ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
मुलताई
नगर से होकर गुजरने वाले फोरलेन मार्ग पर ग्राम मलहारा पंखा के पास शनिवार सुबह 10:30 बजे मोटर सायकल बोलेरो को भिड़ंत हो गई। जिसमें मोटर सायकल पर सवार दो युवकों में से एक युवक की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार महेश पिता बुद्धू उईके 25 वर्ष निवासी कामथ व धरमू पिता गणेश बामने 24 वर्ष नई विक्टर बगैर नम्बर की मोटर सायकल से घाट बिरोली से मुलताई की ओर आ रहे थे। इस दौरान मलहारा पंखा जोड़ पर मुलताई से नागपुर जा रही बोलेरो क्रमांक एमपी 48 टी 0382 से मोटर सायकल भिड़ गई। जिससे दोनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हाईवे की एम्बुलेंस से दोनों को उपचार हेतु नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहा धरमु पिता गणेश को डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया, जबकि महेश गंभीर रूप से घायल होने पर उसे प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गया। घायल महेश को उपचार हेतु नागपुर ले जाया गया। बताया जा रहा कि महेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
www.graminmedia.com





No comments:
Post a Comment