ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 10 February 2018

लोगों को परिवार नियोजन का महत्व समझाने मुलताई एसडीएम ने करवाई नसबंदी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 

लोगों को परिवार नियोजन का महत्व समझाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को नसबंदी के लिए प्रेरित करने के लिए मुलताई के एसडीएम राजेश शाह ने शनिवार को नगर के सरकारी अस्पताल में नसबंदी करवा ली। एसडीएम द्वारा 26 जनवरी को सभी कर्मचारियों को नसबंदी के आदेश दिए गए थे, लेकिन सवाल उठ रहे थे कि एसडीएम ने ही नसबंदी नहीं करवाई है, जिसके बाद एक आदर्श उदारण प्रस्तुत करने एवं नसबंदी में पिछले मुलताई ब्लॉक को आगे लाने के लिए शनिवार को एसडीएम ने खुद ही सबसे पहले नसबंदी करवा ली।
मुलताई ब्लॉक बैतूल जिले में नसबंदी के मामले में बहुत पिछड़ा हुआ है, पिछले साल भी तय लक्ष्य मुलताई ब्लाक हासिल नहीं कर पाया था। इस बार भी अभी तक केवल 60 प्रतिशत लक्ष्य ही प्राप्त हो पाया है, अभी तक कुल दिए गए लक्ष्य 1090 में से 645 लक्ष्य दंपतियों की ही नसबंदी हो पाई है। मुलताई एसडीएम राजेश शाह द्वारा 25 जनवरी को बैठक लेकर सभी शासकीय कर्मचारियों को नसबंदी कराने के निर्देश दिए गए थे, इधर गांव-गांव जाकर भी वह नसबंदी के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा एसडीएम से पूछा गया था कि क्या उनके द्वारा नसबंदी करवाई गई है, जो वह ग्रामीणों को इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। लोगों के बीच एक आदर्श उदारण प्रस्तुत करने के लिए एसडीएम राजेश शाह ने शनिवार को नसबंदी कराने का निर्णय लिया। शनिवार को नगर के सरकारी अस्पताल में नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें उन्होंने सबसे पहले नसबंदी करवा ली। बीएमओ प्रशांत सेन ने बताया कि एसडीएम साहब के नसबंदी कराने से लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा। कर्मचारी एवं लोगों के लिए एसडीएम साहब ने एकदम सटीक उदारण प्रस्तुत किया है।
लोगों को देना था संदेश
हां मेरे द्वारा आज नसबंदी करवाई गई है, क्योंकि परिवार नियोजन का महत्व लोगों को समझाना था और इसकी शुरुआत मैंने खुद से की है।
राजेश शाह, एसडीएम मुलताई।
www.graminmedia.com

बाजार का कहकर निकला था अधेड़, कुएं में मिला शव

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुतलाई

डेमो पिक्चर 


ग्राम कुबीखेड़ा निवासी एक किसान का शव उसके ही भाई के खेत के कुएं में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। 

मृतक के सिर पर गंभीर चोट होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। किसान बुधराव उर्फ बलदेव सिरामे (50) बुधवार को घर से बाजार जाने का कहकर निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार को बुधराव का शव भाई मनीराम सिरामे के खेत के कुएं में दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम कोटवार को दी। ग्राम कोटवार की सूचना पर टीआई सतीश अंधवान, मासोद पुलिस चौकी प्रभारी आरके मीणा और डॉयल 100 मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव का बाहर निकाला। चौकी प्रभारी आरके मीणा ने बताया मृतक बुधराव के सिर पर चोट की निशान दिखाई दे रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। बुधराव के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 


 www.graminmedia.com

नशे में ड्राइवर ने ट्रक से हाथ ठेले को टक्कर मारी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई



नगर के बैतूल रोड क्षेत्र में शराब के नशे में ट्रक ड्राइवर ने रोड के किनारे खड़े हाथ ठेले को टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर ट्रक लेकर तेजी से भागने लगा। इस दौरान सड़क किनारे खड़े लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। लोगों ने पीछा कर ट्रक को रोका और पुलिस थाना पहुंचाया। बैतूल की ओर से तेज गति से ट्रक आ रहा था। ट्रक ड्राइवर ने एक हाथ ठेले को टक्कर मारी। कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़े रोशन साबले सहित अन्य युवा ट्रक को उनकी ओर आता देख भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रक का पीछा कर उसे रोका। ड्राइवर को नीचे उतारा तो वह नशे में था, उसे होश नहीं था। इस स्थिति में पुलिस को सूचना देकर ट्रक को थाने लाए। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर शैलेश परिहार निवासी पिपरिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

 www.graminmedia.com

छिंदवाड़ा हाईवे पर जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई



छिंदवाड़ा हाईवे पर जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल 


मुलताई| छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर ग्राम दुनावा के सरकारी अस्पताल के सामने जीप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद ड्राइवर जीप लेकर फरार हो गया। घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डुडिया ढाना निवासी सोमजी आहके (35) और बुदन सिंह (55) बाइक से दुनावा से वापस अपने गांव जा रहे थे। सरकारी अस्पताल के सामने घाट पिपरिया की ओर से आ रही जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सोमजी और बुदन सिंह हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों को सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया है। 



| www.graminmedia.com

Friday, 9 February 2018

कुएं पर अविकसीत भ्रूण फेंकने वाली अज्ञात महिला पर अपराध दर्ज

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 




मुलताई। मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली में गोंडया पंवार के कुए में पुलिस को 10 दिसंबर 2017 को एक अवकिसीत भू्रण पड़ा हुआ मिला था, जिसे किसी महिला द्वारा जन्म के बाद कुए में फेंक दिया गया था। शुक्रवार इस भू्रण की पीएम रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हुई है। डाक्टरों के अनुसार उक्त भ्रूण लगभग साढ़े छह महीने का है, जिसे जनम के बाद कुए में फेंका गया था। पहले पुलिस ने इस मामले में मर्ग की कायमी की थी, पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस द्वारा अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 318 भादवि का अपराध दर्ज किया गया है।
 www.graminmedia.com

ताप्ती सरोवर से पकड़ा 50 फीट लंबा जाल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई
डेमो पिक्चर 

नगर के ताप्ती सरोवर में दिन-दहाड़े जाल डालकर मछली मारने का काम किया जा रहा है, जिससे लोगों की धार्मिक आस्था को ठेंस पहुंच रही है। नगर पालिका के कर्मचारियों की सर्तकता से जाल पकड़ा गया, लेकिन मछली पकड़ने वाले भाग गए। जगदीश एवं राम मंदिर के ठीक सामने से सरोवर में लगभग पचास फीट लंबा जाल बिछाया गया था। जिन लोगों द्वारा जाल बिछाया गया था, उन लोगों द्वारा रात होने का इंतजार किया जा रहा था, क्योंकि रात के समय ही जाल को बाहर निकालकर मछलिया बाहर निकाली जानी थी, लेकिन नगर पालिका के कर्मचारियों को सरोवर में जाल दिखाई दिया, उन्होंने नाव से सरोवर के बीच-बीच बिछाए जाल को पकड़ा एवं जाल में फंसी मछलियों को जाल से बाहर निकाला। सभापति हनि सरदार को सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंचे और सीएमओ को मामले की जानकारी दी। जाल थाने में जमा किया गया है, लोगों ने ताप्ती में मत्सयाखेट करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।


 www.graminmedia.com

किशोरी को खरीदकर युवक ने 2 साल तक किया दुष्कर्म, बच्ची हुई तो शादी से किया इनकार

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल 




गंज के मलकापुर पंचायत के एक गांव की आदिवासी नाबालिग को 2 साल, 3 माह पहले 21 नवंबर 2016 को एक महिला जबरन अपने साथ ले गई थी। नाबालिग को महिला ने नागपुर के एक युवक को बेच दिया। युवक ने नाबालिग के साथ 2 साल तक जबरन दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया। उसका बच्चा होने के बाद युवक उससे लगातार शादी से इनकार करता रहा और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। इस बीच नाबालिग बालिग भी हो गई। बुधवार को किसी तरह वह नागपुर से भागकर बैतूल पहुंची। शुक्रवार को परिजनों ने उसे गंज पुलिस के सामने पेश किया। 

बच्ची के हाथ में दिए रुपए से किया किराए का जुगाड़ 
पीड़िता ने बताया वह नागपुर में संतोष की दुकान में पानी पुरी बेचने का काम करती थी, लेकिन संतोष रुपए नहीं देता था। जब उसकी बच्ची हुई तो आने-जाने वाले लोगों ने उसके हाथ में 10 रुपए, 20 रुपए दिए। इसी रुपए से वह ट्रेन का किराया देकर बैतूल आई है। उसने बताया महिला सरोज के संतोष से अवैध संबंध हैं। सरोज ट्रेन में संतोष पांडे को मुझे 5 हजार रुपए में बेचकर चली गई। युवक उसे भंडारा गांव में अपनी बहन के घर 2 सप्ताह तक रखने के बाद मुवाड़ी ले गया। जहां वह पानीपुड़ी बेचता था। रोजाना मारपीट कर गलत काम करता था। गर्भवती हुई तो उसकी मां के पास सुकड़ी गांव ले गया। जहां संतोष और उसकी मारपीट करते थे। दो माह पहले मैंने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के होने पर जब संतोष से शादी करने के लिए कहती थी तो वह मारपीट करता था। वह कहता है किसी ओर से शादी करेगा। 

ऐसे भाग कर पहुंची बैतूल 
पुलिस ने बताया नागपुर के संतोष पांडे के मारपीट करने एवं लगातार प्रताड़ित करने से युवती परेशान हो गई थी। बुधवार को जब घर के सारे लोग शादी में गए थे तो मौका देखकर वहां से भागकर बैतूल पहुंची। 

दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जाएगा 
थाने में 2016 से किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। अब वह बालिग हो गई है। युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जाएगा। युवती ने एक महिला पर उसे बेचने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर महिला पर भी कार्रवाई की जाएगी। संतोष पंद्रे, थाना प्रभारी 


www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें