ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Monday, 28 May 2018

जिले की 7 बड़ी ख़बरें, एक नज़र में

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल जिला 

जिले की 7 बड़ी ख़बरें, एक नज़र में 


युवती को पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी, शिकायत
बैतूल| 
घोड़ाडोंगरी में पड़ोसियों ने एक युवती को पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी। युवती मामले की शिकायत सोमवार को एसपी डीआर तेनीवार से की। युवती सीमा ने बताया होली चौकी घोड़ाडोंगरी में रहती हूं। रविवार को पड़ोस में रहने वाले सिटी सरदार और उसके परिवार के सदस्यों ने जातिसूचक गालियां दीं। इसके बाद पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी। डर से मैं घर में भाग गई और डायल 100 को कॉल किया। डायल 100 के कर्मी भी उलटा मेरी मां के साथ अभद्रता करने लगे। एसपी से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है। 


वर पक्ष से नाराज दुल्हन बिना शादी किए लौटी
सारनी 

शहर में होने वाले एक विवाह समारोह में नाटकीय घटनाक्रम के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर लौट गई। दूल्हे का पक्ष एसपी कार्यालय तो दुल्हन का पक्ष थाने में आकर बैठ गया। काफी विवाद और बहस के बाद दुल्हन ने साफ तौर पर इनकार कर दिया और वह वापस लौट गई। वधु पक्ष खंडवा से सारनी आया था। 
पाटाखेड़ा में रहने वाले एक परिवार के युवक राज की शादी खंडवा की एक दुल्हन काजल (परिवर्तित नाम) के साथ तय हुई थी। दोनों परिवार की सहमति से वैवाहिक कार्यक्रम सारनी में ही रविवार को होना था। इसके लिए वर पक्ष ने वधू पक्ष को सारनी ही बुलवा लिया था। रविवार शाम शादी की रस्म होने वाली थी। 
दूल्हे के घर में शादी के पहले की कुछ रस्में चल रहीं थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। यह स्थिति दुल्हन और उसके परिवार के सदस्यों ने देख ली। इससे नाराज होकर दुल्हन ने पहले खुद के परिजनों को शादी करने से मना कर दिया। दूल्हे के परिवार वालों से चर्चा के बाद भी समाधान नहीं निकला तो दुल्हन और उसके परिजनों ने थाने में आवेदन सौंपा। जबकि दूसरे पक्ष के लोग एसपी के पास इस मामले की शिकायत को लेकर पहुंचे। रात को काफी देर के हंगामे के बाद सारनी पहुंचे वर पक्ष और वधु पक्ष के लोगों के बीच चर्चा हुई। मगर, दुल्हन किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं थी। रात को ही वे यहां से लौट गए। दुल्हन ने पुलिस से किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। रात को शादी समारोह में पहुंचे लोग भी वापस लौटे। 




12वीं में तीन बार फेल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी
बैतूल। कोतवाली थाने के गोठाना क्षेत्र में सोमवार को 12वीं में फेल होने पर एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया दुर्गा उघडे (22) 12वीं में तीन बार फेल हो चुकी थी। जिस से निराश होकर उसने अपने घर के पीछे जाली में टेलीफोन के तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।


अनाज व्यापारी के घर से जेवर और तीन लाख रुपए नकद ले गए चाेर
शाहपुर| बाना बेहड़ा पंचायत के चिखल्दा बुजुर्ग गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने अनाज व्यापारी शंकरलाल मालवीय के मकान पर धावा बोलकर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए और इतनी ही कीमत के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के छोटे लड़के गोलू मालवीय ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है। गोलू ने बताया उनका परिवार बीती रात मकान से बाहर सो रहा था। अज्ञात चोर मकान के पिछले हिस्से में लगी खिड़की की ग्रिल हटाकर अंदर पहुंचे और दरवाजा अंदर से बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अलमारी की चाबी पास में रखे होने पर चाेर ने अलमारी का ताला खोलकर नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। अलमारी में डेढ़ लाख रुपए नगद अाैर इतनी ही राशि के जेवर थे। सुबह उठकर देखा तो अंदर से दरवाजे लगे थे और खिड़की की ग्रिल अलग थी। बड़े लड़के ने खिड़की से जाकर दरवाजे खोले तो चोरी की जानकारी हुई। 100 डायल को सूचना देने के बाद शाहपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। टीआई संतोष पंद्रे ने बताया पुलिस और डाॅग स्क्वाड टीम मौके पर पहुंची थी। इसकी जांच की जा रही है। 


बुकाखेड़ी नदी के पास बाइक की टक्कर से किसान घायल, बैल की मौत  
 मुलताई| छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर ग्राम बुकाखेड़ी नदी की पुलिया के पास बाइक की टक्कर से किसान घायल हो गया। दुर्घटना में मवेशी की मौत हो गई। पारड़सिंगा निवासी बाबूराव खाड़े शाम को खेत से बैल लेकर घर जा रहा था। टेमुरनी निवासी राजकुमार उइके और जावरा निवासी मंगल उइके बाइक से तेज गति से मुलताई की ओर आ रहा था। बुकाखेड़ी नदी की पुलिया के पास बाइक ने बाबूराव खाड़े और मवेशी को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से बाबूराव दूर फिंका गया और मवेशी की मौत हो गई। वहीं राजकुमार और मंगल भी गिरकर घायल हो गए। तीनों को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 


दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति ससुर और सास पर केस दर्ज   
मुलताई| प्रभातपट्टन निवासी महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है। वर्तमान में मायके ग्राम उमरानाला में रह रही दुर्गा रामगढ़े ने पुलिस को बताया उसका विवाह 1 मई 2013 को प्रभातपट्टन निवासी कैलाश रामगढ़े के साथ हुआ था। विवाह के बाद से पति कैलाश, ससुर रामराव और सास निर्मला शादी में दहेज कम लाने की बात को लेकर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। दहेज नहीं लाने पर उसे घर से निकाल दिया। जिसके चलते वह मायके उमरानाला में आकर रहने लगी। 2 मई 2018 को वह अपने भाई पवन के साथ ससुराल गई तो पति ने घर में रखने से मना कर दिया। पुलिस ने कैलाश, रामराव और निर्मला बाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। 


सांप के डसने से बुजुर्ग की मौत   
मुलताई| मोरनढाना में सोमवार को सांप के डसने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग अपने घर के पास सफाई कर मिट्टी, पत्थर उठा रहा था। इस दौरान सांप ने हाथ पर काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुंदरलाल बोबड़े (70) सुबह घर के पास सफाई कर रहा था। इस दौरान घर के पास बने गड्ढे में अचानक सांप निकला और सुंदरलाल के हाथ पर डस लिया। परिजन उपचार के लिए ले जाते, इसके पहले ही मौत हो गई। 

 www.graminmedia.com

बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि, 7 साल की उम्र में मां का किया था पिंडदान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 
\

मुलताई| इंदिरा गांधी वार्ड निवासी रामरसोई भोजनालय के संचालक सुनील पंवार (50) का रविवार रात नागपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। सोमवार को नगर के मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया। सुनील पंवार का बेटा नहीं होने से उनकी 13 साल की बड़ी बेटी वाणी उर्फ सोना और छोटी बेटी तापी उर्फ सिया (07) ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। दोनों बेटियों पर छह साल के भीतर दो बार दुखों का पहाड़ टूटा है। 2 अक्टूबर 2012 को दोनों बेटियों की मां ज्योति पंवार का भी बीमारी के चलते निधन हो गया था। इस दौरान वाणी सात साल और तापी एक साल की थी। मां के निधन के बाद पिता की अनुमति से वाणी ने अपनी मां की चिता को मुखाग्नि देकर पिंडदान भी किया था। अब पिता की मौत के बाद दोनों बेटियों ने अंतिम संस्कार के कर्मकांड पूरे कर पिता की चिता को मुखाग्नि दी। माता-पिता का निधन होने के बाद अब इन दोनों बच्चियों की जिम्मेदारी दादी पर आ गई है। 


www.graminmedia.com

आग ने 6 मकानों को चपेट में लिया, 4 जलकर खाक live वीडियो

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल


कचरे के ढेर में लगी आग ने 6 मकानों को चपेट में लिया, 4 जलकर खाक 

तीन फायर ब्रिगेड ने करीब 2 घंटे में आग पर पाया काबू, खाने को अनाज तक नहीं बचा है मजदूरों के पास, 6 लाख रुपए का नुकसान 



वीडियो 

         


बैतूल बाजार थाना के मिलानपुर में सोमवार सुबह 9 बजे कचरे के डेर में लगी आग से 6 घरों में आग लग गई। जिससे 4 मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग से करीब 6 लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग लगाने की सूचना मिलने पर बैतूल बाजार और बैतूल नपा की तीन फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया। 

ग्रामीणों के अनुसार फोरलेन किनारे लगे कचरे के डेर में सुबह आग लग गई थी। हवा तेज चलने के कारण देखते-देखते आग ने पास के 6 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से गुलाबराव गोखड़े, पांडुरंग गोखड़े, दीपक धोटे, आकाश सलाम का मकान और सारा सामान, अनाज एवं नकदी जल गए। वहीं रमेश सातपुते, बंटी के मकान में पीछे आग लगी जिसे समय रहते बुझा लिया गया। आगजनी से पीड़ितों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। 
1 लाख रुपए नकदी सहित 6 लाख का समान जला: आग से करीब 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सरपंच देवराव पटेल ने बताया आग से 4 मकान पूरी तरह जल गए। इससे करीब 1 लाख रुपए की नकदी सहित 6 लाख रुपए का घरेलू सामान जला है। पीड़ित परिवार बैतूल और गांव के आसपास मजदूरी का अपना पेट पालते हैं। आग में उनका सब कुछ जल गया। खाने तक का सामान नहीं है, पीड़ित परिवारों को पड़ोसियों ने सहारा दिया है। 
मकान बनाने के लिए रखे 70 हजार रुपए जले 
आग में जले मकान में करीब 1 लाख रुपए की नकदी भी जल गई। सोनू गुलाबराव गोखड़े ने बताया मजदूरी कर मकान बनाने के लिए 70 हजार रुपए जमा किए थे। जल्द ही मकान बनाने का काम शुरू करने वाले थे। लेकिन आग लगने से घर में रखे 70 हजार नकद भी जल गए। दीपक धोटे ने बताया घर में सुधार कार्य कराने के लिए 30 हजार रुपए रखे थे जो जल गए। 
आग का कहर : सिर्फ देखते रहे पर कुछ निकाल नहीं सके 
कचरे के ढेर में लगी आग तेज हवा के कारण तेजी से फैल रही थी। संगीता आकाश सलामे ने बताया सुबह खाना बनाकर घर के लोग काम पर चले गए थे उसका एक्सीडेंट हुआ था जिस वजह से वह घर पर थी। बाजू के घरों में आग लगी और लोगों ने चिल्लाना शुरू किया तो वह जैसे-तैसे घर से बाहर निकली और थोड़ी देर में ही उसका घर भी आग की चपेट आ गया। मैं देखती रही लेकिन आग की लपटे तेज होने के कारण कोई सामान बाहर नहीं निकाल सकी। सारा गृहस्थी का सामान जल गया। खाने के लिए कुछ नहीं बचा कोठियों में भरा अनाज पेटियों में रखे कपड़े नकद सब जल गए। 
कचरे में चूल्हे की राख से लगी थी आग 
प्रांरभिक जांच में यह बात सामने आ रही है, किसी ने खाना बनाने के बाद चूल्हे की राख कचरे के ढेर में फेंक दी। जिससे कचरे में आग लगी। इस आग ने 6 मकानों को अपनी चपेट में लिया। जिसमें से 4 मकान पूरी तरह जल गए। दो मकानों को कम नुकसान हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। विनोद मालवीय, प्रभारी थाना प्रभारी, बैतूलबाजार


www.graminmedia.com

भीषण सडक़ हादसे में भाकपा नेता की दर्दनाक मौत, पेड़ ने बचाई 5 जिंदगी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
मुलताई










नगर से होकर गुजरने वाले फोरलेन मार्ग पर ट्रिट 47 ढाबा के पास बिरूल चौराहे पर सोमवार रात 8:30 बजे टूरिस्ट कार व मोटर सायकल की भिड़ंत में मोटर सायकल सवार भाकपा नेता की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार भाकपा नेता संतोष सराठे अपनी मोटर सायकल एमपी 48 एफ 4522 से बिरूल रोड से ढाबे की ओर जा रहा था। इस दौरान टूरिस्ट कार क्रमांक एमएच 02 ईएच 2169 बैतूल से नागपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान बिरूल चौराहे से हाईवे की ओर जा रहे मोटर सायकल सवार संतोष सराठे निवासी मुलताई से टकरा गई। जिससे संतोष सराठे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही कार हाईवे किनारे लगे पेड़ से टकराकर खंती में घुस गई। 

कार में सवार अनुज कुमार नाग ने बताया कि वह अहमदाबाद में बिजनैस करता है। अपनी पत्नि व दो बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने अपने गृहप्रांत उड़ीसा जा रहा था। टूरिस्ट गाड़ी को ड्रायवर चला रहा था। जैसे ही वाहन ढाबे के पासे से गुजरा वैसे ही अचानक मोटर सायकल हाईवे पर आ गई जिससे कार टकरा गई। हादसे में उसकी पत्नि को सिर में अंदरूनी चोंट आई। जिसे उपचार हेतु नगर के अस्पताल ले जाया गया।

।। पेड़ ने बचाई 5 जिंदगिया ।।

बिरूल चौराहा दुर्घटना जोन के नाम से पहचाना जाता है। उक्त चौराहे पर कई हादसों में घटना स्थल पर मौत का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सोमवार को भी एक हादसे में घटना स्थल पर एक युवक की मौके पर मौत हो गई। प्रत्येक दर्शियों के अनुसार कार अपनी साईड से नागपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक बाईक हाईवे पर आ गई जिससे मोटर सायकल से कार टकरा गई। ढाबे पर मौजूद आगंतुकों ने बताया कि उक्त कार यदि पेड़ से नही टकराई होती तो कार में सवार 5 जिंदगियां खत्म हो सकती थी। उक्त पेड़ के कारण 5 जिंदगियां बच गई। हालांकि हादसे में मोटर सायकल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी लगते ही घटना स्थल पर डायल 100, 108 व पुलिस महकमा पहुंच गया।

 www.graminmedia.com

Sunday, 27 May 2018

नई विधा, जिले की 8 बड़ी ख़बरें एक साथ

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

नई विधा, जिले की 8 बड़ी ख़बरें एक साथ 


आज से ग्रामीण मीडिया आप सभी पाठकों के लिए एक और नई विधा प्रारम्भ कर रहा है जिसमे आपको जिले भर की बड़ी खबरें एक साथ एक ही जगह पढ़ने को मिलेंगी| आपको यह विधा कैसी लगी हमे जरुर नीचे कमेंट करके या व्हाट्सप्प पर मेसेज करके बताएं | 


दो महिलाओं ने खाया जहर 
बैतूल| सोहागपुर गांव में शनिवार रात एक महिला ने जहर खा लिया। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार बिंदु उइके (35) ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। इधर साईंखेड़ा में झिंगोबाई धुर्वे (55) ने भी जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 





जले युवक की इलाज के दौरान मौत
बैतूल| जिला अस्पताल में शनिवार रात आग से जले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल चौकी के आरक्षक उमाकांत मिश्र झल्लार थाने के धोड़िदा गांव सुमरलाल काजदे 25 वर्ष 20 मई को आग से जल गया था। 70 फीसदी जलने के कारण जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रैफर कर दिया था। शनिवार देर शाम वह बैतूल बस स्टैंड पर मिला। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 



शरारती तत्वों ने नपा के बोर में डाला पत्थर, डेढ़ लाख लीटर पानी नहीं मिल पाएगा
बैतूल 
एक तरफ नगरपालिका शहरवासियों को जलसंकट से बचाने के लिए नए-नए जलस्रोत का इंतजाम कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ शरारती तत्व नपा को बोर बंद करने में लगे हुए हैं। शनिवार रात कुछ लोगों ने फिल्टर प्लांट के समीप स्थित बोर का पाइप काटकर इसमें पत्थर डाल दिया। इससे सबमर्सिबल पंप बंद हो गया। रविवार सुबह जब पंप चालक ने बोर से पानी निकालने के लिए मोटर चलाई तो पानी नहीं आया। देखने पर पता चला कि पत्थर डालकर पूरा बोर बंद करने का प्रयास किया है। जानकारी मिलते ही नपा उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीएमओ प्रियंका सिंह को इसकी सूचना दी। इसके बाद सीएमओ ने सब इंजीनियर रवींद्र वराठे को मौके पर भेजा। गंज थाना प्रभारी को आवेदन देकर अज्ञात आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञात हो कि नपा ने हाल ही में फिल्टर प्लांट के समीप 500 फीट गहरा बोर किया था। इससे रोज 1 लाख 50 हजार लीटर पानी फिल्टर प्लांट में डाला जा रहा था। यह पानी शहर के 18 वार्डों में सप्लाई होता था। अब अतिरिक्त पानी का इंतजाम करना होगा। 





नशे में चला रहा था ट्रैक्टर, आम खरीदने आए व्यापारी सहित दो लोगों पर चढ़ाया


घोड़ाडोंगरी 

ढूमकाढाना गांव में रविवार को आम खरीदने आए व्यापारी सहित दो लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ गया। ट्रैक्टर चालक लखन सरियाम शराब के नशे में था। घटना में व्यापारी के दोनो हाथ टूट गए और सिर में गंभीर चोट आई हैं। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से बैतूल रैफर कर दिया गया है। चिखली दुनावा निवासी पन्नालाल दमिया और सहयोगी रामकिशन बारस्कर गांव में आम खरीदने आए थे। गांव में वह खटिया पर बैठकर चर्चा कर रहे थे। तभी गांव में पानी का टैंकर लेकर आए लखन सरियाम ने उन पर ट्रैक्टर चला दिया। घटना में घायल व्यापारी पन्नालाल दमिया ने बताया कि उसने 1400 में आम का पेड़ खरीदा था। वह आम लेने आया था। इस घटना में रामकिशन बारस्कर को भी चोट आई है।   


बिरुल बाजार में एक साल के बच्चे ने चाटा कीटनाशक, मौत

मुलताई| ग्राम बिरूल बाजार में फसल पर डालने रखा कीटनाशक चाटने से एक साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। रूबल पिता दीपक दोड़के (01) घर में खेल रहा था। इस दौरान उसके हाथ में कीटनाशक लग गई। रूबल ने उसे चाट लिया। इसके बाद उसे उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन रास्ते में ही रूबल की मौत हो गई थी। डॉक्टर ने जांच कर रूबल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। 


अनियंत्रित टैंकर झोपड़ी में घुसा, छांव में बैठे दो ग्रामीण घायल


सारनी| छतरपुर पंचायत के ढुमकाढाना गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर टैंकर झोपड़ी में घुस गया। दोपहर में झोपड़ी की छांव में बैठे दो ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद से फरार है। छतरपुर के ढुमकाढाना के ग्रामीण पन्नलाल (38) और झीलू आदिवासी (50) खेत से आने के बाद झोपड़ी की छांव में बैठकर आराम कर रहे थे। इस दौरान तेज गति से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर में दोनों ग्रामीणों को चोटें आईं हैं। उपसरपंच देवकराम काकोडिया ने बताया ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। डायल-100 को फाेन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी स्थिति नाजुक है। पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने बताया आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। 

51 घरों में एक साथ हुआ गायत्री यज्ञ बस से झल्लार पहुंचे परिजन


आठनेर| भैंसदेही के झल्लार गांव में रविवार को 51 घरों में एक साथ- एक समय में गायत्री यज्ञ कराया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में करवाए गए यज्ञ में आठनेर से 21 गायत्री पुरोहित बस से झल्लार पहुंचे। कम खर्च में एक साथ 51 कुंडी यज्ञ संपन्न कराने 51 घरों का चयन किया गया। प्रत्येक गायत्री परिजन के घर यज्ञ संपन्न कराने पुरोहित पहुंचे। क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि और भरपूर बारिश के लिए यज्ञ में गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां डाली गईं। 


जवान, पत्नी को लेकर बाजार गया, दिन दहाड़े घर में चोरी

मुलताई| भगतसिंह वार्ड में रविवार को दिन दहाड़े चोरों ने सेना के जवान के सूने मकान को निशाना बनाया। इस दौरान सेना का जवान पत्नी और बच्चों को लेकर बाजार में गया था। शाम को बाजार से लौटे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जवान फगनू हजारे ने बताया दोपहर 12 बजे वह ताला लगाकर परिवार को लेकर गायत्री नगर में रिश्तेदार के घर गया था। यहां से सभी बाजार खरीदारी करने चले गए। बाजार कर शाम 5 बजे लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर कमरे में जाकर देखा तो सामग्री अस्त-व्यस्त पड़ी थी। कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, सोने झुमकी, सोने की एक चेन, चांदी की तीन चेन, पांच जोड़ी चांदी की पायल, एटीएम कार्ड और 3 हजार रुपए नकद गायब थे। फगनू हजारे ने सूचना पुलिस को दी। 

मुलताई, अवैध शराब का व्यापर जोरों पर,गुटखा पाउच के थैलों में भरकर हो रहा था अवैध शराब का परिवहन, जब्त

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अवैध शराब बेचने वाले नए-नए तरीके से शराब का परिवहन कर रहे हैं। शनिवार रात को ग्राम अमरावतीघाट बस स्टैंड के पास पुलिया पर पुलिस ने पाउच गुटखे के दो थैलों में शराब छिपाकर ले जा रहे युवक को पकड़ा। दोनों थैले में देसी शराब के 250 क्वार्टर थे। मासोद पुलिस चौकी प्रभारी आरके मीणा ने बताया सूचना मिली थी ग्राम अमरावतीघाट की ओर से एक युवक अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस युवक को तलाश कर रही थी। इस दौरान अमरावतीघाट के पास मुलताई के शास्त्री वार्ड में रहने वाला सरफराज खान दो थैलों को ले जाते दिखाई दिया। सरफराज को रूकने के लिए आवाज लगाई तो वह घबरा गया और दोनों थैले छोड़कर भाग गया। पीछा कर उसे पकड़ा। थैले में 45 लीटर देसी शराब कीमत 12,500 की जब्त की। सरफराज के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

मुलताई बना फर्जी डाक्टरों का गढ़,लॉज के कमरे आपरेशन थ्रेटर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


प्रशासन की लापरवाही और खुली छूट के कारण मुलताई नगर में फर्जी डाक्टरों का गढ़ बना हुआ है। बेनाम ये डाक्टर हर स्तर के इलाज करते है।  स्थानीय लॉजों के कमरों में हर स्तर का इलाज लम्बे समय से हो रहा है। एक  लम्बी रकम लेकर जलंदर ,भगन्दर,बबासीर,यौन रोग के इलाज गारंटी के साथ होते है।  गांव गांव से मरीज आते है। इसकी आड़ में अगर और भी गलत काम हो सकते है। पुलिस और स्थानीय स्वास्थ केंद्र को अधिकाँश जानकारी रहती है। अगर कोई इलाज के दौरान मर जाए तो ये बाते बहार आती है. नगर के हर चौहराहे पर इनके विज्ञापन लगे है। 


पाइल्स सहित अन्य बीमारियों का उपचार करने पांच महीने पहले भीलवाड़ा (राजस्थान) से झोलाछाप डॉक्टर अमीन पठान नगर में आया था। वह नगर की एक लॉज में रुका था। लॉज से ही उसने मरीजों का उपचार किया था। 26 अक्टूबर 2017 को नयेगांव (आठनेर) निवासी कला बाई भी अपने पुत्र जितेंद्र के साथ पाइल्स का उपचार कराने अमीन पठान के पास पहुंची थी। अमीन ने उपचार के नाम पर 20 हजार रुपए मांगे थे। कला बाई के पुत्र जितेंद्र ने तुरंत 15 हजार रुपए दिए और शेष पांच हजार रुपए बीमारी ठीक होने के बाद देने की बात कही थी। अमीन उपचार करते हुए तीन इंजेक्शन लगाए और कुछ दवा दी। इसके बाद से कला बाई हो असहनीय दर्द शुरू हो गया और हालत बिगड़ गई। 


जितेंद्र ने मां की तकलीफ देखते हुए अमीन से संपर्क किया। 13 नवंबर 2017 को अमीन आठनेर पहुंचा। अमीन ने जितेंद्र से शेष पांच हजार रुपए लिए और पाइल्स की बीमारी ठीक होने की बात कहकर चला गया। कला बाई की तकलीफ बढ़ते गई। जितेंद्र ने अपनी मां की जांच मुलताई सरकारी अस्पताल के डॉ. प्रशांत सेन से कराई। डॉ. सेन ने इंजेक्शन से इंफेक्शन होने की बात कही। इस स्थिति में वह मां का उपचार कराने नागपुर ले गया। जितेंद्र ने अमीन पठान पर गलत तरीके से उपचार करने का आरोप लगाते हुए थाने में भी शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया अमीन पठान के पास वैध डिग्री नहीं है। इस स्थिति में पुलिस ने अमीन पठान के खिलाफ केस दर्ज किया। 




 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें