ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Tuesday, 2 January 2018

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले और समर्थन करने वालों के खिलाफ ज्ञापन सौपा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल 


शिवसेना ने फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवा सेना नगर प्रमुख नरेंद्र छिपने ने बताया विगत दिनों स्वयं को बैतूल का बताने वाले एक युवक ने फेसबुक पर एक भड़काऊ पोस्ट की है। इस तरह की पोस्ट से शांति भंग होने की संभावना है। ज्ञापन में पोस्ट करने वाले, उसे लाइक व पोस्ट कर उसके समर्थन में कमेंट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर उपनगर प्रमुख महेंद्र ठाकुर, युवा सेना कार्यवाहक निक्की ठाकुर, महामंत्री सुबोध बाथरी, शंकर साहू, सोनू लोखंडे आदि उपस्थित थे।

 www.graminmedia.com

एक्सीडेंट में एक ही परिवार की महिला और मासूम की मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|साईंखेड़ा, घोड़ाडोंगरी 

ससुन्द्रा चेकपोस्ट के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मृत्यु होगी| घटना 26/12 /2017  की है जिसकी रिपोर्ट 1 /1 /2018  को थाना साईखेड़ा में दर्ज हुई| रिपोर्ट अनुसार  साक्षीयो के कथन से पाया गया की दिनांक 26/12/17 को सन्दीप देशमुख मोटरसाईकल क्र. एम.पी/48/एम.एफ/1845 पर कविता पवांर एवं लोकेश पवांर को बिठा कर मुलताई से अवने गावं भीलावाडी जाते समय ससुन्द्रा चेक पोस्ट के पास ट्रक क्र. एम.पी/09/के.डी/2005 के चालक साहेबराव कडु ने तेज गती व लापरवाही से चला कर सन्दीप देशमुख की माटरसाईकल में टक्कर मारने से मोटरसाईकल पर बैठे लोकेश पवांर उम्र 8 वर्ष को चोट लगने से मौके पर मत्यू हो गई एवं घायल कविता पवारं उम्र 30 साल की ईलाज के दौरान मत्यू हुई है । सम्पूर्ण जांच पर ट्रक क्र. एम.पी/09/के.डी/2005 के चालक साहेबराव कडु के विरूध्द अपराध धारा 279,337,338,304 ए भादवि का घटित होना पाया गया ।
www.graminmedia.com

समाधान एक दिन-तत्काल सेवा प्रदाय में एक दिन में मिलेंगी सेवाएं

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|जनसम्पर्क बैतूल 
-------------------------------
संबंधित विभागों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

जिले में अब नागरिकों को समाधान एक दिन-तत्काल सेवा प्रदाय की नई व्यवस्था के अंतर्गत एक दिन में सेवाएं मिलने लगेंगी। इन सेवाओं की शुरुआत 11 जनवरी से होगी। प्रारंभिक रूप से 14 विभागों की 45 सेवाओं को शामिल किया गया है जिनका प्रदाय एक ही दिन में हो जायेगा। लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से सेवाओं के प्रदाय की तैयारियां की जा रही है। नई व्यवस्था के तहत नागरिक किसी भी लोक सेवा केन्द्र में सुबह साढ़े नौ बजे से डेढ़ बजे तक चिन्हित सेवाओं में से चाही गई सेवा के लिये आवेदन दे सकेंगे। उन्हें शाम तक सेवा प्रदाय हो जायेगी। इसके लिये सेवाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों और जिला एवं तहसील स्तर पर संबंधित अधिकारियों को अधिकृत किया जायेगा। लोक सेवा केन्द्रों में सहायक स्टाफ की व्यवस्था भी की जायेगी।

कलेक्टर श्री शशांक मिश्र ने मंगलवार को समाधान एक दिन तत्काल सेवा प्रदाय व्यवस्था में दी जाने वाली सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि यह सेवायें लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं में से ली गई हैं जिनके प्रदाय के लिये अलग-अलग समय अवधि निर्धारित हैं। उल्लेखनीय है अभी 397 सेवाएं दी जा रही हैं। नई व्यवस्था में कई विभागों जैसे परिवहन, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, गृह और नगरीय विकास के पोर्टल का बेहतर उपयोग हो सकेगा। समाधान एक दिन-तत्काल सेवा प्रदाय की नई व्यवस्था के अंतर्गत ऐसी सेवाओं को चुना गया है जिनका प्रदाय एक दिन में संभव है। 
बैठक में कलेक्टर ने सेवा प्रदाय से जुड़े अमले को पर्याप्त प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि इसके लिये जिला, विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जायेगी। इनमें तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, नगरपालिक सीएमओ, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, रेंज आफिसर, सीडीपीओ स्तर के अधिकारियों को सेवाएं देने के लिये अधिकत किया जायेगा। संबंधित अधिकारियों और सेवा प्रदाय से जुडे अमले के लिये विशेष उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।
www.graminmedia.com

सीएम हेल्पलाइन पोर्टल अंतर्गत शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर परिवर्तित हो सकेंगे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|जनसम्पर्क बैतूल 



लोक सेवा केन्द्र के प्रबंधक श्री मनीष वरबड़े ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल अंतर्गत दर्ज ऐसी शिकायतें जो आंशिक रूप से बंद तथा कार्य प्रगति पर है, स्थिति में है और जिनमें शिकायतकर्ता का वर्तमान में दर्ज मोबाईल नम्बर के स्थान पर अन्य मोबाईल नम्बर परिवर्तित हो गया है। ऐसी शिकायतों पर शिकायतकर्ता का नवीन मोबाइल नम्बर अपडेट करने की सुविधा पर पोर्टल पर समस्त लेवल के अधिकारियों को प्रदान कर दी गयी है, जिससे वह अपने स्तर पर ही लंबित इस तरह की शिकायतों में मोबाइल नम्बर अपडेट कर सकेंगे।

www.graminmedia.com

शासकीय शाला भवनों के लिये 900 करोड़ की योजना अनुमोदित

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| जनसम्पर्क बैतूल 
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई परियोजना परीक्षण समिति की बैठक  

मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की परियोजना परीक्षण समिति की बैठक हुई । बैठक में शासकीय शाला भवनों के निर्माण एवं विस्तार के लिए 900 करोड़ रूपये की योजना का अनुमोदन किया गया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव वन,योजना तथा आर्थिक सांख्यिकी श्री दीपक खाण्डेकर,प्रमुख सचिव वित्त श्री पंकज अग्रवाल,प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण श्री आशीष उपाध्याय,प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग श्री एस.एन.मिश्रा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी उपस्थित थी।
 www.graminmedia.com

दस्तक अभियान में हुआ 4 लाख से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|जनसम्पर्क बैतूल 


प्रदेश में कुपोषित बच्चों की पहचान के लिये 18 दिसम्बर से 27 जनवरी, 2018 तक चलाये जा रहे दस्तक अभियान में एक जनवरी 2018 तक 4 लाख 1 हजार 864 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास की संयुक्त टीमें घर-घर जाकर कुपोषित बच्चों को ढूंढकर पास के विकासखण्ड या जिला-स्तरीय अस्पताल में नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था कर रही हैं। तीन लाख 37 हजार 730 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी गई है।
दस्तक अभियान की टीमों को प्रदेश में अब तक 1694 अति कुपोषित बच्चे, अति कुपोषण और जटिल रोगों से ग्रसित 462 बच्चे, रक्ताल्पता 1254, निमोनिया 406, डिहाइड्रेशन 553, अन्य बीमारियों से ग्रसित 4160 और जन्मजात बीमारियों से पीड़ित 731 बच्चे मिले हैं।
दस्तक अभियान का उद्देश्य गाँव-गाँव, घर-घर जाकर कुपोषित, अति कुपोषित, रक्ताल्पता और अन्य बीमारियों से ग्रसित बच्चों की पहचान करना और पास के अस्पताल में नि:शुल्क चिकित्सा व्यवस्था करवाना है। दस्तक टीमें दूरस्थ अंचलों के माता-पिता को बाल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी कर रही हैं ताकि बच्चों का रोग रहित स्वस्थ विकास हो और बाल मृत्यु दर में कमी आये। कई बार देखने में आया है कि दूरस्थ अंचलों में जागरूकता के अभाव में माता-पिता बच्चे का उचित इलाज न करवाकर झाड़-फूंक में लगे रहते हैं, जिससे स्थिति काफी गंभीर हो जाती है।
 www.graminmedia.com

शौच था बहाना...परिचित से मिलने गई थी युवती, रास्ते मे युवको ने किया रेप

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल 


साईंखेड़ा थाना छेत्र के बोदल पठार गांव में युवती के साथ हुए रेप के मामले में पुलिस ने कल जिन दो संदेही युवको को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया था उन्होंने जुर्म कबूल किया है । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवती 31 दिसम्बर की रात शौच के लिए नही बल्कि अपने परिचित एक युवक से मिलने घर से निकली थी । जब वह अपने परिचित से मिल रही थी उस दौरान खेत मे कुछ युवक नए साल पार्टी मना रहे थे । युवक और युवती जब मिल रहे थे तभी दोनो आरोपी बलिराम पिता लक्खू और राजेश पिता मगन ककोडिया की नजर दोनो पर पड़ गई । दोनो आरोपियों द्वारा युवक और पीड़ित युवती पर टोर्च से उजाला किया जिससे घबराकर युवक युवती को वही छोड़ कर मोटर साईकल से भाग गया । 
युवती के परिचित के वहा से भागने के बाद दोनों आरोपी बलिराम और राजेश युवती के पास पहुचे उसके साथ रेप किया । अपनी बदनामी के चलते अपने साथ हुई घटना के बाद युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और एक सुसाइट नोट भी छोड़ा था जिसमे उसके साथ हुई घटना और आरोपियों के नाम लिखे थे  पुलिस ने उसी आधार पर मामला दर्ज किया था । 
इस मामले में बैतूल एसपी डी आर तेनिवार ने बताया कि साईंखेड़ा थाना छेत्र में एक युवती के द्वारा खुदखुशी का मामला सामने आया था । युवती द्वारा एक सुसाइड नोट लिखा गया तहस जिसमे उसने दो युवकों द्वारा बुरा व्यहार करने और गलत कृत्य करना लिखा था ।  हमारी जांच में पाया गया है कि घटना की रात युवती अपने एक परिचित से मिलने गई थी । सुसाइड नोट के आधार पर दो आरोपियों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया था । इस दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है । पुलिस ने दोनों आरोपी बलिराम पिता लक्खू धुर्वे उम्र 19 वर्ष और दूसरा आरोपी राजेश पिता मगन ककोडिया उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार  किया है और आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 3/18 धारा 306,376 के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपियों ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है ।

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें