ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Tuesday, 13 March 2018

साहू समाज के युवाओं ने लिया काम करने का संकल्प

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


 ग्राम बरखेड़ में मां कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई। सुबह 10 बजे भवानी मंदिर परिसर में साहू समाज समिति के सदस्य सहित आसपास गांवों से पहुंचे समाजबंधु एकत्रित हुए। जहां मां कर्मा का पूजन कर बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। मां कर्मा के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। शोभायात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची। जहां हवन-पूजन और आरती की। 

इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। भवानी मंदिर के पास मां कर्मा का मंदिर बनाने के लिए भूमिपूजन किया। दोपहर में समाज सम्मेलन हुआ। जिसमें गजानंद दियावार, प्रेमचंद साहू, धनराज साहू, संतोष साहू, प्रकाश साहू, राजेश साहू सहित अन्य लोगों ने युवाओं को सामाजिक और धार्मिक कार्य में आगे आकर कार्य करने की समझाइश दी। समाज के युवाओं ने एकजुट होकर समाज के बुजुर्गों के मार्गदर्शन में समाज विकास के कार्य करने का संकल्प लिया। समाज सम्मेलन के बाद प्रसाद वितरण किया। मां कर्मा की जयंती मनाने मुलताई, चांगोबा, सिलादेही, जाम, सावरी, पिपरया, जामलापानी, हेटीखापा सहित आसपास गांवों से बड़ी संख्या में समाजबंधु पहुंचे। 
आयोजन 
 www.graminmedia.com

किसानों के लिए बड़ी जानकारी, आज तक कितनी राशि फसल बीमा में मिली

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|  


प्रश्न कर्ता विधायक मुलताई चंद्रशेखर देशमुख 

187 . (क्र 3285)  किसान कल्याण मंत्री का विधान सभा में जबाब   मुलताई तहसील  में जनवरी 2017 से आज तक प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना से खरीफ 2016 मौसम में उपज के आकड़ो के आधार पर 150 कृषको को 11 लाख 95 हजार 704 रुपए का भुगतान नोडल बैंको के माध्यम से पात्र कृषको को दिया गया।  अधिक जानकारी के लिए विधान सभा का जवाब देखे।

कृषि फसल बीमा की जानकारी

[किसान कल्याण तथा कृषि विकास]

187. ( क्र. 3285 ) श्री चन्‍द्रशेखर देशमुख : क्या किसान कल्याण मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) मुलताई तहसील में जनवरी,2017 से आज प्रश्‍न दिनांक तक कितने कृषकों को  किन-किन फसलों के लिए बीमा की राशि दी गई वर्ष, फसल का नाम, बीमा की राशि, कृषक संख्‍यावार उपलब्‍ध करायें? (ख) क्‍या मुलताई तहसील में खरीफ एवं रबी की फसलों का वर्ष 2017 का फसल बीमा कृषकों को दे दिया गया है? (ग) बिन्‍दु (ख) के अनुसार यदि नहीं, दिया गया तो कब तक दिया जायेगा? इसमें कितने कृषकों को कितनी राशि दी जाना है?


किसान कल्याण मंत्री ( श्री गौरीशंकर बिसेन ) : (क) जनवरी 2017 से प्रश्‍न दिनांक तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2016 मौसम में मुलताई विधानसभा क्षेत्र में फसल कटाई प्रयोगों से प्राप्‍त उपज के आंकडों के आधार पर फसल सोयाबीन हेतु 150 कृषकों को क्षतिपूर्ति राशि रू. 1195704 का भुगतान नोडल बैंकों के माध्‍यम से पात्र कृषकों को किया गया है। (ख) जी नहीं।              (ग) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2017मौसम हेतु औसत पैदावार के आंकड़े बीमा कंपनी को दिनांक 31.01.2018 एवं रबी 2017-18 मौसम हेतु औसत पैदावार के आंकडे राज्‍य शासन द्वारा दिनांक 30.06.2018तक उपलब्‍ध कराये जाने के पश्‍चात प्राप्‍त उपज के आंकडों के आधार पर दावों की गणना कर यदि किसी अधिसूचित क्षेत्र के अधिसूचित फसल हेतु उपज में कमी पायी जाएगी तो योजना के अनुसार क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान पात्र कृषकों को नोडल बैंकों के माध्‍यम से किये जाने का प्रावधान है।

 www.graminmedia.com

Monday, 12 March 2018

मुलताई विधायक के विधानसभा के प्रश्न एवं उत्तर - पर्यटन एवं ताप्ती गान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 

प्रजातंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में ग्रामीण मीडिया की एक नई पहल 
तत्कालीन विधान सभा सत्र में मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा कई प्रश्न जनहित और क्षेत्र विकास के लिए पूछे उसमे से कई प्रश्नो के उत्तर माननीय मंत्री जी द्वारा किस प्रकार से तरोड मरोड़ करके अस्पष्ट तोर पर दिए जाते है। हमारा निवेदन है की, इस विषय में सरकार और माननीय प्रश्न कर्त्ता विधायक ने आगे कार्यवाही करना चाहिए। साथ ही प्रश्नों को गलत होने की हालत में विधान सभा जांच,अपीली समिति ध्यान आकर्षण में लाना चाहिय।  इससे प्रकार से सत्र की अपचारिकता भी पूरी हो जाती है। एक निराशा और अधूरा जवाब आ जाता है। परिशिष्ट को जनता दर्शन हेतु विधायक जी ने अपने कार्यलय में अवलोक हेतु रखे या क्षेत्र के भर्मण में साथ में कोई भी आम जनता देख से और सरकार की कार्यप्रणाली को समझ सके। 

ग्रामीण मीडिया पूछे गए प्रश्नो और दिए गए उत्तर को आपके लिए उपलब्ध करा रही है। 
53 (क्र.2883) जवाब संस्कृति  राजमंत्री सुरेंद्र पटवा का  ताप्ती गान से संबधित में एक साइड पर है आज भी बाकी साइड पर नहीं है मंत्री जी अवलोकन करे।  
139 (क्र.3555) मुलताई वि.स. पर्यटन से संबधित जबाब कोई पर्यटन नीति नहीं है। 

विस्तृत प्रश्न और उत्तर
53. ( क्र. 2883 ) श्री चन्‍द्रशेखर देशमुख : क्या राज्‍यमंत्री, संस्कृति महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) क्‍या कारण है कि म.प्र. गान में ताप्‍ती एवं अन्‍य शब्‍दों जोड़ने के बाद आये नये म.प्र. गान को शासन की सभी वेबसाईट्स पर अपडेट नहीं किया गया? (ख) बिन्‍दु (क) के अनुसार इसे कब तक अपडेट कर दिया जायेगा? (ग) इस तरफ ध्‍यान न देने वाले अधिकारियों पर शासन क्‍या कार्यवाही करेगा?


राज्‍यमंत्री, संस्कृति ( श्री सुरेन्द्र पटवा ) : (क) अद्यतन मध्‍यप्रदेश गान को संचालनालय की वेबसाइट www.culturemp.in पर अपडेट किया गया है. (ख) एवं(ग) प्रश्‍नांश 'क' के तारतम्‍य में प्रश्‍न ही उपस्थित नहीं होता।

दूसरा प्रश्न



मुलताई वि.स. क्षेत्र में पर्यटन की जानकारी

[पर्यटन]

139. ( क्र. 3555 ) श्री चन्‍द्रशेखर देशमुख : क्या राज्‍यमंत्री, संस्कृति महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि(क) मुलताई वि.स. क्षेत्र में किन-किन स्‍थानों को पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन स्‍थल घोषित किया जा चुका है? सूची दें। यदि घोषित नहीं किया गया है? तो किन-किन स्‍थानों को चिन्हित एवं प्रस्‍तावित किया गया है? सूची दें। (ख) बिन्‍दु (क) के अनुसार प्रस्‍तावित इन स्‍थानों को विभाग द्वारा पर्यटन स्‍थल कब तक घोषित किया जायेगा? दिनांक से स्‍पष्‍ट करें। इस संबंध में विभाग द्वारा दिये गये समस्‍त पत्राचारों की छायाप्रतियां दें? (ग) बिन्‍दु (ख) के अनुसार प्रस्‍तावित स्‍थानों को पर्यटन स्‍थल घोषित करने में देरी के लिये कौन-कौन से अधिकारी दोषी हैं? उनके विरूद्ध कब तक क्‍या कार्यवाही की जायेगी?


राज्‍यमंत्री, संस्कृति ( श्री सुरेन्द्र पटवा ) : (क) विभाग में किसी भी स्‍थल विशेष को पर्यटन स्‍थल घोषित किए जाने की कोई नीति नहीं है। शेष का प्रश्‍न ही उपस्थित नहीं होता है।(ख) एवं                 (ग) उत्‍तरांश ''क'' के परिप्रेक्ष्‍य में प्रश्‍न ही उपस्थित नहीं होता

 www.graminmedia.com

मुलताई रेल्वे स्टेशन का नव निर्मित प्रवेश द्वार धराशाही

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई




मुलताई में सवा माह पूर्व रेल्वे स्टेशन पर रेल्वे के प्रमुख अधिकारी G.M. के निरीक्षण के पूर्व, रात और दिन  एक करके स्टेशन परिसर पर बहुत अधिक निर्माण किया गया।  देखते देखते इस का रूप रंग बदलगा।  इसी काम में एक भव्य गेट लगाया। जिसमे मुलताई रेलवे स्टेशन लिखा गया. आज दोपहर 3 बजे अचानक ये गेट ताश के पत्तो की भाँती बिना हवा के झोके के गिर गया।  भगवान् की दया कहे की किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई।  अगर ये गेट कोई ग्राम पंचायत निर्माण एजेंसी या नगर पालिका बनाती और ये हादसा होता तो ये आम घटना सोच करके किसी को इतना दुःख या अचरज नहीं होता।  भारतीय रेल के इन इंजीनियरो के मार्ग दर्शन में ऐसा हुआ है।  ये उच्चस्तरीय जांच का विषय है। निर्माण में अगर ये हाल इनके है तो आम आदमी का जीवन खरते में है। 


पूर्व में निर्माण के दौरान गेट

 www.graminmedia.com

कृषि विभाग मुलताई के कर्मचारी सड़क दुर्घटना में घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई

घायल ने बताया कि मैं भैयालाल पिता माधो हिंगवे जाति पवार उम्र 59 साल नि.खैरवानी रहता हूं । कषि विभाग मुलताई मे भत्य के पद पर कार्यरत हूं । शाम करीबन 6.00 बजे की बात है । मैं कषि विभाग आफिस से अपनी मो.सा.क्र.MP48MM5393 से अपने घर खैरवानी आ रहा था तभी रास्ते मे डहुआ कामक्षा मंदिर के पास मे सामने से मो.सा.क्र.MP48ME5686 का चालक ने अपनी मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर लाया और मेरी मोटर सायकल मे टक्कर मार दिया मैं अपनी मोटर सायकल सहित रोड पर गिर गया । जिससे मुझे बांये हाथ के पंजे के ऊपर ,कोहनी एवं बाये पैर की जांच मे चोट लगकर खून निकला है । मोटर सायकल चालक को मैं जानता हूं जिसका नाम महेश पिता रमेश बारंगे जो ग्राम डहुआ रहता है । घटना गनाजी पवार नि.डहुआ एवं धनराज पवार खैरवानी ने देखा है । 

www.graminmedia.com

केंद्रीय विद्यालय को लेकर हुआ चक्का जाम, एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| भैंसदेही  


मुख्यालय पर केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ कराने के लिए प्रयासरत महकावती युवा समिति ने आज यहां पूर्व घोषित चक्का जाम आंदोलन किया । पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार नगर के शीतला माता चौक पर आंदोलनकारी युवाओं ने सभी रास्ते बंद कर दिए जिससे नगर में आने वाले वाहनों को नगर के बाहर ही रोका गया । खासकर इस आंदोलन के चलते यात्रियों को खासी परेशानी हुई और यात्रियों को लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर नगर मैं पहुंचना पड़ा । वही अन्यत्र जाने वाले यात्रियों को पैदल चलकर बसो तक पहुंचना पड़ा ।


इस आंदोलन के चलते नगर से अन्यथा ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी भी समय पर अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाए समिति के लगभग 1 सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने आंदोलन स्थल पर जमकर नारेबाजी करते हुए इसी सत्र से केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ करने की मांग की । प्रशासन की इस दौरान पुलिस व्यवस्था चुस्त रही एवं पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चली । आंदोलनरत  युवाओं ने यहां पहुंचे एसडीओपी प्रेम सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में बताया गया कि बीते 4 वर्षों से प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा केंद्रीय विद्यालय को लेकर केवल सपने दिखाए जा रहे हैं किंतु इसे प्रारंभ करने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई । जिसके फलस्वरुप इस आदिवासी अंचल को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया है । समिति के द्वारा किए गए इस आंदोलन में नागरिकों का भी सहयोग रहा । ज्ञापन सौंपने के पश्चात समिति के द्वारा चक्का जाम आंदोलन समाप्त किया गया जिसके बाद वाहनों की आवाजाही नगर में शुरू हो पाई ।
www.graminmedia.com

Sunday, 11 March 2018

अंधेरे में बिना मुंडेर के कुएं में ट्रैक्टर सहित गिरा ड्राइवर, मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल 




सड़क निर्माण में लगा एक ट्रैक्टर शनिवार रात अंधेरे में बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। घटना में ड्राइवर की मौत हो गई। रात में कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने कुएं में झांककर भी देखा, लेकिन कुछ दिखाई नहीं दिया। ड्राइवर का शव रातभर कुएं में पड़ा रहा। रविवार सुबह पुलिस ने कंपनी की जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर और शव कुएं से निकाला। 
दामजीपुरा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की मरम्मत का कार्य आरएसके कंपनी करती है। इस कंपनी में लगे ट्रैक्टर को पंडाझिरी निवासी वीरेंद्र पिता ओझा उइके (25) ड्राइवर था। शनिवार रात करीब 9 बजे वह कंपनी के कैंप से डीजल लेकर निकला था। सुबह कंपनी के ठेकेदार और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराया। पुलिस ने कंपनी के दूसरे कर्मचारियों के बयान लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। 

www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें