ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Sunday, 7 January 2018

निर्माणाधीन मकान से चोर ले गए होम थियेटर, केसियो और 40 किलो लोहा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई


शारदा नगर में शिक्षक के निर्माणाधीन मकान से चोर होम थियेटर , केसियो और 40 किलो सरिए चुराकर ले गए। बिरूल बाजार के स्कूल में पदस्थ शिक्षक भोलाप्रसाद साहू ने बताया शारदा नगर में मकान निर्माण का काम चल रहा है। दिन भर मजदूर काम करते हैं और रात में ताला लगाकर चले जाते हैं। सुबह निर्माणाधीन मकान में गए तो दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। निर्माणाधीन मकान की खिड़की खुली थी। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखा होम थियेटर , केसियो और 40 किलो लोहे के सरिए नदारद थी। शिक्षक ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
 www.graminmedia.com

मुलताई आत्महत्या कांड में तीन पर मामला दर्ज

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 


मुलताई| तिलक वार्ड निवासी सुधीर पात्रिकर के आत्महत्या के प्रकरण में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। तीनों ही लोग मृतक के करीबी रिश्तेदार हैं। पुलिस के अनुसार तीनों संपत्ति विवाद के चलते सुधीर पात्रिकर को प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते सुधीर ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामला यह है सुधीर पात्रिकर (65) ने 6 नवंबर 2017 की रात घर में अपने आपको आग लगाकर जान दे दी थी। सुधीर पात्रिकर घर में अकेले ही रहते थे। सुबह जब सुधीर पात्रिकर नजर नहीं आया तो पड़ोसियों ने घर के अंदर झांककर देखा। सुधीर पात्रिकर जली हुई अवस्था में मृत पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया। पुलिस को कमरे में सुसाइड नोट भी मिला था। जांच के बाद पुलिस ने संपत्ति विवाद को लेकर सुधीर पात्रिकर के रिश्तेदार प्रकाश पिता रामचंद्र पाटिल, दीपक पिता रामचंद्र पाटिल और अंकित पिता दीपक पाटिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है।
 www.graminmedia.com

सारणी-पथाखेड़ा के बड़े हादसे के बाद कलेक्टर के आदेश

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल /पाथाखेड़ा/सारणी



बैतूल 7 जुलाई 2018 जिले में वेस्टर्न कोल  फील्ड की बंद खदानों से अवैध उत्खनन न हो तथा इनमें कोई दुर्घटना की स्थिति न बने इस बात के दृष्टिगत कलेक्टर शशांक मिश्र ने वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है । अपने पत्र में कलेक्टर ने कहा है कि  तत्काल क्षेत्र अंतर्गत बंद/ अनुपयोगी खदानों को चिन्हांकित किया जाए । साथ ही ऐसी खदानों के प्रवेश द्वार फेंसिंग अथवा अन्य माध्यमों से तत्काल बंद करवाए जाएँ ताकि आमजन इन खदानों में प्रवेश न कर सकें ।
।। यह है मामला... Wcl की बंद हो चुकी सतपुड़ा खदान धसी, दबने से 4 की मौत ।।
सारनी के पाथाखेड़ा से बड़े हादसे की खबर मिल रही है । बताया जा रहा है कि पाथाखेड़ा में बंद हो चुकी सतपुड़ा खदान धंसने से 6 लोग उसमे दब गए जिसमे 4 महिलाओ की मौत हो गई है । हादसा दोपहर 1.30 बजे के आस-पास हुआ जब ये सभी महिलाएं बंद पड़ी खदान में कोयला निकालने गई थी की अचानक खदान धस गई । गौरतलब है कि यह खदान लंबे समय से बंद थी, बाबजूद इसके यहां से कोयला निकाला जा रहा था, चोरी छिपे लगातार कोयला निकाले जाने की इस प्रक्रिया पर कोल प्रबंधन द्वारा कोई लगाम नहीं लगाने के कारण यह बड़ा हादसा हो गया।
मृतकों की शिनाख्त नानी पवार 31 वर्ष , पायल 10 वर्ष , मीना भोरसे 32 वर्ष एवं सीलू 31 वर्ष के रूप में हुई है । वही संध्या डेहरिया 35 वर्ष घायल है जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज जारी है, सभी ट्टा कालोनी निवासी बताए जा रहे है । घटना की जानकारी मिलते ही मामले की सूचना मिलते ही डब्ल्यूसीए की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरु किया है। मौके पर टीआई महेंद्र सिंह चौहान बड़ी संख्या में नगर पालिका अमला, पुलिस प्रशासन की टीम, 100 डॉयल की टीम सहित नगरवासी पहुंचे हैं।
पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने घटना की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि कालीमाई क्षेत्र की महिलाएं बंद खदान से कोयले का खनन कर रही थी। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिला कलेक्टर शशांक मिश्र भी घटना स्थल पर पहुच गए है।
घायल श्रीमती संध्या डहरिया के मुताबिक वह खदान में कोयला लाने के लिए गई थी उसके अलावा वहां पर और भी महिलाएं थी जो कोयला निकाल रही थी । उसे पता ही नही खदान कब और कैसे धस गई ।
ट्टा कालोनी निवासी संगीता डहरिया ने बताया कि उन्हें फ़ोन पर सूचना मिली कि खदान धस गई है तो वे और कॉलोनी वाले तुरंत घटना स्थल पर पहुचे । वहां पर हमने देखा कि जेसीबी मशीन से 4 लोगो के शव निकाले गए है जबकि मेरी परिचित संध्या गंभीर घायल हुए है जिसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया । उन्होंने बताया कि हम लोगो ने 15 दिन पहले ही बन्द हो चुकी सतपुड़ा खदान के आस पास सुरक्षा के प्रबंध करने के लिए wcl को बोला था । लेकिन कोई सुरक्षा इंतजाम नही किए गए जिसके कारण ही ये बड़ा हादसा हुआ है ।
मिली जानकारी अनुसार रेस्क्यू आपरेशन अभी भी चल रहा है । वही कलेक्टर शशांक मिश्र, एसपी डी आर तेनिवार, ए एसपी घनश्याम मालवीय, सारनी और पाथाखेड़ा पुलिस का बल मौके पर है ।

                            www.graminmedia.com

पाथाखेड़ा Wcl की बंद हो चुकी सतपुड़ा खदान धसी 10 लोग दबे, 6 की मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|सारणी






सारनी के पाथाखेड़ा से बड़े हादसे की खबर मिल रही है । बताया जा रहा है कि पाथाखेड़ा में बंद हो चुकी सतपुड़ा खदान धंसने से 8 से 10 लोग उसमे दब गए हौ । सूचना मिल रही है कि खदान में चोरी से कोयला निकाल रहे हैं 8-10 मजदूर दब गए है जिसमे 6 की मौत हो चुकी है । 10 में से 6 मजदूरों  के शव निकल लिए गए है ।  सारनी, पाथाखेड़ा पुलिस और राहत कर्मी मौके पर पहुचकर दबे हुए मजदूरों को निकालने में लगे हुए है । विस्तृत खबर थोड़ी देर में पढ़े...
                              www.graminmedia.com

Saturday, 6 January 2018

पुलिस लाइन के हवलदार पर छेड़छाड़ का आरोप

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल


नगर के कत्तलढाना अर्जुन नगर निवासी एक महिला ने पुलिस लाइन के एक हवलदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसकी नामजद शिकायत महिला ने पुलिस अधीक्षक से की है। आवेदिका ने शिकायत में बताया कि 3 जनवरी को उसका पति झल्लार काम पर गया था और वह घर पर अकेली थीツ। इस बीच शराब के नशे में रात 12 बजे हवलदार उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के पति ने इसकी शिकायत गंज थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की है।
 www.graminmedia.com

फांसी लगाकर महिला ने दी जान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल। 


बरसाली निवासी एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उर्मिला पत्नी प्रह्लाद परपाची (30) अपने मायके में ही निवास कर रही थी। शुक्रवार की शाम को घर के सभी सदस्य गन्ना कटाई के लिए खेत गए थे। उर्मिला बाई घर पर अकेली थी। इस दौरान उसने घर में ही साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। इससे उसकी मौत हो गई। महिला के फांसी लगाने की वजह नहीं पता चल सकी है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
 www.graminmedia.com

छात्र ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|अमला 


आमला ब्लॉक के ग्राम हसलपुर निवासी एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूरज पिता सदाशिव बेले (24) कॉलेज का छात्र था। शुक्रवार की शाम को उसने अज्ञात कारणों जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे। यहां उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें