ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Friday, 27 July 2018

कलेक्टर ने 15 व 17 का जोड़ पूछा तो 8वीं के बच्चे नहीं दे पाए जवाब

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

  बैतूल  सहायक अध्यापक की दो वेतन वृद्धि रोकी, संविदा शिक्षक का 15 दिन का वेतन काटा, कलेक्टर ने स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया 
 शिक्षा के गिरते स्तर को लेकर जिलाधीश भी परेशान कलेक्टर शशांक मिश्र ने शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की प्राथमिक शालाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केरिया स्कूल में कलेक्टर ने 8वीं के बच्चों से पूछा कि 15 व 17 को जोड़ों तो कितना होता है। इस पर बच्चे जवाब नहीं दे पाए। कलेक्टर सुबह 9.50 बजे आंगनबाड़ी केंद्र जूनाढाना कुही पहुंचे। यहां केंद्र बंद था व बच्चे बाहर घूम रहे थे। कार्यकर्ता एवं सहायिका अनुपस्थित मिलीं। जिलाधीश महोदय से निवेदन है कि, प्राइवेट स्कूलों का भी निरिक्षण करे और अधिक चौकाने  वाले परिणाम सामने आएगे। 

 www.graminmedia.com

मार्शल आर्ट में मुलताई के बच्चे अब संभाग स्तर पर प्रदर्शन करेंगे

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

 मुलताई के मार्शल आर्ट खीखने वाले  के बच्चे जिलास्तर की प्रतियोगिता से जीत करके अब संभाग स्तर पर  अपना  प्रदर्शन करेंगे। मुलताई के लिए बहुत है गौरव की बात है की, मार्शल आर्ट सीखने से एक ओर आत्मरक्षा  में बच्चे तैयार हो रहे है, वही  दुसरी ओर खेल कूद के प्रति भी रुझान से जीवन में अनुशासन  भी सीख रहे है।  भागम भाग और प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बच्चो ने मैदानी खेलो से दूरिया बना ली है।  पालक भी इस और गंभीर नहीं है। जिसके दुष्परिणाम है की बच्चे भी शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारो का शिकार हो रहे है। ग्रामीण मीडिया सेंटर मुलताई , राकेश पटेल और उनके परिवार का साधुवाद करता है।  मुलताई जैसी छोटी जगह पर वे और उनका परिवार मार्शल आर्ट के इस कठिन अभ्यास से बच्चो को संस्कारित  शिक्षा देकर के हष्ट पुष्ट बना रहे है। इसमें लड़को से ज्यादा लकडीया सीख रहे है। 
www.graminmedia.com

ग्राम पारडसिंगा में धूम धाम से मनाई गुरु पूर्णिमा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

पूर्व विधायक पी आर बोडखे जी ने अपने गृह ग्राम पारड़सिंगा में गुरु पूर्णिमा बच्चों के साथ स्कूल में मनाई । इस अवसर पर वरिष्ट कांग्रेसी हाजी शमीम खान,मोहन सिंह परिहार मोहम्मद अफसर, शिक्षक गण उपस्थित थे ।
 www.graminmedia.com

मोटर साईकिल दुर्घटना में ग्राम छिन्दीखापा के तीन युवक घायल दो की हालत गंभीर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
ग्राम चिखली कला के पास रिघोरा मार्ग पर आज शाम ६.१० पर तीन युवक बिना नम्बर की मोटर साइकिल से तेज गति से सड़क मार्ग पर मोटर साईकिल स्लिप होने से दुर्घटना हो गई। ये युवक ग्राम छिंदी खापा के है। तीनो के नाम रविशंकर, संतोष और छोटू बताया। इन में से दो की हालत गंभीर थी। एक पुरे होश में था। इनको तत्काल इलाज के लिए मुलताई अस्पताल रवाना किया।
 www.graminmedia.com

Thursday, 26 July 2018

एक गांव पंचायत 25 हजार वाद्य यंत्र

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
 अधिक जानकारी के लिए मिले ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव से आदेश के पत्र इस समाचार के साथ सलंग्न है।
 www.graminmedia.com

मध्य प्रदेश आगमी चुनाव में BJP के संभावित प्रत्य्क्षीओ की सूची


ग्रामीण मीडिया संवाददाता भोपाल:-भाजपा नेतृत्व ने मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं इसी तारतम्य में 230 विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम चयन करने हेतु माथापच्ची शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के आदेश अनुसार मध्यप्रदेश में विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में आरएसएस और उसके अनुषंगी संगठनों को विशेष तरजीह दी जाएगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निजी सर्वे, आरएसएस के कार्यकर्ताओं के सर्वे तथा केंद्रीय नेतृत्व के सर्वे आने के बाद मुख्यमंत्री आवास पर रखी गई एक गुप्त बैठक आहूत की गयीं जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,संगठन मंत्री श्री सुहास भगत , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, शामिल थे। गहन अध्ययन और चर्चा के बाद निम्नलिखित उम्मीदवारों को हरी झंडी दे दी गयी है तथा उम्मीदवारो को अपने क्षेत्र के बीजेपी तथा आरएसएस नेताओ से मिलकर कार्य करने का भी आदेश दिया गया है। निम्नलिखित उम्मीदवारों को चुनाव की तैयारी करने की बोल दिया गया है। ये उम्मीदवार संगठन तथा आरएसएस की पसन्द बताए जा रहे है
1. बुधनी शिवराज सिंह चौहान
2.दतिया डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा
3. रहली श्री गोपाल भार्गव
4. छतरपुर श्रीमती ललिता यादव
5. दमोह श्री जयंत मलैया
6. रीवा श्री राजेंद्र शुक्ल
7. विजयराघवगढ़ श्री संजय पाठक
8. शाहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे
9. बालाघाट श्री गौरीशंकर चतुर्भुज बिसेन
10. नरसिंहपुर जालम सिंह पटेल
11. होशंगाबाद श्री सीताशरण शर्मा
12. नरेला श्री विश्वास सारंग
13. भोपाल दक्षिण श्री उमाशंकर गुप्ता
14. हाटपिपलिया श्री दीपक जोशी
15. बुरहानपुर श्रीमती अर्चना चिटनीस
16. सेंधवा श्री अंतर सिंह आर्य
17. इंदौर श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़
18. इंदौर 2 श्री रमेश मेंदोला
19. इंदौर 1 श्री सुदर्शन गुप्ता
20. धार श्रीमती नीना विक्रम वर्मा
21. बदनावर से भंवर सिंह शेखावत
22. खाचरोद श्री दिलीप शेखावत
23. अलीराजपुर श्री नागर सिंह चौहान
24. पेटलावद निर्मला भूरिया
25. तराना श्री अनिल फिरोजिया
26. जावरा श्री राजेंद्र पांडे
27. आलोट जितेंद्र गहलोत
28. मंदसौर श्री बंशीलाल गुर्जर
29. मल्हारगढ़ श्री जगदीश देवड़ा
30. मनासा श्री कैलाश चावला
31. नीमच श्री दिलीप परिहार
32. जावद श्री ओमप्रकाश सकलेचा
33. जोरा श्री सूबेदार सिंह रजौधा
34. सुमावली श्री सत्यपाल सिंह
35. दिमनी श्री जितेंद्र सिंह तोमर
36. अंबाह श्रीमती संध्या राय
37. गोहद लाल सिंह आर्य
38. ग्वालियर ग्रामीण श्री महेंद्र सिंह यादव
39. ग्वालियर श्री जयभान सिंह पवैया
40. ग्वालियर पूर्व श्रीमती माया सिंह
41. ग्वालियर दक्षिण श्री नारायण सिंह कुशवाह
42. सेवढ़ा से श्री मेघ सिंह गुर्जर
43. पोहरी श्री प्रहलाद भारती
44. शिवपुरी श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया
45. गुना श्री पन्नालाल शाक्य
46. चाचौड़ा श्रीमती ममता मीणा
47. अशोकनगर श्री गोपीलाल जाटव
48. बीना श्री महेश राय
49. सागर श्री शैलेंद्र
50. नरयावली श्री प्रदीप लारिया
51. पृथ्वीपुर श्रीमती अनीता सुनील नायक
52. महाराजपुर श्री मानवेंद्र सिंह
53. बिजावर श्री पुष्पेंद्र नाथ पाठक
54. पथरिया श्री लखन पटेल
55. मैहर नारायण त्रिपाठी
56. सिरमौर श्री दिव्या राज सिंह
57. देवतालाब श्री गिरीश गौतम
58. सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल
59. चितरंगी श्री जगन्नाथ सिंह
60. धोहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम
61. जैतपुर श्री जय सिंह मरावी
62. बड़वारा श्री मोती कश्यप
63. मानपुर सुश्री मीना सिंह
64. जबलपुर पूर्व अंचल सोनकर
65. जबलपुर कैंट अशोक रोहाणी
66. सिहोरा श्रीमती नंदनी मरावी
67. निवास रामप्यारे कुलस्ते
68. वारासिवनी योगेंद्र निर्मल
69. गोटेगांव श्री कैलाश जाटव
70. तेंदूखेड़ा श्री संजय शर्मा
71. गाडरवाड़ा श्री गोविंद सिंह पटेल
72. जुन्नारदेव नथन शाह
73. छिंदवाड़ा श्री चंद्रभान सिंह
74.सौसर श्री नानाभाऊ मोह
75. बेतूल हेमंत खंडेलवाल
76. ब्यावरा गायत्री जसवंत सिंह
77. नरसिंहगढ़ श्री राज्यवर्धन सिंह
78. सारंगपुर श्री प्रमोद पवार
79. देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार
80. मांधाता लोकेंद्र सिंह तोमर
81. हरसूद श्री विजय शाह
82. शुजालपुर से जसवंत सिंह हाड़ा
83. आष्टा श्री रंजीत सिंह गुणवान
84. भोपाल मध्य श्री सुरेंद्र नाथ सिंह
85. भोपाल हुजूर श्री रामेश्वर शर्मा
86. टिमरनी श्री संजय शाह
87. सोनकच्छ श्री राजेंद्र वर्मा
88. उज्जैन उत्तर श्री पारस जैन
89. कालापीपल श्री इंदर सिंह परमार
90. सोहागपुर श्री विजयपाल सिंह राजपूत
उक्त सीटों के अलावा शेष रही सीटों के उम्मीदवारों पर बाद में चर्चा की जाएगी तथा जहां विवाद है या जिन विधायक की उम्र 70 से ज्यादा है वहां पर समिति बाद में चर्चा करेंगी।सूत्रों से मिली इस जानकारी की तस्दीक नही हो सकी है।

 www.graminmedia.com

टावर से गिरा युवक मौत

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 



असुरक्षित टावर से गिरा युवक मौत

आठनेर ।। प्रकाश खातरकर ।।

आज एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की मोबाइल टावर पर से गिरने से मौत हो गई। इस मौत के बाद सरकारी और निजी टेलीकॉम कंपनियों के टावर की सुरक्षा की पोल खुल गयी। आठनेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आठनेर थाना क्षेत्र के  ग्राम गेंहूबरसा की है जहां कोका नामक आदिवासी  युवक जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा आये दिन टेलीकॉम कंपनियों के टावर पर अत्यधिक उचाई पर चढ़ जाता था और ऊलजलूल हरकत करते रहता था । 

कल बुधवार को भी वह टावर पर चढ़कर जोर जोर से चिल्ला रहा था उसी समय उसका पैर टावर के एंगल से फिसल गया और निचे गिरने से उसकी मौत हो गई। इस मौत के बाद बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया की थाना क्षेत्र में जीतने भी निजी और सरकारी टावर है सब असुरक्षीत है टावरों के आस पास तार फेंसिंग और सुरक्षा गार्ड नही होने से यह घटना घटित हुई है। गेहूबरसा के ग्रामीणों ने बताया की मृतक युवक आये दिन टावर पर चढ़ जाता था मतलब टावरों के हाल बेहाल है  टेलीकॉम कम्पनीयो ने अपने नेटवर्क की सहूलियत से टावर तो खड़े कर दिए परन्तु सुरक्षा के उपाय नही करने से इस युवक की मौत होना बता रहे है। 

वैसे भी देखा जाए तो आठनेर नगर और आसपास के गावो में भी जीतने टावर है उन टावरों पर ग्रीन और रेड लाइट जलते रहना चाहिए ताकि इमरजेंसी उड़ान करते रहने वाले हेलीकाप्टर और वायुयानों को टावर होने के संकेत मिलते रहे परन्तु इस तहसील के किसी भर टावर पर यह संकेतक नही होने से सम्बन्धित विभाग की अक्षम्य लापरवाही सामने आई है ।

।। इनका कहना ।।

आठनेर थाना क्षेत्र में जितने भी टावर लगे है उनके प्रमुखों को इस मामले में नोटिस देकर टावरों के सुरक्षा उपाय करवाने मीटींग ली जाएंगी।

अजय मरकाम,
 टी आई, थाना आठनेर
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें