ग्रामीण मीडिया सेण्टर
आमला विकास खंड के ग्राम भोपलवाड़ी का युवा किसान विदेश में सीखेगा आधुनिक खेती करना बीए पास चेतन ने उन्नत खेती से अपने गांव को अलग पहचान दिलाई ग्राम भोपलवाड़ी का 26 वर्षीय चेतन सिंह पिता गुम सिंह सिसौदिया मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा के तहत स्पेन-फ्रांस जाकर प्रशिक्षण लेगा।
9 मई को चेतन सिंह विदेश यात्रा के लिए रवाना होगा। बीए पास चेतन ने उन्नत खेती से अपने गांव को अलग पहचान दिलाई है। विदेश से खेती के गुर सीखकर आने के बाद गांव सहित क्षेत्र के किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रेरित करेगा।
चेतन ने बताया वर्तमान में वह जैविक खेती, मशरूम, रेशम उत्पादन के साथ पशुपालन कर रहे हैं। गोशाला में अस्सी मवेशी हैं। मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा के लिए जिला स्तर पर उप संचालक कृषि कार्यालय में आवेदन जमा किया था। जहां से उसका चयन विदेश हुआ है।
प्रदेश भर से 38 किसान विदेश अध्ययन यात्रा के लिए जाएंगे। जहां कृषि प्रक्षेत्रों का भ्रमण, ऑन फार्म ट्रेनिंग, कृषि बाजारों का भ्रमण, बाजार नेटवर्क का अध्ययन सहित अन्य की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया 5 साल पहले उन्होंने कृषक फ्रेंडस क्लब के राजेंद्र भार्गव और पिता गुम सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में उन्नत खेती करना शुरू की थी। जिसके सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने बताया उनके पिता को उन्नत खेती करने के चलते ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार भी मिल चुका है। चेतन ने बताया की उनके पास वर्तमान में 80 की संख्या में गोबंश है। खेती में और क्या नया हो सकता है। इस के लिए हमेशा प्रयास रथ रहते है। इस विदेश भर्मण में एक किसान पर प्रदेश सरकार 2 लाख 27 हजार रुपए व्यय करती है। इसमें से 10 प्रतिशत अंश राशि याने लगभग 27 हजार किसान के होते है। सरकार की इस सार्थक पहल के लिए वे शासन को घन्यवाद देते है। इसके कारण किसान के जीवन स्तर में सुधार आएगा। चेतन ने ग्रामीण मीडिया से अपनी मुलाक़ात में बताया की वे जो भी सीख करके आएंगे वे आम किसानो को सविस्तार जानकारी देंगे और स्वयं के खेत पर प्रयोग करेंगे।
www.graminmedia.com




No comments:
Post a Comment