ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Thursday, 8 March 2018

महिला को बेरहमी पीटा, पेट में मारी लात

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| आमला, बोरदेही 


फरियादी ललिता पति माधो धुर्वे 45 साल नि.( आमढाना ) मदनी बारछी थाना बोरदेही ने बताया की  मै उक्त पते पर रहती हूँ । मेहनत मजदूरी करती हूँ  करीबन 12.00 बजे ग्राम मदनी मे अपनी मम्मी के घर गई थी । घर पर मेरी मम्मी भुजला कुमरे पिता प्रेमलाल कुमरे व अन्य लोग थे मेरा भाई प्रकाश कुमरे पिता प्रेमलाल कुमरे उम्र 35 साल नि.मदनी का घर मे झगडा विवाद कर रहा था तो मैने उसे समझाया कि तू मम्मी पापा से झगडा विवाद क्यो करता है । तो इसी बात को लेकर मेरा भाई प्रकाश कुमरे मुझे  गंदी गंदी गालियाँ देने लगा बोला तू यहाँ क्यो आई मैने गालियाँ देने से मना किया तो प्रकाश ने मुझे एकदम से मेरे पेट पर लात मार दी तथा थप्पड मुक्का से मारपीट करने लगा तो मेरे मम्मी पापा तथा उपस्थित मेरे चाचा की लडकियो ने मुझे बचाया तथा बीचबचाव किया तथा घटना देखी सुनी है तो मेरा भाई प्रकाश बोला अगर तू दोबारा मेरे घर आई तो तुझे जान से खतम कर दूँगा । मारपीट मे मुझे पेट मे चोंट लगने से काफी दर्द हो रहा है । फिर मै आटो किराये से लेकर उसमे बैठकर थाना रिपोर्ट करने आई हूँ । रिपोर्ट करती हूँ कार्यवाही की जावे । रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।


 www.graminmedia.com

मोटरसाइकल चालक में बकरियों को कुचला

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 
डेमो पिक्चर 

बंडूजी पिता कृष्णराव ठाकरे ने जानकारी में बताया की मै सोनोली रोड राजीव गांधी वार्ड मुलताई रहता हूँ बकरी चराता हूँ ।  10.00 बजे दिन मे घर से अपनी 14 बकरा बकरी लेकर चराने गया था शाम करीबन 06.00 बजे खेत से बकरा बकरीयो को घर के लेकर आ रहा था कि हाईवे सोनोली रोड बकरा बकरीयो के साथ रोड पार कर रहा था कि बैतूल तरफ से एक मोटर सायकल क्र.एमपी 48 एमजे 0166
(रूपलाल पाटिल निवासी पाथाखेड़ा  ) डिस्कवर पर दो व्यक्ति जिसे तेजी से चलाकर लाया और मेरी बकरीयो को टक्कर मार दि मार जिससे 4 बकरा बकरी चोट लगने से मौके पर ही मर गयी एवं 3 बकरा बकरी चोट आयी है मोटर सायकल वाले से नाम पूछा तो उसने अपना सुभाष नि.आमला का बताया । शेष बकरा बकरीयो को घर ले गया । घटना भददू देशमुख एवं अनिल सोनी ने देखी है । ।
www.graminmedia.com

शराब के नशे में छात्रों और ढाबा मालिक में मारपीट

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 


मुलताई के ड्रीमलैंड सिटी के समीप स्तिथ ढाबे पर होली वाले दिन शराब के नशे में धुत कुछ छात्रों और ढाबा मालिक के बीच मारपीट होगी जिसमे दोनों पक्षों द्वारा थाने में सुचना दर्ज करवाई| 

ढाबा मालिक योगेश पिता सुभाष हारोड़े वलनी निवासी के  अनुसार -

मै ग्राम वलनी रहता हूँ NH 47 ड्रीम लेण्ड सिटी के पीछे लक्ष्मी होटल के नाम से होटल चलाता हूँ  होली की वजह से मैने 03 बजे के करीब होटल बंद कर दी थी मै और मेरा कर्मचारी दशरथ बनखेडे होटल के अन्दर ही थे जहाँ मै रहता हूँ शाम करीबन 04 बजे के आसपास मुलताई से कुछ लोग होटल के सामने पानी की टंकी पर आये और शराब पीने लगे , कुछ ने पानी की टंकी मे चप्पलें डुबाने लगे , कुछ लोग जग मे रंग घोलकर खेलने लगे जिसे मैने मना किया लेकिन नही माने ,योगेश एवं प्रवीण उईके ने अपनी मोटरसायकल मे फँसी स्टील के राड निकाली मुझे सिर व हाथ मे मारा मै चिल्लाया तो दशरथ ने बीच बचाव किया तो उसे योगेश और पंकज ने जमीन पर पटककर प्रवीण , पंकज से राड लेकर योगेश ने सिर व पंकज ने पीठ पर मारा , चीख पुकार की आवाज सुनकर दूसरे ढाबे के अर्जुन हारोडे और उसका भाई रवि आये तब तक मारने वाले का साथी उमेश बागडे भी आ गया जिन्होने गंदी गंदी गालियाँ देते हुए बोले  तुम लोग हमे दारू पीने से मना करोगे तो तुम्हे निपटा देंगे इसी बीच दो ट्रक रुके जिन्हे देखकर ये सभी अपनी दो बाईकों से भाग निकले ।

छात्रों का कहना 

छात्र पंकज पिता अशोक बोबडे, अम्बेडकर वार्ड निवासी ने बताया की मै अम्बेडकर वार्ड रहता हूँ BCOM FINAL YEAR का छात्र हूँ । आज होली का त्योहार था । मै अपने साथियों उमेश , राजेश , योगेश , प्रवीण के साथ अपनी दो बाईकों मे ड्रीम लेण्ड सिटी इन्ज्वाय के लिये गये थे । हम सभी ने शराब पी रखी थी वापसी पर लक्ष्मी होटल पानी पीने गये थे हमारे किसी साथी द्वारा दुकान के साने रखे पानी के टांके मे चप्पल फेंक दी इसी बात पर से वाद विवाद होने लगा हमने कई बार माफी मांगी लेकिन योगेश हारोडे मानने को तैयार न होकर पलंग पर पटिये से मुझे तथा उसके कर्मचारी दशरथ ने प्रवीण को सिर मे मारा साथियों ने बीच बचाव किया घटना आने जाने वालों ने देखी है 



www.graminmedia.com

Tuesday, 6 March 2018

मुलताई थाने में रहेगा CCTV कैमरा कंट्रोल रूम, हर गतिविधि होगी कैद

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई



मुलताई। नगर में अब चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। नगर में 28 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। इन कैमरों का कंट्रोल रूम थाने में बनाया गया है, जिससे पुलिस की नजर पूरे शहर पर रहेगी। मुख्य स्थानों की हर गतिविधि इन कैमरों में कैद होगी। यदि आप चौक-चौराहों पर खडे हैं या वहां से गुजर रहे हैं तो ये मत समझिए की आप को कोई देख नहीं रहा है या आपकी हरकतों पर किसी की नजर नही हैं। आप सीसीटीवी कैमरों की नजर में लगातार बने हैं और पुलिस की नजर आप पर ही टिकी हुई है। नगर में विभिन्न चौक-चौराहे मिलाकर कुल 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसमें से अधिकांश कैमरों ने अपना काम करना चालू भी कर दिया है। कैमरों का कंट्रोल रूम थाना मुलताई को बनाया है। यहां थाना प्रभारी कक्ष में एक विशाल डिस्प्ले के माध्यम से पूरे नगर पर नजर रखी जा रही है। ताप्ती परिक्रमा मार्ग सहित जयस्तंभ चौक, फव्वारा चौक, बसस्टेंड, स्टेशन चौक, बेरियर नाका, गांधी चौक आदि स्थानों पर हाईडेफिनेशन कैमरों ने काम करना चालू कर दिया है जिससे अब किसी भी घटना से तत्काल पुलिस हरकत में आ जाएगी। नगर पालिका द्वारा उक्त कैमरे लगवाएं जा रहे है। सभापति हनि सरदार ने बताया कि चोरी, लूट, छेडछाड तथा ट्रैफिक जाम पर पुलिस की अब थाने में से ही नजर होगी तथा तत्काल पुलिस मौके पर भी पहुंच सकेगी जिससे नगरवासियों को अब थोडी राहत मिल सकती है।

अब पकड़े जाएंगे आरोपी
नगर के प्रमुख स्थानों पर हाईडेफिनेशन कैमरे लगने से अब मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम पर भी पुलिस की नजर रहेगी और जाम लगने पर तत्काल हटाया जा सकेगा। कई बार दुर्घटना को अंजाम देकर वाहन चालक फरार हो जाते हैं, लेकिन अब सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से वे पकडा सकते हैें। इसके अलावा तेज वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी जिससे बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों को भारी परेशानी होती है। पुलिस एैसे बाईकर्स के वाहनों की नंबर प्लेट देखकर उन्हे पकड सकती है। फिलहाल नगर में तेज बाईकर्स के कारण लगातार दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है जिसकी शिकायत पिछले दिनों थाने में आयोजित बैठक में नागरिकों द्वारा की गई थी।


लंबे समय से उठ रही थी मांग
नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। पिछले तीन सालों से किराए के कैमरे लगाकर काम निकाला जा रहा था, लंबे समय के बाद कैमरे लग रहे हैं। हनि सरदार ने बताया कि उनके द्वारा लगातार इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे और लगातार पत्र लगाए जा रहे थे। अब कैमरे लगने से वारदातों में कमी आएगी और लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर पाएंगे। इधर थाने में कंट्रोल रूम बनने से पुलिस को फुटेज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और आराम से आरोपी उनके हाथ में आ जाएंगे।




 www.graminmedia.com

8 साल के मासूम को छोड़ मां ने लगाई फांसी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल

शहर के गौठाना  क्षेत्र में आठ  साल के बेटे की  मां ने सोमवार  रात को घर में  फांसी लगाकर  आत्महत्या कर  ली। मंगलवार  सुबह बेटा मां को जगाने पहुंचा तो मां  का शव फंदे पर लटका मिला। घर  की लाइट बंद कर मोबाइल के टार्च  की रोशनी में महिला ने कपड़े सूखाने  की रस्सी को चाकू से काटकर फंदा  बनाया और लटक गई। महिला  के आत्महत्या करने के कारणों  का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन  मोबाइल में सिम नहीं होने पर संदेह  जताया जा रहा है। पुलिस मोबाइल की काल डिटेल निकालने में जुटी है।  गौठाना की संगीता चढ़ोकार  का विवाह 10 साल पहले आठनेर  ब्लॉक के धामोरी निवासी हरिराम  चढ़ोकार से हुआ था। हरिराम खेती  कर परिवार का भरण पोषण करते  थे। पांच साल पहले हरिराम की  सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।  उसके बाद से संगीता बेटे पप्पू के  साथ मायके (गौठाना) में रहती  थी। नीचे भाई व माता-पिता तथा  ऊपर एक कमरे में संगीता बेटे के  साथ रहती थी। संगीता ज्वेलर्स की  दुकान में काम करती थी। सोमवार  शाम को परिवार के सभी लोगों  ने एक साथ भोजन किया। उसके  बाद बेटे को नीचे छोड़कर वह  ऊपर चली गई। सुबह जब बेटा  उसे बुलाने ऊपर गया तो दरवाजा  अंदर से बंद था। उसने खिड़की  से झांककर देखा तो मां फंदे पर  लटकी मिली। इसकी सूचना अपने  मामा व नाना-नानी को दी। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने महिला का  शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम  करवाया।  मृतिका के भाई राजू गीद ने  बताया बहन के साथ हमारा कोई  विवाद नहीं था। हमने उसे रहने के  लिए ऊपर बना कमरा दे दिया था।  त्योहार के दिन हम लोग एक साथ  खाना खाते हैं। सोमवार रात को भी  भोजन के बाद संगीता ऊपर अपने  कमरे में चली गई। बेटा पप्पू पढ़ाई  करते हुए नीचे ही सो गया। सुबह  पप्पू के चिल्लाने की आवाज पर हम  गए तो सीढ़ी का दरवाजा भी बंद  था। उसे खोलकर कमरे का दरवाजा  खोला तो संगीता का शव फंदे पर  लटका मिला। संगीता के कमरे का  लाइट बंद था, लेकिन मोबाइल का  टार्च जल रहा था।
 www.graminmedia.com

युवती ने लगा ली थी फांसी, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल


युवती ने लगा ली थी फांसी, पुलिस ने दरवाजा  तोड़कर बचाई जान बैतूल| शहर के ग्रीन सिटी में मंगलवार शाम एक युवती ने फांसी लगाकर  आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती जैसे ही घर का दरवाजा बंद कर  फांसी लगाने लगी मोहल्ले के युवकों ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही गंज थाना प्रभारी संतोष पंद्, आरक्षक राकेश, रे रमेश टेकाम, अंकित मीना मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे  तो युवती फंदे पर लटक रही थी। थाना प्रभारी ने युवती को फंदे से उतारकर  जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा  रही है। थाना प्रभारी संतोष पंद् ने बताया पेट् रे रोलिंग के दौरान ग्रीन सिटी में एक  19 वर्षीय युवती के फांसी लगाने की सूचना मिली। दरवाजा तोड़कर युवती को  फंदे से उतारा। जिला अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा है।
 www.graminmedia.com

महिला कर रही थी ब्लैकमेल, इस कारण मैं कर रहा हूं आत्महत्या

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल

स्टेनो की आत्महत्या का मामला, सुसाइड नोट मिला

जिला व सत्र न्यायाधीश के स्टेनो  ने एक महिला के द्वारा वीडियाे  बनाकर ब्लैकमेलिंग करने से  परेशान होकर खुदकुशी की थी।  यह खुलासा मंगलवार को मिले  सुसाइड नोट के बाद हुआ है।  स्टेनो ने एक महिला पर प्रताड़ना  का आरोप लगाया है। मोती वार्ड निवासी देवेंद्र सिंह पिता इमरतसिंह  नगदे (रघुवंशी) ने एक मार्च को  फांसी लगा ली थी।  स्टेनो ने अपने आॅफिस में  सुसाइड नोट टाइप कर पिता के  बिस्तर के नीचे रखा था। जिसे  मंगलवार को पिता ने पुलिस को  सौंपा। पुलिस हैंडराइटिंग एक्सपर्ट  से साइन का मिलान करवाएगी।  पुलिस ने बताया सुसाइड नोट में  अर्चना नाम की महिला पर प्रताड़ना  का आरोप लगाया है। उस महिला  पर जबरन संबंध बनाने की बात भी  लिखी है। महिला वीडियो बनाकर  ब्लैकमेल कर रही थी। इस कारण  परेशान थे। देवेंद्र ने महिला पर  खर्च किए रुपयों का हिसाब बनाकर  एक सूची साथ रखी थी। देवेंद्र के  हिसाब में महिला पर 1 लाख, 84  हजार रुपए खर्च पाया गया है।  

इनका कहना
स्टेनो देवेंद्र नगदे के आत्महत्या मामले में सुसाइड नोट मिला  है। इसमें एक महिला पर प्रताड़ना  कर आरोप लगाया है। सुसाइड नोट  मृतक के पिता ने दिया है। हैंडराइटिंग  एक्सपर्ट से मृतक की साइन का  मिलान किया जाएगा। 
डीपी जाटव, एसआई कोतवाली

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें