ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Wednesday, 28 February 2018

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 10 साल की कैद

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल 

पारिवारिक जान-पहचान का फायदा उठाकर एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दोषी पाते हुए 10 साल कारावास की सजा सुनाई। मीडिया सेल प्रभारी अमित राय और डीपीओ एमआर खान ने बताया अप्रैल 2015 में गोपालपुर में आठवीं क्लास की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी। आरोपी उत्तम पीड़िता की बहन के घर आता जाता था। इसी दौरान पीड़िता की पहचान उत्तम से हो गई। 15 अप्रैल 2015 की रात 8 बजे आरोपी अपनी बाइक से आया और घूमने चलने का झांसा देकर अपहरण कर अपने साथ शक्तिगढ़ ले गया। वहां से घोड़ाडोंगरी और बैतूल ले गया यहां शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। 18 अप्रैल 2015 को पीड़ित छात्रा ने चोपना थाने में आरोपी उत्तम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। प्रकरण न्यायालय में चल रहा था। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश प्रतिभा साठवणे ने आरोपी उत्तम मंडल को धारा 376( जे) तहत दोषी पाते हुए 10 साल के कारावास और 500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। धारा 363 और 366 ( ए) के अपराध में 7-7 साल कारावास और 500-500 रुपए अर्थदंड की सजा भी सुनाई। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। शासन की ओर से पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी एमआर खान ने की। वरिष्ठ एडीपीओ अमित राय ने सहयोग किया।  


www.graminmedia.com

नाले पर कपड़े धो रही नाबालिग से की थी छेड़छाड़, 3 साल कैद

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल 

नाले पर कपड़े धोने गई एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को न्यायालय ने 3 साल के कारावास की सजा सुनाई। शासन की ओर से पैरवी कर रहे जिला अभियोजन अधिकारी एमआर खान ने बताया 2 अप्रैल 2017 को नाबालिग पीड़िता मूढ़ा गांव में नाले पर नहाने और कपड़े धोने गई थी। तभी आरोपी प्रमोद कुमार उइके वहां आया और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह पीड़िता का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ पानी में ले जाने लगा। पीड़िता आरोपी को धक्का देकर भागकर अपने घर चली गई और परिजनों की मदद से थाना बीजादेही में एफआईआर दर्ज करवाई थी। प्रकरण न्यायालय में चल रहा था। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कुमारी प्रतिभा साठवणे ने इस प्रकरण में निर्णय सुनाया। आरोपी प्रमोद उइके को 3 साल के कारावास और 500 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। शासन की ओर से जिला अभियोजन अधिकारी एमआर खान ने अभियोजन का संचालन किया। वरिष्ठ एडीपीओ वंदना शिवहरे ने सहयोग किया।

                      www.graminmedia.com

जंगली सुअर की जान बचाने के लिए पूरा ग्राम प्रयासरत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com

ग्राम  धारणी  ढाणा  के दीनेश चौहान के खेत मे सुखे कुए मे  करीब रात 12 बजे जंगली सुअर के झुण्ड से एक बच्चा गीर गया जिसकी  खबर सुबह गाव मे फैल गई.  गाव के लोगो ने उसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन  कोई सफलता नही मिली   यह कुआ धारणी से धारणी ढाना से  पीसाटा जाने वाले मार्ग पर है। जो देहगूड जलाशय के डूब क्षेत्र मे है।  सिचाई  विभाग द्वारा इस कुए को बन्द कर रास्ता बनाना था. 
  ग्राम के जागरूक नागरिको में तत्काल इस घटना की सूचना ग्रामीण मीडया को दी।  उनका आशय यह था की,   तत्काल ग्रामीण मीडिया ने वन विभाग के अधिकारों को मोबाइल पर सूचना के देकर ग्राम के सम्पर्क सूत्रों के मोबाइल नम्बर और पहुंच मार्ग की जानकारी दी। जिससे की हर हाल में उस जंगली  सूअर की जान बचाई जा सके। 


छिंदवाड़ा की महिलाओ ने मुलताई आकर चारा उत्पादन विधि देखी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com


छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना विकास खंड की आदिवासी महिला कृषको ने मापवा योजना अंतर्गत महिलाओ की कृषि में भागेदारी विशेष को लेकर मुलताई में उन्नतशील किसान राजेंद्र भार्गव के खेत, मुख्य मंत्री खेत तीर्थ पर आकर भ्रमण किया , 20 आदिवासी महिला किसानो ने खेत तीर्थ में जैविक खेती,पशुपालन,टपक सिचाई प्रणाली और विशेष रूप से बिना मिट्टी के  प्लास्टिक ट्रे में फवारा सिचाई से चारा उत्पादन हाइड्रोपोनिक प्रणाली से चारा उत्पादन देखा।  मोबाइल से पानी की मोटर का चालु और बंद होना , शॉवर से गायो का नहाना कम लागत से अधिक गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन विधि, ग्रामीण तकनिकी से खेती को लाभ कारी बनाने का पूरा एक मॉडल खेत दिखया। सीसीटी कैमरों से कैसी कर रहे घर बैठे खेत की निगरानी। 


Tuesday, 27 February 2018

समस्त आदिवासी समाज संगठन ने सौपा ज्ञापन

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई



समस्त आदिवासी समाज संगठन मुलताई जिला बैतूल मध्य प्रदेश के तत्वधान में श्रीमान माननीय आयुक्त महोदय जी को मुलताई तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौपा गया ।जिसमें 26/02/18 को 6 वी व् 9वी में प्रवेश हेतू ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन प्रसासन द्वारा किया गया था। विभाग बीना शैक्षणीक स्तर इतना मजबूर नहीं है। न उन्हें कोई कंप्यूटर का कोई ज्ञान है।सही मायने में उनके यहाँ पर मोबाइल तक नहीं है। ऐसे में ऑनलाइन परीक्षा देखकर आना हैऔर तो विभाग द्वरा केंद्र गृह जिला ना देकर दूसरे जिले आवंटन कर दिया गया  गरीब लाचार आदिवासी बच्चों के पालक दूसरे जिले जाकर पेपर दिलाने में समर्थ नही है।इस प्रकार से तो प्रसासन दिखावा कर रह गया  है सासन इस प्रकार  के फैसले से आदिवासी समाज संगठन के द्वरा ज्ञापन महोदय जी को सौपा और ऑनलाइन परीक्षा को निरस्त कर जिला स्तर पर परीक्षा करने की माग रखी।
 www.graminmedia.com

मुलताई के पास बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर कार आपस मे भिड़े

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| पारड़सिंगा 





 सुबह लगभग 10:30 पर पारड़सिंगा गांव, मुलताई से 5 किलोमीटर दूरी पर एक ट्रैक्टर ओर कार आपस मे भीड़ गए। गनीमत है कि इस दुर्घटना में कोई भी घायल नही हुआ। ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर AP 25 Q 6983 जो पास के ही गांव का है तथा कार शिफ़्ट डिजायर GJ24AN4646, अनिल कुमार गुजरात के नाम से रजिस्टर है।
www.graminmedia.com

प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, सिंचित भूमि के भू अर्जन नीति में बड़ा बदलाव

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| www.graminmedia.com


 प्रमुख सचिव राधेश्याम जुलानिया का जारी आदेश का अवलोकन करे। मध्य प्रदेश शासन,जल संसाधन विभाग भोपाल 26 , फरवरी 2018 कृषि भूसिंचित भूमि के मुआवजे में अब नलकूप और कुओं का अतिरिक्त मुआवजा नहीं मिलेगा।  यहां पर शासन का मानना है की असिंचित भूमि से सिंचित भूमि को वैसे ही दुगनी दरे दिय जाती है फिर इन संसाधनो का अतिरिक्त राशि नहीं दी जाएगी.

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें