ख़बरें विस्तार से
अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com
ब्लॉक के नगरकोट में गुड़घाने पर गुड़ बनाते समय किसान कढ़ाई में गिर गया। कढ़ाई में गुड़ पक रहा था जिससे किसान गंभीर रूप से झुलस गया। गर्म गुड़ की चपेट में आने से किसान की हालत गंभीर बनी है। किसान दिनेश कवड़े (35) सुबह अपने बड़े भाई भिक्कू कवड़े के खेत के घाने पर गुड़ बनाने गया था। दिनेश कढ़ाई के पास खड़े होकर गुड़ बना रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से कढ़ाई में गिर गया। कढ़ाई में गुड़ पक रहा था। पकते गर्म गुड़ की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया। घाने पर मौजूद किसानों और मजदूरों ने उसे कढ़ाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दिनेश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दिनेश के हाथ, पैर और सीना झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रैफर किया।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com
मुलताई तहसील मुख्यालय से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत कामथ में विगत 10 सालो से लाखो रुपयों का पंचायत के पानी चोरी का मामला ग्रामीण मीडिया ने बारीकी से जांच कर भंडाफोड़ किया। मुलताई के एसडीएम राजेश शाह ने करीब दो घंटे तक जांच में प्रथम द्रष्ट्रा पानी की चोरी और पंचायत के समक्ष एक और पंचायत व्यवस्था पाई। ग्राम पंचायत के आम नागरिक पानी की बून्द बून्द को तरस रहे है। वही दुसरी और पंचातय के 24 घंटे पानी सप्लाई वाले बोरो से पानी माफिया खेतो में सिचाई , प्रति टेंकर 400 रू बिक्री , अपने सूखे कुओ में जलसंग्रहण कर। 12 - 12 हजार लीटर के प्राइवेट टेंकरो में जल सप्लाई कर रहे है। यहां तक की पंचायत क्षेत्र में पूरी की पूरी पेयजल के घर घर जो नल है उसका भी पूरा काम पंचायत से खुद के हाथ में लेकर प्रति कनेक्शन 3 हजार और 100 रु प्रति माह की वसूली भी ये ही लोग कर रहे है। गौर तलब हो की इस पंचायत में पानी की कोई संवैधानिक समिति नहीं है. ग्राम पंचायत के दो बोर नागपुर रोड से छिंदवाड़ा मार्ग के किनारे है। जिनमे 24 घंटे की लाइट व्यवस्था की गई है। इस लाइट व्यवस्था के लिए मुलताई नगर की 24 घंटे की लाइट छिंदवाड़ा मार्ग से लेकर 1 किलोमीटर की लकड़ी के खम्बो पर टांग कर ले गए है। यहां से भूमिगत पाइप लाइन डालकर। खेतो में, ईट के भट्टों पर , एक किलोमीटर दूरी पर एक सूखे कुए पर जो यहां से एक किलोमीटर की दूरी पर है जाता है। वहा से एक व्यक्ति निजी टेंकरो को पानी देता है। ये पूरी की पूरी राशि पंचायत के खाते में नहीं जाती है। एक अंदाज से लगभग १० सालो कम 50 लाख की राशि का पानी ये लोग बेच चुके है। पंचायत के समकक्ष ये पूरी व्यवस्था है।
पंचायत की परिसम्पत्ती रजिस्टर में 102 कनेक्शन, बोर का विधुत बिल.आय और व्यय का कोई हिसाब किताब नहीं है। ऐसा नहीं की किसी को कोई जानकारी नहीं है। पूरी की पूरी मिलीभगत है। गौर तलब हो की मुलताई से ज्यादा टेंकर और पानी सप्लाई करने वाले इस ग्राम पंचायत के है। पानी की अव्यवस्था है। पानी चोरी का प्रकरण दर्ज होना चाहिए और सरकारी खजाने में धन वापसी। पूरी जांच हो तो कई रसीद कड़े, भवन अनुमति की करोडो की राशि गायब है।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com
तीन माह से लंबित अविवादित नामांतरण, बंटवारा के प्रकरणों की जानकारी कलेक्टर को दी जा सकती हैप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की 15 अगस्त 2017 को की गई घोषणा अनुरूप यदि कोई व्यक्ति तीन महीने पुराने अविवादित नामांतरण अथवा बंटवारे के लंबित प्रकरण की जानकारी लेकर आता है तो उसे एक लाख रूपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा और पुरस्कार की राशि दोषी अधिकारी-कर्मचारी से वसूल की जाएगी।
इस संबंध में अपर कलेक्टर श्री मूलचंद वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा दिनांक 15 अगस्त 2017 से तीन माह के लंबित कोई अविवादित नामांतरण अथवा बंटवारा प्रकरण किसी राजस्व अधिकारी के समक्ष निराकरण हेतु लंबित हैं, तो संबंधित नागरिक विवरण के साथ जिला कलेक्टर के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं
Gramin media.com
आमला ।। रोहित दुबे ।।
शहर के केंद्रीय विद्यालय में अध्ययनरत एक 9 वी कक्षा का छात्र पिछले 4 दिनों से लापता है जिसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 363 का अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर छात्र की तलाश जारी कर दी है । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोडखी निवासी आदित्य पिता अमरलाल खातरकर उम्र 15 वर्ष दिनांक 14 जनवरी को स्कूल के लिए घर से निकला जो वापस घर नही लौटा । जिसके बाद परिजनों अपने रिस्तेदारो और बालक के मित्रो के यहा पूछताछ की लेकिन कहि सुराग नही लगने पर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई । जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 363 अपरहण का प्रकरण दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

बैतूल के आठनेर में दो आरोपियों के साथ हवालात में बंद किये गए दो मुर्गो के मामले में आज देर शाम अदालत ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को पांच पांच सौ रुपये के जुर्माने के बाद रिहा कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों को वो दोनों मुर्गे भी सुपुर्द कर दिए गए है।जो पुलिस ने तीन दिन पहले मुर्गा लड़ाई के दौरान 9 मोटरसाइकिलों के साथ जप्त किया था। ये मुर्गे आठनेर पुलिस की हवालात में पुलिस के मेहमान बने हुए थे। आज पुलिस ने इन मुर्गो को आरोपी बापुराम और लक्ष्मण के साथ अदालत ले गयी। भैसदेही के जेएमएफसी अदालत के न्यायाधीश तथागत याग्निक के सामने आरोपी पेश किए गए। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के मामला दर्ज किया था। जिस पर अदालत ने आरोपियों के जुर्म कुबूल करने के बाद उन पर 5 – 5 सौ रुपये का जुर्माना लगाते हुए रिहा कर दिया है। पुलिस को निर्देश दिए गए है कि वे जप्त मुर्गे भी आरोपियों के सुपुर्द कर दे।आपको बता दे कि यह मामला बैतूल के आठनेर थाना इलाके का है।जहाँ पुलिस ने खैरी गांव में मुर्गा लड़ाई पर दांव लगाने वाले एक अड्डे पर छापा मारा तो दांव लगाने और मुर्गा लड़ाई के आयोजक फरार हो गए।पुलिस के हत्थे दो शख्स,दो मुर्गे और 9 बाइक लग गयी। पुलिस ने सारा सामान मय मुर्गो के जप्त कर थाने में रख लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई भी कर दी गयी। पुलिस ने बाइक मालिको का पता ठिकाना तो खोज लिया लेकिन मुर्गो के मालिक ढूंढने से नही मिल रहे थेै। पुलिस मुर्गो को बाइक और आरोपी के साथ आज न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही थीै। इसके पहले मुर्गो को थाने में न केवल आवभगत की जा रही थी बल्कि उनके दाने पानी का इंतेजाम भी पुलिस को करना पड़ रहा था।
आठनेर के ग्रामीण इलाकों में मुर्गा लड़ाई पर दांव लगाने का यह खेल बरसो से जारी है। जिसमे लड़ने वाले दो मुर्गो पर बड़ी रकम हार जीत पर लगाई जाती है। जितने वाले
मुर्गे पर सौ रुपये के दांव पर आठ आठ सौ और हजार रुपये तक एक शख्स को मिल जाते है। तो हारने वाले की रकम मुर्गा लड़ाने वाले की हो जाती है। इस लड़ाई में सैकड़ो लोग शामिल होते है और लुटते है। मुर्गे पालने वाले भी बचपन से मुर्गो को लड़ाई के लिए ट्रेंड करते है।उन्हें खास प्रशिक्षण और खुराक दी जाती है।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com
बोरदेही थाना क्षेत्र के एक ग्राम की निवासी नाबालिग बालिका के साथ कचरबोह निवासी युवक द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय पीडि़ता अपने जीजा के घर मेहमानी करने आई थी। 8 जनवरी को जीजा मजदूरी करने और बहन हाट बाजार गई थी। दोपहर में नाबालिग घर पर अकेली थी। उसी दौरान पवन पिता नंदकिशोर यादव घर में घुस गया और नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर बोरदेही पुलिस ने आरोपी पवन यादव के खिलाफ दुष्कर्म करने के साथ पास्को एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बोरदेही थाना प्रभारी आरके सूर्यवंशी ने बताया घटना के बाद से आरोपी पवन फरार है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई
फिर मिला सड़ा मानव शव,बिहार का टिकट भी मिला
चिचंडा रेलवे स्टेशन के पास झाडियों में अज्ञात युवक का आठ से दस दिन पुराना सड़ा गला शव मिलने से ग्राम में सनसनी का माहौल बन गया है। शव के सड़ जाने से अब उसकी पहचान भी मुश्किल हो गई है। ग्राम चिचंडा के कोटवार रामदीन ने पुलिस थाने में सूचना देते हुए बताया बुधवार रात में खेत जाने वाले किसानों ने चिचंडा रेलवे स्टेशन रोड की पुलिया के पास झाडिय़ों से बदबू आने की जानकारी दी थी। सूचना पर रामदीन गुरुवार सुबह सरपंच रामदयाल कसारे के साथ मौके पर पहुंचा तो झाडियों में अज्ञात युवक का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था। कोटवार की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया और मौके पर टीआई एसके अंधवान पुलिस बल के साथ पहुंचे। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। टीआई श्री अंधवान ने कहा कि शव के पास पहचान के कोई सबूत नहीं मिले हैं। मृतक के पास बिहार के पटना,दानापुर के 5 दिसंबर और 7 दिसंबर के रेल टिकट के अलावा पुरानी रेल टिकटें भी मिली है।मुलताई
www.graminmedia.com