ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Sunday, 10 February 2019

मुलताई, यात्रियों से भरी बस से वैन टकराई

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई

मुलताई| प्रभातपट्टन में रविवार को बस स्टॉफ के सामने खड़ी बस को पीछे से वैन ने टक्कर मार दी। वैन टक्कर से बस का पिछला हिस्सा और वैन का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है। बस ड्राइवर शेख जमील निवासी वरूड़ ने बताया सुबह बस लेकर बिरूल बाजार से नागपुर जा रहा था। प्रभातपट्टन के बाजार चौक के बस स्टॉफ के पास बस खड़ी कर यात्रियों को बैठा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे वैन के ड्राइवर ने टक्कर मार दी। जिससे बस के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से पांच हजार रुपए का नुकसान हुआ है। ड्राइवर शेख जमील की शिकायत पर पुलिस ने वैन के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। 


।                    www.graminmedia.com

उड़दन के पास भिड़े ऑटो और स्काॅर्पियो ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत पाढर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता |पाढर


पाढर चौकी के उड़दन गांव के पास रविवार दोपहर 1 बजे ऑटो और स्काॅर्पियों में भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 100 डायल ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जिला अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चौकी प्रभारी लक्ष्मी अवासे ने बताया नागपुर की ओर जा रही स्काॅर्पियों ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक सुनील धुर्वे (36) की मौत हो गई। 

ww.graminmedia.com

पत्नी से विवाद में पति ने लगाई फांसी, भर्ती बैतूल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता ।बैतूल


बैतूल| कोतवाली थाने के दनोरा गांव में रविवार सुबह पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार झब्बू बारस्कर (35) अक्सर शराब पीकर घर आता था। पति के शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी से रविवार सुबह झब्बू को शराब पीने के लिए मना किया। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिससे झब्बू ने घर में फांसी लगा ली थी। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। 





                    www.graminmedia.com

शिक्षक बना हैवान, तीसरी कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता । आठनेर



ब्लॉक के मेंढा छिंदवाड़ गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक ने तीसरी कक्षा के एक आदिवासी छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला सामने आने पर घायल छात्र को आठनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। 
हालत गंभीर हाेने पर उसे जिला अस्पताल रैफर किया। जानकारी के अनुसार तीसरी कक्षा के छात्र आयुष पिता बुद्ध की पिटाई स्कूल के एक शिक्षक ने शनिवार को कर दी थी। पिटाई से छात्र की कमर और निचले हिस्से में गंभीर चोट आई है। इस संबंध में मेंढा छिंदवाड़ हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र गढ़वाल और बीईओ आरपी गिहारे ने मामले काे गंभीरता से लिया है। उन्हाेंने बताया टीचर से संपर्क नहीं हाे पा रहा है। इस कारण वे घटना के बारे में कुछ भी बता नहीं पाएंगे, लेकिन टीचर के छात्र काे बेरहमी से पीटने की जानकारी मिली है। वे संपर्क करने में जुटे हुए हैं। 

मामले की जांच कराई जा रही है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी 
 छात्र की पिटाई के मामले की जांच कराई जा रही है। बीईओ से प्रतिवेदन मंगाया है। प्रतिवेदन अाने के बाद स्थिति स्पष्ट हाे सकेगी अाैर शिक्षक के दाेषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। -अमरनाथ सिंह, सहायक आयुक्त जनजाति कल्याण, बैतूल 



ww.graminmedia.com

बैतूल-हरदा लोक सभा क्षेत्र में मुलताई विधानसभा से प्रदीप उइके का नाम चर्चा में

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

बैतूल-हरदा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस आई पार्टी से प्रदीप मधु उइके का नाम चर्चा में।
ग्राम - कोल्हिया, मालेगांव विकास खण्ड मुलताई के निवासी। शिक्षा- एम.एस. सी.रसायन शास्त्र पी.एच. डी. विगत 10 वर्षों से सामाजिक मुद्दों और राजनीति में सक्रिय। 
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई से प्रदीप उइके से खास चर्चा।  हाल में विधानसभा चुनाव में मंत्री सुखदेव पांसे के मंत्री पद मिलने के बाद फव्वारा चोक मूलताई की आभार सभा के मंच से इन्होंने जनता को जानकारी के साथ अपने विचार रखे थे। इस अनुसार पांसे पैनल का कहा जा सकता है। देखे वीडियो।
 www.graminmedia.com

Saturday, 9 February 2019

मुलताई कॉलेज छात्रा से रास्ते में हुई छेड़छाड़, युवक पर केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई


मुलताई | कॉलेज से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर परेशान करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 19 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को बताया मुलताई निवासी धर्मेंद्र खपरिए उसके साथ कॉलेज में पढ़ता है। धर्मेंद्र बीते एक महीने से उसके मोबाइल नंबर पर कॉल कर परेशान कर रहा है। शुक्रवार शाम वह ऑटो से घर जा रही थी। रास्ते में धर्मेंद्र ने ऑटो रोकने का प्रयास किया। छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने धर्मेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है। वहीं थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती के साथ भी छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। छात्रा ने बताया 7 फरवरी को देवेंद्र मगरदे ने उसके साथ छेड़छाड़ कर शादी करने के लिए कहा। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने देवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।





Www.graminmedia.com

टाइगर हुआ रिटायर, सभी आंखे हुई नम

ग्रामीण मीडिया संवाददाता।  आमला




विदाई समारोह में टाइगर को चूमते हुए हैंडलर भावुक हो गए। 
डॉग स्क्वॉड के 'टाइगर' काे चूमकर बाेले हैंडलर 
बैतूल 
आरपीएफ के डॉग स्क्वाॅड परिसर में टेंट लगा था। आरपीएफ इंचार्ज के साथ स्टेशन प्रबंधक समेत अन्य अफसर व अतिथि मौजूद थे। सबकी नजरें आरपीएफ सब इंस्पेक्टर टाइगर (डाॅग) को तलाश रही थी। आखिर वो घड़ी आई जब हैंडलर हैंड कांस्टेबल संतोष पटवारी यूनिफार्म पर टाइगर को लेकर पहुंचे। गुलाब के फूल पंखुडिय़ां से बिछी हुई डेस्क पर टाइगर काे बैठाया। इसके बाद स्टाफ ने समाराेह का शुभारंभ किया। दरअसल, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर टाइगर (डाॅग) के एक्टिव ड्यूटी के लिए अनफिट करार दिए जाने पर शनिवार काे विदाई समाराेह मनाया। इस आयोजन में नागपुर से पीपुल्स एनीमल संस्था की सचिव करिश्मा गार्नियर आई। बैतूल में संभवत: स्क्वाॅड में पहला अवसर था, जब किसी स्निफर डॉग के अनफिट- रिटायमेंट हाेने पर इस तरह का समाराेह किया हाे। आयोजन में आरपीएफ हैंडलर समेत टाइगर काे लेकर सभी भावुक थे। हैंडलर ताे बार-बार किस कर रहे थे। क्योंकि वह पिछले 10 साल से टाइगर (डाॅग) के साथ सेवाएं दे रहे थे। 



पीपुल्स एनीमल सचिव बाेलीं- टाइगर पर हैंडलर का पहला हक 
पीपुल्स एनीमल संस्था नागपुर की सचिव, करिश्मा गार्नियर बाेलीं- टाइगर हैंडलर से दूर रहने पर टूट जाएगा। क्योंकि वे उनके साथ 10 साल से जुड़े हैं। मेरा अनुभव है, कि इससे उसकी लाइफ कम हाे जाएगी। टाइगर पर पहला हक हैंडलर है, कोशिश है कि उन्हें दिलाया जाए। इनकी पेंशन का मामल काेर्ट में चल रहा है, जाे निश्चित ही पक्ष में आएगा। 



खुश रहना मेरे यार... 
टाइगर ने संकेत नहीं दिया, वह सही था कपड़े निकले 
संताेष पटवारी टाइगर काे लेकर भावुक थे। उनके मुताबिक टाइगर सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करता था। एक बार ट्रेन में लावारिस बैग मिलने पर उसे लेकर गए। वहां सूंघने के बाद काेई संकेत टाइगर ने नहीं दिए, फिर भी डर लग रहा था कि बैग काे कैसे खाेलें, लेकिन उसमें कपड़े थे। 



छह प्रकार के बारूद काे सूंघने में एक्सपर्ट था टाइगर 
आरपीएफ की स्क्वाॅड के एसआई टाइगर 2009 में ज्वाइन हुए। 1 साल तक मुंबई माटुंगा में ट्रेनिंग की फिर बैतूल भेजा। इटारसी से लेकर पाढुर्ना तक की जिम्मेदारी उन पर थी। नासिक कुंभ, सीएम ड्यूटी, ट्रेन सर्चिंग में शामिल रहते थे। टाइगर टीएनटी स्लेब, गन पाउडर, आरडीएक्स, पीईडी, काेर्डिक्स, सेफ्टी पुश में एक्सपर्ट थे। 




                    www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें