ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Friday, 27 April 2018

मुलताई की आधुनिक खेती, मशीनों से होते सारे काम Video

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई (यश भार्गव)


Video

सन 2009-10 में मध्यप्रदेश के राज्यस्तरीय सर्वोत्तम किसान पुरस्कार से सम्मानित, सन 2017 में राष्ष्ट्रीय कृषि पुरुष्कार से सम्मानित कृषक राजेन्द्र भार्गव जो वास्तव में पत्रकारिता से जुड़े है, ने वर्तमान में अपना मुख्य ध्यान केंद्र कृषि को बना रखा है। राजेन्द्र भार्गव ने अपने खेत को एक लेबोरेट्री की भांति अलग अलग प्रयोगों से सजा रखा है। यह खेत मुख्यमंत्री किसान तीर्थ खेत भी जन्हा अब अलग अलग राज्य से किसान खेती के गुर सीखने आते है। राजेन्द्र भार्गव मुख्य रूप से खेती को आधुनिकरण से जोड़ना चाह रहे है। वर्तमान में यदि हम बात करें तो इनके खेत पर अनेक प्रकार की तकनीक  मौदजूद है जिसमे मुख्य रूप से हम बात करते है निम्न बिंदुओं पर

श्री भार्गव ने सबसे पहले अपने खेत को कैमरों के नजरों मर कैद कर रखा, वे जब चाहे तब अपने खेत को मोबाइल के माध्यम से लाइव देख सकते है।

उन्होंने अपने खेत मे गायों को नहलाने के लिए फोगर अर्थात छोटे छोटे शावर लगा रखे है जन्हा गाय दूध निकलने से पहले और सुबह नहाती है।

उन्होंने अपने खेत मे खेत की मोटर को मोबाइल से जोड़ रखा है वे मोबाइल से मोटर बंद और शुरू करलेते है साथ ही मोटर कितनी देर चली उसका रिकॉर्ड भी उनके मोबाइल में SMS के माध्यम से आता रहता है।

उन्होंने अपने खेत मे काम लागत का छोटा ग्रीन नेट हाउस बनाया है जिसके माध्यम से वे बिना मिट्टी का चारा भी उत्पादित करते है।

उनके पास गोहान धोने की भी पर्याप्त मशीन है जिसके साथ वे समय और पानी दोनो की बचत करलेते है।

उनके पास गायों के दूध निकालने की मशीन भी है जिसका रेकॉर्ड सीधे कंप्यूटर में वे सेव करलेते है।

वर्तमान में वे अपने मित्र के सहयोग से भूसा भरने की मशीन लाये है जिसके माध्यम से वे सीधे भूसा पाइप के माध्यम से गोडाउन में भर लेते है और समय काफी कम लगता है। 

यदि बात की जाए पानी संरक्षण की तो उन्हीने अपने खेत मे ट्रेंच बनवा रखी है जो सीधे पानी कुए के पास ले जाती है और जिसे कुआ भी रिचार्ज होता है।

श्री भार्गव का कहना है कि वे अभी कुछ और प्रयोग भी करेंगे जिसे खेती को मशीनों से जोड़ा जाएगा और गोबर ओर गौमूत्र से ही खेत का सारा ख़र्चा निकल जायेगा।श्री भार्गव ने बताया कि बाजार में हर चीज के लिए मशीन बहुत है परंतु उनमे से उचित मशीन ढूंढना ओर उसका उपयोग सही करना आना चाहिए। उनका मुख्य उद्देश्य है कि वे अपने आस पास के किसानों को ये मशीन दिख सके और सस्ती से सस्ती मशीन उनको भी दिलवा सके ताकि क्षेत्र का किसान उन्नत हो और तकनीकों से जुड़कर कृषि को लाभ का धंधा बना सके।

पाठकों को बतादे की राजेन्द्र भार्गव ने आप तक खबरों को निरंतर और शीघ्रता से पहुंचाने के लिए ग्रामीण मीडिया पोर्टल बनवाया है।
                    www.graminmedia.com

Thursday, 26 April 2018

डोहलन के युवा शादी वाले घर में दे रहे डस्टबिन

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

 बारातियों को दिला रहे स्वच्छता का संकल्प 
ग्राम डोहलन के युवाओं ने गांव को साफ और सुंदर बनाने का जिम्मा उठाया है। गांव को गंदगी मुक्त करने के लिए युवा अब गांव में जिसके घर विवाह समारोह होता है वहां जाकर पत्तल-दोने सहित अन्य कचरे को जमा करने के लिए डस्टबिन भेंट कर रहे हैं। जिससे अब गांव की गलियों में पत्तल-दोने दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा गांव में बारात आने पर बारातियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। स्पेशल ब्वायज ग्रुप के भावेश बारस्कर, सुनील गावंडे, संजय झोड़, सोनू सोनारे, विजय वागद्रे, सुधाकर महाले, रविंद्र देशमुख, भजन झोड़, सोनू झोड़, वीरेश बारस्कर आदि ने बताया गांव में विवाह समारोह में भोजन कार्यक्रम के बाद पत्तल-दोने को मंडप के पास ही फेंक दिया जाता था। जो उड़कर गांव में फैल जाते थे। प्लास्टिक से बने पत्तल-दोने खाने से मवेशियों की मौत भी हो जाती थी। इसके साथ गांव में गंदगी भी फैलती थी। इसे रोकने के लिए युवाओं ने डस्टबिन तैयार किए हैं। जिसे विवाह समारोह आयोजित होने वाले घर में दे रहे हैं। डोहलन के युवा डस्टबिन देकर गांव को साफ रखने में मांग करते हुए। 

 www.graminmedia.com

ग्राम बिरूल बाजार में पानी की समस्या

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

 ग्राम बिरूल बाजार में पानी की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को खाली बर्तन लेकर ग्राम पंचायत भवन पहुंचे और जमकर विरोध किया। खाली बर्तन रखकर ग्रामीणों ने नारेबाजी की। 6 हजार आबादी वाले बिरूल बाजार में जल संकट बढ़ता जा रहा है। गांव में 30 दिन में एक बार नल से पानी मिल रहा है। तीन दिन पहले ही गांव के लोगों ने एसडीएम को आवेदन देकर समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई नहीं की गई। आक्रोशित ग्रामवासियों ने प्रदर्शन कर आंदोलन की शुरुआत कर दी है। प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम राजेश शाह गांव पहुंचे। उपसरपंच शांता बाई बनकर, पंच शेख जलील खान, कमलेश डंढारे, सफी खान, राजु निरापुरे, रामराव वाड़बुदे, जायरून खान, किशोर पाटिल ने एसडीएम को समस्या बताई। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाइश दी। एसडीएम ने ग्राम पंचायत से खेतों के ट्यूबवेल अधिग्रहित कर गांव में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

बिरूल बाजार के ग्रामीणों ने पानी के लिए ग्राम पंचायत के सामने किया प्रदर्शन। 

यह है गांव में पानी की स्थिति 
क्षेत्र में वाटर सप्लाई के लिए पंचायत के पांच ट्यूबवेल है। भूजलस्तर गिरने के कारण चार ट्यूबवेल सूख चुके हैं। मानक के अनुसार प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर पानी की दर से पूरे गांव में जलप्रदाय के लिए प्रतिदिन 8 लाख लीटर पानी चाहिए। जलसंकट के कारण एक लाख लीटर पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है। 

 www.graminmedia.com

जिले के एक पेट्रोल पंप पर लूट, रियल हीरो ने झपट्टा मार पकड़ा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|आठनेर

 बैतूल-आठनेेर मार्ग पर स्थित  कोलगांव के पेट्रोल पंप पर रात 2 बजे बाइक सवार दो युवकों नेलूट की  वारदात को अंजाम दिया। पेट्रोल भरने आए बाइक सवार चिल्लर के बहाने पंप के कैश काउंटर पर पहुंचे और  22,200 रुपए निकालकर भागने का प्रयास करनेलगा। इस बीच पंप के कर्मचारियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा रुपए लेकर फरार  हो गया। पंप मालिक की शिकायत पर  बैतूल बाजार पुलिस ने आरोपियों पर  केस दर्ज कर भागे हुए आरोपी की  तलाश शुरू कर दी है।  कोलगांव में आठनेर निवासी  भानूप्रताप आवठे का पेट्रोल पंप है।  इस पर रात 2 बजे दो युवक पेट्रोल भराने आए। बाइक सवार युवकों ने पहले 200 रुपए का पेट्रोल भरवाया,  उसके बाद चिल्लर मांगने के लिए  कैश काउंटर के पास गए। यहां  पर आरोपियों ने कैश काउंटर से 22,200 रुपए निकाले और भागने लगे। कर्मचारी रामेश्वर बारस्कर ने साहस दिखाते हुए एक युवक को  दबोच लिया। इसी बीच दूसरा युवक  रुपए लेकर फरार हो गया। तत्काल पंप के कर्मचारियों ने 100 डायल को  सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस  ने पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर  लिया
कैश काउंटर से उठाए रुपए लेकर आरोपी लगे भागने तो पंप 

कर्मी रियल हीरो रामेश्वर बारस्कर ने झपट्टा मारकर पकड़ा
पेट्रोल पंप पर काम करनेवालेमेंढाछिंदवाड़ा निवासी रामेश्वर बारस्कर नेकैश काउंटर से
रुपए निकालकर भाग रहे युवकों को झपट्टा मारकर पकड़ा। रामेश्वर नेबताया आरोपियों
नेकहा हम ठेकेदार हैं, हमें चिल्लर की जरूरत है। जैसेही उन्होंनेकैश काउंटर सेरुपए
निकालकर बाइक सेभागनेका प्रयास किया तो मैंनेदौड़कर बाइक केपीछेबैठेआरोपी
को झपट्टा मारकर पकड़ लिया। इस बीच बाइक भी थोड़ी स्लिप हो गई थी। इससेमेरा पैर
भी मोच खा गया, लेकिन मैनेआरोपी को नहीं छोड़ा। इस बीच पेट्रोल पंप के सामनेदुकान

लगानेवाले भिखारी सूर्यवंशी नेआकर आरोपी को पकड़नेमेंमदद की।

 www.graminmedia.com

पवित्र नगरी मुलताई की यातायात व्यवस्था चौपट

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

 मुलताई नगर के मुख्य मार्ग , गलिया, चौराहे, ताप्ती परिक्रमा मार्ग कही पर से भी आप बिना परेशानी के इधर से उधर नहीं आना जाना नहीं कर सकते है। सड़को पर अति का अतिक्रमण मुख्य सड़को पर वाहन पार्किंग कोई बोलने और सुनने वाला नहीं है। आम आदमी बहुत परेशान है। फायर बिग्रेड और एम्बुलेंस तक इस प्रकार के जाम में रोज फसती है।  नेता और अधिकारी भी इस का शिकार होते है।  नव नियुक्त थाना प्रभारी ने प्रेसवार्ता में कहा था कि, मेरी प्राथमिकता है की आम जनता को कोई परेशानी न हो। मैं स्वयं रोज नगर में भ्रमण करुगा। यातायात व्यवस्था सुधारूँगा। ख़ास करके ताप्ती परिक्रमा मार्ग और सीसीटी कैमरों से नजर रखेंगे।  मात्र एक दिन गांधी चौक से स्थाई कारो की पार्किंग अलग हुई। बाद में जस की तस हालत है। थाना प्रभारी का भी वन डे मैच रहा। काफी समय से वे नगर भ्रमण में दिखाई भी नहीं दिए। विधायक अभी के और पहले वाले चुनाव के पूर्व जनता की इस प्रकार से ही सेवा करदे। जय शिव राज और जय कमलनाथ। 
 www.graminmedia.com

सूचना के अधिकार पर बडी कार्यशाला 28 अप्रैल को, निःशुल्क

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल



कई घोटालो का खुलासा करने वाले एक्टविस्ट अजय  से सीखे सूचना के अधिकार के गुर
।आर.टी.आई. पर निःशुल्क कार्यशाला।
बैतूल । आज के दौर में सिस्टम में आम आदमी किस तरह छोटे छोटे काम के लिए परेशान होता है? किस तरह से उसके अधिकारों का हनन होता है? यह किसी से छुपा नही है, इन हालात से जूझ रहे सामान्य व्यक्ति के लिए सूचना का अधिकार एक बड़ा सहारा है, जिसकी मदद से वह लचर,,भ्रष्ट सिस्टम से न केवल लड़ सकता बल्कि अपनी लड़ाई को जीत भी सकता हैं। सूचना का अधिकार कितना जरूरी ,उपयोगी और सहज सरल प्रक्रिया वाला है यह यदि जानना है तो 28 अप्रैल 2018 को होटल श्रीकृष्णा में दोपहर 1 बजे जरूर पहुचे। यहाँ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में प्रदेश में सूचना के अधिकार को नई पहचान देने वाले एक्टिविस्ट और व्हिसिल ब्लोअर अजय दुबे अपना मार्ग दर्शन देंगे। वे अपने अनुभव से बतायेंगे की यह कानून किस तरह से आम लोगो के लिए जरूरी है और इसका उपयोग कैसे किया जाता है, वे सूचना के अधिकार से जुड़े हर पहलू पर प्रकाश डालेंगे। इस कार्यशाला का आयोजन विशाल सतपुड़ा उत्थान समिति, बैतूल द्वारा किया जा रहा है, वही इस कार्यशाला में जिले के जाने माने आर. टी. आई. मास्टर ट्रेनर राजेन्द्र भार्गव, एक्टिविस्ट राम किशोर पवार भी अपने अनुभव बताएंगे। कार्यशाला में भाग लेने के लिए कार्यक्रम के शुरू होने के आधे घण्टे पहले तक अपना पंजीयन करा सकते है। इसके लिए आयोजक मनोज विष्ट    के नंबर 7974236354, संजय डफरे के नम्बर 9425002579, गौरी बालापुरे पदम के नम्बर 9300924744 पर संपर्क कर सकते है। आयोजक मनोज विष्ट ने बताया कि अजय दुबे ने कई चर्चित मामलों में आरटीआई के माध्यम से आम आदमी के हक अधिकार की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कई घोटाले और विसंगतियों को उजागर किया है। इसलिये उनके अनुभव से सीखने के लिए यह आयोजन किया जा रहा। इसलिए सभी लोग इसमे शामिल होकर अपना ज्ञान और अनुभव बढ़ाए।
www.graminmedia.com

Wednesday, 25 April 2018

नगर के हर चौराहे पर बेहोश है शराबी ,मुलताई शराब की गुणवत्ता की जांच हो

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


ग्रामीण मीडिया ने पवित्र नगरी मुलताई में सर्वे में पाया की नगर की आम सड़को पर शराब के नशे में मदहोश शराबी इतनी गर्मी में बेहोशी की हालत में पड़े हुए दिखा दे रहे है। शासन,प्रशासन और आम नागरिक यहां तक की उनके घर वाले भी इन पर ध्यान नहीं देते है। शराब इतनी ज्यादा तेज है की , शराब की दूकान से दस कदम दूरी तक भी ये चल नहीं पा रहे है। कुछ ही देर में लम्बे समय के लिए ये बेहोश हो रहे है। गौर तलब हो की ये शराब कच्ची या कुत्ता मार नही है।  इस पर मध्यप्रदेश सरकार का लेबल है। ग्रामीण मीडिया मांग करता है की इस शराब की गुणवत्ता की जांच हो। इनके स्वस्थ के साथ खिलवाड़ है। अगर ये मानव के लिए इतनी हानिकार है, तो सरकार रोक लगाए। मुलताई में हालत ये है की सड़क के बाजू के ढाबों पर खाना नहीं शराब का कारोबार होता है। कई अच्छे अच्छे घरो के लोग भी इस कारोबार में जुड़े है। मुलताई में सड़क दुर्घटना में सबसे ज्यादा मौत ढाबो की शराब बिक्री से है।   पुलिस को सब जानकारी में है। 

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें