ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Monday, 4 February 2019

51 मीटर लंबी चुनरी यात्रा के साथ सहस्त्रचंडी महायज्ञ शुरू video

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई 



मुलताई| मासोद रोड स्थित ज्ञानेश्वर शिव मंदिर में सहस्त्रचंडी महायज्ञ के लिए सोमवार को ताप्ती सरोवर के तट से 51 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकली। चुनरी यात्रा के साथ सहस्त्रचंडी महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। युवाओं ने संयम से रहकर सहस्त्रचंडी महायज्ञ में शामिल होने का संकल्प लिया। दोपहर 1 बजे ताप्ती तट पर पूजा अर्चना कर चुनरी यात्रा निकाली गई। मातारानी और भोले के भजनों पर युवा नाचते हुए और महिलाएं चुनरी लेकर चल रही थी। जगह-जगह लोगों ने चुनरी यात्रा स्वागत कर फूल बरसाए। यात्रा में भोलेनाथ और देवियों की झांकी सजाई गई थी। यात्रा फव्वारा चौक, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक, थाना रोड होते हुए मासोद रोड़ पर स्थित ज्ञानेश्वर शिव मंदिर पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ। मंगलवार को सुबह मंडल स्थापना, गणेश पूजन और अग्नि स्थापना होगी। बुधवार से रोज शाम 4 बजे से दुर्गासप्तशती पाठ से हवन होगा। 8 फरवरी से दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक देवी वैभव श्री के मुखारबिंद से देवी भागवत होगी। 




                    www.graminmedia.com

हाईवे पर बाइक और एम्बुलेंस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता| शाहपुर 

नेशनल हाईवे पर सोमवार डांडीवाड़ा धार के बीच ओवरब्रिज पर आमने- सामने बाइक और एम्बुलेंस की भिड़ंत हाे गई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हाे गया। घायल काे बैतूल रैफर किया है। घटना शाम करीब चार बजे की है। होशंगाबाद निमसाड़िया निवासी शिवम कीर पिता भोलाराम कीर 22 साल अाैर सरवन गौर निवासी निमसाड़िया बाइक से होशंगाबाद से शाहपुर की तरफ आ रहे थे। एंबुलेंस भोपाल की तरफ जा रही थी। इस दाैरान आमने- सामने दाेनाें की भिड़ंत हाे गई। इसमें शिवम कीर की मौके पर मौत हो गई अाैर सरवन गंभीर रूप से घायल हाे गए। घटना के बाद एम्बुलेंस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक पीएम के लिए शाहपुर पहुंचाया। जबकि घायल युवक की हालत गंभीर हाेने पर शाहपुर से बैतूल रेफर किया गया। भौरा चौकी प्रभारी अनिल राहोदिया ने बताया कि एंबुलेंस जब्त कर ली है। एंबुलेंस ड्राइवर की तलाश की जा रही है। 


www.graminmedia.com

मुलताई नपाकर्मी का ट्रैक पर मिला शव, भीड़ देखकर बड़ा भाई पहुंचा तो की पहचान

ग्रामीण मीडिया संवाददाता| मुलताई 

जिले की मुलताई नगर पालिका में पदस्थ पंप अटेंडेंट राजेंद्र बचले का शव सोमवार को रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत मिला। पहचान नहीं हो पा रही थी। इस दौरान मृतक के भाई ने ट्रैक के पास लोगों की भीड़ देखी तो देखने पहुंचा। भाई ने कपड़े, मोबाइल और कुछ दूरी पर खड़ी स्कूटी से मृतक की पहचान छोटे भाई राजेंद्र के रूप में की। आजाद वार्ड निवासी राजेंद्र बचले (30) नपा में पदस्थ था। सुबह वह घर से स्कूटी लेकर बिना बताए निकला था। बैतूल रोड क्षेत्र में पुराने दुग्ध शीत केंद्र के पास रेलवे ट्रैक पर राजेंद्र का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलने पर लोग देखने पहुंचे थे। इस दौरान राजेंद्र का बड़ा भाई राजेश पत्नी हेमा को निजी कॉलेज में छोड़ने जा रहा था। राजेश ने ट्रैक के पास लोगों की भीड़ देखी तो वह भी देखने पहुंचा। ट्रैक से कुछ दूरी पर राजेश को भाई राजेंद्र की स्कूटी खड़ी दिखाई दी। राजेश ने कपड़े और शव के पास पड़े मोबाइल से पहचान की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव का पीएम कराया। सूत्रों के अनुसार राजेंद्र पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 


 www.graminmedia.com

मुलताई विधान सभा कैसे बनेगी आदर्श ओर मॉडल क्षतिग्रस्त भवनों का अंबार

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई विधानसभा क्षेत्र मूलताई को आदर्श और मॉडल विधान सभा बनाने के लिये मंत्री जी को नव निर्माण के साथ-साथ क्षतिग्रस्त भवन जो बड़ी संख्या में है। किसी भी प्रकार की जन हानि से इंकार नही किया जा सकता है। ये यात्री प्रतीक्षालय मुलताई - प्रभात पटट्न मार्ग पर है। ठीक इसी प्रकार के क्षतिग्रस्त भवन स्कूलों के परिसर में है। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई  नव जनहित में देवरी, मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के गृह ग्राम में भी स्कूल परिसर में है।
आदर्श-मॉडल विधान सभा मे प्राथमिकता से बिना राशि का काम है। उल्टा कबाड़ा बेच करके धन भी आएगा।
 www.graminmedia.com

वर्धा जलाशय के बाद अब घाटबिरोली के डेम का काम किसानों ने मुआवजा न मिलने पर रोका

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


वर्धा डेम के बाद अब घाटबिरोली लघु जलाशय का 90 प्रतिशत कार्य हो गया। एक साल बाद भी मुआवजा न मिलने के कारण गुस्साए किसानों ने कल जैसे वर्धा डेम का काम रुक वाया था आज घाटबिरोली डेम का काम रोका।
घटविरोली,बरखेड़, निम्बोटी,साँवगा, सेमरियापाण्डरी के किसानों की कृषि भूमि पर डेम बन करके तैयार है। एक तरफ नेता लोग चुनाव के अंतिम दौर में धारा 19 का दुरुपयोग करके जबरन किसानों की जमीन का बिना अधिग्रहण करके एक पक्षीय निर्णय ले करके जीविका के साघन बिना रुपयों के छीन लेते है। इनकी तरफ कोई नेता और अधिकारी सुनता नही है। मुलताई विधान सभा मे किसान परेशान है। चुनाव में जीते नेता जन सम्पर्क में और हारे (विपक्ष) घर मे है। अन्धेर नगरी चौपट राज के हालत है। इसके बाद लोक सभा के चुनाव है।
 www.graminmedia.com

केंसर जागरुकता बैतुल में

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


विश्व कैंसर दिवस पे बैतूल शहर,में मानव श्रंखला बनाकर ,कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया..
हम सब ने ठाना है,कैंसर को दूर भगाना है,
युवाओं का एक ही नारा ,कैंसर मुक्त हो बैतूल हमारा।
*#सफल आयोजन के लिए" बबलू भैया"को शुभकामनाए#*....
 www.graminmedia.com

मुलताई में आज भव्य चुनरी यात्रा निकाली ताप्ती सरोवर से आर्ट आफ लिविंग मंदिर मासोद रॉड

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

पवित्र नगर मुलताई में आज 4 फरवरी को पवित्र सरोवर से चुनरी यात्रा निकल करके मासोद रोड स्थित आर्ट आफ लिविंग शिवधाम मन्दिर पहुचेगी।
हर हर महादेव
🚩🚩🚩🚩
मां ताप्ती की नगरी मुलताई में बहुत ही भव्य रुप से आदिशक्ति मां #जगदंम्बा_सहस्त्रचंडी_महायज्ञ होने जा रहा है जिसमें कल4 फरवरी दिन सोमवार, दौपहर12 बजे सुंदर सुंदर झाकियो के साथ भव्य #चुनरी_यात्रा मां ताप्ती तट से निकाली जावेंगी जिसमे आप यात्रा में शामिल होकर मां जगदंम्बा का आशिष प्राप्त करे व प्रति दिन यज्ञ में  सभी अपनी आहुति प्रदान कर माता रानी का आशिष प्राप्त करे
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
निवेदन- श्री ज्ञानेश्वर शिव मंदिर मासोद रोड मुलताई
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें