ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Monday, 28 January 2019

जय किसान फसल ऋण माफी योजना की जाने जमीनी हक़ीकत ग्राम परमंडल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव 2018 वचन-पत्र जिम्मेदार,संवेदनशील एवं पारदर्शी प्रशासन 
1. सभी किसानों का 2.00 लाख तक कर्ज माफ करेगे। एवं कालातीत कर्ज शामिल रहेगा।
घोषणा में पदाधिकारी ,आयकरदाता, शासकीय अधिकारी,कर्मचारी (चतुर्थ श्रेणी को छोड करके) GST पंजिकृत, कार्पोरेट को छोड़ा।
31 मार्च 2018 का पेच आदि। ग्राम परमंडल में किसानों का ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की चर्चा का देखे वीडियो।graminmedia.com

पवित्र नगरीय मुलताई में दर्शनीय मन्दिर स्थान आर्ट आफ लिविंग में शिवधाम

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

सहस्त्रचंडी महायज्ञ
    माँ तापी जी की पवित्र नगरी में होने जा रहे ज्ञानमन्दिर में 4 जनवरी से सहस्त्रचंडी महायज्ञ के शुभारंभ में आज ध्वज पूजन करते जजमान---------इस महायज्ञ में आहुति हेतु सभी भक्त जरूर पधारे एव पुण्य लाभ लेवे।।।
  स्थान ::- ज्ञानमन्दिर मासोद रोड मुलताई
 www.graminmedia.com

Sunday, 27 January 2019

मुलताई, साले की पत्नी की हत्या करने वाले जीजा को आजीवन कारावास

ग्रामीण मीडिया संवाददाता। मुलताई


घाटवाड़ी कला गांव में साले की पत्नी की हत्या करने वाले जीजा को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने आजीवन करावास की सजा सुनार्इ। सरकारी वकील राजेश साबले के अनुसार बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम घाटावाड़ीकला में दर्शन आदिवासी अपने भाईयों के साथ खेत में बने मकान में रहता था। दर्शन के यहां उसका जीजा मंगलसिंह धुर्वे भी रहकर मजदूरी का कार्य करता था। मंगलसिंह अपने
साले दर्शन और उसकी पत्नी देवकी के साथ मजदूरी करने जाता था। मंगलसिह साले की पत्नी देवकी से मजदूरी के एवज में मिलने वाले रुपए मांगता था। देवकी बाई उसे घर में रहने और भोजन का खर्च उठाने के एवज में मजदूरी की राशि देने से इंकार करती थी। 11 फरवरी 2018 को देवकी का पति दर्शन अपनी बहन रामवती के गांव सोरनदेही गया था। इस दौरान दोपहर में मंगलसिंह रुपए मांगने देवकी के पास पहुंचा। रुपए के लेनदेन की बात को लेकर देवकी बाई और मंगलसिंह के बीच विवाद हो गया। मंगलसिंह ने मकान में रखी सेंट्रीग का पटिया देवकी के सिर पर मार दी। जिससे देवकी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मंगलसिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायाधीश ने मंगलसिंह धुर्वे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 



 www.graminmedia.com

मुलताई, युवती ने घर में लगाई फांसी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता।  मुलताई


आजाद वार्ड निवासी 1 युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। समायला पिता मोइन अहमद (22) ने रविवार को शाम घर के कमरे में फांसी लगा ली। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। परिजन कमरे में गए तो समायला फांसी पर झूलते हुए मिली। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। युवती ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। 

                    www.graminmedia.com

युवती ने कहा-ज्यादती की फिर करवाया गर्भपात, युवक पर केस

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

शाहपुर| मोखामाल गांव की एक युवती ने पलासपानी गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने अाैर जड़ी-बूटी खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया शनिवार को युवती ने रिपाेर्ट दर्ज कराई की पलासपानी के संजय काकोड़िया ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गर्भवती होने पर उसे अपने घर पर रखा। 23 जनवरी को जड़ी-बूटी खिलाकर गर्भपात कराया। एसआई विजयशंकर द्विवेदी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। 

 www.graminmedia.com

मुलताई छात्रा की मौत का खुलासा, पूरा मामला, मुलताई पुलिस काबिले तारीफ काम

ग्रामीण मीडिया संवाददाता।मुलताई

खुलासा:प्रेम स्वीकार नहीं करने पर नाबालिग ने ली छात्रा की जान




14 दिन पहले मिला था छात्रा का कुएं में शव, मां ने दी थी आत्महत्या की चेतावनी 



नरखेड़ में 13 जनवरी को कुएं में मिली 9वीं की छात्रा की लाश मामले में आरोपी गांव का ही एक 16 वर्षीय नाबालिग निकला। पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया ग्रामीणों से की पूछताछ के बाद पुलिस का शक इस नाबालिग पर गया। पूछताछ में उसने छात्रा से एक तरफा प्रेम करना बताया। एक दिन अपने चाचा के खेत से अकेली साइकिल से लौट रही छात्रा को रामराव माकोड़े के कुएं के पास रोककर उसने प्रेम का इजहार किया, छात्रा के इनकार करने पर गुस्से में आकर छात्रा को कुएं में धक्का देकर मौके से भागकर छुप गया। 
दो बार नौंवी में फेल होकर अब प्राइवेट परीक्षा की तैयारी कर रहा नाबालिग छात्रा से एक तरफा प्रेम कर बैठा था। रविवार को एसडीओपी अनिल कुमार शुक्ला और टीआई आरएस चौहान ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 13 जनवरी को छात्रा साइकिल से अपने चाचा के खेत से अकेली लौट रही थी। रास्ते में आरोपी नाबालिग उसका इंतजार कर रहा था। गांव के ही रामराव माकोड़े के कुएं के पास उसने छात्रा को रोककर प्रेम का इजहार किया। वह नहीं मानी और घर जल्दी पहुंचने की बात कह आगे बढ़ी तो नाबालिग ने उससे झूमा झटकी कर प्रेम स्वीकार करने की जबरदस्ती की। फिर भी छात्रा के नहीं मानने पर नाबालिग ने उसे पास ही के कुएं में धका दिया। छात्रा चींखती हुई कुएं में गिरी, डूबने लगी, लेकिन तब तक भाग निकला। 



दीवारों पर लिख दिए थे कई जगह नाम 
नरखेड़ गांव के एक कुएं में मिली स्कूली छात्रा की लाश ने पुलिस के सामने कई चुनौतियां खड़ी कर दी थी। पुलिस घटना के दिन से ही इस उलझन में थी कि अाखिर कैसे छात्रा कुएं में गिरी होगी। जांच में जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई पुलिस को कुछ जानकारियां मिलती रहीं। सबसे अहम सुराग मिला के गांव के ही एक नाबालिग ने कुछ माह पहले दीवारों पर छात्रा का नाम लिखा था। गांव मेंं यह बात चर्चा में थी। इस कारण लोग उस घटना को भूले नहीं थे और यह समझ गए थे कि उक्त नाबालिग छात्रा को पाना चाहता है। चूकि समय अिधक हो गया था इस कारण लोग इस बाक्या को भूलने लगे थे। छात्रा की लाश कुएं में मिली तो पुलिस को उक्त घटना बताई। 


मौत के बाद विरोध स्वरूप गांववालों ने किया था चक्काजाम, बाल आरोपी गिरफ्तार 
गांव के लोगों को बनाया मुखबिर 
पुलिस ने बताया मामले में नाबालिग के दोस्तों और ग्रामीणों से पूछताछ की। तब ग्रामीणों का ध्यान गया कि हर घटना-दुर्घटना के समय मौके पर मौजूद रहने वाला गांव का नाबालिग चक्काजाम के समय मौजूद नहीं था। ऐसे में ग्रामीणों का इस हत्या के मामले को लेकर उसके प्रति शक पक्का हो गया। गांव के मुखबिरों ने इस नाबालिग की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे थाने लाकर से पूछताछ की तब वह पहले तो अलग-अलग बयान देने लगा। कुछ ग्रामीणों ने घटना के दिन इस नाबालिग को रामराव के कुएं के पास देखे जाने की बात कही। ऐसे में और सख्ती से पूछताछ की तब उसने छात्रा को कुएं में धकाने की बात कुबूल की और पूरी कहानी बताई। 



 www.graminmedia.com

मोबाइल टॉर्च की रोशनी में युवक की गर्दन पर छूरा मार हत्या, शक रिश्तेदारों पर ही

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
बैतूल के बेहड़ाडोह की घटना, तीन संदिग्धों से जारी है पूछताछ 


रात 2 बजे घर में सो रहे एक युवक पर तीन आरोपियों किया हमला 






कोतवाली थाने के बेहड़ाडोह गांव में शनिवार रात 2 बजे घर में सो रहे एक युवक की तीन आरोपियों ने हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव का जिला अस्पताल में पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात तीन आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 
पुलिस के अनुसार दिलीप वाडिवा (40) हिवरखेड़ी के बेहड़ाडोह जंगल में अपने खेत में मकान बनाकर रहता था। शनिवार को अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था। रात 2 बजे तीन लोग घर में घुसे। घर में बिजली कनेक्शन नहीं होने से आरोपियों ने मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में दिलीप पर छुरे से हमला कर दिया। पत्नी की नींद खुलने पर वह चिल्लाई। बच्चे उठकर पड़ोसियों को बुलाने गए। इस बीच आरोपियों ने दिलीप के गर्दन पर छुरे से वार कर उसकी हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार दिलीप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अक्सर मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर उसके सालों ने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। 
पुलिस आज कर सकती है मामले का खुलासा 
पुलिस ने कुछ संदिग्ध रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। पुलिस ने कहा सोमवार को मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस अारोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 


अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया है 

घर में सो रहे युवक की अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर हत्या की है। तीन अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 

अनिल पुरोहित, टीआई कोतवाली 



 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें