ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 17 February 2018

जमीन विवाद में भाई ने भाई को बल्ली से पीटा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई 

हथनापुर निवासी टन्नू पिता राधे मेहरा 45  ने अपनी रिपोर्ट में बताया की मै ग्राम हतनापुर रहता हूँ । खेती किसानी का काम करता हूँ । आज दिनाकं 16.2.18 के सुबह 09.00 बजे करीबन की बात है कि मेरा छोटा भाई भिवजी पिपरदे हमारी शामिल जगह में मकान बना रहा था मैने उसे एक साल पहले बोला था कि मकान सरकारी पैसा मिले तो मकान को सीधा खडा लम्बाई में बनाना मगर  मेरे भाई ने मकान को आडा बनाने शुरू कर दिया जिससे मेरे हिस्से के जमीन मे मकान बनाने लगा तो मैने उससे मना किया तो मुझे  गंदी गंदी गलियां दी| गाली देने से मना किया तो मुझे बल्ली से मारपीट किया जिससे मुझे आँख के ऊपर चोट लगकर खून निकला उस दौरान मझले भाई सावन्या ने भी मुक्का थप्पड लात से मारपीट किया बीच बचाव मेरी पत्नि शुक्ला बाई ,ग्राम कोटवार गुड्डू ,भूरा मेहरा ने किया । दोनो बोले  कि आज तो बच गया आईंदा मकान बनाने से मना किया तो जान से खत्म कर देंगे | 

www.graminmedia.com

मुलताई का मामला, दामाद ने सास को पत्थर, मुक्कों से पीटा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|  मुलताई 


मुलताई की पटेल वार्ड निवासी कला बाई पति दिलचंद ने अपनी रिपोर्ट में बताया की मैं पटेल वार्ड मुलताई मे रहती हूं ।घरेलू काम करती हूं । मेरी लडकी विमला का विवाह मैने 7 साल पहले सुनील बिजोडे नि.बरखेड से कराया था|  शादी के बाद मेरी लडकी और दामाद मे घरेलू झगडे होते रहते थे । मेरी लडकी और दामाद  के दो छोटे बच्चे है । पिछले एक साल से मेरी लडकी विमला और उसके बच्चे मेरे साथ ही रहते है और अपना गुजर बसर करती है ।  शाम 5.00 बजे करीबन की बात है मै अपने घर पटेल वार्ड मुलताई मे अकेली थी तभी मेरा दामाद सुनील आया और मुझे मेरे बच्चे से नही मिलने देती कहकर गंदी गंदी गालिया देते हुए हाथ मुक्को एवं पत्थर से मारपीट की जिससे मुझे सिर ,हाथ ,पैर मे चोट आई है । और कहा कि अगर तूने दोबारा मेरे बच्चो से नही मिलने दिये तो तुम्हे जान से खत्म कर दूंगा । 

 www.graminmedia.com 

Friday, 16 February 2018

बाइक सवार को बचाने में पलटा राख से भरा ट्रक, चेसिस से अलग हुई बॉडी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

सारनी| बैतूल - परासिया स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह राख से भरा ट्रक अजीबोगरीब ढंग से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सामने जा रहा बाइक सवार अचानक सड़क के बीच आ गया। इसे बचाने ट्रक ड्राइवर ने स्टेयरिंग घुमाया तो पूरा वाहन लहरा गया। सर्विसेस आॅफिस की पुलिया पर ट्रक ऐसे पलटा कि चेसिस से बॉडी अलग हो गई। ट्रक के ज्यादातर हिस्से डेमेज हुए हैं। घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। हालांकि इसके बाद स्टेट हाईवे पर करीब आधा घंटे जाम जैसी स्थिति बनी। जानकारी के अनुसार पावर हाउस के साइलो से राख भरकर एक ट्रक घोड़ाडोंगरी की ओर जा रहा था। इस दौरान सर्विसेस आॅफिस के पास की पुलिया की टर्निंग में सामने जा रहे बाइक सवार को बचाने ट्रक बहक गया। अनियंत्रित होकर ट्रक रांग साइड में पलट गया। इससे ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह डेमेज हो गया। चेसिस अलग और बॉडी अलग हो गई। 

बेटा रुपयों के लिए करता था परेशान, तालाब में कूदी मां, युवक ने बचाया

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल 


बेटे द्वारा रुपयों की मांग कर प्रताड़ित करने से तंग आकर बुजुर्ग महिला ने तालाब में कूदकर जान देने की कोशिश की। डूबता देख उसे एक युवक ने तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के अभिनंदन सरोवर में शुक्रवार दोपहर 12 बजे गंताबाई केबी देशमुख (65) गोठी कॉलोनी ने तालाब में कूदकर जान देने की कोशिश की। वृद्धा को तालाब में डूबता देख पास ही दुकान में काम करने वाले सुनील पाटिल ने तत्काल तालाब में कूदकर वृद्ध महिला को बाहर निकालकर डायल 100 को सूचना दी। बुजुर्ग महिला पहले तो इलाज कराने को तैयार नहीं थी। वह बार-बार आश्रम पहुंचाने की गुहार लगा रही थी। आश्वासन देने के बाद वृद्धा ने इलाज करवाया। 
बेटे से तंग होकर दे रही थी जान 
गंताबाई देशमुख ने बताया मेरी दो बेटी और एक बेटा है। दोनों बेटी की शादी हो गई है। बेटा ऑटो चलाता है। पति बिजली कंपनी में कार्यरत थे। 15 साल पहले उनका निधन हो गया है। बेटा आए दिन मुझसे रुपयों की मांग करता था। नहीं देने पर गाली-गलौज करता है, परेशान हो चुकी हूं। शुक्रवार सुबह भी उसने रुपयों को लेकर विवाद किया और बेटी और दामाद के साथ भी गाली-गलौज की। इसलिए तालाब में कूदकर जान दे रही थी। उन्होंने कहा में परेशान हो गई हूं अब वह घर नहीं जाऊंगी, आश्रम में ही रहूंगी। 
सिटी हीरो सुनील पाटिल के साथ बुजुर्ग 

 www.graminmedia.com

Thursday, 15 February 2018

विशेष ग्राम सभा में तय हो, आलोवृष्टि से हानि की सहायता राशि: राजेंद्र भार्गव

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

बैतूल जिले में बड़ी संख्या में प्रकृतिक आपदा तेज बरसात, आंधी और ओलावृष्टि से कई ग्राम के किसानो की फसले बर्बाद हो चुकी है। ग्रामीण मीडिया पूर्ण रूप से ग्राम और कृषि रोजगार से जुड़ा है।  वर्ष 1998 मुलताई गोली काण्ड से सीधे सीधे जुड़ा था।  कई बार के अनुभव के आधार से शासन से मांग करता है की, इन आपदा पीड़ित किसानो का कहाँ कहाँ  कितना नुकसान हुआ है। इसके लिए बिना समय गुजारे आपदा पीड़ित प्रत्येक राजस्व ग्राम और वन ग्रामो में विशेष ग्राम सभा का सत्र बुलाकर ग्राम के सामने पूरी  पारदर्शिता के साथ ग्राम सभा से अनुमोदन उपरान्त सार्वजनिक वाचन करके तय करे।  एक नहीं तीन ग्राम सभा के विशेष सत्र बुलाये प्रथम में ये तय करके की किस किसान की कौन सी फसल गेहू,चना,सरसो,अलसी,सब्जी,फल, पशु चारा , मकान, कवेलू, पशु , जन हानि हुई है.  कितने रकबे की प्रभावित हुई है।  मुआवजा किसके नाम पर बनेगा राशि कितनी होगी। फसल बीमे या राजस्व परिपत्र खंड छः क्रमांक 4 से फसल हानि सहायता मिलेगी और कितने रकबे की। इसकी पूरे  ग्राम की तय करे।  दुसरी ग्राम सभा में राशि और अन्य विवरण का वाचन कर दावे आपत्ति ले त्रुटि सुधार करे और तीसरी ग्राम सभा उचित काश्तकार को सब के सामने मुआवजा राशि का चेक वितरण करे। उपरोक्त तीनो विशेष ग्राम सभा की वीडियो रिकार्डिग सुरक्षित रखे।  विवाद की और गलत मुआवजा पाने पर कानूनी कार्यवाही और लापरवाह अधिकारिओ पर कार्यवाही के काम आएंगे। 
 कानून जानकारी न होने और उचित व्यवस्था न होने का लाभ कई मौका परस्थ लोग किसानो को गुमराह करते है। चुनावी साल है।  झूठे आश्वासन दे करके पीड़ित किसानो को इस से उधर गुमाने का काम चलेगा। घड़ियाली आसू नारे बाजी होगी। शासन और प्रशासन को कोसे गे। फर्जी विधवा विलाप होगा।  पूरा मामला ग्राम स्तर पर तय करे। 

ताप्ती सरोवर का निकासी मार्ग का निर्माण शीध्रता से हो

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com


मुलताई नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा को ज्ञापन सौपा और मांग की ताप्ती सरोवर से विरुल रोड के नाले तक एक करोड़ की लागत से जो नाला निर्माण कार्य हो रहा है।  उसको रोको नहीं।  पूर्ण गुणवत्ता से पूरा करे आवेदन कर्ता ने लिखित में बता की की कुछ नगरपालिका के जन प्रतिनिधि कार्य में बांधा उत्पन करके काम रुकवाना चाहते है। समाचार के साथ आवेदन का भी अवलोकन करे। आवेदन कर्त्ता में प्रमुख अजय यादव,विधायक प्रतीनिधी चिंटू खन्ना,बुदन बंगाली,नीलू नागले प्रमुख रूप से उपस्थित थे। नप अध्यक्ष ने कहा की मैं आप के साथ हू , किसी भी कीमत पर काम रुकेगा नहीं।  आज जो इस का विरोध कर है काम पूरा होने पर तारीफ करेंगे।  मै आप लोगो को विश्वास दिलाता हूँ माँ ताप्ती का में भी आपकी तरह सेवक हूँ। 

माँ ताप्ती के जल आपूर्ति करने वाले जल मार्ग का फॉलोअप

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

मुलताई ग्रामीण मीडिया ने इस जनहित और जन भावना के मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया और अब लम्बे समय बाद ही सही धीरे धीरे सफलता मिल रही है। आज अनुविभागीय अधिकारी राजेश शाह ने अतिक्रमण कारीओ पर प्रकरण दर्ज कर मामला तहसीलदार मुलताई न्यायालय को दिया. इस प्रकरण में पटावरी की रिपोर्ट के बाद 10 अतिक्रमणकारिओ चिन्हित करके नोटिस जारी हुए. इस समाचार के साथ राजस्व विभाग के नोटिस को स्केन कर आप लोगो को जानकारी दी जा रही है , आप अवलोकन करे। 


ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें