ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Friday, 5 January 2018

खेडली बाजार में आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों ,मंदिर का ताला तोड़ा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| खेड़ली बाजार 


  
                             

ब्लाक के खेडलीबाजार में बीती रात चोरो ने आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया । वही अन्य कई दुकानों के ताले तोड़ने के असफल प्रयास भी किये । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात ग्राम पंचायत खेडलीबाजार के मेन मार्केट के दिनेश मेडिकल एंड किराना ,तारेंन साहू मेडिकल एंड किराना,शिवा साहू किराना,कृश्णा करोले मोबाइल शाप,सहित अन्य दुकानों व बम्हनी पंखा पर स्थित ऑइल शाप में चोरो ने ताले तोडकर नगदी सहित अन्य सामग्रियों पर हाथ साफ कर दिया।

नायक ट्रेडर्स के संचालक ने बताया की उनकी दुकान से चोरो ने एक एलसीडी टीवी एक बोरी किराना जिसमे क्रीम, डीओ सहित महंगे प्रॉडक्ट व 6000 की चिल्लर चुराई है । वही अन्य दुकानों में भी हजारो रुपये की चिल्लर व महंगे प्रोडक्ट चुराए । दूसरी ओर चोरो ने बाजार चौक पर स्थित बजरंग मन्दिर का ताला तोड़ वहा भी चोरी कर डाली । मामले की सूचना  पीड़ित व्यापारियों ने बोरदेही थाने में सूचना दी है । वही चोरो की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है जिसमे चोरी की घटना को अंजाम देने 3 नकाबपोश चोर बाइक पर सवार होकर आए थे । मौके पर पुलिस पहुची है जो चोरी हुई दुकानों में सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है  ।



 www.graminmedia.com

आमला के पास बस पलटी, एक मौत,20 घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| आमला 



बोरदेही से आमला आ रही निजी कंपनी राजधानी की बस आज तोरणवाडा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गयी है।जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर के मोबाइल का उपयोग करने के चलते हुआ। यह बस आज बोरदेही से करीब 9 बजे निकली थी।बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। वह अभी भी बस के नीचे दबा हुआ है। घायलो को आमला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। जिनमे दो की हालत गंभीर है।
 www.graminmedia.com

शिविर में 47 लोगों ने रक्तदान कर बताया महत्व, प्रेरित किया

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 



मुलताई| लायंस क्लब ने सरकारी अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर का शुभारंभ सृष्टि बख्शी, नपा अध्यक्ष हेमंत शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष माथनकर ने किया। नपा अध्यक्ष शर्मा ने युवाओं को रक्तदान का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। लायंस क्लब अध्यक्ष सुनेंद्र देशमुख, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्रसिंह राठौर, महेश नायक, दीपेश बोथरा ने बताया जिला अस्पताल से आए राजेश बोरखड़े, एम. निवारे और सरकारी अस्पताल के स्टाफ के सहयोग से शिविर लगाया। नगर के संजय यादव, अजय यादव, पंकज सोनी, किशोर पारखे, पूनम देशमुख, टीना कवरेती, मिलिंद पिदड़ी, मनीष जैन सहित कुल 47 लोगों ने रक्तदान किया। 

 www.graminmedia.com

वर्धा नदी के किनारे पकड़ाया बाइक चोर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|  मुलताई| 

ग्राम चिचंडा के पास वर्धा नदी के किनारे से पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ा। बाइक चोर ने 4 महीने पहले चिचंडा से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने चोर के पास से बाइक भी जब्त की है। पुलिस ने बताया अगस्त 2017 में ग्राम पंचायत के सचिव बाबाराव पाठेकर अपनी बाइक से ग्राम चिचंडा गए थे। जहां से बाबाराव की बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस लगातार चोर की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को सूचना मिली वर्धा नदी के किनारे एक युवक बाइक लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। युवक ने अपना नाम गोलू उर्फ अनिल निवासी सलाईढाना बताया। पूछताछ में गोलू ने बाइक चोरी की होना बताया। बाइक के चैचिस नंबर से पता चला बाइक बाबराव पाठेकर की है। पुलिस ने गोलू के खिलाफ केस दर्जकिया है। www.graminmedia.com

गांवों में फूलों से, नगर में दीपों से होगा एकात्म यात्रा का स्वागत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 

कलेक्टर और एसडीएम ने यात्रा को लेकर सरपंच- सचिवों की ली बैठक


जनपद पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर शशांक मिश्र और एसडीएम राजेश शाह ने एकात्म यात्रा को लेकर सरपंच-सचिवों की बैठक ली। उन्होंने कहा 16 जनवरी को एकात्म यात्रा छिंदवाड़ा जिले से बैतूल जिले के मोरखा पहुंचेगी। मोरखा में दोपहर 12 बजे धर्मगुरुओं की सभा होगी। इसके बाद यात्रा मुलताई के लिए रवाना होगी। सरपंचों ने कहा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। यात्रा के स्वागत में कलश यात्रा और फूलों की वर्षा की जाएगी। एसडीएम राजेश शाह ने बताया मुलताई में शाम 4 बजे यात्रा पहुंचेगी। जिसका रेलवे स्टेशन चौक पर स्वागत होगा। यहां से यात्रा प्रमुख मार्ग से होते हुए ताप्ती सरोवर के तट पर पहुंची। ताप्ती तट पर जगमगाते दीपों से यात्रा का स्वागत होगा। हाईस्कूल ग्राउंड पर धर्मगुरुओं की सभा होगी। गांव-गांव में दस सदस्यीय टीम बनाकर प्रत्येक ग्रामीण को यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है।  

 www.graminmedia.com

कुनबी समाज की जिला कार्यकारिणी गठित

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई| 

अखिल भारतीय लोणारी कुनबी समाज की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने बताया राष्ट्रीय संयोजक विष्णु राने की अनुशंसा पर महामंत्री भीष्म भोपते और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कवड़कर की अनुशंसा पर कार्यकारिणी का गठन किया। बताया जा रहा है कि ब्लॉक अध्यक्षों में अंकुर मुलताई, नीलेश वागद्रे आमला, रवि महाले भैंसदेही, ललित डोंगरे आठनेर, ललित धोटे सारनी, बैतूल नगर शुभम साबले, संजय लिखितकर बैतूल ग्रामीण, विजय बर्डे मासोद, यमन झोड़ को प्रभातपट्टन का अध्यक्ष बनाया है।
 www.graminmedia.com

गोसेवकों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई| 

ब्लॉक के गोसेवकों ने अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर एसडीएम राजेश शाह को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष भीमसेन पवार, देवधर साबले आदि ने बताया प्रदेश में 15 साल से पशु चिकित्सा विभाग की ओर से प्रशिक्षित गोसेवक निशुल्क पशु उपचार कर विभाग को अपनी सेवा दे रहे हैं। इसके बाद भी गोसेवकों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। गोसेवकों ने मानदेय देने, पंचायत स्तर पर नियुक्ति करने और पशु स्वास्थ्य जांच किट उपलब्ध कराने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 


 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें