ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Friday, 13 April 2018

बैतूल मीडिया कार्यशाला आयोजित

ग्रामीण मीडिया सेण्टर
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिले में 8239 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर लक्ष्य के विरूद्ध 98 प्रतिशत् उपलब्धि अर्जित की है। इस उपलब्धि के साथ जिला इस योजना में प्रदेश के अग्रणी जिले के रूप में शुमार हुआ है। कलेक्टर श्री शशांक मिश्र ने इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों की पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के एकीकृत बाल विकास सेवा के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
योजना के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई स्वयंसेवी संस्थाओं एवं मीडिया की कार्यशाला में कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव एवं मातृत्व सुरक्षा देने में यह योजना काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक इसका प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र महिलाएं योजना से लाभान्वित हो सके। 
इस दौरान एकीकृत बाल विकास सेवा के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुमन कुमार पिल्लई ने बताया कि इस योजना में 19 वर्ष और इससे अधिक आयु की गर्भवती/धात्री महिला को प्रथम प्रसव/संतान पर योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना एक जनवरी 2017 से प्रभावशील की गई है। योजनांतर्गत गर्भावस्था का शीघ्र पंजीयन कराए जाने पर प्रथम किश्त की एक हजार रूपए राशि दी जाती है। गर्भावस्था के छ: माह के बाद कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच कराए जाने पर द्वितीय किश्त की दो हजार रूपए तथा प्रसव उपरांत बच्चे के जन्म का पंजीकरण एवं टीकाकरण का प्रथम चक्र पूर्ण होने पर तृतीय किश्त के रूप में दो हजार रूपए की राशि प्रदान की जाती है। पात्र हितग्राही को जननी सुरक्षा योजना की प्रोत्साहन राशि एक हजार रूपए का भी लाभ मिलता है। इस प्रकार एक महिला को औसतन छ: हजार रूपए की राशि प्राप्त होती है। योजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भी लाभ लेने की पात्रता रखती हैं। सभी सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारी अथवा किसी भी कानून के तहत समान लाभ प्राप्त करने वाले सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारी लाभ लेने के पात्र नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रथम बच्चे के प्रसव पूर्व एवं पश्चात् महिला को पर्याप्त आराम के अवसर उपलब्ध कराना, गर्भवती तथा धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार हेतु नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान करना तथा ऐसी माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु अनुकूल वातावरण निर्माण में योगदान करना है। इस योजना से मजदूरी की हानि की आंशिक क्षतिपूर्ति भी होती है।

कैसे मिलेगा लाभ 
श्री पिल्लई ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए महिला को आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीयन कराना होगा। मातृत्व लाभ राशि का भुगतान पात्र हितग्राही को बैंक खाते में किया जाएगा। 
कार्यशाला में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री राधेश्याम वर्मा, जन अभियान परिषद् की जिला समन्वयक सुश्री प्रिया चौधरी सहित स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि व पत्रकारगण उपस्थित थे।
 www.graminmedia.com

14 अप्रैल से ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, निर्धन ग्रामीण परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, वर्तमान में संचालित कार्यक्रमों का फीडबैक प्राप्त करने, नए प्रयासों में पंजीयन को बढ़ावा देने, किसानों की आय दुगुनी करने पर ध्यान देने, आजीविका के अवसर बढ़ाने तथा राष्ट्रीय प्राथमिकताओं जैसे स्वच्छता, पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर देने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से जिले में ग्राम स्वराज अभियान आयोजित किया जाएगा। यह अभियान 5 मई तक चलेगा। 
कलेक्टर श्री शशांक मिश्र ने बताया कि इस दौरान विभिन्न दिवसों पर विशिष्ट आयोजन किए जाएंगे, जो जिले से जनपद व ग्राम पंचायत स्तर तक होंगे। 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस आयोजित किया जाएगा, 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन होगा, 20 अप्रैल उज्जवला दिवस के रूप में मनाया जाएगा, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मनेगा, 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस का आयोजन होगा, 30 अप्रैल आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाएगा, 2 मई को किसान कल्याण दिवस आयोजित होगा एवं 5 मई आजीविका दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

| www.graminmedia.com

मोटर साइकिल को जीप ने टक्कर मारी,

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
 महोदय जी, निवेदन है कि आवेदक अभीराम पिता गोपाल चौधरी निवासी ग्राम हेटी तह. मुलताई जिला बैतूल म.प्र. का निवासी हूँ । आवेदक पिता गोपाल पिता साजू चौधरी उम्र 60 वर्ष दिनांक 05/04/2018 को ग्राम निवासी देवधर पवार के साथ मोटर सायकिल क्रं.M.P.48 MP 2338 पीछे बैठकर हेटी से जौलखेडा जा रहे थे तभी रास्ते में मंडई टेकडा के पास समय शाम लगभग 6.30 बजे सामने से आ रही पीकअप जीप क्रं. M.P.48 G 1102 के चालक दीपकसिंग पिता उत्तमसिंह परमार निवासी हेटी तह. मुलताई द्वारा अत्याधिक तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकिल को जोरदार टक्कर मा दी जिससे मोटर सायकिल पर पीछे बैठे गोपाल पिता साजू को दाहिने पैर में गंभीर चोटे आई । गंभीर चोटो को देखते हुये ग्रामवासी दुर्घटना के बाद आवेदक के पिता को राजेश सरपंच ,अभीराम चौधरी ,सुरेश देवासे ,नंदलाल सरोदे ने तत्काल प्रायवेट वाहन से ऑरेंजसिटी हास्पिटल नागपुर ले गये । दाहिने पैर की गंभीर अवस्था को देखते हुये उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा घुटने के ऊपर से काट दिया गया तथा घटना दिनांक से दिनांक 09/04/2018 को आवेदक के पिता उक्त हास्पिटल में उपचारत रहे तथा दिनांक 10/04/2018 को शाम तक ग्राम हेटी पहूचे जिसके बाद आज दिनांक 11/04/2018 को शिकायत दर्ज करा हूँ । अत महोदय जी से निवेदन है कि उक्त सडक दुर्घटना की शिकायत दर्ज कर उचित कार्यवाही किये जाने की कपा करें । मुलताई पुलिस ने अपराध धारा 279,337 भा.द.वि. प्रकरण में मामला पंजीबद्ध किया।    
 www.graminmedia.com

Thursday, 12 April 2018

पत्नी को पति ने बुरी तरह पीटा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|सारणी, पाथाखेड़ा

सुभाष वार्ड निवासी महिला ने रिपोर्ट में बताया कि, मेरा पति बाल पेंटिग का काम करके घऱ आया तथा मुझे खाना मांगा तो मैने मेरे पति को खाना निकालकर दे दिया फिर खाना खाने के बाद मेरे पति ने हिसाब किताब की डायरी बुलवाई तो मैने डायरी लाकर दे दिया तो मेरे पति ने बोला कि इसमें पैसा देने वालो का नाम क्यो नही लिखा तो मैने बोली कि तुम्हारी काम तुम जानो तब मेरा पति मनोज बोला कि  तेरे भाव बढ गये है तथा गंदी गंदी गालिया देने लगे तो मेने उन्हे गाली देने से मना किया तो मेरे पति मुझे हाथ मुक्के थप्पड से मारपीट करने लगे फिर वहाँ पर मेरे चाचा विजय प्रजापति ने आकर झगडे का बीच बचाब किया फिर मेरा पति मुझे जान से मारने की धमकी देकर घऱ से चला गया फिर मैने फोन से भाई धनिश प्रजापति एंव मेरी माता पिता को घटना बताई फिर घर वाले आने पर उनके साथ रिर्पोट करने आई हूँ रिर्पोट करती हूँ । कार्यवाही की जावे । रिर्पोट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

                      www.graminmedia.com

आंगनवाड़ी साहिका को लड़के ने पीटा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|सारणी

प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मैं मै ग्राम लोनिया रहती हूँ । आंगनवाडी में सहायिका हूँ । रात करीब 10 बजे मै अपने घर पर खाना खा पीकर सोने की तैयारी कर रही थी उतने में मेरा बडा लडका रघुवंशी आया और मुझे माँ बहन की गंदी गंदी गाली देकर बोला कि तू तो मेरे रिर्पोट करने थाने जा रही थी इसी बात पर से मुझे लकडी से मारपीट किया जिससे मेरे बाये पैर में चोट आकर दर्द हो रहा है । फिर मैने यह सारी बात अपने पति मनक और अपने छोटे लडके रामगोपाल को बताई बाद में बड़ा लड़का रघुवंशी ने मुझे बोला कि यदि तूने रिर्पोट किया तो तुझे जान से खतम कर दूंगा । रात होने से मै रिर्पोट करने नही आ सकी आज अपने पति के साथ थाना आई हूँ । रिर्पोट करती हूँ । कार्यवाही की जावे ।

                      www.graminmedia.com

सपा नेता अनिल सोनी जमानत पर रिहा हुए, आम लोगों को बताए जेल के अनुभव

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई


सपा नेता अनिल सोनी और अन्य दो साथीओ  को एक प्रकरण में 2 वर्ष की सजा हुई थी। उच्च न्यायालय के आदेश पर 9 अप्रैल को मुलताई जेल से रिहा हुए। ग्रामीण मीडिया से विशेष मुलाकात में अनिल सोनी ने बताया की , जेल के अंदर की व्यवस्था बहुत खराब है। विचाराधीन और सजा याफ़्ता दोनों प्रकार के  कैदी जेल के  अंदर बहुत परेशान है। जेल मैन्युल ,बंदी अधिकारों का पालन नहीं हो रहा है। पानी और भोजन की व्यवस्था बहुत ही खराब है। खाने में भट्टे की पानी वाली सब्जी,पतली दाल जली हुई रोटी ।  विगत 14 सालो से पदस्थ मीणा कर्मचारी ही भोजनालय का इंचार्ज है।  जेल में सुविधाओं और मुलाकत के नाम पर वसूली डर,छोटी छोटी बातो पर सेल में डालना वहा  मारपीट।   कोई शिकायत करने की हिम्मत नहीं करता। एक ओर शासन जेल को सुधार ग्रह मानकर मानव अधिकार की बात करता है।  वही उसकी जमीनी हकीकत तो आजादी के इतने सालो बाद भी अंग्रेजो की जेल से भी बतर हाल है। 
उक्त आरोपों के लिए क्या कहते है मुलताई के जेलर - ग्रामीण मीडिया से जेलर ने  मुलाक़ात में बताया की जेल में तामसिक भोजन पर पूर्णरूप से प्रतिबन्ध है। जिसके कारण जीरे का छौक नहीं लगा सकते है. भोपाल जेल की घटना के बाद मुलाक़ात भी नियमानुसार होती है।  बाहरी आदमी से सीधे सम्पर्क नहीं होता है।  इस लिए वसूली और अन्य सेवा निराधार बात है। जेल तो जेल होती है।  आदमी को चार दिवाली में परेशानी सामान्य बात है। शासन के और न्यायलय के आदेशानुसार काम होते है। जेलर कह्ना है की ये जेल सुधार गृह है।  पहले मुलताई जेल में जरूरत से ज्यादा कैदी रहते थे।  वे जेल से बहार जाना नहीं चाहते थे। जेल अनुशासन के कारण मुलताई जेल खाली है। आदतन अपराधी अपनी जमानत करवा करके जेल से बहार है।  जो नए क़ैदीओ को परेशान करते थे। इस अनुसार सुधार है।   
 www.graminmedia.com,

Wednesday, 11 April 2018

खतरे में है, माँ ताप्ती की नगरी, जाने क्या हुआ

ग्रामीण मीडिया सेण्टर 


ग्रामीण मीडिया समय समय पर माँ ताप्ती से जुड़ी स्थाई संरचनाओं के सौन्द्रीयकरण नगर विकास पर काम करता है। विपरीत परिस्थतियो में आमने समाने की लड़ाई और प्रमाण  सहित शिकायत करता है।  एक मात्र लक्ष्य नगर का विकास हो। पवित्र नगरी की अवधारणा बनी रहे है। 
 एक सूक्ष्म अध्ययन में पाया कि, शासन और प्रशासन की लापरवाही के कारण खतरे में है. माँ ताप्ती की उद्गम स्थलीय की प्राचीन धरोवर जैसे- ताप्ती सरोवर , ताप्ती सरोवर को जल आपूर्ति और निकासी नाले पर व्याप्त अतिक्रमण, मंदिरो की सम्पति का दुरूपयोग, सरोवर के चारो ओर अतिक्रमण ही अतिक्रमण, कुंड तालाब आम रास्ते, यहां तक की सड़के और जल आपूर्ति नाला ही स्थल से गायब है।  
  अभी जो ताजा मामला आया वह इस प्रकार से है। 
वर्ष 2000 - 2001 शाताब्दी के संधिकाल में नगर के आम आदमी ने ताप्ती सरोवर में तन,मन और धन दान देकर 12 एकड़ में फैले इस सरोवर को लगभग 7 फीट गहरा किया और घाटों की मरम्मत की तत्कालीन मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने जनभागेदारी के काम में सीएम फंड से 23 लाख रुपए दिय जनता ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।  आम के आम और गुडलीओ के दाम की कहावत को चरिथार्त किया और अमरावती रोड पर यहां से नकली मुरुम,काली मिट्टी से 7 एकड़ का नजूल भूमि पर तत्कालीन अनुविभागीय  अधिकारी आरसी चंदवानी जी के मार्ग दर्शन में भूमि की नपाई के बाद एक सविता सूर्य नारायण सरोवर बनाया। उसके सार्थक परिणाम भी मिले उस इलाके का जलस्तर ऊपर आया।  आज 18 साल बाद इस सरोवर की सुरक्षा दीवाल पर सीमेंट के पोल गाड़ करके कब्जा किया जा रहा है।  कल दिनांक 10 अप्रैल 2018 को इस डेम के सामने की दीवाल को जेसीबी मशीन से खोदा गया। ग्रामीण मीडिया ने इस की तत्काल सुचना अनुविभागीय अधिकारी राजेश शाह को दी। 
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया के शीध्र नगर पालिका इस का स्थाई निर्माण जन उपयोगी बनाने हेतु काम चालु करने वाली है। कार्ययोजना,प्रस्ताव पारित है शासन से राशि भी आय चुकी है। आज इस बारे में SDM मुलताई को ग्रामीण मीडिया प्रमुख राजेंद्र भार्गव ने शिकायत दर्ज की। सही चांदे (सीमा चिन्ह) से नपाई हो। जिसने बिना अनुमति इस की खुदाई उस पर दंडात्मक कार्यवाही हो। विगत 18 साल से ये सरोवर है। ठीक इसी प्रकार से ताप्ती नाले खसरा नम्बर 400 को भी अतिक्रमणकारीओ से मुक्त करे। 

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें