तिलक वार्ड में रहने वाली महिला की रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वर्षा पति विलास तरूड़कर (42) पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। संभवत: इसी के चलते वर्षा ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दी है। रविवार को दोपहर में लोगों ने उसे बैतूल रोड क्षेत्र में बजाज शोरूम के सामने रेलवे ट्रेक पर घुमते हुए देखा। इस दौरान वर्षा के घर आटा चक्की चलाने रामराव गढ़ेकर ने भी उसे देखा। रामराव ने तत्काल इसकी सूचना वर्षा के ससुर गजानन को दी। लेकिन तब तक ट्रेन की चपेट में वर्षा आ गई। इससे उसकी मौत हो गई।
ख़बरें विस्तार से
अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें
Sunday, 13 January 2019
मुलताई में महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
तिलक वार्ड में रहने वाली महिला की रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वर्षा पति विलास तरूड़कर (42) पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। संभवत: इसी के चलते वर्षा ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दी है। रविवार को दोपहर में लोगों ने उसे बैतूल रोड क्षेत्र में बजाज शोरूम के सामने रेलवे ट्रेक पर घुमते हुए देखा। इस दौरान वर्षा के घर आटा चक्की चलाने रामराव गढ़ेकर ने भी उसे देखा। रामराव ने तत्काल इसकी सूचना वर्षा के ससुर गजानन को दी। लेकिन तब तक ट्रेन की चपेट में वर्षा आ गई। इससे उसकी मौत हो गई।
ग्राम नरखेड़ में छात्रा का शव मिला
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
मुलताई| नरखेड़ में रविवार को कक्षा 9 वीं में पढ़ने वाली छात्रा का शव खेत के कुएं में पड़ा मिला। छात्रा करीना पिता इंदल साहू (15) सुबह घर से साइकिल लेकर निकली थी। लेकिन वापस घर नहीं लौटी। करीना की मां सरोज ने गांव में तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद तलाश करते हुए वह खेत की ओर जाने लगी तो रास्ते में उसे करीना की साइकिल खड़ी दिखाई दी। कुछ दूरी पर किसान रामराव माकोड़े के खेत के कुएं के पास करीना की चप्पल पड़ी दिखाई दी। मां ने जब कुएं में देखा तो करीना का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों कुएं से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

www.graminmedia.com
ग्राम निम्बोटी की महिला करे पुकार शराब और जुआ बन्द करवा दो सरकार
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
मुलताई विधान सभा क्षेत्र की माता औऱ बहनों की एक ही पुकार दारू, जुआ औऱ सट्टा बंद करवा दो सरकार।
मुलताई से 15 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम निम्बोटी की महिला और पुरुषों ने थाना मुलताई पहुँच करके थाना प्रभारी को लिखित में नामदज शिकायत में शराब एवम जुआ बन्द की बात कहि। विधायक सुखदेव पांसे से भी मोबाइल पर शिकायत की।
www.graminmedia.com
मुलताई विधान सभा के ग्राम वलनी में देखे पानी के लिये संघर्ष 23
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
मुलताई के तहसील मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर, वर्ष 2014-15 में 23 लाख 17 हजार की योजना के बाद देखे वीडियो में पानी के लिये जान जोखम में
www.graminmedia.com
मुलताई विधान सभा को आदर्श औऱ मॉडल बनाने की अभिनव पहल ग्राम वलनी
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
मुलताई विधायक एवं केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे जी के सपनो कि, मुलताई विधान सभा क्षेत्र आदर्श और मॉडल की, अभिनव पहल ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने ग्राम पंचायत वलनी से दिनांक 13 जनवरी 2019 रविवार से पहल की है।
उक्त पहल में अनुविभाग्य अधिकारी राजस्व राजेश शाह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनिल शुक्ला को पूर्व में सूचित किया। विशेष ग्राम सभा का एजेंडा आम ग्रामवासियों की सलाह से तैयार किया चौपाल पर जिसमे 10 बिंदु सावर्जनिक रूप से निकले। जिसमे एक प्रमुख मुद्दा ग्राम की 11 वी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान हो करके स्कूल जाना बंद कर दिया।
1.महिला सुरक्षा।
2.जनभागीदारी योजना 23 लाख 17 हजार की जांच
शीघ्रता से दुबारा चालू करना।
www.graminmedia.com
Saturday, 12 January 2019
मुलताई की बेटी निक्षा अग्रवाल ने मार्शल आर्ट में देश मे तीसरा स्थान पाया
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
मुलताई की बेटी निक्षा अनूप अग्रवाल ने मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भारत में तीसरे स्थान पर जीत दर्ज करा करके। हम सब मुलताई वासियों का नाम रोशन किया।
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की ओर से मनीषा और मार्शल आर्ट संस्था को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
www.graminmedia.com
लकड़ी की तस्करी का बड़ा मामला , ट्रक, ट्रेक्टर औऱ बड़े पैमाने पर लकड़ी पकड़ाई।
ग्रामीण मीडिया संवाददाता
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई की सक्रिता से बड़े पैमाने पर हरे झाड़ो की बबूल की लकड़ियों का जकिरा पकड़ा इससे पहले ग्राम पंचायत खेड़लीबाजार के ग्राम कुजबा में 4 ट्रक,एक क्रेन और लकड़ी पकड़ाई थी। इसी कड़ी में अब मासोद से हिवरखेड़ रोड पर एक ट्रक, वाहन क्रमांक MH04GB 9874 एक ट्रैक्टर औऱ बड़े पैमाने पर खेत मे बबूल की लकड़ी राजेन्द्र भार्गव की सूचना पर मुलताई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजेश शाह के मार्ग दर्शन में राजस्व विभाग की टीम ने छापा मार करके माल सहित वाहन जप्त किए। वाहन को सुरक्षा की दृष्ट्री से मासोद चौकी में खड़ा करवाया है। दूसरे दिन नायब तहसील दार पटेल के मार्ग दर्शन में हरे व्रक्ष से लदा ट्रेक्टर लकड़ी सहित जब्त किया।
गौरतलब हो कि, मुलताई से बड़े पैमाने पर हरे झाड़ो की अवैध कटाई हो करके बड़े-बड़े ट्रकों में लाद करके ऑल इंडिया जा रही है। नागपुर हैदराबाद इंदौर कलकत्ता और अनेको नगरों में बेरोक टोक जा रही है। नियमो की शिथिलता और मिली भगत के कारण विगत दो सालों से सरकार के वन विभाग के समक्ष काम चल रहा है। किसान सीधे दलालाओ को बेच रहे है। पर्यावरण के नुकसान का अंदाज नही लगाया जा सकता है। कड़क कानूनों औऱ सजा के प्रावधानों की बड़ी आवश्यकता हैं। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मांग करता है वाहन राजसात हो, इस मे लिप्त लोगो को जेल हो। क्षतिपूर्ति के कोई प्रावधान नही है।
www.graminmedia.com
Subscribe to:
Posts (Atom)