ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Thursday, 23 August 2018

देखें, मुलताई विधायक निधि की एक लाख की मुरमीकरण रोड ग्राम सीपावा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


 ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने जनहित और ग्राम विकास की नई पहल की है, आपके ग्राम में कितना विकास हुआ है। अधिकांश  ग्रामीणों को इसके बारे में किसी को कुछ जानकारी नही होती है। जानकारी हम से लेकर के अपने गांव में कार्यो का  सामजिक अंकेक्षण  करे। प्रथम कड़ी में ग्राम पंचायत सिपावा में विधायक निधि से 1 लाख रु.लागत से ग्रेवल सड़क मार्ग 1 किलोमीटर प्रेम के घर के सामने से मोक्षधाम तक दिनाक 14.04.2018 को स्वीकृत हुई। गोहिते मटेरियल सप्लायर के मुरम के बिल, मुरूमीकरण काम हुआ है। प्रदेश में अधिकांश विधायक मुरमीकरण पर विधायक निधि नहीं देते है. मुरुम के बिल नहीं रायल्टी और भाड़ा पर्ची बनती है। बाकी ग्राम वाले सामजिक अंकेक्षण में बताए।  रोड बनी या हवा हवाई। हर दिन एक नई पंचायत के बारे में जाने। ग्राम विकास हमारा लक्ष्य है।  
 www.graminmedia.com

नपा की नाली में गिरा पार्षद, खुली पड़ी नालियां

ग्रामीण मीडिया संवाददाता आठनेर




आठनेर नगर परिषद की नालियों में चेम्बर नही होने से दर्जनों नालियों के गड्ढे खुले हुए है और मौत को आमंत्रण देते प्रतीत हो रहे है। आश्चर्य की बात तो यह है कि जिस पार्षद ने  नालियों के खुले भाग पर चेम्बर लगाने की मांग की थी, वही पार्षद रात को उसी गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। रात में आठनेर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आज सुबह पार्षद को परतवाड़ा रैफर किया है। घटना के मुताबिक आठनेर बैतूल मार्ग पर ड्रेनेज सिस्टम की नालियां बनी है, जो जगह-जगह से क्षतिग्रस्त तो है ही, लेकिन निर्माण एजेंसियों ने उन नालियों को जगह जगह से खुला छोड़ दिया है। इस तरह के लगभग दर्जनों गड्ढे खुले है, जिसमें आये दिन हादसे होते रहते है। उन्हीं खुले गड्डों पर चेम्बर लगाने की मांग करने वाले पार्षद योगेश जगताप बीती रात 8 बजे अचानक नाली के गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। हालत नाजुक होने से उन्हें आज सुबह परतवाड़ा रैफर किया है।

इनका कहना है
नगर का आज सर्वे करवा रहा हूं, नालियों में जहां भी गड्ढे होंगे, उसको चेम्बर लगाकर ढकने की व्यवस्था करवा देते है।
अरुण कुमार कोल्हे- सीएमओ नगर परिषद आठनेर



 www.graminmedia.com

Wednesday, 22 August 2018

ग्राम सिपावा में (मुलताई विधायक निधि ) से निर्मित सामुदायिक मंच को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई भाजापा मंडल अध्यक्ष सुनील सरोदे के गृह ग्राम सिपावा के ग्रामीण सामुदायिक मंच को लेकर   परेशान  है।   विकास खंड मुलताई की  ग्राम पंचायत सिपावा में विधायक निधि राशि 2.50 रु से सामुदायिक मंच  का निर्माण हो रहा है। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण मीडिया को जानकारी में बताया कि, काम की गुणवत्ता बहुत ही खराब है। निर्माण को नियम विरुद्ध छिंदवाड़ा के ग्राम चांगोबा के एक ठेकेदार को दे दिया है। भवन की नीव और बीम में लोहा बहुत पतला डाला जा रहा है। ग्राम वासिओ को चिंता है कि, कुछ ही दिनों में ये क्षतिग्रस्त हो जाएगा। 
 15 अगस्त की ग्राम सभा में भी इस पर बहस हुई थी। उनकी किसी ने कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम निर्माण समीती नहीं है। ग्रामीणों का मांग है। ये भवन मजबूत बने अन्यथा इसका काम रोक दे। मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख से मांग करते है की, उनके निधी की राशि का दुरूपयोग की जांच करे।
 www.graminmedia.com

पूर्व विधायक पांसे ने कहा: विधायक कमीशन लेता है, पुलिस के अत्याचार और भर्ष्ट्राचार से नक्सलवाद बढ़ रहा है विस्तृत खबर पढ़ें

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

 मुलताई में सर्वदलीय जनमंच आंदोलन के तत्वाधान में रेल रोको आंदोलन की सभा को सम्बोधित करते हुए, पूर्व विधायक सुखदेव पांसे ने दबंग स्टाइल में मुलताई पुलिस, विधायक चन्द्रशेखर देशमुख के खिलाफ खुलकर बोले। बोले की मध्यप्रदेश की पुलिस अत्याचार और भ्रष्ट्राचार से परेशान होकर नक्सलवादी बन रहे है। मुलताई विधायक पर 10% विधायक निघि में कमीशन का आरोप लगाया। इस अवसर पर उनके निजी सचिव संजय सावरकर जी इस भाषण को पूरा सूना।  आम जनता ताली बजा रही थी। इसी कड़ी में पांसे जी बोले कि, मुलताई थाने दार को पहले एक ईमानदार थानेदार के रूप में जानते थे। एक माह बाद उनको पता चला कि, दुगनी रिश्वत कर गली गली शराब,जुआ सट्टा का अवैध कारोबार पुलिस के संरक्षण में चालु है. शासन ने मुलताई को पवित्र नगर घोषित है। पांसे जी ने जब आरोप लगाया तब मुलताई का पूरा प्रशासन, आम जाता और पत्रकार  थे।  आम जनता परेशान है। उन्होंने कहाँ जब वे मुलताई के विधायक थे तब  एक फोन पर समता ट्रेन का स्टापेज करवाया है। जनता को परेशान नहीं होने दिया थाा.
 आज का विधायक चाहे तो सब कर सकता है। गली से दिल्ली तक सरकार है। सासंद का ता-पता नही है। जनता आगे इनको सबक सिखायेगी।
 www.graminmedia.com

मुलताई 40 लोगों ने दी गिरफ्तारी, जनांदोलन मंच का मुलताई बंद सफल, वीडियो

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई
वीडियो 1


वीडियो 2


वीडियो 3

100 प्रतिशत सफल बंद वीडियो

मुलताई में ट्रेनों के स्टापेज की मांग को लेकर आज हुए आंदोलन में रेल रोकने जा रहे पूर्व विधायक सुखदेव पांसे, पीआर बोड़खे समेत करीब चालीस आंदोलनकारियों को आरपीएफ ने रेल स्टेशन परिसर में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्ततारी के समय पूर्व विधायको और आंदोलनकारियों के साथ धक्का मुक्की भी की गई। ईस इस दौरान लोगो ने सांसद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।इसके पहले आज रेल रोको आंदोलन के चलते व्यपारियो ने स्व सपूर्त बन्द कर दिया ।नगर में आज रेल रोको की मांग को लेकर सभी दुकाने प्रतिष्ठान बंद रहे।। एसडीएम ने आंदोलन के चलते नोटिस भी जारी किए थे। गिरफ्तार लोगो मे पूर्व विधायको के अलावा रवि यादव,अनिल सोनी,रजनीश गिरे, मोहनसिंह परिहार सुनील बारस्कर व अन्य 40 लोग शामिल है।मुलताई में रेल रोको आंदोलन में मुलताई पुलिस ने जन आंदोलन कारीओ को गिरिफ्तार किया। पूर्व विधायक पंजाबराव,सुखदेव पांसे,रवि यादव,अनिल सोनी, शमीम खान, वहीद खान, मुन्ना लोहार,संजय यादव, कुलदीपआदि।




 www.graminmedia.com

Tuesday, 21 August 2018

आज होगा रेल रोको आंदोलन जन आंदोलन, दोपहर 12 बजे तक नगर रहेगा बंद


ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर बुधवार को जन आंदोलन मंच ने रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। जन आंदोलन मंच के रेल रोको आंदोलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। मंगलवार को एसडीएम ने जन आंदोलन मंच के 12 सदस्यों को नोटिस जारी कर 22 अगस्त को एसडीएम कोर्ट में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। 
थाना प्रभारी ने एसडीएम कोर्ट में इस्तगासा प्रस्तुत कर बताया था मंच के 12 सदस्यों द्वारा रेल रोको आंदोलन के दौरान रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, शासकीय रेलवे कार्यों में बांधा पहुंचाने का प्रयास किया जा सकता है। जिससे शांति भंग होने की संभावना है। इस्तगासा के आधार पर एसडीएम ने मंच के रवि यादव, अनिल सोनी, शमीम खान, रजनीश गिरे, मोहन सिंह परिहार, महेश शर्मा, वहीद पठान, महेश पाठक, टीकाराम मंडले, यादोराव निंबालकर, कृष्णा दरवाई और श्रावण वाघमारे के नाम सीआरपीसी की धारा 107, 116 के तहत नोटिस जारी किया है। मंच के अनिल सोनी, रजनीश गिरे ने बताया जब कोई शांति भंग ही नहीं की तो किस बात का नोटिस लें। जनहित में क्षेत्रवासियों की समस्या के लिए शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं। मंच के अनिल सोनी ने बताया ट्रेनों की स्टॉपेज की मांग को लेकर बुधवार दोपहर 12 बजे तक नगर बंद भी रखा जाएगा।

जिले में कहाँ कितनी बारिश जाने, माँ ताप्ती का तालाब का हाल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

युवाओं में बंधी ताप्ती उद्गम स्थल पर ओवर फ्लो फेस्टिवल मनाने की आस




 इस वर्ष धीमी बारिश होने के बावजूद ताप्ती उद्गम स्थल में अपेक्षा से अधिक पानी संग्रहित होने से युवाओं में ओवर फ्लो फेस्टिवल मनाने की आस बंधी नजर आने लगी है। युवाओं का कहना है कि बीते कुछ वर्षों से ताप्ती उद्गम स्थल ओवर फ्लो नहीं हो पाने से ओवर फ्लो फेस्टिवल मनाने का मौका नहीं मिल रहा था।

 इस वर्ष एक दिन यदि झमाझम बारिश क्षेत्र में हो जाती है तो ताप्ती उद्गम स्थल लबालब होने के साथ ही ओवर फ्लो हो जाएगा। उन्हे उम्मीद है कि शीघ्र ही क्षेत्र में झमाझम बारिश होंगी और उद्गम स्थल ओवर फ्लो होगा। वर्तमान में तीन सीढिय़ां शेष बची है। उद्गम स्थल के लबालब होने में मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी बारिश होने के संकेत दिए जा रहे है, जिससे झमाझम बारिश के बाद उद्गम स्थल लबालब होकर ओवर फ्लो होने की आस युवाओं में बंधी है।


 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें