ग्रामीण मीडिया संवाददाता
ग्राम पंचायत मोही में 24 जनवरी 2019 को निर्वाचित विधायक एवं केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे का प्रथम आगमन पर स्वागत किया। साथ ही ग्रामवासियो ने मंत्री जी को जनहित एवं ग्राम विकास की 11 सूत्री समस्या ज्ञापन दिया। जिसमे जनहित ग्राम विकास की सामूहिक मांग है।
उक्त समस्या के हल के लिये ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने ग्राम में ग्राम वासियों को निशुल्क सलाह दी कि, जो 11 सूत्री समस्या आवेदन या ज्ञापन 24 जनवरी 2019 (गुरुवार) को दिया है। मंत्री जी ने आश्वासन भी दिया है की सभी समस्याओं को शीघ्रता से पूरा करेंगे। व्यहवारिक रूप से देखा है कि, बाद में मूल आवेदन और समस्या किसी को याद तक नही रहती। कई बार अवसर विशेष पर ही दुबारा नेता आते है। इस लिये इस आवेदन, ज्ञापन और अवसर विषय की फ़ोटो अच्छी क्वालिटी का बैनर बना करके सावर्जनिक,सुरक्षित स्थान पर लगा दे। जिसको रोज लोग देखे जो काम होते जाए उस पर टिक लगा करके कार्य पूर्णता की तारीख लिखे। नही होने पर स्मरण पत्र जारी करे।
उक्त बैनर नेता की सक्रिता औऱ निष्क्रिता आगमी चुनाव के काम मे आएगा।
www.graminmedia.com



No comments:
Post a Comment