ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Sunday, 13 May 2018

डिजिटल इंडियास्टूडेंट्स की हाईटेक सोच

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
लगन हो तो लक्ष्य हासिल करने के रास्ते में आने वाली मुश्किलें भी आसान हो जाती है। विषय कोई भी पढ़ाई कुछ भी की हो लेकिन मन में ठान लो तो कुछ भी करना आसान नहीं। 



बैतूल के बीए हिस्ट्री के स्टूडेंट मानव तिवारी और बीसीए के स्टूडेंट आशीष धोटे ने इन दिनों गूगल प्ले स्टोर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। डिजिटल से प्रेरित मानव और आशीष अब एप और वेबसाइट डवलपर बन गए हैं। इंजीनियरिंग और वेब डिजाइनिंग की मंहगी पढ़ाई किए बिना ही 6 उपयोगी मोबाइल एप और वेबसाइट बना ली हैं। दोस्तों के पास अपना काम शुरू करने इतने रुपए भी नहीं थे कि नया कंप्यूटर ला सकें। जुगाड़ से असेंबल किए कंप्यूटर पर फरवरी से अब तक 6 एप डिजाइन किए गए हैं। तीन माह के कम समय में तीन सौ से ज्यादा यूजर इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं। 
मानव और आशीष ने जुगाड़ से बनाए 6 मोबाइल एप 
अमेजन-फ्लिपकार्ट से किया टाईअप, यू ट्यूब से सीखकर बनाया कंप्यूटर 
यू ट्यूब से ट्रेनिंग कर जुगाड़ के कंप्यूटर पर बने एप 
मानव और आशीष ने एप बनाने का प्रशिक्षण यू ट्यूब पर लिया। दोनों के पास नया कंप्यूटर लेने रुपए नहीं थे। मानव ने बताया नया काम करने मां से रुपए मांगे तो केवल 5 हजार रुपए मिले। फिर आशीष के साथ मिलकर सेकंड हैंड सीपीयू लिया। एक दोस्त से कंप्यूटर का पुराना मॉनीटर लिया, एक अन्य दोस्त से की -बोर्ड लिया। दो सप्ताह में कंप्यूटर असेंबल करने के बाद फरवरी 2018 में एप डिजाइन करना शुरू किया। 
शॉपिंग एप से टाईअप 
मानव और आशीष ने अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के साथ टाईअप भी किया है। वें विभिन्न कंपनियों से ऑफलाइन सामग्री खरीदकर इन्हें अमेजन और फ्लिपकार्ट कंपनी के माध्यम से विक्रय कर रहे है। 


 एमआई ब्राउज़र लाइट एप- केवल 5 एमबी के इस सर्च इंजन में होम पेज पर प्रमुख साइट की टेग होने से यह उपयोग में आसान है। 
 आरटीओ व्हीकल इन्फो एप- इस एप से गाड़ियों के नंबर डालकर सीधे पहचान की जा सकती है। 
 आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 2018- रेलवे परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग की तरह यह एप तैयार किया गया है। 
 ऑल इंडिया रिजल्ट एप- देश भर की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के रिजल्ट एक जगह पर उपलब्ध हैं। 
 वाट्सएप एटीट्यूड स्टेटस एप- स्टेटस डालने के लिए लोकप्रिय और पसंद किए जाने वाले स्टेटस इस एप पर हैं। 
 लव कैलकुलेटर - मनोरंजन के लिए युवाओं को यह एप खासा पसंद आ रहा है। 

 www.graminmedia.com

ग्रामीणों ने निस्तार के पानी से तैयार कर ली बागवानी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
अच्छी पहल,  ग्राम बरई के ग्रामीणों ने घर से निकलने वाले गंदे पानी से उगाई सब्जियां 
ग्राम बरई के ग्रामीणों ने निस्तार के पानी से तैयार की बागवानी। ग्रामीणों ने घरों से निकलने वाले निस्तार के पानी का भी उपयोग करते हुए बागवानी तैयार कर ली। 250 घरों की बस्ती में 80 से अधिक घरों के पीछे सब्जियों और फलों की बागवानी तैयार है। जिनके घर के पीछे बागवानी के लिए जगह नहीं है उन्होंने निस्तार के पानी से भूमिगत जलस्तर बढ़ाने के लिए उपयोग किया है। 
निस्तार के पानी से बागवानी तैयार करने वाले किसन पठाडे, सुरेश बोबड़े, चंद्रशेखर बोबड़े, रमेश वरवड़े, नारायण सिंह रघुवंशी, दिलीप पाठेकर आदि ने बताया ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के नारायण पवार और उन्नत शील किसान राजेंद्र भार्गव ने एक साल पहले पानी का महत्व बताया। जिसके बाद ग्रामीणों ने निस्तार के पानी से बागवानी तैयार करना शुरू की। अधिकांश मकानों के पीछे बागवानी तैयार हो गई है। 
जल संकट से जूझने के बाद पता चला महत्व 
ग्राम बरई में एक साल पहले तक पानी की समस्या थी। आधा गांव ढलान में और आधा ऊंचाई पर बसा होने से नल जल योजना से पानी सभी के घरों तक नहीं पहुंच पाता था। ऐसे में ग्रामीणों को जलसंकट का सामना करना पड़ता था। जल समस्या के निदान के लिए विकेंद्रीय करण नियोजन योजना के तहत ग्राम पंचायत ने संपूर्ण अधिकार ग्राम की जल समिति को दिए। समिति ने गांव के ऊंचाई वाले स्थान पर टंकी बनाने का निर्णय लिया। जनभागीदारी से टंकी बनाने के लिए 50 प्रतिशत राशि और योजना मंडी से 50 प्रतिशत राशि से दो लाख लीटर क्षमता वाली टंकी बनाई। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी का महत्व समझा और निस्तार के पानी का भी उपयोग करने लगे। 
साल भर मिलती है ताजी और हरी सब्जी 
ग्रामीण पंजू परिहार, शिवजी परिहार, सतीष भादे, लखन भादे, सोमजी खवसे, नारायण पवार, लक्ष्मण पवार, देवका देव्हारे आदि ने बताया बर्तन, कपड़े धोने, स्नान करने के बाद मकान के पीछे बहने वाले पानी को व्यवस्थित किया। इस पानी को घर पीछे खाली जगह में फैलाकर सब्जी, फल और फूल के पौधे लगाए। निस्तार के पानी से रोज इनकी सिंचाई होने लगी। जिससे सब्जी और फूल उगने लगे। अब घर के लिए सालभर ताजी सब्जी मिलने लगी है। जिससे सब्जी खरीदने का खर्च भी बच गया है। 
 www.graminmedia.com

शराबिओ |के स्वस्थ,सुरक्षा और शराब की गुणवत्ता पर ध्यान दे सरकार

ग्रामीण मीडिया सेण्टर


 मुलताई को शासन ने पवित्र नगरी घोषित किया है. इस अनुसार 13 वार्डो में शराब पर पाबंधी है। लेकिन जमीनी हक्कीत कुछ और ही है।  हर दिन नगर की किसी भी गली में एक दो शराबी मद होश हालत में बेहोश पड़े दिखाई देते है। तेज धुप में मद होश होते है। कारण है शराब में बहुत अधिक मात्रा में नशा और एसिड। अगर आर्थिक रूप से देखे तो प्रदेश को सबसे अधिक राजस्व ये ही देते है।  पांच रुपए का सरकारी २५० ग्राम की शराब की बोतल ८० रुपए में खरीदते है।  सरकार को सबसे अधिक राजस्व और ठेकेदार को कमाई ये ही देते है।  इस मदहोश करने वाली शराब सरकारी नियंत्रण में होती है , तो फिर इसकी खराब क्वालिटी के लिए सरकार दोषी है। सरकार ने सबसे अधिक टैक्स देने वाले इन गरीब मेहनत कश लोगो के लिए शराब की बोतल के साथ सुरक्षा,एम्बुलेंस की भी इनको सुविधा निःशुल्क करना चाहिए या फिर गुणवत्ता हीन शराब निर्माता सरकार पर मिलावट का प्रकरण जैसे किसी मिलावटी व्यापारी पर होता है। अगर यही हालत रही तो थोड़े दिनों में रोज शराब का सेवन करने वाले मौत के मुँह में जायेगे। 

 www.graminmedia.com 

ग्राम बाडेगाव में श्रमदान के मिले सार्थक परिणाम

ग्रामीण मीडिया सेण्टर


ग्राम बाड़ेगांव की जागरूक महिलाओ ने संयुक्त रूप से ग्रामीण मीडिया से चर्चा में बताया कि, आज से एक साल पूर्व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के मार्ग दर्शन में जल संरक्षण पर ग्राम वासिओ ने मिलजुल करके  काम किया था। इस साल मुलताई विकास खंड के हर ग्राम में यहां तक की मुलताई नगर में पानी का घोर संकट है। ठीक इसी प्रकार से हमारे ग्राम की भी हालत है। अचानक वार्ड क्रमांक 13 में स्थित 10  साल पुराने हेण्डपम्प जो की कई सालो से सूखा था. वार्ड की महिलाओ ने साघारण रूप से दुःखी होकर हैंडिल को ऊपर नीचे किया तो पाया की उस बंद हेण्डपम्प से पानी आ रहा है। ग्राम में खुशी की लहर फैल गई। आज लगभग आधा ग्राम की जल आपूर्ति हो रही है। सभी ने इस बात को एक सूर में स्वीकार किया की ये जो परंमडल रोड का नाले पर सब ने एक नहीं दो बार जो बोरी बंधान का काम मिलजुल करके किया था।  उसके सार्थक परिणाम आज मिले है। इसमें मार्ग दर्शक की भूमिका ग्रामीण मीडिया प्रमुख राजेंद्र भार्गव और ग्राम के लाखन सिंह सोलंकी  की थी। भार्गव ने ग्रामीणों को बताया की जिस प्रकार से हमारा बैंक में बचत खाता चलता है।  बैंक में हम रुपए जमा करते है और समय आने पर आवश्यकता अनुसार राशि निकालते है।  ठीक इसी प्रकार से पानी बरसात में भूमि में संग्रहीत करे और गर्मी में इसको निकाले और आवश्यकता अनुसार ठीक से प्रबंधन करे। जल ही जीवन है , इसको बेकार में मत खर्च करो।  
| www.graminmedia.com

Saturday, 12 May 2018

रेत का काला कारोबार जोरो पर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
आठनेर से विजय प्रजापति से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों शासन और प्रशासन की मिलीभगत से रेत परिवहन का अवैध कारोवार चल रहा है। ये कारोबार महाराष्ट्रा से होते हुए सीमा पार करके मध्यप्रदेश में भरी ओवर लोड ट्रकों से आ रहा है। सारे नियम कायदो को ताक पर रख प्रतिदिन लाखो की राजस्व की चोरी हो रही है।  ऐसा नहीं की इस की जानकारी सरकारी विभागों को नहीं है। आये दिन इस अवैध कारोबार के ट्रकों की नम्बर प्लेट के नंबरों के साथ समाचार प्रकाशित हो रहे है।  जिला प्रशासन इस ओर ध्यान दे तो कुछ राहत हो सकती है। 
 www.graminmedia.com

गाय ने दिए एक साथ दो बच्चों जन्म

ग्रामीण मीडिया सेण्टर


 ग्रामीण मित्रो, मेरी गाय ने एक बार में दो बच्चो को जन्म दिया एक नर और एक मादा याने एक बछड़ा और एक बछिया है।  दोनों स्वस्थ है। वैसे ये कोई अनोखी घटना नहीं है। लेकिन ये बहुत जन्म से कमजोर होते है। प्रायः जीवित नहीं रहे पाते है। हमारे पशु चिकित्सालय के डाक्टरों की मेहनत का परिणाम है की, ये पुरे स्वस्थ है। एक माह के हो गए है। इनको प्रतिदिन तीन और तीन याने  छैः  लीटर दूध देना पड़ता है। ये बाल्टी से दूध पिलाते है। इनका विशेष ध्यान देना पड़ता है। 
| www.graminmedia.com 

Friday, 11 May 2018

दुल्हन के घर पहुंची बारात, शाम को अस्पताल से घर पहुंचा पिता का शव

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 


रायसेड़ा निवासी एक ग्रामीण की बेटी का शुक्रवार को विवाह होने वाला था। घर में विवाह की खुशियां मनाई जा रहीं थीं। दोपहर में दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया था। इस दौरान दुल्हन के पिता राजेराम धुर्वे (54) का स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिससे परिजन उन्हें उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। 
हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल के डॉक्टर ने रैफर कर सरकारी अस्पताल में भेज दिया। जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान राजेराम की मौत हो गई। पत्नी लता बाई, सोनू, सुशीला ने बताया गुरुवार रात को राजेराम को उल्टी दस्त होने लगे थे। रात में ही उपचार के लिए मुलताई के निजी अस्पताल पहुंचाया था। उपचार के बाद रात में डॉक्टर ने छुट्टी दे दी। इसके बाद सुबह दोबारा राजेराम की तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान बारात भी घर पहुंच गई। जैसे-तैसे राजेराम को उपचार के लिए दोबारा निजी अस्पताल के डॉक्टर के यहां लेकर आए। जहां हालत बिगड़ने पर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद राजेराम की मौत हो गई। शव का पीएम होने के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। इन परिस्थितियों में विवाह की खुशियां गम में तब्दील हो गई। हालांकि मृतक के परिजनों से संपर्क नहीं होने की स्थिति में यह खुलास नहीं हो पाया है कि राजेराम की पुत्री का विवाह शुक्रवार को हुआ या नहीं। 




www.graminmedia.com


ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें