ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Monday, 21 January 2019

मुलताई चारा संकट को देखते हुए, चारा परिवहन पर सीमा बंधी करे,

ग्रामीण मीडिया संवाददाता म. प्र.  चारा नियंत्रण अधिनियम २००२ लागू करे



इस साल बरसात कम होने से जिले को शासनस्तर से  जल संकट क्षेत्र घोषित किया गया है।  मध्य प्रदेश पेयजल संकट अधिनियम लागू है. जिसके कारण मुलताई तहसील में सिचाई के जलाशयों से सिचाई पर प्रतिबंध रहने से गेहू का रकबा कम हो गया है।  जिसका सीधा असर गेहू  भूसे पशुचारे पड़ा पड़ा है। मुलताई क्षेत्र में दूध ही मुख्य रोजगार है। जलसंकट के कारण इस साल पानी और चारे का घोर संकट है। 
उक्त हालत के कारण पशुओं के चारे के जिले के भार परिवहन पर शासन स्तर तत्काल प्रभाव से रोक लगाना चाहिए। मुलताई से हर दिन बड़े पैमाने पर भूसा,मक्का की कड़वी,सोयाबीन का कुटार (भूसा) सीमावर्ती प्रदेश महाराष्ट्र जा रहा है। शासन का इस  ओर ध्यान नहीं है।  इस साल पानी और भूसे का घोर संकट का साल है।  ग्रामीण मीडिया मांग करता है की  जनहित में  प्रशासन चारा अधिनियम 2002 लागू करे.  मुलताई से रोज बड़े पैमाने पर परिवहन जारी है।  
 www.graminmedia.com

कुंभ जाने वाले यात्रिओ को मिली विशेष ट्रेन इलाहाबाद के लिये

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे के प्रयास से मुलताई में इलाहबाद टे्रन को 21 जनवरी को विशेष स्टाप
------------------------
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे के प्रयास से इलाहबाद में आयोजित कुंभ मेले के दृष्टिगत नागपुर से इलाहबाद चलने वाली विशेष ट्रेन 01209 नागपुर-इलाहबाद एक्सप्रेस का 21 जनवरी को मुलताई में विशेष स्टाप दिया गया है। उक्त ट्रेन 21 जनवरी की सायं 7.50 बजे मुलताई स्टेशन पर रूकेगी। कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं द्वारा श्री पांसे के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया गया।
 www.graminmedia.com

मुलताई मंत्री जी की समझाई के बाद भी चक्का जाम ग्राम नरखेड़

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई में विगत दिनों ग्राम नरखेड़ में नाबालिक बच्ची की मौत के मामले में आज बड़ी सँख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। मुलताई विधायक एवम केबीनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने इस मामले में ग्राम नरखेड़ पहुँचे । पुलिस को आदेशित किया।उसके बाद भी ग्राम की महिलाओं ने न्याय और दोषियो के खिलाफ कार्यवाही के लिये  चक्का जाम किया। 
 www.graminmedia.com

Sunday, 20 January 2019

मुलताई में सरकारी अस्पताल को मिली नई सौगात मोबाईल वैन

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

जिले को मिली सीबी नेट मोबाइल वेन की सौगात
अब घर बैठे हो सकेगी टीबी के मरीजों की जांच
मुलताई में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने किया शुभारंभ




मुलताई में सरकारी अस्पताल में विधायक सुखदेव पांसे केबिनेट मंत्री ने आज मोबाइल वैन का उद्घाटन किया।

मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तरीय बनाने के प्रयास होंगे
बैतूल, 20 जनवरी 2019
जिले में टीबी के मरीजों को अब जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मरीज की घर बैठे जांच हो सकेगी। इसके लिए जिला अस्पताल के टीबी विभाग को सीबी नेट मोबाइल वेन मिली है। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने रविवार को मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में फीता काटकर इस वेन का शुभारंभ किया। वेन उपलब्ध होने से अब टीबी की बीमारी का प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। इसके अलावा एड्स के मरीजों की जांच की सुविधा भी इस वेन के माध्यम से मिलेगी। 
शुभारंभ अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने अपने संबोधन में कहा कि इस मोबाइल वेन के मिलने के बाद टीबी मरीजों को अब जिला अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। वेन के माध्यम से ही गांवों में ही मरीजों की जांच की जा सकेगी। टीबी पॉजीटिव निकलने की स्थिति में मरीज को मौके पर ही दवा दी जाएगी। दो घंटे में मशीन जांच रिपोर्ट देगी। बिजली नहीं होने पर भी यह मोबाइल वेन कार्य करेगी। श्री पांसे ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जिले के स्वास्थ्य विभाग को आधुनिक मशीनें उपलब्ध होने से अब उनकी बीमारी के सही निदान में सहूलियत मिलेगी। साथ ही बीमारियों का तत्परता से इलाज भी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध रहें। सर्पदंश के इलाज जैसे इंजेक्शन भी हमेशा उपलब्ध हों। मुलताई नेशनल हाईवे के नजदीक होने से यहां ट्रामा सेंटर बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तरीय बनाने के भी प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि इस वेन के माध्यम से टीबी एवं एचआईवी के अलावा डायबिटीज की जांच की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही टीबी के उपचार में मरीज को मिलने वाली आर्थिक सहूलियत भी समय-समय पर दी जाएगी। यह वेन सभी विकासखण्डों में पहुंचकर टीबी के मरीजों की जांच करेगी एवं उचित उपचार सुलभ कराएगी। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरूण शर्मा भी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजनीश शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।  


 www.graminmedia.com

Saturday, 19 January 2019

अलग अलग जगह मिले दो शव

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


4 दिनों से लापता ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका मिला 
भैंसदेही| रामघाटी के पास शनिवार को श्रवण विश्वकर्मा के खेत में लगे नीम के पेड़ से चिचढाना निवासी तुलसीराम वाड़िवा का रस्सी से लटका शव मिला। तुलसीराम के साले शोभाराम उइके ने बताया जीजा बुधवार से घर से लापता थे और मानसिक रूप से परेशान थे। ग्रामीणों ने उसका शव लटका हुआ देखा तो इसकी जानकारी टीआई को दी।



मिला बालक का शव
सारनी| सतपुड़ा पावर प्लांट से निकली कैनाल में नहाने गए बालक का शव दूसरे दिन 94 कैनाल के पास डैम में मिला। राजा अतुलकर (12) नहाने गया था। इसके बाद उसका पता नहीं लग सका था। शुक्रवार को रात होने के कारण उसे ढूंढने काम राेका गया था। सुबह उसका शव 94 कैनाल के पास डैम में तैरता हुआ दिखाई दिया। बालक के कपड़े कैनाल के घाट पर ही पड़े थे। बताया जा रहा है बालक की माता घरों में काम कर गुजर, बसर करती है। बालक अक्सर डैम की कैनाल में नहाने जाया करता था। शनिवार दोपहर में पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। 

 www.graminmedia.com

मुलताई बैतूल रोड पर कार बाइक भिड़ंत 2 घायल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई

बैतूल रोड पर शनिवार शाम को कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। करपा निवासी गोलू पिता रामसिंह बुआड़े बाइक से अखिलेश पिता धरमू चौधरी के साथ मुलताई आया था। शाम को दोनों बैतूल रोड क्षेत्र में एलआईसी कार्यालय की ओर से बस स्टैंड की ओर आ रहे थे। इस दौरान होंडा शोरूम के पास वाली गली से कार अचानक रोड पर आ गई। कार की टक्कर से बाइक सवार गोलू और अखिलेश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। भगतसिंह वार्ड के पार्षद उमेश बेलदार ने दोनों घायलों को सड़क पर पड़ा देखा तो अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में गोलू के पैर और अखिलेश के कमर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया है। 


 www.graminmedia.com

मुलताई छात्रा से छेड़छाड़, मामला थाने पहुंचा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई



थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। वहीं युवक ने छात्रा, उसके पिता और भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने पुलिस को बताया शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने पर साइकिल से घर जा रही थी। रास्ते में सुमित पंवार मिला और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। चिल्लाने पर सुमित भाग गया। पुलिस ने सुमित पवार के खिलाफ छेड़छाड़ करने के साथ एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं सुमित ने पुलिस को बताया वह छात्रा से पहले से परिचित है। मोबाइल पर बात भी होती है। शुक्रवार शाम वह प्रभातपट्टन से लौट रहा था। इस दौरान छात्रा किसी लड़के से बात करते हुए दिखी तो उसे मना किया। शाम को चाचा के साथ छात्रा के घर पहुंचा। पुलिस ने छात्रा, उसके पिता और दो भाइयों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। 


 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें