ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई
मुलताई तहसील क्षेत्र के ग्राम धाबला में २७/०५ को सुबह 9 बजे एक 30 वर्षीय विवाहिता ने पति द्वारा शंका किए जाने व लड़ाई झगड़ा किए जाने से परेशान होकर किटनाशक दवा पी ली। जिसे परिजनों द्वारा उपचार हेतु नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार सुनंदा पति नागोराव उम्र 30 वर्ष निवासी धाबला ने पुलिस को दिए गए अपने कथन में बताया कि बीते 8-10 दिनों से पति द्वारा उसके साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट कर फोन पर किसी से बात करने को लेकर शक किया जा रहा था। उसने बताया कि आज सुबह ग्राम के ही साहूकार द्वारा हिसाब करने को लेकर फोन किया था, इस दौरान उसके ससूर भी मौजूद थे किंतु पति द्वारा शंका कर उसके साथ झगड़ा किया गया। जिसके बाद उसने घर में रखी किटनाशक दवा पी ली। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में उपचार हेतु लाया गया। जहा उसे प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया।
www.graminmedia.com

No comments:
Post a Comment