ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Tuesday, 17 April 2018

मुलताई के पास टवेरा की टक्कर से युवक की मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

 नरेरा-बेहड़ी मार्ग पर टवेरा की टक्कर  से बाइक सवार की मौत हो गई।  बाइक पर सवार ग्रामीण की पत्नी गंभीर है। एक्सीडेंट की सूचना पर  ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामवासियों  ने टवेरा का पीछा किया। घटना  स्थल से आधा किलोमीटर दूर टवेरा  को रोककर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस  ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित  ग्रामीणों को समझाने का प्रयास  किया लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर  भी पथराव कर दिया। पथराव में दो  एएसआई और एक आरक्षक घायल  हो गए। सोमवार रात बेहडी निवासी  पुनाराम यादव (45) अपनी पत्नी गंगावती के साथ बाइक से बोरदेही  से अपने गांव वापस जा रहे थे। रास्ते में आमला की ओर से तेजी से आ  रही टवेरा ने बाइक को टक्कर मार  दी। घटना में पुनाराम और गंगावती  गिरकर घायल हो गए। पुनाराम के  सिर में गंभीर चोट आने से घटना  स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।  ग्रामीणों ने टवेरा को रोककर कांच  फोड़ दिए। आक्रोशित ग्रामीणों ने  पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे  आरआर ठाकुर, शेरसिंह परते और  आरक्षक विवेक को चोट आई। मुलताई



 www.graminmedia.com

Monday, 16 April 2018

रैली निकालकर महामहिम के नाम सौंपा ज्ञापन

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|



मुलताई।। रवि पाटिल ।।

 जम्मु कश्मीर के कठुआ में मासूम बेटी आसिफा की दुराचार कर हत्या किए जाने के मामले में आसिफा को इंसाफ दिलाने मुलताईवासी सोमवार को सडक़ पर उतरे। नागरिकों द्वारा नागपुर नाका अम्बेडकर चौक पर एकत्रित होकर विशाल रैली निकाली गई। रैली में शामिल युवाओं द्वारा आसिफा सहित उन्नाव, सूरत सहित अन्य स्थानों पर महिलाओं, बालिकाओं पर हुए अन्याय अत्याचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आरोपियों पर कठौर कार्यवाही की मांग की। रैली में बड़ी संख्या में शामिल नागरिकों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया कि विभिन्न राज्यों में लगातार बढ़ रही घटनाओं के आरोपियों पर तत्काल कठौर कार्यवाही की जाए।

 उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 17 साल की मासूम नाबालिग के साथ भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व जम्मु कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम आसिफा के साथ विशाल जंगोत्र परवेज कुमार, दिपक खजूरिया, सुरेन्द्र कुमार, संजीराम, आनंद दत्ता एवं तिलकराज, गुजरात के सूरत में 11 साल की बच्ची के साथ एवं इसी तरह अन्य राज्यों में लगातार महिलाओं, नाबालिग बच्चियों के साथ दुराचार सामुहिक बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। नागरिकों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि लगातार बढ़ रही इस तरह की घटनाओं से महिलाओं, बालिकाओं में दहशत एवं डर का माहौल व्याप्त है।



 www.graminmedia.com

भगवान से पिता की मौत का बदला लेने तोड़ता था भगवान की मूर्तियां.

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
..


मुलताई ।। रवि पाटिल ।।


 तहसील क्षेत्र में बीते कुछ समय से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की घटनाओं से माहौल बिगड़ रहा था। शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने घाट अमरावती में मूर्ति तोड़ने वाले युवक से पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सायको मानसिकता का चन्द्रशेखर माली 26 वर्ष ने बड़ा ही चौकाने वाला जवाब दिया।चंद्रशेखर ने बताया कि भगवान ने बीते 6 साल पहले उसके पिता को मौत दी थी, जिसका बदला लेने के लिए ही वह भगवान की मूर्तियां तोडता था। उसने पटट्न ,सेमरिया कि भी मुर्तिया तोड़ने की बात स्वीकार की है।



 www.graminmedia.com

मुलताई स्टेशन पर पेसैन्जर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई



मुलताई।। रवि पाटिल ।।


 तहसील क्षेत्र के ग्राम घाट पिपरिया निवासी एक 80 वर्षीय वृद्ध पेसैन्जर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार रेल्वे से रिटायर वृद्ध देहू उपराले अपनी पत्नि कलाबाई उपराले के साथ जबलपुर से आमला तक सुपर फास्ट ट्रेन से आया था। चुकि उसे अपने पैतृक ग्राम घाट पिपरिया जाना था। इसलिए वह आमला से पेसैन्जर ट्रेन में अपने पत्नि के साथ मुलताई आना के लिए बैठा, सुबह लगभग 5 बजे दम्पत्ति मुलताई स्टेशन के प्लेट फार्म पर उतर गए थे। किंतु वृद्ध को शौच लग गई तो वह पुन: ट्रेन में चढ़ गया। इस दौरान ट्रेन प्लेट फार्म छोडऩे लगी तो हड़बड़ाहट में उतरते समय वृद्ध ट्रेन की चपेट में आकर कट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

                      www.graminmedia.com

Sunday, 15 April 2018

बैतुल जिले के 6 मंदिरों में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी प्रतिमाएं तोड़ी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई







शनिवार की रात 6 मंदिरों में प्रतिमाएं तोड़ने की घटना सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अमरावती घाट में प्रतिमाएं तोड़ने वाले एक मानसिक विक्षिप्त शराबी को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज किया है। इधर सेमरिया की घटना में भी अज्ञात पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमरावती घाट में चंद्रया माली ने शराब के नशे में गजानन महाराज,राम मंदिर, अम्बा देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर और शिव मंदिर में प्रतिमाओं को तोड़कर क्षत्रिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही गांव में वाहनों में भी तोड़फोड़ की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराबी को पकड़ लिया और ग्रामीणों को समझाइश दी है। दूसरी घटना तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमरिया पांडरा में जंगल मे स्थित शिव मंदिर में स्थापित शिवजी और नन्दी की प्रतिमा तोड़ दी गई है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।


                      www.graminmedia.com

Saturday, 14 April 2018

मिलानपुर टोल प्लाजा पर असिस्टेंट मैनेजर पर चाकू से जानलेवा हमला…

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतुल बाजार


बैतूल मिलानपुर टोल प्लाजा पर फिर हंगामा हुआ है। यहां टोल दफ्तर में घुसे युवकों ने टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर युवको पर टोल दफ्तर से दो लाख रुपये लूटकर ले जाने का भी आरोप लगा है। पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है। बैतूलबाजार के युवको ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है की बैतूलबाजार कस्बे के तीन युवक चाकू लेकर टोल दफ्तर में घुसे और सामने आए असिस्टेंट मैनेजर आशीष पांडे पर चाकू से हमला कर दिया जिससे आशीष के गले के पास चोट आई है। दफ़्तर में घुसे युवको ने यहां रखे दो लाख रुपये भी लूट लिए। सूचना के बावजूद डायल हंड्रेड देरी से पहुची तब तक हमलावर भाग चुके थे। मैनेजर का आरोप है कि बैतूल बाजार पुलिस उन्हें सहयोग नही कर रही है।पूर्व में दिए गए किसी भी आवेदन पर अब तक कोई कार्रवाई न करने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे है।जबकि पुलिस कार्रवाई का भरोसा दिला रही है।पुलिस ने लूट की घटना को संदिग्ध बताया है।

 www.graminmedia.com

सड़क दुर्घटना मे दुनावा पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई




मुलताई


छिन्दवाडा नेशनल हाइवे पर सड़क दुर्घटना मे पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत हो गईं। घटना शुक्रवार रात की  है। ग्राम पंचायत दुनावा मे पदस्थ सचिव दिनेश सरोदे शुक्रवार को मुलताई जनपद कार्यालय मे बैठक मे शामिल हुए। दिनेश रात को बाइक से अपने निवास ग्राम सिपावा जा रहे थे। मुलताई-छिन्दवाडा नेशनल हाइवे पर ग्राम चिखलीकला और सोनेगांव के बीच विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने दिनेश की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना मे दिनेश की मौके पर ही मौत हो गईं। शनिवार को दिनेश का ग्राम सिपावा मे अंतिम संस्कार किया गया।


www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें