ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल
गंज थाने के विवेकानंद वार्ड में नशे में एक रिटायर्ड रेलकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह घरवालों ने रिटायर्ड रेलकर्मी का शव फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना गंज पुलिस को दी। थाना प्रभारी संतोष पंद्रे ने बताया ग्रीन सिटी विवेकानंद वार्ड निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी जगदीश बारस्कर (62) ने नशे में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे ललित बारस्कर ने बताया पिता दो साल पहले ही रिटायर्ड हुए थे। शुक्रवार को नशे में ऊपर के कमरे में जाकर बड़बड़ाने लगे थे। सुबह मां कुसुमबाई ने देखा पिता पाइप पर फांसी पर लटके मिले।
www.graminmedia.com
No comments:
Post a Comment