ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई
मुलताई। बरखेड में एक महिला द्वारा अपने पति पर दहेज के लिए प्रताडित करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। शिकायतकर्ता कंचन पति सुनील बिजोडे ने बताया कि वह ससुराल पक्ष से परेशान होकर वर्तमान में अपनी मां के घर मुलताई में रह रही है। उसे जेठ-जिठानी तथा सास परेशान करते थे, जिसकी शिकायत उसके द्वारा पूर्व में की गई थी। इस बात को लेकर 15 जनवरी की शाम लगभग पांच बजे पति सुनील बिजोडे द्वारा मुलताई आकर उससे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। कंचन ने बताया कि पति सहित ससुराल पक्ष वाले उसे लगातार सात वर्षों से दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं तथा हर बार मां के घर से पैसे लाने का कहा जाता है। इसके पूर्व उसके द्वारा ससुराल पक्ष को लगभग दो लाख रूपए दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उसे परेशान किया जा रहा है। पीडिता द्वारा ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की गई है।
www.graminmedia.com

No comments:
Post a Comment