ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई
ब्लॉक की ग्राम पंचायत करपा के सरपंच ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी सरपंच के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने सहित पास्को एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है।
www.graminmedia.com
ख़बरें विस्तार से
अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें
Tuesday, 23 January 2018
Monday, 22 January 2018
मुलताई के पास आगजनी, 6 मवेशी जिन्दा जले
ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई
मुलताई।
ब्लॉक के ग्राम छिंदी में बिती रात खेत में बने कोठे में आग लगने से 6 मवेशी जिन्दा जल गए। आगजनी में कृषि उपकरण भी जलकर खाक हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदी निवासी जुगल किशोर रघुवंशी के खेत में बने कोठे में 2 गाय 2 बैल और 2 भैस बंधी थी। रात में अचानक कोठे में आग लग गई। वंहा से रात 12.30 पर गुजर रहे पिक अप चालक ने देखा की कोठे में आग लगी है जिसकी सुचना उसने ग्रामीणों को दी लेकिन तब तक 6 मवेशी जिन्दा जल चुके थे। आगजनी कोठे में रखे दिये से होना बताया जा रहा है।
www.graminmedia.com
ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए धरने पर जनांदोलन मंच
ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई
ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर सभी दल के नेताओं ने एकजुट होकर सोमवार से धरना शुरू किया। जन आंदोलन मंच के बैनर तले दलगत राजनीति को परे रखकर सभी नेता धरने में शामिल हुए। सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन चौक पर धरना शुरू हुआ इसमें सभी धर्म और सामाजिक संगठन के सदस्य समर्थन देने पहुंचे। कांग्स के पू रे र्व विधायक डॉ. पीआर बोड़खे, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा शिवहरे, रवि यादव, कांग्स के श रे मीम खान, मोहन सिंह परिहार, सपा के अनिल सोनी, नान्चू अग्रवाल, बसपा के कुलदीप पहाड़, प्रभाकर बोरकर, किसान संघर्ष समिति के जगदीश दोड़के, भाकपा नेता महेश शर्मा, गायत्री परिवार के यादोराव निंबालकर, गजानन सेवा समिति के राजू पाटनकर, नजूल हटाओ मंच के कमल सोनी, सुखदेव सोनी, प्रभात पट्टन ब्लॉक के सरपंच संघ अध्यक्ष भास्कर मगरदे सहित ग्रामीणों ने धरना दिया। www.graminmedia.com
पत्नी पर करता था शक रस्सी से गला दबाकर की थी हत्या
ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल
चिचोली थाने के सौतखेड़ा ढाना में घर में महिला के शव मिलने के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। महिला की हत्या पति ने ही रस्सी से गला दबाकर की थी। थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया रविवार को रिचाय बाई का शव उसके ही घर में मिला था। शंक होने पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पति ने पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया। पति नत्थू की शादी करीब 28 साल पहले रिचाय से हुई थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद होने के कारण दो साल पहले पत्नी मायके चली गई थी। 3 माह पहले ही पति के पास वापस आई थी। नत्थू पत्नी रिचाय पर शक करता था। इस कारण रविवार को दोनों के बीच शंका को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पति नत्थू ने पत्नी रिचाय का रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। www.graminmedia.com
8 दिन बाद मिला शव मिला, इटारसी जाने का कहकर निकला युवक
ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बेतूल
इटारसी जाने का कहकर निकला युवक, 8 दिन बाद कोसमी डेम में मिला शव बैतूल| बैतूलबाजार थाने के सोहागपुर गांव के एक युवक का शव कोसमी डेम में मिला। युवक के शव को डेम से निकालकर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने पीएम कराया। सोहागपुर निवासी आदित्य मालवी (27) 14 जनवरी को इटारसी की एक कंपनी में काम करने का कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। कोसमी डेम में मछली पकड़ने जाल डाल रहे मछुआरों को डेम में शव दिखाई देने पर उसने पुलिस को सूचना दी। एसआई आशीष जैतवार ने बताया डेम में आदित्य मालवी का शव मिला है। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पीएम रिपोर्टके आने बाद ही युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा हो पाएगा।
इटारसी जाने का कहकर निकला युवक, 8 दिन बाद कोसमी डेम में मिला शव बैतूल| बैतूलबाजार थाने के सोहागपुर गांव के एक युवक का शव कोसमी डेम में मिला। युवक के शव को डेम से निकालकर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने पीएम कराया। सोहागपुर निवासी आदित्य मालवी (27) 14 जनवरी को इटारसी की एक कंपनी में काम करने का कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया। कोसमी डेम में मछली पकड़ने जाल डाल रहे मछुआरों को डेम में शव दिखाई देने पर उसने पुलिस को सूचना दी। एसआई आशीष जैतवार ने बताया डेम में आदित्य मालवी का शव मिला है। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पीएम रिपोर्टके आने बाद ही युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा हो पाएगा।
www.graminmedia.com
Sunday, 21 January 2018
मुलताई में एक महिला ने की दूसरी की बेल्ट से पिटाई
ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई
मुलताई में एक महिला ने दूसरी महिला की सरेआम स्टेशन रोड पर पिटाई करदी जिसके बाद महिला ने थाने में FIR दर्ज करवाई। सर्रा निवासी महिला शकुन्तला पति नेपाल सूर्यवंशी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, मै ग्राम सर्रा रहती हुँ, सिलाई सेंटर चलाती हु। बाजार करने मुलताई आयी थी तब मै बजाज फाईनेंस कम्पनी लोन पास करवाने जा रही थी तभी मिगलानी वस्त्र भंडार एंड मेंचींग सेंटर के सामने पहुची तभी इतने मे मिगलानी वस्त्र भण्डार के सेठ की पत्नी मेरे पीछे गाली गलौच करते हुये आयी और तभी उसका पति भी उसके पीछे आया और उसने अपनी पत्नी को समझाया फिर भी वह नही मानी । वह मेरे पिछे पिछे आयी रेल्वे स्टेशन रोड पर शोरुम व् किराना दुकान के सामने आयी और मेरे साथ गाली गुफ्तार करते हुये हाथ मुक्के ,बेल्ट से मारपीट कि जिससे मै निचे गिर और मेरे उपर बैठकर मारपीट कि जिससे मेरे नाक ,सिर, चेहरे ,पीठ मे चोट लगी है । जाते जाते बोली की तु मुलताई मे देखी तो जान से खतम कर दूँगी । घटना किराना दुकान के दादाजी और दादी ने देखी है । मेरा पैसे का कोई लेनदेन नही है मिगलानी की पत्नि मेरे उपर बेवजह शंका करती है । उसी बात लेकर मेरे साथ मरापीट की।
www.graminmedia.com
मुलताई के पास हादसा पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर दो की मौत
ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई
बोरदेही मार्ग पर ग्राम करपा जोड़ के पास हुआ हादसा
मूलताई
बोरदेही मार्ग पर ग्राम करपा जोड़ के पास पिकअप ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना मे बाइक सवार महिला और रिश्तेदार बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। छिंदवाड़ा जिले के ग्राम गोरली खापा निवासी संतोष कास्लेकर 45 वर्ष महाराष्ट्र के नागपुर निवासी रिश्तेदार फुलवन्ती पति शिवपाल बुवाडे 50 वर्ष बाइक से चोटी के कार्यक्रम मे शामिल होने ग्राम खतेदाकला जा रहे थे। ग्राम करपा जोड के पास बोरदेही की ओर से आ रही पिकअप के चालक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर मे बाइक सवार संतोष और फुलवन्ती के सिर मे चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुची थी।
www.graminmedia.com
Subscribe to:
Posts (Atom)









