ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Wednesday, 23 January 2019

मुलताई ग्राम एनस आमने सामने टकराई बाइक 1 की मौत तीन घायल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई


नेशनल हाईवे से ग्राम एनस जाने वाले मार्ग पर बुधवार शाम को दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन युवक घायल हो गए। एनस निवासी दिनेश पिता टुटक्या पवार (25) बाइक से मुलताई से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान सामने से अा रही बाइक ने दिनेश की बाइक काे टक्कर मार दी। इस दौरान सामने से अा रही बाइक पर सवार तीनों युवक भी गिरकर घायल हो गए। 
सूचना पर एंबुलेंस ने घायल दिनेश को सरकारी अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य घायलों को घटना स्थल से ही निजी वाहन से जिला अस्पताल लाए। घटना के बाद तीनों को पैर और मुंह पर चोटें लगी होने से बेसुध हो गए थे। जिससे उनके नाम का पता नहीं चल पाया। 


 www.graminmedia.com

जय किसान फसल ऋण योजना महत्वपूर्ण जानकारी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता बैतूल

ऋण माफी आवेदन पत्र में ऋण पुस्तिका की छायाप्रति संलग्न करने की जरूरत नहीं
बैतूल, 23 जनवरी 2019
उपसंचालक कृषि श्री केएस खपेडिय़ा ने बताया कि जिले के कुछ स्थानों से जय किसान फसल ऋण योजना अंतर्गत कृषकों से हरे एवं सफेद आवेदन पत्रों के साथ ऋण पुस्तिका की फोटोकॉपी भी मांगी जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र के साथ ऋण पुस्तिका की फोटोकॉपी संलग्न किया जाना प्रावधानित नहीं है। आवेदन पत्र में स्वयं कृषक द्वारा ही भूमि की सीमा का उल्लेख किया जाना है। 


 www.graminmedia.com

जिले के आज के प्रमुख समाचार दिनांक 23 जनवरी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता । जिला बैतूल

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को
बैतूल, 23 जनवरी 2019
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुमार शानू देवडिय़ा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को सभी मतदान केन्द्रों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रात: 11 बजे से मनाया जाएगा। जिला स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। श्री देविडय़ा ने समस्त मतदाताओं से अपने मतदान केन्द्र में उपस्थित होकर राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2019 में भाग लेने की अपील की है। 


मीजल्स रूबैला अभियान के अंतर्गत 22 जनवरी को किया गया 2135 बच्चों का एमआर टीकाकरण 
15 जनवरी से 22 जनवरी तक कुल 154278 बच्चों को किया गया टीका लगाकर सुरक्षित
बैतूल, 23 जनवरी 2019
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के बच्चों को खसरा और रूबेला रोग से मुक्त करने के लिए मीजल्स और रूबैला के नि:शुल्क टीकाकरण अभियान के 22 जनवरी को कुल 2135 बच्चों को जिले में टीकाकृत किया गया, जिसमें 14 स्कूल सम्मिलित रहे। विकासखंड प्रभात पट्टन में 73, शाहपुर में 20 एवं शहरी क्षेत्र बैतूल में 2042 बच्चों को टीकाकृत किया गया। अभियान के प्रारंभ अब तक कुल 154278 बच्चों को टीकाकृत किया गया। मंगलवार होने से 22 जनवरी को विकासखंडों में नियमित टीकाकरण के सत्र सम्पादित किये गये।
गुरूवार 24 जनवरी को शहरी क्षेत्र के माध्यमिक शाला गांधी वार्ड कोठी बाजार, ब्राइट केरियर इंग्लिश स्कूल आजाद वार्ड, प्राथमिक शाला गर्ग कालोनी जयप्रकाश वार्ड, हाई स्कूल सदर इंदिरा वार्ड, एंजिल स्कूल गांधी वार्ड, शासकीय हाईस्कूल हमलापुर सुभाष वार्ड, प्राथमिक शाला हमलापुर, माध्यमिक शाला हमलापुर, संस्कार वैली पब्लिक स्कूल देशबंधु वार्ड, न्यू बैतूल हायर सेकेण्डरी स्कूल तिलक वार्ड, इंडियन पब्लिक स्कूल मोतीवार्ड, न्यू बैतूल हायर सेकण्डरी स्कूल. राजेन्द्र वार्ड, न्यू आइडियल इंग्लिश स्कूल मोतीवार्ड, रामकृष्ण प्राथमिक शाला दुर्गावार्ड बैतूल में नि:शुल्क एम.आर. टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जायेगा। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरूण कुमार शर्मा ने चिन्हित आयु वर्ग के सभी बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का नि:शुल्क एम.आर. टीकाकरण अवश्य करायें। साथ ही सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि टीका लगने के दिवस पर बच्चों को टीका लगने से पहले भोजन अवश्य करवाकर भेजें। अभियान के तहत् कक्षा 10वीं के समस्त बच्चों का टीकाकरण किया जाना भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है, अत: सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि कक्षा 10वीं में अध्ययनरत् समस्त बच्चों का टीकाकरण अवश्य करायें।


संस्था प्रबंधक निलंबित
बैतूल, 23 जनवरी 2019
जय किसान ऋण माफी योजना के तहत जारी पात्रता सूची में ग्राम बडोरा निवासी श्रीमती गोमती जौजे गंगाराम द्वारा की गई शिकायत में आवेदक द्वारा सम्पूर्ण ऋण की राशि चुकता करने एवं नो-ड्यूज प्राप्त करने के उपरांत भी उनके खाते में ऋण अवशेष दर्शाए जाने की शिकायत जांच उपरांत सही पाए जाने पर संस्था प्रबंधक श्री दीपक कुमार मालवी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उक्त कर्मचारी के विरूद्ध विभागीय जांच भी संस्थित की गई है। उक्त जानकारी प्राथमिक साख सहकारी समिति मर्यादित रोंढा के प्रशासन द्वारा दी गई। 





जिले से बाहर कृषकों के ऋण माफी आवेदन भी भरवाए जाएं
बैतूल, 23 जनवरी 2019
कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े ने ऐसे कृषक जो वर्तमान में जिले से बाहर हैं एवं जय किसान ऋण माफी योजना में ऋण माफी की पात्रता रखते हैं, उनके आवेदन फार्म भी आवश्यक रूप से भरवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बुधवार को उन्होंने ऋण माफी योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि ऋणी कृषकों से आवेदन फार्म 25 जनवरी तक आवश्यक रूप से भरवाकर संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में जमा किए जाएं। कलेक्टर ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही किए जाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बैंकर्स को भी निर्देश दिए कि ऋण माफी योजना के संबंध में किसानों से संबंधित दस्तावेजों में यदि कोई त्रुटियां दृष्टिगोचर होती है तो उनको नियमानुसार तत्काल सुधारा जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री क्षितिज कुमार सिंहल, डीआरसीएस श्री अशोक शुक्ला, उपसंचालक कृषि श्री केएस खपेडिय़ा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एके हरसोला, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी श्री सौम्य नवित सहित बैंकर्स मौजूद रहे। 


चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर दुर्घटनाएं रोकने के एहतियाती इंतजाम हों
स्कूल बसों में सुरक्षा की तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं-कलेक्टर
जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
बैतूल, 23 जनवरी 2019
जिले में बार-बार दुर्घटना होने वाले चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर दुर्घटना रोकने के एहतियाती कदम उठाए जाएं। साथ ही दुर्घटना रोकने के लिए स्थायी कार्ययोजना तैयार की जाए। स्कूल बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम रहें। स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में ओव्हर लोडिंग न हो। उक्त निर्देश बुधवार को स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेयन के. द्वारा जिले के अधिकारियों एवं वाहन संचालकों को दिए गए। 
बैठक में जिले में ब्लैक स्पॉट के रूप में प्रमुख रूप से चिन्हित बरेठा घाट, पंखा जोड़ तिराहा, बैतूल से नागपुर मुख्य मार्ग नगरकोट से मोही के बीच, बैतूल से नागपुर मुख्य मार्ग मल्हारा-पंखा, सिवनी से मुलताई कामथ जोड़, इंदौर से बैतूल मुख्य मार्ग पर सुरक्षा संकेतक लगवाने, मुख्य मार्ग से जोडऩे वाले मार्गों पर बम्पर बनवाने तथा इन स्थानों पर ब्लिंकर्स लगवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि जहां मुख्य मार्ग शुरू होते हैं, वहां मिलने वाले मार्गों पर थ्री-डी पेंटिंग करवाकर भी संकेतक बनवाए जाएं। दुर्घटना होने की स्थिति में प्राथमिक उपचार तथा प्रभावितों की तत्परता से मदद की व्यवस्था हो। पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेयन ने बताया कि ऐसी स्थिति में घायलों की मदद करने पर पुलिस विभाग द्वारा 5 हजार रूपए तक प्रोत्साहन राशि दिए जाने का भी प्रावधान है। बैठक में गन्ना ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगवाने, सडक़ों की साइड रैलिंग ठीक से बनवाने पर भी चर्चा की गई। चौराहों पर आने वाले वाहनों की दृष्टव्यता क्लीयर हो, इस बात के भी सडक़ कार्य से जुड़े विभागों को निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े ने कहा कि जिले में चलने वाली स्कूल बसों के वाहन चालक एवं कंडक्टर वर्दी में रहें। बसों में अग्नि शमन यंत्र तथा फस्र्ट एड बॉक्स आवश्यक रूप से रहे। बच्चों को वाहनों की आगे वाली सीट पर न बैठाया जाए। स्कूली बच्चों को ले जाने वाले अन्य वाहनों जैसे ऑटो रिक्शा आदि में ओव्हर लोडिंग न हो। इसके अलावा स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर आवश्यक रूप से लगाए जाएं। लापरवाहीपूर्वक स्कूल बस चलाने की स्थिति में शिकायत हेतु बसों के पीछे आवश्यक रूप से संबंधित टेलीफोन नंबर लिखा हो। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात पुलिस को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध सतत् कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि हेलमेट लगाने के लिए वाहन चालकों को सतत् प्रेरित किया जाए। इस दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वाहनों में हूटर्स, सायरन, नंबर प्लेट के दुरूपयोग पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही बस स्टेण्ड एवं रेल्वे स्टेशन पर प्री-पेड व्यवस्था चालू रखने के लिए भी कहा गया। गांवों में सडक़ों किनारों से निश्चित दूरी पर हाट-बाजार लगें, इसके लिए भी समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 

दिव्यांगों के लिए बसों में यात्री किराए पर 50 प्रतिशत् की छूट
इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि दिव्यांग यात्रियों के लिए सवारी वाहनों में किराए की 50 प्रतिशत् छूट की व्यवस्था है। यदि कोई बस चालक उनको यह सहूलियत प्रदान नहीं करता, वे इसकी शिकायत जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक अथवा जिला परिवहन अधिकारी को कर सकते हैं। ऐसी शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में भी की जा सकती है। 

शहर में टो-वाहन का प्रयोग होगा
इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को टो-वाहन के माध्यम से उठवाने का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि वे शीघ्रता से टो-वाहन की व्यवस्था करें। 
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामस्नेही मिश्र, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बैतूल श्री सीएल चनाप, जिला परिवहन अधिकारी श्री अरविंद कुशराम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री प्रियंका पटेल सहित सडक़ निर्माण एजेंसियों के अधिकारी तथा ट्रांसपोटर्स मौजूद थे। 


कलेक्टर ने ग्रामों में आयोजित किए जनसंवाद कार्यक्रम
फसल ऋण माफी पर किसानों से जानीं समस्याएं
बैतूल, 23 जनवरी 2019
कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े ने बुधवार को शाहपुर विकासखण्ड के ग्राम देशावाड़ी, घोड़ाडोंगरी तथा ग्राम चोपना पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से फसल ऋण माफी पर चर्चा की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को तत्परता से समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेयन के. भी इस दौरान उनके साथ थे। 
ग्राम देशावाड़ी में कलेक्टर द्वारा ऋण माफी व्यवस्था पर ग्रामीणों से जानकारी ली गई। साथ ही नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के मामलों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को आवेदन फार्म भरने में कोई असुविधा न हो, वे इस बात का ध्यान रखें। प्रदर्शित सूचियों में ऋण राशि में कोई विसंगति नहीं होना चाहिए। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों से पेयजल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण एवं अन्य सरकारी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई एवं उनकी समस्याएं सुनी गईं। ग्राम चोपना में पट्टे की समस्या के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए। यहां अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारी को पाबंद किया गया। कलेक्टर ने इस दौरान अधिकारियों से कहा कि ग्रामों में पेयजल समस्या पर लगातार निगरानी रखे तथा पेयजल संकट की स्थिति में तत्परता से पेयजल की समुचित उपलब्धता की कार्रवाई की जाए। इस दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शाहपुर श्री श्रवण कुमार भंडारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। 



कलेक्टर ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया
स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
बैतूल, 23 जनवरी 2019
कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े ने बुधवार की सुबह जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि चिकित्सकगण एवं कर्मचारी एप्रिन पहनकर ड्यूटी करें। चिकित्सकों के कैबिन के समक्ष नेम प्लेट भी लगी होना चाहिए। पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेयन के. भी इस दौरान उनके साथ थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल के शौचालय पूरी तरह स्वच्छ एवं साफ रहें। सुरक्षा से जुड़े कर्मचारी उचित यूनिफार्म में रहें एवं अपनी ड्यूटी पर तैनात रहें। परिसर में कहीं भी पान की थूक इत्यादि नहीं दिखना चाहिए। मातृत्व वार्ड में भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान स्टूवर्ड की ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित का दस दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला अस्पताल का सोलर ऊर्जा संयंत्र दुरूस्त रहे। नेत्र वार्ड के सामने शेड निर्माण के भी निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि परिसर में कहीं भी कचरा फैला हुआ न मिले। ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह दुरूस्त रहे। बच्चा वार्ड में टीवी लगाया जाए। अस्पताल परिसर में अनावश्यक भीड़ न रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरूण शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा एवं डिप्टी कलेक्टर श्री कुमार शानू देवडिय़ा मौजूद रहे। 


www.graminmedia.com

Tuesday, 22 January 2019

मुलताई आरटीओ चैक पोस्ट पर एंट्री के नाम पर अवैध वसूली

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

सत्ता बदली सरकार बदली लेकिन आरटीओ कार्यलय में एंट्री के नाम पर अवैध वसूली नही रुकी। कांग्रेस सरकार के वादा पत्र में शून्य भ्रष्ट्राचार की बात है। मुलताई के पास ससुन्दरा चैक पोस्ट पर अवैध वसूली से परेसान हो करके वाहन मालिकों ने ग्रामीण मीडिया को बुला करके अपनी पृरी आप बीती सुनाई। कैसे उनको परेशान करके प्रति वाहन वसूली होती है। अधिकांश वाहन इसी कारण से बीच रास्ते मे साईंखेड़ा रास्ते से भाग जाते है। मुलताई के पास विरूल मार्ग पर पहुचते है। इसकी जांच हो धन राज कोष में नही जा रहा है। उक्त बात की शिकायत तत्काल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजेश शाह को मोबाइल पर की। वाहन चालकों ने बयान में बताया।
 www.graminmedia.com

मुलताई में आम के हरे वृक्षों की कटाई जोरो पर फ़ोटो देखो और समझ जाओ

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने ग्राम बरखेड़ा के भ्रमण में पाया कि, बड़े पैमाने पर हरे आम के फलदार वृक्षों की कटाई चालू है। खसरा नम्बर 58 बरखेड़ा 5 आम के हरे झाड़ ।खेडलीबाजार औऱ प्रभातपट्टन में बबूल के हरे झाड़ कट रहे है। यहां पर आम के सत्ता-बदली सरकार बदली पर इस प्रकार के काम धंधों में कोई सुधार नही है। ग्रामीण मीडिया जनहित में इस प्रकार की गतिविधि रुके। तब ही आदर्श औऱ मॉडल विधानसभा बनेगी।
 www.graminmedia.com

सम्पूर्ण जिले के आज के प्रमुख समाचार दिनांक 22 जनवरी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता। जिला बैतूल



पेंसिल से गिरदावरी का कार्य कर रहे पटवारी को नोटिस
कलेक्टर ने की रेण्डमली पटवारी बस्तों की जांच
बैतूल, 22 जनवरी 2019
कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े ने मंगलवार को जिले की बैतूल तहसील के जोड़क्या, भैंसदेही के टेमुरनी, आमला के सोमलापुर एवं घोड़ाडोंगरी के नीमपानी हल्के के पटवारियों के बस्तों की रेण्डमली जांच की। 
जांच के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पटवारी ग्रामों का भ्रमण कर अतिक्रमण के मामलों में अतिक्रमण पंजी में प्रकरण दर्ज करें। सीमा चिन्हों की पंजी में अक्षांश-देशांश आवश्यक रूप से दर्ज हो। जिन स्थानों पर सीमा चिन्ह उपलब्ध नहीं है, वहां आवश्यक रूप से सीमा चिन्ह स्थापित किए जाएं। पटवारी स्तर पर जन सुनवाई अथवा सीएम हेल्पलाइन के मामले लंबित न रहें। निरीक्षण के दौरान नीमपानी पटवारी द्वारा पेंसिल से गिरदावरी का कार्य करना पाए जाने पर उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। टेमुरनी पटवारी को अपूर्ण कार्य पूर्ण कर पुन: बस्ता प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अन्य पटवारियों को भी पटवारी अभिलेख पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए। 





जनसुनवाई-
गरीब तबके के लोगों की जमीनों पर अतिक्रमण/कब्जा जैसी स्थिति न हो
झोलाछाप डॉक्टरों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
दिव्यांग तुलसीदास को नि:शक्त पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश
बैतूल, 22 जनवरी 2019
जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े, सीईओ जिला पंचायत श्री क्षितिज कुमार सिंहल एवं अपर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले सहित अन्य अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं के आधार पर कलेक्टर ने जिले के तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे जांच कर यह सुनिश्चित करें कि गरीब एवं कमजोर तबके के लोगों की जमीनों पर कोई अन्य व्यक्ति कब्जा या अतिक्रमण जैसी स्थिति पैदा न करे। यदि कहीं ऐसी स्थिति पाई जाती है तो तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। खेड़ीसांवलीगढ़ के एक व्यक्ति की शिकायत पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों की समस्याओं का वास्तविक निराकरण हो रहा है, इस बात की पुष्टि करने के लिए रेण्डमली आवेदकों से संपर्क कर पुष्टि की जाएगी। 
जनसुनवाई में मुलताई से आए रूपलाल की राजस्व न्यायालय में दस पेशी लगने के बाद भी जमीन संबंधी मामला निराकृत न होने की शिकायत मिलने पर मुलताई एसडीएम को तत्काल मामला निराकृत करने के निर्देश दिए गए। घोड़ाडोंगरी के गुलाब पंवार द्वारा उनकी जमीन पर लगे पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं दिए जाने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर द्वारा नियमानुसार अनुमति दिए जाने के तहसीलदार को निर्देश दिए गए। बैतूल की रूपाली पंवार द्वारा रोजगार की मांग किए जाने पर उनको स्व सहायता समूह से जोड़ा जाकर स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया। मुलताई के ग्राम सर्रा से आए नि:शक्त तुलसीदास को नियमानुसार नि:शक्त पेंशन स्वीकृत करने एवं स्व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के सामाजिक न्याय विभाग को कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए। इसी तरह मुलताई के जूनापानी से आए बुजुर्ग फगन्या का खसरा रकबा नक्शे पर इंद्राज नहीं करने की शिकायत मिलने पर एसडीएम मुलताई को तत्काल उनकी शिकायत निराकरण करने के निर्देश दिए गए एवं कहा गया कि संबंधित पटवारी उक्त बुजुर्ग को अनावश्यक परेशान न करें। टिकारी की बुजुर्ग महिला सोमताबाई ने उनकी जमीन पर अतिक्रमण होने संबंधी शिकायत की, कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ अतिक्रामक के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के तहसीलदार को निर्देश दिए। इसी तरह झल्लार के कुण्डली कनाठे को एक साल से जमीन पर कब्जा नहीं मिलने के मामले को कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए तीन दिन में कब्जा दिलाने के संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए। इसी तरह आमला के ग्राम खजरी में पेयजल संबंधी समस्या की शिकायत मिलने पर कलेक्टर द्वारा 15 दिवस में पेयजल समस्या हल करवाने का आवेदक को आश्वासन दिया गया। 
उपसरपंच ने की अवैध उत्खनन की शिकायत
जनसुनवाई में घोड़ाडोंगरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खैरवानी के उपसरपंच श्री जयपाल यादव द्वारा उनके क्षेत्र में अवैध उत्खनन की शिकायत किए जाने पर कलेक्टर द्वारा तत्काल कार्रवाई करने के लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शाहपुर को निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि अवैध रूप से संग्रहित रेत तत्काल गांव वालों की सुपुर्दगी में रखवाई जाए। 
रोजगार मेलों का आयोजन करने के निर्देश
जनसुनवाई में रोजगार की मांग करने वाले आए युवक-युवतियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने जिले में व्यापक स्तर पर रोजगार मेले आयोजित करने के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए। 
बुजुर्गों के भरण-पोषण में न आए कोई दिक्कत
जनसुनवाई में आए कतिपय मामलों के दृष्टिगत कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुुजुर्गों के भरण-पोषण में कोई दिक्कत न आए। यदि कोई संतान अपने मां-बाप का ठीक से भरण-पोषण नहीं कर रही, तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। 





कृषकों के ऋण अवशेष की जांच करने अंकेक्षक नियुक्त
बैतूल, 22 जनवरी 2019
जिले के सहकारी क्षेत्र में 91 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के माध्यम से जय किसान ऋण माफी योजनांतर्गत दो लाख रूपए तक का ऋण माफ करने की कार्रवाई जारी है। कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े के निर्देशानुसार किसी अपात्र को ऋण माफी का लाभ न मिले, इस बात के दृष्टिगत प्राथमिक साख सहकारी समितियों में कृषकों के ऋण खातों के 31 मार्च 2018 की स्थिति में ऋण अवशेष की जांच करने के लिए अंकेक्षकों की नियुक्ति की गई है। उक्त अंकेक्षक जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अनुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा ऋण माफी के लिए तैयार पत्रकों/जानकारी का प्रमाणीकरण सहित जानकारी उप पंजीयक सहकारी समितियां कार्यालय को 25 जनवरी 2019 तक प्रस्तुत करेंगे। 
अंकेक्षकों को आवंटित प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाएं
अंकेक्षक अधिकारी श्री केके शिव प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मुलताई, मालेगांव, डहुआ, बरखेड़, परमंडल, जौलखेड़ा, सांडिया, सोनेगांव, बघोड़ा एवं बिरूलबाजार का अंकेक्षण करेंगे। इसी प्रकार वरिष्ठ सहकारी निरीक्षण श्री बसंत मगरदे प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति शाहपुर, भौंरा, बीजादेही, पाढर, चोपना, घोड़ाडोंगरी, रानीपुर एवं सारनी के लिए अंकेक्षक नियुक्त किए गए हैं। वरिष्ठ सहकारी निरीक्षण श्री केएल राठौर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति खेड़ीकोर्ट, सांईंखेड़ा, गौला, सावड़ी, ऐनखेड़ा, ससुन्द्रा, अंधारिया एवं सेमझिरा के लिए अंकेक्षक नियुक्त किए गए हैं। वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक श्री एनएस धुर्वे प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति दुनावा, चिखलीकलां, मोरखा, महतपुर, खतेड़ाकलां एवं काठी के लिए अंकेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सहकारी निरीक्षक श्री हरिओम गुप्ता प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति भैंसदेही, झल्लार, चांदू, सांवलमेंढा, चिलकापुर, खोमई, खामला एवं सातनेर के लिए अंकेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सहकारी निरीक्षक श्री प्रकाश बत्रा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बैतूल, जामठी, मंडईबुजुर्ग, बोरगांव, रोंढा, सेहरा, खंडारा एवं खेड़ीसांवलीगढ़ के लिए अंकेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सहकारी निरीक्षक श्री राजेश वडयालकर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति आमला, जम्बाड़ा, तिरमहू, बोरदेही, चोपना, डंगारिया, छिपन्याकला, रतेड़ाकला, बारंगवाड़ी, कलमेश्वरा एवं खेड़लीबाजार के लिए अंकेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सहायक निरीक्षक श्रीमती पूनम सिंह प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति चिचोली, चिरापाटला, चूनाहजूरी, मलाजपुर, केसिया, बैतूलबाजार, बारव्ही एवं सोहागपुर के लिए अंकेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सहकारी निरीक्षक श्री सीएल डोंगरे प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति घाटबिरोली, झिल्पाबिरोली, नरखेड़, तिवरखेड़, उमरी, दाबका, गेहूंबारसा, हिवरखेड़, बिसनूर, धाबला, मासोद, प्रभातपट्टन एवं छिंदखेड़ा के लिए अंकेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उप अंकेक्षक श्री संजय पात्रीकर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति आठनेर, धनोरा, मांडवी, हिडली, पुसली, बोथी एवं बेलकुंड के लिए अंकेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उप अंकेक्षक श्री आरबी रघुवंशी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति भीमपुर, रतनपुर, चिल्लौर एवं दामजीपुरा के लिए अंकेक्षक नियुक्त किए गए हैं। 




अवैध मदिरा विक्रय के प्रकरण पंजीबद्ध
बैतूल, 22 जनवरी 2019
लोकसभा निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध सघन तलाशी अभियान चलाकर छापामार कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार माहोरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 एवं 22 जनवरी को आबकारी विभाग के संयुक्त प्रवर्तन दल द्वारा नाकाबंदी व छापामार कार्रवाई की गई। जिले के वृत्त मुलताई में लच्छू वल्द शेषराव मायवाड़ निवासी काजली के कब्जे से 35 पाव मसाला मदिरा, छोटी अमरावती में यादव ढाबा में राजू वल्द राम के कब्जे से 6 पाव विदेशी मदिरा, ग्राम चौथिया में वीर ढाबा में प्रवीण वल्द कैलाश सूर्यवंशी के कब्जे से 11 पाव मसाला मदिरा, ग्राम शिरडी में बबलू वल्द गेंदलाल साहू की किराना दुकान से 9 पाव प्लेन मदिरा, ग्राम सांवगी जोड़ पर विजय वल्द देवराव इंगले के कब्जे से 10 पाव प्लेन मदिरा, ग्राम पाव में किशोर वल्द गुज्जी बिहारे के कब्जे से 5 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अंतर्गत कुल 6 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
इसी प्रकार ग्राम मंगोनाकला, मंगोनाखुर्द, वायगांव, मासोद, चिचखेड़ा, गोधनी, प्रभातपट्टन, अंभोरी, नरखेड़, शेरगढ़, दतोरा, तिवरखेड़, जामगांव, गंगापुर, खेड़ी रामोसी, वण्डली आदि ग्रामों में मद्य निषेध के तहत गठित नशामुक्ति अभियान समिति के सहयोग हेतु गश्त एवं नशामुक्ति अभियान को सहयोग किया गया।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सीएल मधुकर, आबकारी उप निरीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार देवांगन, श्री गौरव पांडे, श्री गोवर्धन पाठे, आबकारी आरक्षक श्री राजेन्द्र राठौर, श्री मदनलाल सूर्यवंशी, नगर सैनिक-श्री बलवंशा, श्री नारायण मालवीय एवं श्री गुड़दयाल का सहयोग रहा।





मोरखा में नि:शुल्क मेगा शिविर आयोजित
बैतूल, 22 जनवरी 2019
जिला आयुष अधिकारी डॉ. एएस बरडे ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा गत 20 जनवरी को ग्राम मोरखा में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा के माध्यम से नि:शुल्क मेगा शिविर का आयोजित किया गया। आयुर्वेद चिकित्सा के साथ ही होम्योपैथी के माध्यम से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया की प्रतिबंधात्मक दवाओं का नि:शुल्क सेवन कराया गया। डॉ. बरडे ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस शिविर मे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया से बचाव के विषय में जानकारी दी गई। शिविर में लगभग 550 मरीजों का आयुर्वेदिक उपचार किया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी  डॉ.रविन्द्र पाटिल, डॉ. विनिता महादुले, डॉ.पल्लवी आकरे एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ.कपिल जाट, डॉ.प्रियंका अहिरवार ने अपनी सेवाएं दी।






25 जनवरी को मतदान केन्द्र स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 
बैतूल, 22 जनवरी 2019
आम मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक बनाने पूर्व वर्षों की भंति इस वर्ष भी 25 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला, तहसील एवं मतदान केन्द्र स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरूण कुमार पिथोड़े ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तर के साथ ही तहसील एवं मतदान केन्द्र स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजन के निर्देश दिये है। 
25 जनवरी 2019 को जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में प्रात: 11 बजे से राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं को फोटो युक्त मतदाता परिचय पत्र प्रदान किये जायेंगें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित निबंध, वाद-विवाद, स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को इसी कार्यक्रम में पुरूस्कार प्रदान किये जायेंगें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी मतदान केन्द्रों पर भी 25 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन कर नये मतदाताओं को फोटो युक्त मतदाता परिचय पत्र प्रदान किये जायेंगें।
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी तहसील मुख्यालयों एवं मतदान केन्द्र स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नये पंजीकृत मतदाता का बीएलओ द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित बैज लगाकर अभिनंदन किया जायेगा। बीएलओ द्वारा नये मतदाताओं को बैज के साथ उनके इपिक कार्ड भी प्रदान किये जायेंगें। 
उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई है और वर्ष 2011 में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस घोषित किया गया है। वर्ष 2011 से प्रति वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है।  





डिप्टी कलेक्टर श्री कुमार शानू देवडिय़ा करेंगे जिला अस्पताल का नियमित निरीक्षण
बैतूल, 22 जनवरी 2019
कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े ने जिला चिकित्सालय में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की सुगमता से उपलब्धता एवं जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन के नियमित पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री कुमार शानू देवडिय़ा को अधिकृत किया है। 
श्री देवडिय़ा जिला चिकित्सालय का नियमित निरीक्षण करेंगे तथा मिलने वाली कमियों/समस्याओं का प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे। समाचार क्रमांक/157/157/01/2019



मीजल्स रूबैला अभियान के अंतर्गत 21 जनवरी को किया गया 27731 बच्चों का एमआर टीकाकरण 
15 जनवरी से 21 जनवरी तक कुल 152080 बच्चों को किया गया टीका लगाकर सुरक्षित
बैतूल, 22 जनवरी 2019
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के बच्चों को खसरा और रूबेला रोग से मुक्त करने के लिए मीजल्स और रूबैला के नि:शुल्क टीकाकरण अभियान के 21 जनवरी को कुल 27731 बच्चों को सम्पूर्ण जिले में टीकाकृत किया गया, जिसमें 344 स्कूल सम्मिलित रहे। विकासखंड आमला में 3464, विकासखंड आठनेर में 1691, विकासखंड सेहरा में 2974, विकासखंड भैंसदेही में 3450, विकासखंड भीमपुर में 2433, विकासखंड चिचोली में 1969, विकासखंड घोड़ाडोंगरी में 2451, विकासखंड मुलताई में 3103, विकासखंड प्रभात पट्टन में 2061, विकासखंड शाहपुर में 986, शहरी क्षेत्र बैतूल में 3147 बच्चों को टीकाकृत किया गया। अभियान के प्रारंभ अब तक कुल 152080 बच्चों को टीकाकृत किया गया।
बुधवार 23 जनवरी को शहरी क्षेत्र के श्री ज्ञान मंदिर हमलापुर, गुड शेफर्ड पब्लिक स्कूल आर्य वार्ड, विद्या भूमि पब्लिक स्कूल गणेश वार्ड, शास.मा.शा. खंजनपुर मालवीय वार्ड, ई.एल.सी. स्कूल बैतूल, छत्रपति शिवाजी स्कूल फांसी खदान, गुरूकुल एकेडमी साइंस एण्ड कामर्स डिपो रोड, न्यू भारती उ.मा.स्कूल कालापाठा, सरस्वती विद्या मंदिर टिकारी गाढाघाट रोड बैतूल, प्राथमिक शाला टैगौर वार्ड, संजीवनी माध्यमिक विद्यालय चन्द्रशेखर वार्ड, शास.उ.मा.वि. टिकारी महावीर वार्ड, शांति निकेतन मांटेसरी स्कूल विवेकानंद वार्ड, संजीवनी प्राथमिक शाला इंद्रिरा वार्ड बैतूल में नि:शुल्क एम.आर. टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जायेगा। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरूण कुमार शर्मा ने चिन्हित आयु वर्ग के सभी बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का नि:शुल्क एम.आर. टीकाकरण अवश्य करायें। साथ ही सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि टीका लगने के दिवस पर बच्चों को टीका लगने से पहले भोजन अवश्य करवाकर भेजें। अभियान के तहत् कक्षा 10वीं के समस्त बच्चों का टीकाकरण किया जाना भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है, अत: सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि कक्षा 10वीं में अध्ययनरत् समस्त बच्चों का टीकाकरण अवश्य करायें।







सीईओ जिला पंचायत सहित अधिकारी पहुंचे गांवों में 
जय किसान फसल ऋण माफी योजना का किया निरीक्षण
बैतूल, 22 जनवरी 2019
मंगलवार को सुबह सीईओ जिला पंचायत श्री क्षितिज सिंहल सहित जिले के विभिन्न अधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत ऋणी किसानों से लिए जा रहे आवेदन फार्मों की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अभी तक कुल प्राप्त आवेदन पत्रों की जानकारी भी ग्राम पंचायतों से प्राप्त की गई। अधिकारियों ने फार्म जमा करने की व्यवस्था में पाई कमियों का भी ब्यौरा जिला कलेक्टर को प्रस्तुत किया। 


                     www.graminmedia.com

डेम के संरक्षित जल का देखे सदुपयोग ग्राम चौथिया मे से

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

आरक्षित डेम का पानी जल संकट की हालत में काम मे आ रहा है, डेम का पानी। ग्राम चौथिया में देखे कैसे सप्लाई हो रहा है, दैनिक उपयोग के लिये पानी।
आज भी इस डेम का पानी प्रतिबन्ध के बावजूद भी पानी रात में चोरी हो रहा है। जिसकी वजह से गर्मी में दिक्कत होगी। घोर जल संकट है।
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें