ग्रामीण मीडिया सेण्टर
धर्म-कर्म जौलखेड़ा में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में ग्रामीणों ने लिया गाय की रक्षा करने का संकल्प
जिस घर के आंगन में गाय बंधी होती है उस घर में हमेशा लक्ष्मी का वास रहता है। सुख और समृद्धि के लिए सभी ने देशी गाय को पालना चाहिए। गाय हमें सब कुछ देती है इसके बदले में कुछ नहीं मांगती। गाय की सेवा करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। यह बात जौलखेड़ा में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान पं. वीरेंद्र बिलगैया ने प्रवचन के दौरान कही। उन्होंने कहा गाय का गोबर, दूध, गौमूत्र सभी उपयोगी हैं। गाय रोगों को दूर करती है। गाय में देवी-देवताओं का वास होता है। इसके बाद भी हम गाय की सेवा करने में पीछे हैं। यही कारण है देशी गाय की नस्ल लुप्त होती जा रही है। ग्रामीणों ने गाय की सेवा करने के साथ रक्षा करने का संकल्प लिया। इसके पहले कुमारी सोनम मिश्रा ने प्रवचन के माध्यम से बच्चों को संस्कारवान बनाने की समझाइश दी। उन्होंने कहा बचपन से ही बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहिए। बचपन में दिए संस्कार उम्रभर काम आते हैं। उन्होंने ध्रुव की कथा सुनाते हुए कहा भगवान की भक्ति कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की सबसे अच्छी उम्र बचपन होती है। ध्रुव ने बचपन में ही भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर लिया था। रोज सुबह हवन, दोपहर 2 से 5 और रात 8 से 11 बजे तक कथा सुनने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं।
www.graminmedia.com
No comments:
Post a Comment