ख़बरें विस्तार से
अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें
Saturday, 5 January 2019
सब्जियों में फसल बीमा, की जानकारियां उद्यानिकी अधिकारी मुलताई
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने उद्यानिकी अधिकारी से सब्जियों की फसल बीमा सम्बंधित जानकारियां पर चर्चा की, जाने प्रधानमंत्री फसल बीमे के बारे में सविस्तार जानकारी
www.graminmedia.com
Friday, 4 January 2019
मुलताई विधानसभा को आदर्श और मॉडल विधान सभा बनाने रचनात्मक पहल
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
www.दिनांक 5 जनवरी 2019 (शनिवार) सुबह 6.30 बजे स्थान बिरुल मार्ग से मुलताई फोरलेन पर साईंखेड़ा थाने के सामने से RTO चैक पोस्ट बचा करके। ओवर लोडिंग औऱ रायल्टी के टाईमिंग ओर स्थान बचाते हैं प्रति दिन इस मार्ग से और दूसरा प्रभात पटट्न रॉड पर पांढुर्णा साईड से बेरोक टोक रेत का ये कारोबार चालू है। शासन और प्रशासन का मोरल सपोट के कारण। सत्ता और सरकार बदली लेकिन व्यवस्था जस की तस।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने आज औऱ कल में मय प्रमाण के
1. हरे वृक्षों का जकिरा ग्राम कुजबा
2.ग्राम चन्दोरा के ढाबे पर शराब बिक्री।
3. ग्राम बिरुल रोड मुलताई से रेत का अवैध परिवहन।
प्रमाण सहित जनहित में बताया। इस लिये की मुलताई विधायक केबिनेट मंत्री भी अपनी पहली सभा मे कहा था कि, अवैध गतिविधि पर अंकुश लगे। हमारा प्रयास है कि, मुलताई विधान सभा आदर्श और मॉडल विधान सभा बने ये मा. सुखदेव पांसे मंत्री जी के सपनो की विधान सभा हो। ग्रमीण मीडिया सेंटर भी उनके साथ।.com
मुलताई में हर मुख्य रोड़ पर अवैध शराब का कारोबार जोरो पर
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
मुलताई तहसील मुख्यालय से तीन किलोमीटर की दूरी पर चन्दोरा खेडलीबाजार मुख्य मार्ग पर खुले आम देशी औऱ विदेशी शराब की बिक्री चालू है। आज 4 जनवरी 2019 शाम बजे (शुक्रवार) को इस ढाबे के अंदर जा करके देखा तो लाल का 180 ml की 70 ऱु में इस होटल में अंडे के अलावा खाने की कोई सामग्री नही है। नाम मात्र का ढाबा है।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई से विधायक जी ने कहा था कि मुलताई विधानसभा क्षेत्र में अवैध गति विधियों शराब,जुआ औऱ सट्टे पर रोक रहेगी। जानकार सूत्रों ने बताया कि मुलताई नगर में चार स्थानों पर सट्टा चालू हुआ है। गौर तलब हो कि, ये वो ग्राम है। जहां की बड़ी संख्या महिलाओं ने थाने में शिकातय की थी। माँ ताप्ती तट पर पूजा की थी। बहुत चर्चित छात्रा मयूरी पर शराबी ने हमला किया था ये वही ग्राम चन्दोरा है।
www.graminmedia.com
ग्रामीण मीडिया की सूचना पर हरी लकड़ी के साथ तीन ट्रक,हाइड्रा पकड़ा
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की सूचना एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजेश शाह की सक्रियता से आमला तहसील,ग्राम खेडलीबाजार के पास ग्राम कुजबा में बड़ी मात्रा में बबूल की लकड़ियों का जखीरा के साथ तीन ट्रक दो भरे एक खाली औऱ हाइड्रा क्रेन पकड़ी।
1. वाहन क्रमांक नम्बर MP 48H0 988
2. वाहन क्रमांक नम्बर MP 09 HF 3948
3. वाहन क्रमांक नम्बर MP 09 HF 7082
4 हाइड्रा क्रेन बैतूल वर्मा
बड़ी मात्रा में हरे बबूल की बिना अनुमति की लकड़ी राजस्व विभाग ने सूचना पर पकड़ी।
www.graminmedia.com
बैतूल, जिला कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने मुलताई आमला तहसील का निरीक्षण किया
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
मुलताई में पटवारी की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने किया निलंबित 04 जनवरी 2019
कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े ने शुक्रवार को जिले के आमला एवं मुलताई तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव करने एवं कार्यालय परिसरों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पटवारी आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी तरह संवेदनशील रहें। उनसे संबंधित कार्यों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री डीआर तेनीवार भी उनके साथ थे।
तहसील आमला के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा भी की। साथ ही कहा कि नामांकन, बंटवारा, सीमांकन इत्यादि के प्रकरण तत्परता से निराकृत किए जाएं। तहसील कार्यालय की आवश्यक मरम्मत करवाई जाए, यहां बाउण्ड्रीवॉल निर्मित हो तथा कार्यालय में आने वाले नागरिकों के लिए बैठने व पेयजल के माकूल प्रबंध हों। यहां नागरिकों की मांग पर सप्ताह में एक दिन एसडीएम कोर्ट लगाने के निर्देश भी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को दिए। अधिकारीद्वय ने आमला थाने का भी निरीक्षण किया।
तहसील कार्यालय मुलताई के निरीक्षण के दौरान पटवारी श्री शंकरलाल भलावी की अपने दायित्वों में अनियमितता संबंधी शिकायत मिलने पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री राजेश शाह ने बताया कि शिकायत के परीक्षण उपरांत उक्त पटवारी को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा तहसील कार्यालयों में आवेदकों को नकल प्रदाय करने की सुगम व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कृषि उपज मंडी मुलताई भी पहुंचे, जहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के भुगतान में अनावश्यक विलंब न हो। एकाउंट नंबर से संबंधित त्रुटियों को भी निराकृत कर शीघ्रता से भुगतान किया जाए।
यहां जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए बोरी-बंधान एवं अन्य जल संरचनाएं बनाने पर भी विशेष ध्यान दें। आगामी दिनों में जहां जल संकट आने की संभावना है, वहां जल आपूर्ति के स्त्रोतों को अभी से चिन्हित करें एवं जल आपूर्ति करने की कार्य योजना तैयार की जाए। प्रभातपट्टन के भ्रमण के दौरान कलेक्टर द्वारा जनपद पंचायत का निरीक्षण किया गया। जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के सीईओ को निर्देश दिए गए।
www.graminmedia.com
लकड़ी का अवैध परिवहन की सूचना दो शासन,प्रशासान को
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई के जागरूक पाठको अभी-अभी सूचना मिली है कि, खेडलीबाजार के पास कुचबा औऱ बांगा ग्राम में दो ट्रक बबूल की हरे झाड़ो की लकड़ी भर रही है। जो इस क्षेत्र से छिंदवाड़ा ओर हैदराबाद तक जा रही हैं। इतनी बड़ी मात्रा में किसी भी प्रकार की लकड़ी काटने की अनुमति नही मिलती है। कई सड़क मार्ग है। अगर इस पर रोक नही लगी तो ये व भाग रेगिस्तान बन जायेगा । सूचना दे करके इस पर रोक लगाए।
आप वाहन की फ़ोटो, लोकेशन भेजे,एसडीएम मुलताई, एस डी ओ पी मुलताई सम्बघित थाना तहसीलदार या ग्रामीण मीडिया सेण्टर को 9926407240 पर सूचना दे। रोको इस काम को। जनहित में।
www.graminmedia.com
Subscribe to:
Posts (Atom)




