ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Friday, 28 December 2018

चुराई बाइक, फिर कट्टे की नोक पर पेट्रोल पंप पर और राहगीरों से की लूट

ग्रामीण मीडिया संवाददाता आमला


|आमला. गुरुवार रात दो   नकाबपोशों ने देशी कट्टेदिखाकर लट और ू चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों को   अंजाम दिया। नकाबपोश आमला की अाेर   बढ़े तभी रास्ते में उन्हें लोगों ने घेर लिया। इस   दौरान आरोपी अपनी बाइक और देशी कट्टा  छोड़कर भाग गए। लोगों ने आरोपियों का एक बैग और देशी कट्टा पुलिस के हवाले किया   है। दोनों ही वारदातों के बाद क्षेत्र के लोगों में   दहशत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है



रात 8ः30 बजे रतेड़ा के यादव पेट्रोल पंप पर सेल्समेन महादेव यादव और नमीष यादव थे। इस दौरान दो नकाबपोशों ने बाइक पंप के दफ्तर के पास लगाई और अंदर घुसते ही सेल्समेन से कहा जगह पर बैठ जाओ। जितना पैसा है निकाल कर दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे। इस दौरान एक आरोपी के हाथ में देशी कट्टा था। जबकि दूसरे ने सेल्समेन से मोबाइल छीना और तलाशी ली। काउंटर की तरफ नहीं बढ़े। टेबल पर रखा एक बेग अपने साथ ले गए। वारदात के बाद सेल्समेन महादेव यादव ने बाइक से आरोपियों का जमदेही गांव तक पीछा किया, लेकिन आरोपी आगे निकल गए। पेट्रोल पंप संचालक यशवंत यादव ने बताया आरोपी रुपयों की गलतफहमी में काला बैग लेकर भागे थे। जबकि इसमें 500 रुपए, चेकबुक, रिन पुस्तिका सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे। 
मामला 1 
पिकअप मालिक नसीम ने जो बाइक पुलिस को दी है। वह तोरनवाड़ा गांव के रहने वाले एक रेलकर्मी की है। इसे मालूम ही नहीं था कि उसकी बाइक रेलवे के साइकिल स्टैंड से चोरी हो चुकी है। परिवहन विभाग के दस्तावेजों में यह बाइक नारायण के नाम पद दर्ज है। यानी आरोपियों ने पहले बाइक चुराई फिर पेट्रोल पंप पर और तीसरी वारदात पिकअप ड्राइवर के साथ की। 
मामला 3 
पेट्रोल पंप के बाद आरोपी छावल के रास्ते आमला की ओर आ रहे थे। काजली जोड़ पर एक पिकअप का ड्राइवर मुजफ्फर और कंडक्टर पवन रास्ते में शौच के लिए रुके थे। इनको भी आरोपियों ने कट्टा दिखाकर 500 रुपए लूटे। पिकअप वाहन मालिक शेख नसीम ने बताया ड्राइवर की सूचना पर वे काजली की ओर जाने लगे। तभी दो लोग बाइक से आ रहे थे, तो उन्होंने दोनों की बाइक रोक ली। इस दौरान बाइक और हाथ से कट्टा गिरने पर दोनों आरोपी अंधेरे में पैदल भाग निकले। नसीम के अनुसार उन्होंने तुरंत ही थाना प्रभारी एसके चौहान को वारदात की जानकारी दी और आमला थाने में कट्टा और आरोपियों के पास से मिला एक काला बैग तथा बाइक जब्त कराई। 
मामला 2 
किसी ने कट्टा थाने में नहीं दिया है 
 लूट की वारदात जरूर सामने आई है, लेकिन कट्टा जब्त नहीं हुआ है। किसी व्यक्ति ने कट्टा थाने में पहुंचाया भी नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। एसके चाैहान, थाना प्रभारी 




 www.graminmedia.com

मध्यप्रदेश शासन मंत्रियों को विभाग घोषित जाने किस मंत्री को कौनसा विभाग मिला

ग्रामीण मीडिया संवाददाता ., भोपाल जनसंपर्क





राज्य शासन ने मंत्रिपरिषद के सदस्यगण को विभाग आवंटन संबंधी आदेश जारी किये है।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के पास औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, जनसम्पर्क विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विमानन विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग, अप्रवासी भारतीय विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा अन्य विभाग जो किसी को आवंटित ना हों, रहेंगे। डॉ. विजय लक्ष्मी साधो को संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा तथा आयुष विभाग का दायित्व सौंपा गया है। श्री सज्जन सिंह वर्मा को लोक निर्माण तथा पर्यावरण विभाग आवंटित किये गये है। श्री हुकुम सिंह कराड़ा जल संसाधन विभाग का दायित्व सम्भालेंगे। डॉ. गोविन्द सिंह को साहकारिता विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री बाला बच्चन को गृह तथा जेल विभाग सौंपा गया है वे मुख्यमंत्री से भी संबद्ध रहेंगे।
श्री आरिफ अकील को भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग आवंटित किये गये है। श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर को वाणिज्य कर विभाग सौंपा गया है। श्री प्रदीप जायसवाल को खनिज साधन विभाग आवंटित किया गया है। श्री लाखन सिंह यादव पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग का दायित्व सम्भालेंगे। श्री तुलसी सिलावट लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बनाये गये है। श्री गोविन्द सिंह राजपूत राजस्व तथा परिवहन विभाग का दायित्व सम्भालेंगे। श्रीमती इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास विभाग आवंटित किया गया है। श्री ओमकार सिंह मरकाम जनजातीय कार्य विभाग, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग मंत्री होंगे।
श्री प्रभुराम चौधरी स्कूल शिक्षा मंत्री बनाये गये है। श्री प्रियव्रत सिंह को ऊर्जा विभाग आवंटित किया गया है। श्री सुखदेव पांसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री होंगे। श्री उमंग सिंघार वन मंत्री बनाये गये है। श्री हर्ष यादव को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग आवंटित किया गया है। श्री जयवर्धन सिंह नगरीय विकास एवं आवास मंत्री होंगे। श्री जीतू पटवारी को खेल एवं युवा कल्याण तथा उच्च शिक्षा विभाग को दायित्व सौंपा गया है। श्री कमलेश्वर पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाये गये है। श्री लखन घनघोरिया सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग तथा अनुसूचित जाति कल्याण का दायित्व सम्भालेंगे।
श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया श्रम मंत्री होंगे। श्री पी.सी. शर्मा विधि एवं विधायी कार्य विभाग के मंत्री बनाये गये है वे मुख्यमंत्री से भी संबद्ध रहेंगे। श्री प्रद्यूमन सिंह तोमर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री होंगे। श्री सचिन सुभाष यादव को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग और उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का दायित्व सौंपा गया है। श्री सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल को नर्मदा घाटी विकास विभाग तथा पर्यटन विभाग आवंटित किये गये है। श्री तरूण भनोट को वित्त विभाग तथा योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सौंपा गया है।



संदीप कपूर


 www.graminmedia.com

Thursday, 27 December 2018

ग्राम सेमझिरा में एक आदिवासी अधेड़ की बेदर्दी से हत्या

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सेमझिरा के ग्राम आमाडोह में एक आदिवासी अधेड़ व्यक्ति की बड़ी बेदर्दी से हत्या कर दी। 
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई के ग्राम आमाडोह के प्रतिनिधि ने जानकारी में बताया कि , 28 दिसम्बर 2018 दिन शक्रवार को सुबह पता चला कि ग्राम के चूरन पिता मलंगा की बड़ी बेदर्दी से हत्या कर दी। जिस की लाश ग्राम के मरघट के नाले के पास देखी गई। घटना स्थल के पासमुलताई विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सेमझिरा के ग्राम आमाडोह में एक आदिवासी अधेड़ व्यक्ति की बड़ी बेदर्दी से हत्या कर दी। 
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई के ग्राम आमाडोह के प्रतिनिधि ने जानकारी में बताया कि , 28 दिसम्बर 2018 दिन शक्रवार को सुबह पता चला कि ग्राम के चूरन पिता मलंगा की बड़ी बेदर्दी से हत्या कर दी। जिस की लाश ग्राम के मरघट के नाले के पास देखी गई। घटना स्थल के पास खून से सना पत्थर जिस पर मृतक के सिर के बाल दिखाई दे रहे है। जिस की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। खून से सना पत्थर जिस पर मृतक के सिर के बाल दिखाई दे रहे है। जिस की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
 www.graminmedia.com

पवित्र नगर मुलताई केबिनेट मंत्री का स्वागत और दारु और सट्टा बंद करने का निवेदन


कांग्रेस पार्टी के वादा पत्र में आबकारी नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने का वादा है। महिला आवेदन दे। अवैध दारू के लिये तो बिना आवेदन के बंद करना चाहिए। मुलताई विधायक ने जब विधायक नही थे। तब रेल रोको आंदोलन के अपने भाषण में रेल्वे स्टेशन रोड के चौहराहे पर स्पष्ट कहा था कि पवित्र नगर मुलताई में गली-गली में शराब,जुआ,सट्टा चल रहा है। गौर तलब हो कि आज सत्ता और सरकार के 29 दिन बाद भी हालत जस की तस है। कल मुलताई में विधायक जी केबिनेट मंत्री बन करके आ रहे है। वादा पत्र भी है, सरकार भी है।अब तो ये गैरकानूनी काम पवित्र नगर से बंद होनी चाहिए। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई का पहला निवेदन सुखदेव पांसे से ???????

आमला विकास खण्ड की ग्राम पंचायत लीलाझर में लाखों का घोटाला

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

ग्रामीण मीडया के प्राशिक्षण का सार्थक परिणाम।आमला विकास खण्ड की ग्राम पंचायत,लीलाझर के ग्रामीण ने ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई को जानकारी में बताया कि ग्राम पंचायत में फर्जी बिल लगा करके ग्राम में भारी भृष्ट्राचार हो रहा है। हर मंच पर शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही। सुने
 www.graminmedia.com

Wednesday, 26 December 2018

ग्राम चौथिया मुख्य मार्ग पर ढाबे में लूट और आगजनी पारधी ढाने के पास

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 





ग्राम चौथिया पारधी ढाने के पास मुख्य सड़क मार्ग पर वीर ढाबा में चोरी और आगजनी का समाचार प्राप्त हुआ। मोके पर पुलिस पहुची।होटल की दुकान की दीवाल में सुराग है, अंदर फ्रिज और अन्य सामग्री जली है। घटना को अंजाम देने वालो ने झक कर अंडे भी खाए। जांच चालू है।
 www.graminmedia.com

कृषि मंडी मुलताई में हमाली के नाम पर किसानों की लूट व्यापारियों को छूट

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई कृषि मंडी में किसानों को लूट और व्यापारियों को छूट। देखे मामला लाखो का मामला इस साल समाचार प्रकाशित करने तक मंडी में 15 हजार किवंटल याने 30 हजार बोर अनाज का व्यापार हुआ। मंडी में हमाली की दरों से कुल भुगतान किसानों ने 22 लाख 50 हजार का अपने भुगतान पट्टी में से व्यापारियो के माध्यम से कटा है। सारा हिसाब किताब खातों में दर्ज है। लंबे समय से चालू है। जाँच करें । किसानों से प्रांगण में भी नगद लिया जाता है।
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें