को एक प्रथम और दो द्वितीय तथा रजनीगंधा पुष्प को एक द्वितीय पुरस्कार मिला। निर्णायक समिति में उप संचालक उद्यान डॉ. आशा उपवंशी वासेवार भी शामिल थीं।
www.graminmedia.com
ग्राम पंचायत स्तर पर भी नागरिकों की समस्याएं सुलझना शुरू कलेक्टर श्री पिथोड़े ने की शुरुआत
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
बैतूल, 01 जनवरी 2019
जिले में प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई अब ग्राम पंचायत स्तर तक भी होगी। कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े ने दूरदराज के ग्रामीणों की सुविधा के दृष्टिगत यह व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। नव वर्ष की शुरुआत में 01 जनवरी मंगलवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था प्रभावशील हुई एवं आमजन अपनी समस्याएं लेकर ग्राम पंचायतों में पहुंचे। ग्राम पंचायतों में उपस्थित विभिन्न विभागों के मैदानी अमले ने उनकी समस्याओं पर उचित निराकरण की कार्रवाई की।
जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े, सीईओ जिला पंचायत श्री क्षितिज कुमार सिंहल एवं अपर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा आवेदकों की सुनवाई की गई। इस दौरान कलेक्टर ने पट्टे के पात्र हितग्राहियों को पट्टे उपलब्ध कराने के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी तरह वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित आवेदनों पर भी तत्काल कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को पाबंद किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास के इच्छुक हितग्राहियों को कलेक्टर द्वारा समझाईश दी गई कि उनका क्रम आने पर आवास योजना का लाभ अवश्य मिलेगा। मुलताई तहसील अंतर्गत ग्राम बिरूल बाजार के पट्टेधारियों के आवेदन पर वहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित होने वाले आवासों का तत्काल ले-आउट करवाने के कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए। जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में लगभग 89 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके समय-सीमा में निराकरण हेतु कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
www.graminmedia.com
Subscribe to:
Posts (Atom)





