ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Thursday, 26 April 2018

पवित्र नगरी मुलताई की यातायात व्यवस्था चौपट

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

 मुलताई नगर के मुख्य मार्ग , गलिया, चौराहे, ताप्ती परिक्रमा मार्ग कही पर से भी आप बिना परेशानी के इधर से उधर नहीं आना जाना नहीं कर सकते है। सड़को पर अति का अतिक्रमण मुख्य सड़को पर वाहन पार्किंग कोई बोलने और सुनने वाला नहीं है। आम आदमी बहुत परेशान है। फायर बिग्रेड और एम्बुलेंस तक इस प्रकार के जाम में रोज फसती है।  नेता और अधिकारी भी इस का शिकार होते है।  नव नियुक्त थाना प्रभारी ने प्रेसवार्ता में कहा था कि, मेरी प्राथमिकता है की आम जनता को कोई परेशानी न हो। मैं स्वयं रोज नगर में भ्रमण करुगा। यातायात व्यवस्था सुधारूँगा। ख़ास करके ताप्ती परिक्रमा मार्ग और सीसीटी कैमरों से नजर रखेंगे।  मात्र एक दिन गांधी चौक से स्थाई कारो की पार्किंग अलग हुई। बाद में जस की तस हालत है। थाना प्रभारी का भी वन डे मैच रहा। काफी समय से वे नगर भ्रमण में दिखाई भी नहीं दिए। विधायक अभी के और पहले वाले चुनाव के पूर्व जनता की इस प्रकार से ही सेवा करदे। जय शिव राज और जय कमलनाथ। 
 www.graminmedia.com

सूचना के अधिकार पर बडी कार्यशाला 28 अप्रैल को, निःशुल्क

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल



कई घोटालो का खुलासा करने वाले एक्टविस्ट अजय  से सीखे सूचना के अधिकार के गुर
।आर.टी.आई. पर निःशुल्क कार्यशाला।
बैतूल । आज के दौर में सिस्टम में आम आदमी किस तरह छोटे छोटे काम के लिए परेशान होता है? किस तरह से उसके अधिकारों का हनन होता है? यह किसी से छुपा नही है, इन हालात से जूझ रहे सामान्य व्यक्ति के लिए सूचना का अधिकार एक बड़ा सहारा है, जिसकी मदद से वह लचर,,भ्रष्ट सिस्टम से न केवल लड़ सकता बल्कि अपनी लड़ाई को जीत भी सकता हैं। सूचना का अधिकार कितना जरूरी ,उपयोगी और सहज सरल प्रक्रिया वाला है यह यदि जानना है तो 28 अप्रैल 2018 को होटल श्रीकृष्णा में दोपहर 1 बजे जरूर पहुचे। यहाँ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में प्रदेश में सूचना के अधिकार को नई पहचान देने वाले एक्टिविस्ट और व्हिसिल ब्लोअर अजय दुबे अपना मार्ग दर्शन देंगे। वे अपने अनुभव से बतायेंगे की यह कानून किस तरह से आम लोगो के लिए जरूरी है और इसका उपयोग कैसे किया जाता है, वे सूचना के अधिकार से जुड़े हर पहलू पर प्रकाश डालेंगे। इस कार्यशाला का आयोजन विशाल सतपुड़ा उत्थान समिति, बैतूल द्वारा किया जा रहा है, वही इस कार्यशाला में जिले के जाने माने आर. टी. आई. मास्टर ट्रेनर राजेन्द्र भार्गव, एक्टिविस्ट राम किशोर पवार भी अपने अनुभव बताएंगे। कार्यशाला में भाग लेने के लिए कार्यक्रम के शुरू होने के आधे घण्टे पहले तक अपना पंजीयन करा सकते है। इसके लिए आयोजक मनोज विष्ट    के नंबर 7974236354, संजय डफरे के नम्बर 9425002579, गौरी बालापुरे पदम के नम्बर 9300924744 पर संपर्क कर सकते है। आयोजक मनोज विष्ट ने बताया कि अजय दुबे ने कई चर्चित मामलों में आरटीआई के माध्यम से आम आदमी के हक अधिकार की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कई घोटाले और विसंगतियों को उजागर किया है। इसलिये उनके अनुभव से सीखने के लिए यह आयोजन किया जा रहा। इसलिए सभी लोग इसमे शामिल होकर अपना ज्ञान और अनुभव बढ़ाए।
www.graminmedia.com

Wednesday, 25 April 2018

नगर के हर चौराहे पर बेहोश है शराबी ,मुलताई शराब की गुणवत्ता की जांच हो

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


ग्रामीण मीडिया ने पवित्र नगरी मुलताई में सर्वे में पाया की नगर की आम सड़को पर शराब के नशे में मदहोश शराबी इतनी गर्मी में बेहोशी की हालत में पड़े हुए दिखा दे रहे है। शासन,प्रशासन और आम नागरिक यहां तक की उनके घर वाले भी इन पर ध्यान नहीं देते है। शराब इतनी ज्यादा तेज है की , शराब की दूकान से दस कदम दूरी तक भी ये चल नहीं पा रहे है। कुछ ही देर में लम्बे समय के लिए ये बेहोश हो रहे है। गौर तलब हो की ये शराब कच्ची या कुत्ता मार नही है।  इस पर मध्यप्रदेश सरकार का लेबल है। ग्रामीण मीडिया मांग करता है की इस शराब की गुणवत्ता की जांच हो। इनके स्वस्थ के साथ खिलवाड़ है। अगर ये मानव के लिए इतनी हानिकार है, तो सरकार रोक लगाए। मुलताई में हालत ये है की सड़क के बाजू के ढाबों पर खाना नहीं शराब का कारोबार होता है। कई अच्छे अच्छे घरो के लोग भी इस कारोबार में जुड़े है। मुलताई में सड़क दुर्घटना में सबसे ज्यादा मौत ढाबो की शराब बिक्री से है।   पुलिस को सब जानकारी में है। 

 www.graminmedia.com

Tuesday, 24 April 2018

ग्राम चौथिया, देवभिलाई, सांडिया, और बलेगांव में आगजनी का तांडव लाखों का नुकसान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

मुलताई तहसील क्षेत्र के ग्राम चौथिया में सोमवार-मंगलवार की रात्री किसान के खेत स्थित मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे मकान सहित विभिन्न सामग्री व पशुचारा जलकर खाक हो गया। घटना के संबंध में देवानंद बारंगे निवासी चौथिया ने बताया कि गांव से उसका खेत लगभग एक किलोमीटर दूर है। रात्री 1:45 बजे मार्ग पर आवागमन करने वाले राहगिरों ने सूचना देते हुए बताया कि तुम्हारे खेत स्थित मकान में आग लगने की जानकारी दी। जाकर देखा तब तक मकान सहित पशुचारा व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। देवानंद ने बताया कि आगजनी से सेन्ट्रिंग की बल्लियां, 6 दरवाजे, घास भूसा सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। आगजनी की घटना से उसे लगभग सवा लाख रूपये का नुकसान होने की बात कही।
 इसी तारतम्य में मंगलवार को आग ने तीन अलग-अलग ग्रामों में तांडव मचाया, जिससे घास, लकड़ी सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड चालक मनीष रगड़े ने बताया कि आगजनी की दूसरी  घटना ग्राम देवभिलाई में घटित हुई। यहां रघुनाथ पाटिल के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण भूसा, पेड़, लकड़ी जल गई। 

वहीं तीसरी  घटना ग्राम सांडिया में महेन्द्र सेलकरी के तथा आसपास के दो अन्य किसानों के खेतों तक पहुंच गई। जिससे भूसा, लकड़ी सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। समय रहते आग पर काबू पाया गया। मनीष ने बताया कि चौथी  घटना ग्राम बलेगांव में घटित हुई, यहा विठ्ठलराव पाटिल के खेत में आग लग गई जिससे पशुचारा घास जलकर खाक हो गया।  


 www.graminmedia.com

मुलताई , मोटर साइकिल दुर्घटना में तीन घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मंगलवार शाम 5:00 बजे ग्राम डहुआ में दो मोटर सायकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। जिसमें 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को ग्राम डहुआ से प्रभात पट्टन 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मुलताई अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान जय स्तंभ चौक पर बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते लगभग 15 मिनट तक जाम में एम्बुलेंस फंसी रही। 108 एम्बूलेंस पर तैनात ईएमटी नरेश वाघमारे ने बताया कि हादसे की जानकारी लगते ही पायलेट संतोष जौंजारे को साथ लेकर घटना स्थल पहुंचे। जहा गंभीर रूप से तीन युवक घायल अवस्था में मिले। 

घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल सरकारी अस्पताल लाया गया। मिली जानकारी अनुसार सुनिल मोगरे 30 वर्ष निवासी बिरूल बाजार, आनंदराव सोनवाने बघोली बुजुर्ग मोटर सायकल से आ रहे थे। इस दौरान विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल से आमने सामने की भीड़ंत हो गई। विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल पर सवार शंकर मानकर 22 वर्ष निवासी शेंदूरझना ने बताया कि वह जितेन्द्र मानकर 24 वर्ष निवासी शेंदूरझना के साथ पट्टन गोधनी से बांडियाखापा जितेन्द्र के मामा के यहा जा रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में जितेन्द्र मानकर का बायां पैर घुटने के पास से टूट गया तथा उसे अंदरूनी चोटे आईवही सुनिल मोगरे को सिर में गंभीर चोट आई। घायलों को प्राथमिक उपचार कर गहन उपचार हेतु रेफर किया गया।
 www.graminmedia.com  

Monday, 23 April 2018

पिता के घर चोटी कार्यक्रम में आई बेटी को ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर ऊपर पलटा, मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

सेमझिरा में चोटी कार्यक्रम में शामिल होने पिता के घर आई बेटी की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के बाद एक ही पल में खुशी का माहौल गम में बदल गया। ग्राम रोंढा (बैतूल) निवासी रेखा डिगरसे (38) रविवार को पिता सिल्ली चौधरी के घर चोटी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। 

सुबह रेखा बाई सहित अन्य परिजन खुशी-खुशी गांव के पास स्थित दैय्यत बाबा के मंदिर में चोटी कार्यक्रम संपन्न करने के लिए पहुंचे। दिन भर पूजा-पाठ के बाद शाम को रेखा बाई सहित अन्य परिजन वापस घर लौटे। रात को चोटी कार्यक्रम में शामिल होने आए मेहमान अपने-अपने घर जाने के लिए निकले। रेखा आंगन में खड़ी होकर मेहमानों को विदा कर रही थी। इस दौरान मार्ग से गुजर रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। मेहमानों ने ट्रैक्टर को तेज गति से अपनी ओर आता देखा तो भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन रेखा कुछ समझ पाती इससे पहले ड्राइवर ने ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और ट्रैक्टर पलटकर गया। ट्रैक्टर की चपेट में आंगन में बंधे मवेशी और रेख आ गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से रेखा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर 100 डॉयल से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

 www.graminmedia.com

मुलताई बस स्टैंड पर युवती से छेड़छाड़, केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मुलताई| ग्रामीण क्षेत्र से आई युवती के साथ नगर के बस स्टैंड पर बुंडाला निवासी युवक ने छेड़छाड़ की। 20 वर्षीय युवती ने थाने में रिपोर्ट करते हुए बताया सुबह नगर के कंप्यूटर सेंटर में काम करती है। सुबह 11.30 बजे वह अपने गांव से बस से मुलताई बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड पर बुंडाला निवासी लक्ष्मण बघाहे मिला। लक्ष्मण ने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। मना किया तो लक्ष्मण ने हाथ पकड़कर खींचकर छेड़छाड़ की। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने लक्ष्मण के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें