ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Thursday, 14 February 2019

बैतूल जिले के प्रमुख समाचर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 
पत्थर एवं रेत के अवैध भण्डारण पर 70 लाख से अधिक का अर्थदण्ड आरोपित
बैतूल, 13 फरवरी 2019
अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शाहपुर श्री श्रवण कुमार भंडारी ने मेसर्स केसीसी बिल्डकॉम प्रा.लि. म.नं. 64, सहयोग विहार बावडिय़ा कलां बिहार हाल मुकाम ग्राम रम्भा तहसील भैंसदेही पर ग्राम बानाबेहड़ा तहसील शाहपुर में खसरा नंबर 265, 266 एवं 267 कुल रकबा 3.998 हेक्टेयर के अंश भाग पर अवैध रूप से खनिज पत्थर (बोल्डर) 240 घन मीटर तथा रेत 1260 घनमीटर के अवैध भण्डारण करने पर 70 लाख 20 हजार रूपए का अर्थदण्ड आरोपित किया है। खनिज विभाग को निर्देश दिए गए है कि उक्त अर्थदण्ड की राशि संबंधित से 15 दिवस में वसूली कर शासकीय खजाने में जमा करवाएं। 
जल संरक्षण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला 15 फरवरी को   बैतूल, 13 फरवरी 2019
जल संरक्षण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला 15 फरवरी शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में राजस्थान के जल पुरूष श्री राजेन्द्र सिंह सम्मिलित होंगे। कार्यशाला का उद्देश्य बारिश के पानी को जमीन के भीतर संजोने की सकारात्मक एवं रचनात्मक पहल कर बैतूल जिले को जल्द ही पानी की समस्या से मुक्त करना है। 
दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदाय करने हेतु विकासखण्ड स्तर पर सभी प्रकार के दिव्यांगजनों की आवश्यकता का आंकलन करने एवं आवश्यक सहायक उपकरण के चिन्हांकन करने हेतु जनपद स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को जनपद पंचायत मुलताई में प्रात: 10 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनपद पंचायत प्रभातपट्टन, नगरपालिका आमला, जनपद पंचायत आमला, जनपद पंचायत मुलताई एवं नगरपालिका मुलताई के दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जाएगा। 
इसी प्रकार 21 फरवरी को जनपद पंचायत भैंसदेही में प्रात: 10 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर पंचायत भैंसदेही, जनपद पंचायत आठनेर, नगर पालिका आठनेर, जनपद पंचायत भीमपुर एवं जनपद पंचायत भैंसदेही के दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जाएगा।
जनपद पंचायत बैतूल में 22 फरवरी को प्रात: 10 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर पालिका बैतूल, जनपद पंचायत बैतूल, नगर पालिका चिचोली, जनपद पंचायत चिचोली, जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी, नगर पालिका सारनी, नगर पंचायत बैतूलबाजार एवं जनपद पंचायत शाहपुर के दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जाएगा। 

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत रैली एवं प्रतियोगिता आयोजित
बैतूल, 13 फरवरी 2019
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि 13 फरवरी को केन्द्रीय विद्यालय बैतूल में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं की रैली, नारे लेखन, प्रहसन, निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 
नारे लेखन प्रतियोगिता में हर्ष बर्डे कक्षा 5वीं प्रथम, दिव्यांशी राव कक्षा 8वीं द्वितीय, शिवानी पंवार कक्षा आठवीं तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में माही चावरिया कक्षा 6वीं प्रथम, आस्था कमाविसदार कक्षा 8वीं द्वितीय, गरिमा परमार कक्ष 8वीं एवं हर्ष बर्डे कक्षा 5वीं तृतीय रहे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रकृति खासदेव प्रथम, युक्ता महाले द्वितीय, माही चावरिया तृतीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में श्रेयांश प्रजापति कक्षा 4थी प्रथम, ज्ञानिषा माकोड़े कक्षा 4थी द्वितीय एवं जान्हवी शुक्ला कक्षा 5वीं तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में दिव्यांशी राव कक्षा 8वीं प्रथम, अनुशा गोहर कक्षा 7वीं द्वितीय, प्रकृति खोदार कक्षा 6वीं तृतीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में तपश्री बारस्कर कक्षा 8वीं प्रथम, गौरवी जैन कक्षा 8वीं द्वितीय, गरिमा माकोड़े कक्षा 8वीं तृतीय रहे। प्रहसन में कक्षा 8वीं समूह का जानलेवा तम्बाकू प्रथम, कक्षा 4थी धूम्रपान मुक्त भारत द्वितीय एवं कक्षा 6वीं का तम्बाकू विनाश है तृतीय रहा। इस दौरान विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने तम्बाकू के दुष्परिणाम पर एक गीत भी प्रस्तुत किया।

सेहरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
बैतूल, 13 फरवरी 2019
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत मध्यप्रदेश निरामयम् के अंतर्गत 13 फरवरी को विकासखण्ड सेहरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश शर्मा, महिला चिकित्सक डॉ. अंकिता मर्सकोले एवं ईएनटी डॉ. एमएबी अंसारी ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में डॉ. शर्मा द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी दी। 
गुरूवार 14 फरवरी को सामुदायिक केन्द्र शाहपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें अस्थि रोग चिकित्सक डॉ. रूपेश पद्माकर, महिला चिकित्सक डॉ. कविता कोरी एवं ईएनटी डॉ. एमएबी अंसारी अपनी सेवाएं देंगे। 


Attachments area

 www.graminmedia.com

प्रदेश सरकार की नीति के कारण BSW. के विधार्थियो की कक्षा बन्द होने से छात्रों में आक्रोश

ग्रामीण मीडिया संवाददाता  

मुलताई में आज बीएसब्ब्ल्यू का छात्रों ने अचानक कक्षा होने से छात्रों में रोष। दुबारा चालू की मांग । मेंटर्स औऱ छात्रों ने अनुविभागीय अधिकAरी राजस्व श्री राजेश शाह को मुख्य मंत्री के नाम सौपा मांग की कक्षाओं दुबारा चालू करे।

www.graminmedia.com

हादसा दर्दनाक मौत

ग्रामीण मीडिया संवाददाता w



बैतूल- बैतूल बाजार सापना जलाशय के पास एक  ट्रैक्टर अनियंत्रित  होकर खाई में उतर गया हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एक ट्रैक्टर सोहागपुर गन्ना मील से गन्ना खाली करके जा रहा था। शाम 4 बजे सापना जलाशय के पास सड़क के बाजू में एक खाई में ट्रेक्टर चला गया इस हादसे में जामगांव निवासी आकाश पिता भीमराव वागद्रे 32 वर्ष  गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 108 एम्बुलेंस की की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
ww.graminmedia.com

Wednesday, 13 February 2019

टवेरा ट्रक की भिड़ंत 6 घायल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता  भैंसदेही


पिपरिया - कोयलारी  मार्ग पर बुधवार को दोपहर ट्रक और टवेरा की टक्कर में 6 लोग घायल हो गए घायलों में गिरधर पिता बाबाराव निवासी अचलपुर ,अमोल पिता दत्तात्रेय तायड़े निवासी अमरावती, संजय पिता सुखदेवराव आगरकर निवासी करजगांव ,ज्योति पिता संजय निवासी करजगांव, सुनील पिता बाबूराव निवासी अमरावती, अनिल पिता बाबूराव कोपे निवासी  अमरावती, यह सभी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टवेरा क्रमांक एमएच 27 एसी 3541 परतवाड़ा से सराड़ी जाने के लिए निकले थे लेकिन रास्ता भटकने के कारण पिपरिया सड़क के रास्ते आगे निकल गए राहगीरों से रास्ता पूछने पर वापस गुदगांव की तरफ आ रहे थे तभी पिपरिया- सिरजगांव के मोड़ पर तेज गति से आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच 30 AV 0007 टवेरा को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में टवेरा का ड्राइवर सहित छह लोग घायल हो गए, जिन्हें 100 डायल की मदद से शासकीय अस्पताल भैंसदेही लाया गया खबर लिखने तक जिनका इलाज जारी था ।


                    www.graminmedia.com

Tuesday, 12 February 2019

नकाब पोशों ने हवाई फायर कर पेट्रोल पंप में की लूट,सीसीटीवी में हुए कैद

ग्रामीण मीडिया संवाददाता ।बैतूल चिचोली



चिरापाटला में नकाब पोशों ने हवाई फायर कर पेट्रोल पंप में की लूट,सीसीटीवी में हुए कैद 

एसपी मौके पर पहुंचे

बैतूल ।चिचोली थाना क्षेत्र के चिरापाटला में देर रात 6 नकाब पोशों ने पेट्रोल पंप पर हवाई फायर कर लूट की घटना को अंजाम दिया है । लूट में की घटना में कर्मचारियों से मारपीट भी की है ।घटना की सूचना मिलते ही एसपी समेत डॉग स्कॉड मौके पर पहुंच चुके थे ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिचोली थाना क्षेत्र के चिरापाटला के समीप भगवती पेट्रोल पंप पर रात 3 बजे 6 नकाब पोशों ने पम्प के केबिन में पत्थरों से तोड़ फोड़ कर मौजूद कर्मचारियों को डराने हवाई फायर करते हुए मैं पीट की कर्मचारियों से मारपीट के लगभग 70 हजार रुपये की लूट को अंजाम देकर जंगल के रास्ते फरार ही गये ।घटना की सूचना रात्रि में ही एक कर्मचारी ने पेट्रोल पंप मालिक समेत गाँव वालों को रात्रि में दे दी थी ।घटना की सूचना मिलते ही एसपी कार्तिकेयन के साढ़ डॉग स्कॉड, एसडीओपी शाहपुर,समेत चिचोली थाना स्टाफ मौके पर पहुंच कर पेट्रोल पम्प में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगे हुए थे ।पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे है ।जिसकी बिना पर पुलिस जल्द की इन नकाब पोशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त कर लेगी ।



                    www.graminmedia.com

मुलताई विधानसभा में महिलाएं अपने खेतों में भी असुरक्षित शराबी ने किया हमला

ग्रामीण मीडिया संवाददाता ।मुलताई
मंत्री जी की तहसील मुलताई निंदनीय घटना


मुलताई विधान सभा क्षेत्र में खेतों में काम कर रही मुलताई भी असुरक्षित है।
ग्राम डिविटिया में दो महिला अपने खेत मे गेंहू की फसल काट रही थी। पीछे से एक शराबी ने पीछे से बिना कारण गन्ने से पीटना चालू कर दिया। चिल्लाने पर बची अन्यथा जान से मार सकता था। इसी युवक ने पिछले ग्राम में एक बच्चे को पुलिया से नीचे फेका। तत्काल मुलताई पुलिस को सूचना पर घटना स्थल पर पहुच। आरोपी भारत कोडले जोलखेड़ा निवासी को लेकर आए। पीड़ित जनों ने थाना मुलताई में रिपोर्ट की महिलाओं का मेडिकल कराया गया।ग्रामीणों का कहना है कि सख्त कार्यवाही हो। मुलताई विधायक मंत्री सुखदेव पांसे से निवेदन किया कि शराब खोरी,गुंडा गर्दी पर रोक लगे। महिला अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। कानून व्यवस्था के हालत ठीक नही है।
 www.graminmedia.com

संसद के इतिहास में सबसे बड़ा फर्जी बड़ा,भाजापा की 2 बार की आदिवासी सासंद जाति प्रमाण पत्र फर्जी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 


दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातन्त्र भारत देश मे । 10 साल में फर्जी सांसद का जाति प्रमाण पत्र की जांच में ओबीसी (पवार) समाज की निकली मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की ज्योति धुर्वे संसाद । ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई मांग करता है कि , 10 साल बाद जिसमे 2 बार फर्जी जाति प्रमाण पत्र से आदिवासियों के अधिकारों का हनन धारा 420, पद पर जो सुविधाए अर्जित की उसकी वसूली। जाँच को जिस -जिस अधिकारी ने देरी औऱ लटका करके मोरल स्पोट किया। उन पर भी कार्यवाही हो।
छानबीन समिति की रिपोर्ट पड़े। बिंदुवार समझ मे आया जाएगा। 10 साल जो जांच मुश्किल से 2 दिन की भी नही थी। धोखा, छल औऱ कपट।
-
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें