ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Sunday, 25 February 2018

खबर का असर आज, कलेक्टर ने दिए आदेश ,आविशेष ग्राम सभा में फसल मुआवजे की जानकारी लेने पहुंचे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल                      www.graminmedia.com


मुलताई ग्रामीण मीडिया ने ओलावृष्ट्री, तेज बरसात के कारण किसानो की  हाल में ही फसले प्रभावित हुई थी। इस मुद्दे को ग्रामीण मीडिया प्रमुख राजेन्द्र भार्गव ने उठाया था और शासन से अपील की थी कि, विशेष ग्राम सभा में तय करे और किसानो को ग्रामस्तर पर ही जानकारी दे। मुलताई विधायक ने भी  जिलास्तरी बैठक में यह बात को प्रमुखता से रखी थी।परिणाम स्वरूप आज दिनांक 26 फरवरी 2018 दिन  सोमवार को जिला कलेक्टर से जारी आदेशानुसार मध्यप्रदेश  पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज्य अधिनियम की धारा 6  के प्रावधानों के अनुसार आज जिले के समस्त ग्रामो में विशेष ग्राम सभा का आयोजन है। 
   उक्त विशेष ग्राम सभा में पांच बिन्दुओ पर एजेंडा के बिन्दुओ पर चर्चा होनी है।  जिसमे से प्रमुख रूप से 
फसलक्षति पत्रक का वाचन जिसमे ग्राम से सामने पटवारी ग्राम पचायत क्षेत्र में जिन जिन किसानो की फसले प्रभावित हुई है। उसकी जानकारी, दावे आपत्ति, अपीलकाट समिति के सामने अगर नाम छूट गया है तो दावों पर सुनवाई होगी. अपील के बाद पटवारी , सरपच ,पंच ,ग्राम कोटवार अपीलीकाट समिति के सदस्य है।  जो नाम छूट गए है या कम फसल दर्ज की है तो दावे आपत्ति प्रस्तुत बाद में सुनवाई नहीं होगी।ग्रामीण मीडिया आप से अनुरोध करता है की, आप  पहले आय लाभ उठाए सारे काम छोड़ करके ग्राम सभा में पहुंचे।  शासन स्तर से इस ग्राम सभा की विडिओ ग्राफी का प्रावधान है।  लेकिन कोई करवाता नहीं है।  जिसके कारण बाद में दिक्क़ते होती है।  मेरा ग्रामीण मीडिया के पत्रकारों , जागरूक नागरिको से अनुरोध है की पटवारी जब क्षतिपूर्ति राशि और फसलों के बारे में जानकारी का वाचन करे तो दो या तीन साथी इसकी पूरी विडिओ ग्राफी करे दावे और आपत्ति के समय ये  रिकार्डिंग काम में आती है । ग्राम पंचायत में जारी सूची को सुरक्षित रखे. ग्राम के सभी नागरिक और किसान शांति से अवलोकन करे ,
बाद में नारे,जुलूस ,जिंदाबाद और मुर्दा बाद की कोई सुनवाई नहीं होगी।  विधिवत अपनी बात अनुशासित तरीके से ग्राम सभा में दे, वाचन को सुने दावे आपत्ति लिखित में दे। 
इसके अलावा अन्य चार बिन्दुओ में ग्रॉष्मीं कालीन पेयजल उपलब्धता,मुख्य मंत्री भावान्तर योजना , शौचालय मुक्त ग्राम ,आवास हीनो की जानकारी। मेरा निवेदन है की सारे काम छोड़ करके ग्राम सभा की इस विशेष बैठक में जाय। 


चंदोराखुर्द के पास बाइक को टक्कर मारकर ऑटो पलटा, 7 लोग घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई



 खेड़ली बाजार मार्ग पर चंदोराखुर्द के पास सवारी लेकर जा रहे ऑटो ने सामने  से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर  मारने के बाद ऑटो भी पलट गया। घटना में  ऑटो में सवार पांच लोग और बाइक सवार  मां-बेटे घायल हो गए। घटना के बाद ऑटो  ड्राइवर ऑटो लेकर भाग गया। खजरी डेहरी  निवासी बलिराम साहू (27) अपनी मां चंद्री बाई (54) को लेकर बाइक से मुलताई आ  रहा था। चंदोराखुर्द के पास सामने से सवारी  लेकर आ रहे ऑटो ने बाइक को टक्कर मार  दी। टक्कर के बाद ऑटो भी पलट गया।  घटना में बाइक सवार बलिराम साहू, चंद्री बाई सहित ऑटो में सवार चौथिया निवासी  भाऊराव पाठेकर, पवन पाठेकर, प्रमिला  पाठेकर, नामदेव और नवनीत घायल हो गए।  सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।  एंबुलेंस के डॉ. कृष्णा धोटे ने सभी प्राथमिक  उपचार कर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।  बलिराम साहू और चंद्री बाई को सिर और पैर  में चोट आई हैं। पवन पाठेकर ने बताया वह  ऑटो में सवार होकर अपने परिवार के साथ  ग्राम करपा जा रहे थे। घटना के बाद ऑटो  ड्राइवर ऑटो लेकर भाग गया।

 www.graminmedia.com

पंचमुखी हनुमान मंदिर का डांसिंग चोर पकड़ाया

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई



रेलवे स्टेशन मार्ग  स्थित पंचमुखी  हनुमान मंदिर की  दानपेटी से रुपए  चोरी करने के  बाद डांस करने  वाला चोर दो महीने  बाद पुलिस की  गिरफ्त में आ गया। बम्हनी निवासी  राजकुमार मोहरखड़े ने 24 दिसंबर  की रात पंचमुखी हनुमान मंदिर में  चोरी की घटना को अंजाम दिया था।  मुलताई और बोरदेही थाना क्षेत्र में  लगातार चोरी की घटना से पुलिस  परेशान थी। एसडीओपी अनिल  कुमार शुक्ला ने चोरों को पकड़ने  के लिए टीम गठित की थी। एसआई  प्रशांत शर्मा, प्रशांत पाल, आरक्षक  शेख लुकमान, रामानंद धुर्वे को टीम  में शामिल किया था। इसके बाद  पुलिस लगातार चोरों की तलाश में  जुटी हुई थी। खेड़ली बाजार में टीम  के आरक्षक लुकमान और धुर्वे को  संदिग्ध राजकुमार मोहरखड़े दिखाई  दिया। राजकुमार से पूछताछ करने  पर उसने मुलताई के पंचमुखी मंदिर  और दुर्गा मठ में चोरी करने की  बात कबूल कर ली। टीआई एसके  अंधवान ने बताया राजकुमार से  अन्य चोरी के संबंध में भी पूछताछ  की जा रही है।  रेलवे स्टेशन पर गुजारी थी रात  पंचमुखी मंदिर में लगे सीसीटीवी  कैमरे में चोरी की घटना और उसके  बाद मंदिर के सामने चोर का डांस  कैद हुआ था। राजकुमार ने मुंह  पर कपड़ा बांधकर चोरी की घटना  को अंजाम दिया था। मंदिर में चोरी  करने के बाद राजकुमार रुपए लेकर  रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां उसने रात  गुजारी थी। इसके बाद सुबह अपने  गांव चला गया था।  दानपेटी में 6 हजार रुपए  मिलने पर किया था डांस  पुलिस की पूछताछ में राजकुमार ने  बताया उसकी पत्नी मुलताई में रहती  है। 24 दिसंबर को वह अपने गांव  बम्हनी से शाम 6 बजे बस से पत्नी से मिलने मुलताई आया था। पत्नी के  साथ विवाद होने पर वह पीने के लिए  शराब भट्टी पर चला गया। शराब पीने  के बाद उसके पास रुपए नहीं बचे  थे। रुपयों के लिए उसने पंचमुखी  हनुमान मंदिर में चोरी की योजना  बनाई। उसे एक दुकान में लोहे की  सलाख मिल गई। जिससे से मंदिर के  गेट में लगा ताला तोड़कर अंदर प्रवेश  किया। दानपेटी का ताला तोड़कर  उसमें से रुपए निकाले। दानपेटी में  उम्मीद से अधिक रुपए मिलने की  खुशी में उसने मंदिर के सामने डांस  किया था।

www.graminmedia.com

शादी में जा रहे युवकों की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 

नेशनल हाईवे पर खंबारा टोल   प्लाजा के पास दो बाइक को ट्रक   ने टक्कर मार दी। घटना में 5 युवक   घायल हो गए। घायलों में 3 की   हालत गंभीर है।   पांच युवक दो बाइक से ग्राम   कुंडई में शादी समारोह में शामिल   होने जा रहे थे। चंदोराखुर्द निवासी   नीतेश डहारे (23), राहुल पवार   (21), सुमित पवार (22),   करपा निवासी अक्षय (20) और   सातनेर निवासी अंशुल कुमार   (24) दो बाइक पर सवार होकर   शादी समारोह में जा रहे थे। दोपहर   डेढ़ बजे के दरमियान खंबारा टोल   प्लाजा के पास पीछे से तेज गति  से आ रहे ट्रक ने दोनों बाइक   को टक्कर मार दी। जिससे पांचों   युवा घायल हो गए। घटना के बाद   ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया। घटना   की सूचना मिलते ही एनएचएआई   की एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची   और गंभीर घायल नीतेश, राहुल   और सुमित को उपचार के लिए   सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां   डॉक्टर ने नीतेश के पैर, कमर,   राहुल के सिर, पैर और सुमित के   सिर और पैर में गंभीर चोट होने   से प्राथमिक उपचार के बाद जिला   अस्पताल रैफर कर दिया। परिजन   घायलों को उपचार के लिए नागपुर   लेकर गए हैं। अक्षय को सिर और   अंशुल को हाथ में चोट आई है।                        www.graminmedia.com

पाथाखेड़ा में चोरों का आतंक

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| सारणी, पाथाखेड़ा

 दीपेश सोनी पिता रामकिशोर सोनी 28 वर्ष मानस क्वाटर एमक्यू 2471 जयप्रकाश नारायण वार्ड 35 निवासी शोभापुर कालोनी ने बताया कि मै शोभापुर कालोनी का निवासी हूं मेरे क्वाटर न. एम क्यू 2471 जयप्रकाश नारायण वार्ड 35 शोभापुर कालोनी पोस्ट पाथाखेडा मे स्थित है जिसमे रात मे चोरी हो गई मेरे परिवार के सभी लोग घर मे नही थे सामने का दरवाजा का ताला तोडकर किसी व्यक्ति द्वारा घर मे रखे कीमती जेवर सोने व चांदी के थे सभी चोरी हो गया है एवं पैसे जो अलमारी एवं पर्स मे रखे थे शादी के लिये सभी चोरी हो गया है व एक स्पायकर कंपनी का लेपटाप का बैग व अन्य सामान चोरी हो गया है । आवेेदक ने बताया कि कुुुल चोरी राशि लगभग 50000 है।
www.graminmedia.com

Saturday, 24 February 2018

हार्ट अटैक से बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन, दुबई में ली अंतिम सांस

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

मुंबई/नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन हो गया।  54 साल की अदाकारा अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ रविवार को दुबई में एक शादी में शरीक होने गई थीं। अचानक श्रीदेवी के निधन की खबर से बॉलीवुड जगत समेत उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं।

- जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी के मुंबई स्थित घर पर नजदीकी लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है, जहां वे उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को ढांढस बंधा रहे हैं।
- बताया जा रहा है कि फिल्म 'धड़क' के शूटिंग शेड्यूल की वजह से जाह्नवी फैमिली के साथ दुबई नहीं जा सकी थीं।  
- बीते रविवार को ही बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई थीं।



ट्विटर पर देने लगे श्रद्धांजलि
- बॉलीवुड ने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट किया है, 'श्रीदेवी मैम के निधन की खबर सुनकर हैरान और परेशान हूं।'
- एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं। श्रीदेवी को प्यार करने वाले हर शख्स के प्रति संवेदना। एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा शांति दें।'
- क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का ट्वीट है, 'श्रीदेवी जी के निधन की खबर सुनकर चौंक गया। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'


'जूली' से किया था डेब्यू
-  13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में जन्मीं श्रीदेवी ने 1975 में आई फिल्म 'जूली' से डेब्यू किया था। इसमें वे चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं। 
- 1983 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। 

- बता दें कि श्रीदेवी ने आखिरी बार 'मॉम' फिल्म में काम किया, जो 7 जुलाई 2017 में हुई थीं।
-  इसके पहले वे 2012 में आई फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आई थीं। 


 

बोनी कपूर से शादी
- श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'मि. इंडिया' (1987) की शूटिंग के दौरान से ही शुरू हुई थी। 
- श्रीदेवी ने अपने फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को चौंकाते हुए प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ शादी की थी। 
- श्रीदेवी ने 'सोलहवां सावन' (1978), 'हिम्मतवाला' (1983), 'मवाली' (1983), 'तोहफा' (1984), 'नगीना' (1986), 'घर संसार' (1986), 'आखिरी रास्ता' (1986), 'कर्मा' (1986), 'मि. इंडिया' (1987) सहित कई फिल्मों में काम किया।



www.graminmedia.com

बैतूल , अवैध शराब बंदी के लिए शासन और प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही का लिया संकल्प

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

मुलताई जिला आबकारी कार्यलय से प्रेस नोट से प्राप्त जानकारी के आधार पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए बैतूल जिले से शासन और प्रशासन ने समीक्षा बैठक का आयोजन किया।  जिसमे  बैतूल  विधायक हेमंत खंडेलवाल मुलताई विधायक चनशेखर देखमुख,चैतराम मानेकर महेंद्र सिंह , मंगलसिह धुर्वे जिला प्रशासन से शशांक मिश्रा कलेक्टर, डी.एन तैनीवार  पुलिस अधीक्षक,जामोद जिला आबकारी अधिकारी हाजिर थे ,
 उक्त बैठक में निर्णय लिया की जिले में अवैध शराब बेचने वालो की जानकारी प्राप्त करने और कार्यवाही विशेष कार्यदल का गठन कर अवैध रूप से शराब बेचने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा.
 इसी कड़ी में जिले में संचालित ढाबो, अनाधिकृत आहतों ,एवं शराब बिक्री केन्द्रो की सतत निगरानी के माध्यम से चिन्हित कर कार्यवाही होगी।  इस बारे समीक्षा बैठक लिए। 
ग्रामीण मीडिया ने पवित्र नगरी मुलताई में इस प्रेस नॉट के बाद स्थानीयस्तर पर खोज में पाया की मुलताई नगर में हालात खराब है। शासन से जो वार्डो में शराब बंद का राजपत्र में उल्लेख किया है।  उसको प्रमुख सचिव आबकारी ने अदल बदल करके ठेकेदार की सुविधाया अनुसार दुकान दे  रखी। देशी और विदेशी , हर मोहल्लो में आसानी से शराब उपलब्ध है।  वह भी मासिक और वार्षिक उधारी सुविधाओं के साथ।  नगर के हर प्रमुख मार्गो पर अधिकाँश ढाबो पर खाना नहीं खाने की आड़ में शराब मिलती है। ग्रामीण मिडिया ने सर्वे में पाया की सड़क दुर्घटनाओ में मरने वाले हर के पेट में शराब होती है।  जो इन्ही किसी डाबो से पीकर आते है।  गांव गांव में महिला संघठन पुलिस को सबूत के साथ नाम देती है , कुछ पर जान लेवा हमला तो किसी पर उलटा मुक़दामा। ग्रामीण मीडिया जो जानकारी दे रहा है।  ये क्षेत्र के बच्चे बच्चो को मालुम है। अब देखना है की अगली समीक्षा बैठक तक क्या सुधार होता है।  जय जय श्री राम 


ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें