ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Thursday, 15 February 2018

विशेष ग्राम सभा में तय हो, आलोवृष्टि से हानि की सहायता राशि: राजेंद्र भार्गव

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

बैतूल जिले में बड़ी संख्या में प्रकृतिक आपदा तेज बरसात, आंधी और ओलावृष्टि से कई ग्राम के किसानो की फसले बर्बाद हो चुकी है। ग्रामीण मीडिया पूर्ण रूप से ग्राम और कृषि रोजगार से जुड़ा है।  वर्ष 1998 मुलताई गोली काण्ड से सीधे सीधे जुड़ा था।  कई बार के अनुभव के आधार से शासन से मांग करता है की, इन आपदा पीड़ित किसानो का कहाँ कहाँ  कितना नुकसान हुआ है। इसके लिए बिना समय गुजारे आपदा पीड़ित प्रत्येक राजस्व ग्राम और वन ग्रामो में विशेष ग्राम सभा का सत्र बुलाकर ग्राम के सामने पूरी  पारदर्शिता के साथ ग्राम सभा से अनुमोदन उपरान्त सार्वजनिक वाचन करके तय करे।  एक नहीं तीन ग्राम सभा के विशेष सत्र बुलाये प्रथम में ये तय करके की किस किसान की कौन सी फसल गेहू,चना,सरसो,अलसी,सब्जी,फल, पशु चारा , मकान, कवेलू, पशु , जन हानि हुई है.  कितने रकबे की प्रभावित हुई है।  मुआवजा किसके नाम पर बनेगा राशि कितनी होगी। फसल बीमे या राजस्व परिपत्र खंड छः क्रमांक 4 से फसल हानि सहायता मिलेगी और कितने रकबे की। इसकी पूरे  ग्राम की तय करे।  दुसरी ग्राम सभा में राशि और अन्य विवरण का वाचन कर दावे आपत्ति ले त्रुटि सुधार करे और तीसरी ग्राम सभा उचित काश्तकार को सब के सामने मुआवजा राशि का चेक वितरण करे। उपरोक्त तीनो विशेष ग्राम सभा की वीडियो रिकार्डिग सुरक्षित रखे।  विवाद की और गलत मुआवजा पाने पर कानूनी कार्यवाही और लापरवाह अधिकारिओ पर कार्यवाही के काम आएंगे। 
 कानून जानकारी न होने और उचित व्यवस्था न होने का लाभ कई मौका परस्थ लोग किसानो को गुमराह करते है। चुनावी साल है।  झूठे आश्वासन दे करके पीड़ित किसानो को इस से उधर गुमाने का काम चलेगा। घड़ियाली आसू नारे बाजी होगी। शासन और प्रशासन को कोसे गे। फर्जी विधवा विलाप होगा।  पूरा मामला ग्राम स्तर पर तय करे। 

ताप्ती सरोवर का निकासी मार्ग का निर्माण शीध्रता से हो

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com


मुलताई नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा को ज्ञापन सौपा और मांग की ताप्ती सरोवर से विरुल रोड के नाले तक एक करोड़ की लागत से जो नाला निर्माण कार्य हो रहा है।  उसको रोको नहीं।  पूर्ण गुणवत्ता से पूरा करे आवेदन कर्ता ने लिखित में बता की की कुछ नगरपालिका के जन प्रतिनिधि कार्य में बांधा उत्पन करके काम रुकवाना चाहते है। समाचार के साथ आवेदन का भी अवलोकन करे। आवेदन कर्त्ता में प्रमुख अजय यादव,विधायक प्रतीनिधी चिंटू खन्ना,बुदन बंगाली,नीलू नागले प्रमुख रूप से उपस्थित थे। नप अध्यक्ष ने कहा की मैं आप के साथ हू , किसी भी कीमत पर काम रुकेगा नहीं।  आज जो इस का विरोध कर है काम पूरा होने पर तारीफ करेंगे।  मै आप लोगो को विश्वास दिलाता हूँ माँ ताप्ती का में भी आपकी तरह सेवक हूँ। 

माँ ताप्ती के जल आपूर्ति करने वाले जल मार्ग का फॉलोअप

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

मुलताई ग्रामीण मीडिया ने इस जनहित और जन भावना के मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया और अब लम्बे समय बाद ही सही धीरे धीरे सफलता मिल रही है। आज अनुविभागीय अधिकारी राजेश शाह ने अतिक्रमण कारीओ पर प्रकरण दर्ज कर मामला तहसीलदार मुलताई न्यायालय को दिया. इस प्रकरण में पटावरी की रिपोर्ट के बाद 10 अतिक्रमणकारिओ चिन्हित करके नोटिस जारी हुए. इस समाचार के साथ राजस्व विभाग के नोटिस को स्केन कर आप लोगो को जानकारी दी जा रही है , आप अवलोकन करे। 


Wednesday, 14 February 2018

खतरे में है, माँ ताप्ती का जल आपूर्ति करने वाला जल मार्ग

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

शासन स्तर से ताप्ती उदगम के कारण मुलताई को पवित्र नगरी घोषित किया है।  इस नगर के नागरिक ताप्ती नदी को एक तालाब के रूप में नहीं माँ के रूप में मानते है।  हर धर्म,सम्प्रदाय के लोग माँ ताप्ती के लिए एक ही भाव रखते है। ग्रामीण मीडिया ने इसी भाव से ताप्ती सरोवर को जल आपूर्ति करने वाले जल मार्ग का सर्वे किया तो पाया की कुछ कलयुगी बेटो ने इस को भी क्षति पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जल आपूर्ति करने वाले मार्ग को ही समतल करके छिन भिन्न कर दिया है। जिसे की ये स्थान सरकारी रिकार्ड में तो है भौतिक रूप से सर्वे में पाया की, ये गायब है। जिसके कारण आज सरोवर में बरसात का जल तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस साल पहली बार ताप्ती सरोवर ओवर फ्लो नहीं हुआ। श्रद्धालुओ ने टेंकरो से पानी ला ला कर  सरोवर  के अस्तित्व को बचाने का प्रयास किया। इस सरोवर में दो स्थानों से पानी की आपूर्ति होती है।  पहला ईदगाह टेकड़ी और दूसरा चन्दोरा खुर्द से केवल स्टेशन परिसर में ये दोनों जल आपूर्ति करने वाले नाले का मान सम्मान दिखाई देता है. बाकी स्थानों पर गंदी ही गंदगी नजर आती है।  लोगो ने इस पर व्याप्त अतिक्रमण किया है। कैसे गायब हुआ नाला इस 2 करोड़ 56 लाख के विसार में देखे  खसरा नम्बर 400 का उल्लेख है। ये वही नाला है. जिसकी ग्रामीण मीडिया जन हीत में लड़ाई लड़ रहा है। आगे इसी का कुछ भाग तो राजस्व विभाग ने ही पट्टा जारी कर के बेच दिया।  डा सुलीनम के कार्यलय के सामने।  इसी कड़ी में ताप्ती मंदिर के नाम पर परेगाव रास्ते पर एक खेत दर्ज है।  उसमे से भी आधा बिक्री हो गया है। आम जनता से निवेदन है की इस प्रकरण में खुल कर के सामने आये। 



सालबर्डी में दो लोगों की डूबने से मौत ,एक की लाश मिली एक की तलाश

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|आठनेर

आठनेर थाना क्षेत्र में शिवरात्री के अवसर पर लगने वाले मेले में दो लोगों की पानी मे डूबने से मौत होने की खबर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक  अज्ञात लाश पानी मे तैरते हुए मिली है जिसे निकालकर पोस्टमार्टम के लिए महाराष्ट्र के मोर्शी भेजा गया है जबकी एक व्यक्ति का गुम इंसान की कायमी हुई है।दोनों महाराष्ट्र के  वर्धा और धमनगांव रेलवे के होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस के मुताबिक होमगार्ड के गोताखोर गुम इंसान की तलाशी में जुटे है लेकिन अभी दो दिन से हो रही बेमौसम वर्षा से पानी गंदा हो जाने से गोताखोरों को परेशानी हो रही।पुलिस ने यह भी बताया की जो लाश तैरते हुए मिली वह दो दिन पुरानी है।

ज्ञात हो प्रतिवर्ष शिवरात्री के अवसर पर यंहा जो मेला लगता है उसमें बैतूल जिले के अलावा महाराष्ट्र के श्रद्धलुओं की भारी भीड़ जुटती है।जंहा मेला लगता है उसके बगल में ही मेलघाट है जंहा दो नदियों का संगम है और परिस्थीतीया ऐसी है की आधा आधा  मेला दोनों राज्यो की सीमाओं पर ही लगने से अक्सर प्रतिवर्ष श्रद्धलुओं की इस नदी में डूबने से असमय मौते होते रहती है।

पुलिस सूत्रों को प्रत्यक्षदर्शीयो से मिली जानकारी के  मुताबिक दोनों लोग नदी में नहाने के उद्देश्य से पानी मे उतरे थे लेकीन नहाने वालो की  भीड़ में ये शायद पानी मे ही खो गए।जो गुम इंसान है उसका नाम राजेन्द्र साहू है जो धामनगांवरेल्वे का निवासी है जबकी जिसका शव तैरतेहुए मिला वह वर्धा का बताया जा रहा है जिसका नाम फिलहाल अज्ञात है।इस संबंध में आठनेर थाने के ASI करपेजी जांच में जुटे है।
 www.graminmedia.com

ओले से बचने के लिए भागा, कुए में गिरा, वहीं रात बिताई

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 


ग्राम हतनापुर मे ढाबे से घर आ रहा ग्रामीण ओलो की बारिश से बचने के लिए दौडा तो कुएं मे जा गिरा। सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों को कुएं से आवाज सुनाई दी तो जाकर देखने पर ग्रामीण कुएं मे बैठा था।
हतनापुर निवासी शंकर सराठे (50) मंगलवार शाम मे हाईवे पर स्थित ढाबे पर गया था। वापस घर जाते समय बारिश के साथ ओले गिरने लगे तो शंकर दौडा अंधेरा होने से शंकर को कच्चा रास्ता नही दिखा और किसान मनोहर परिहार के 20 फीट गहरे कुएं मे जा गिरा। कुएं मे लगभग दो फिट पानी था। शंकर रात भर कुएं मे ही बैठा रहा। सुबह होने पर शंकर चिल्लाने लगा।खेत आए ग्रामीणों ने आवाज सुनी तो कुएं मे रस्सा डाल कर शंकर को बाहर निकाला।

 www.graminmedia.com

ओलो से बचने में पुलिया से नीचे गिरा बुजुर्ग सिर मे चोट लगने से हुई मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 



ग्राम हतनापुर निवासी बुजुर्ग ओलो से बचने की फिराक में पुलिया से 15 फीट नीचे गिर गया सर मे चोट लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। 

हथनापुर निवासी चेतु पिपरदे मंगलवार को खेत गया था । शाम को अचानक मौसम खराब होता देख वापस घर आने लगा। इस दौरान अचानक बारिश के साथ ओले गिरने लगे। ओले व बारिश से बचने के लिए चेतु हाइवे की पुलिया के उपर से जा रहा था अँधेरा होने से चेतु को कुछ नही दिखा और पुलिया की दीवार से नीचे गिर गया। सारी रात कड़ाके की ठंड में चेतू पुलिया के नीचे पड़ा रहा। बुजुर्ग के परिजनों ने बताया तलाश करने पर सुबह चेतु की लाश मिली। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें