ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Wednesday, 6 June 2018

ताप्ती |और उसकी 26 सहायक नदियां सूखीं,निर्जल हुई




ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई में आठ मीटर का नाला किया चार मीटर उसमे भी बना दिया सीमेंट कांक्रीट का उदगम से लेकर अंत कंरना होगा पुनरुत्थान।  मुलताई से निकलकर तीन राज्यों से होते हुए गुजरात की डूमस की खाड़ी में गिरने वाली ताप्ती का बहाव जिले में 26 सहायक नदियों के सूखने से खत्म हो गया है। वहीं जिले की सीमा में 210 किलोमीटर का सफर तय करने वाली ताप्ती पर पानी का आंकलन किए बिना ही चार बड़े बांध बनने से नदी में अब बारिश में भी पर्याप्त पानी नहीं रहता है। 
ताप्ती और इनकी सहायक 26 नदियों में दोबारा जान डालने के लिए सिरपुर पैटर्न जैसे मॉडलों को लागू करने की जरूरत है, लेकिन बारिश का समय नजदीक आ गया है और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है, न ही इनके पुनरुद्धार के लिए आज तक कोई मुहिम या जनसहयोग से कोई मुहिम चली है। इससे बैतूल की जीवन रेखा कहलाने वाली ताप्ती अपना अस्तित्व खोते जा रही है। 
ताप्ती नदी की 26 सहायक नदियां जिले में हैं। इनमें पूर्णा, तवा, अंभोरा कालिया, खेड़ी नदी, बोकड़या नदी, घोघरा नदी, ऊद नदी, कोपाटी नदी, पाट नदी, भाल नदी, पिपला नदी, मच्छी नदी, बैतूल नदी, लायवानी नदी, सास-बहू नदी, गुप्तवाड़ा नदी, जामू नदी, खुर्सी नदी, टिगरिया नदी, पिपला नदी, खंडू नदी हैं। इसके अलावा लोहारिया नाला, डोल नाला, देवी नाला जैसे बड़े बरसाती नाले भी इसमें मिलते हैं। लगभग सभी सूख गए हैं। इन सहायक नदियों को पुनर्जीवित करने की जरूरत है। इसके लिए सिरपुर पैटर्न जैसे महाराष्ट्र के मॉडल लागू करने चाहिए। 
कई जगह केवल 71 क्यूबिक फीट का फ्लो 
ताप्ती में एवरेज 17,269 क्यूबिक फीट पानी प्रति सेकंड का फ्लो रहता है। लेकिन यह फ्लो लगातार कम हो रहा है। जल निगम के हालिया आंकलन के अनुसार कई जगह पर तो नदी पूरी तरह सूख गई है, वहीं अधिकांश जगह जिले में इसका फ्लो केवल 71 क्यूबिक फीट प्रति सेकंड रह गया है।


पांच सालों में आधे से 
भी कम हो गई बारिश 
पांच सालों में बारिश आधे से भी कम रह गई है। पांच साल पहले 2013-14 में 1922.3 एमएम औसत बारिश पूरे जिले में हुई थी। जो कि 2017-18 में 795.7 एमएम रह गई। इस तरह पांच साल पहले की तुलना में 1126.6 एमएम बारिश कम हुई। 
यह है बारिश का आंकड़ा 
2013-14 1922.3 एमएम 
2014-15 1245.5 एमएम 
2015- 16 952.6 एमएम 
2016-17 1158.5 एमएम 
2017-18 795.7 एमएम 

 www.graminmedia.com

अनियंत्रित ट्रक घुसा गड्ढे में

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| पाथाखेड़ा सा रणी 

पाथाखेड़ा समीपस्त छत्तरपुर रोड पर एक कोयला से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसा। छत्तरपुर के उपसरपंच देवकराम ककोडिया ने बताया कि बगडोना चौक से छत्तरपुर माइन व गांव की और जाने वाली मार्ग काफी सकरी है। यहाँ लोडेड व अनलोडेड ट्रक घाट वाले जगह पर नुयटल ले जाया जाता है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसी ही दुर्घटना आज सुबह छत्तरपुर माइन से लोडेड ट्राला सामने से न्यूटल आ रही ट्रक को साइड देने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसा। दुर्घटना में किसी को कोई चोट नही पहुची पर एक बड़ा हादसा होने से टला। इसके पूर्व भी पुलिस अधिकारियो को न्यूटल चलाने वाले चालको पर कार्यवाही की मांग की थी,पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। 

ट्रक न्यूटल के चक्कर मे कई ग्रामीण हादसे के शिकार हो चुके है। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूसीएल की भूमिगत खदानों से कोयला लेकर मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सीएचपी में जाने वाले ट्रकों के पीछे लाइट एवं रेडियम ना होने के कारण भी कई बड़ी दुर्घटना होने की वजह से कई गांव और शहर वासियों को अपनी जान गंवानी पड़ी उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि जो  ट्राला यह ट्रक जिनके पीछे रेडियम या ब्रेक लाइट चालू ना हो उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

 www.graminmedia.com

1 की मौत 8 घायल, नहीं रुक रहे हादसे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल 


जिले में हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है| पिछले 36 घंटों में देखें जिले के हदसों के बारे में जिसमे अलग अलग घटना में 1 की मौत 8 लोग  घायल हुए 

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

भोपाल हाईवे पर राजस्थान ढाबे के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अस्पताल चौकी के आरक्षक उमाकांत मिश्रा ने बताया मंडई निवासी रामचरण धुर्वे (25) बाइक से अपने रिश्तेदार के घर बांसपानी गांव जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


हाईवे पर खरसाली जोड़ के पास जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल

मुलताई| इटारसी निवासी ब्रजेश यादव अपनी मां शीला बाई यादव को उपचार के लिए बोलेरो जीप से नागपुर ले जा रहे थे। खरसाली जोड़ के पास हाईवे चौराहा पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। जिससे जीप का सामने का हिस्सा पिचक गया। घटना में जीप ड्राइवर सहित पांच लोग घायल हो गए। जीप ड्राइवर प्रवीण जार्ज (35) ने बताया वह हाईवे पर अपनी लेन से नागपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान ग्राम खरसाली जोड़ के चौराहे से विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने दूसरी लेन पर आकर जीप को टक्कर मार दी। जीप में सवार इटारसी निवासी ब्रजेश यादव (38) ने बताया घटना में उन्हें हाथ में चोट आई है। ड्राइवर प्रवीण, मां शीला बाई (55), भाई रजत यादव (24) और अनिल पाली निवासी नरसिंहपुर (51) भी घायल हो गए। अनिल पाली को सिर में गंभीर चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने ब्रजेश यादव की रिपोर्ट पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।


मल्हारा पंखा के पास अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, तीन घायल

मुलताई | नेशनल हाईवे पर ग्राम मल्हारा पंखा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई इससे तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सेमरिया पांढरी निवासी सुरेश कुंवरलाल, मनीषा बाई और दुर्गा बाई तीनों बाइक से मुलताई की ओर आ रहे थे। मल्हारा पंखा जोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे तीनों हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को घायल अवस्था में देखा तो सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस ने तीनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सुरेश के सिर में, मनीषा और दुर्गा बाई के हाथ, पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। 

 www.graminmedia.com

Monday, 4 June 2018

मुलताई पूर्व विधायक पुत्र पर कार्रवाई,भरवाया 30 हजार का बॉन्ड

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई

किसानों को उकसा रहे पूर्व विधायक पुत्र पर कार्रवाई,भरवाया 30 हजार का बॉन्ड



सब्जी मंडी में किसानों को किसान आंदेालन में शामिल होकर सब्जी बेचने नहीं लाने के लिए उकसाने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा प्रस्तुत प्रकरण पर एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता को 30 हजार रुपए का बांड भरने के आदेश जारी किए है।
ग्राम डहुआ के कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक का पुत्र बलराम बारंगे रविवार दोपहर में कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित सब्जी मंडी में पहुंचे और मंडी में उपस्थित किसानों को आंदोलन की जानकारी देकर कहा कि आप लोग मुलताई में दूध सब्जी लेकर मत आओ। सब्जियों के दाम नहीं मिल रहे हैं। दाम नहीं मिलने से भाड़ा भी नहीं निकल रहा है। कांग्रेस ने 9 जून को किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने, दूध के दाम बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन करने की घोषणा की है। आंदोलन तक आप विरोध जताते हुए दूध सब्जी लेकर मत आओ। जब तक किसान एकजुट नहीं होगे तो सरकार मांग पूरी नहीं करेंगी।
*तहसीलदार टीआई पहुंचे मंडी*
कांग्रेस नेता बलराम बारंगे द्वारा किसानों को आंदोलन के लिए उकसाने की जानकारी मिलने पर तहसीलदार राकेश शुक्ला, टीआई आरएस चौहान कृषि उपज मंडी पहुंचे। श्री शुक्ला ने बलराम बारंगे से कहा बिना सूचना के सरकारी जगह में आप नुक्कड़ सभा ले रहे हो। सभा लेना था तो पहले अनुमति जरूरी है। किसानों को इस तरह भडक़ाना अनुचित है। पुलिस ने बलराम बारंगे के खिलाफ धारा 107, 116 सीआरपी के तहत कार्रवाई कर इस्तगाशा एसडीएम कोर्ट में पेश किया। इस्तगाशा पर एसडीएम राजेश शाह ने सुनवाई कर कांग्रेस नेता बलराम बारंगे को 4 जून को कोर्ट में उपस्थित होकर 30 हजार रुपए का बांड भरने के आदेश दिए है।

*सोशल मिडिया पर आंदोलन का संदेश प्रसारित करने वाले ग्राम पटेल को शोकाज नोटिस*
एसडीएम राजेश शाह ने किसान संघर्ष समिति के नेता जगदीश दोडक़े को भी सोशल मिडिया पर भेजे गए आंदोलन से संबंधित संदेश को दृष्टिगत रखते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने जौलखेड़ा निवासी श्री दोडक़े को भेजे नोटिस में ग्राम पंचायत जौलखेड़ा का ग्राम पटेल नियुक्त करने का उल्लेख करते हुए लिखा है 31 मई को पटेलों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सभी उपस्थित ग्राम पटेलों से अपील की गई थी कि आंदोलन से संबंधित ऐसा कोई संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित न करे जिससे शांति भग हो। इसके बाद भी आपके द्वारा ग्राम पटेल पद पर कार्यरत रहते हुए भी किसान संघर्ष समिति की ओर से संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं जो कि शासन के प्रति निष्ठा प्रतिकुल प्रमाणित कर रहे हैं। एसडीएम ने जगदीश दोडक़े को जारी नोटिस में चेतावनी दी है क्यों न आपकों पटेल पद से पृथक किया जाए। तीन दिन के अंदर लिखित जवाब नहीं देने पर एक पक्षीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

 www.graminmedia.com


ट्रक बाइक की भिड़ंत बाइक में लगी आग, दंपति की हुई मौत...

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल 

NH 69 के राजस्थानी ढाबे के पास ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर हुई जिसमे दंपत्ति की मौके मौत हो गई । टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक में आग लग गई और जलकर खाक हो गई । घटना के दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई तो वही पुरुष की रास्ते में मौत हो गई । मिली जानकारी अनुसार मोटर साइकिल क्रमांक Mh 27 A V 9729  बैतूल आ रहे थे । महिला के हाथ पर शिवकांती लिखा है । कोतवाली पुलिस मौके पर है जो दोनों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है । 
www.graminmedia.com

युवक का उड़ गया सिर,मौके पर मौत, ट्रक को साइड दिखा रहा था

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 


प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम मासोद में गोदाम के पास ट्रक को साइड बता रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सोमवार दोपहर मेें ग्राम मासोद में मेडिकल स्टोर के संचालक की गोदाम पर दवाओं से भरा ट्रक खाली होने के लिए आया था। इसी दौरान मजदूर राहुल पिता शंकर सोनी (19) निवासी मासोद ट्रक के पिछले हिस्से में खड़ा रहकर ट्रक चालक को गोदाम के गेट पर ट्रक लगाने के लिए साइड बता रहा था। रिवर्स हो रहे ट्रक को चालक ने अचानक तेज गति से पीछे लिया तो ट्रक के पिछले हिस्से में खड़ा राहुल गोदाम के प्रवेश द्वार ऊपर बने छो से टकराने के बाद ट्रक के पिछले हिस्से में लगे एंगल से टकरा गया। इस र्दुाटना में राहुल का सिर फटने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मासोद पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर शव का पीएम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया। चौकी प्रभारी एसआई बीएस पटेल ने बताया मर्ग कायम कर ट्रक को जब्त कर पुलिस चौकी में खड़ा किया है।

 www.graminmedia.com

सालबर्डी ट्रस्ट के अस्थाई सदस्यों की बैठक हुई

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
ग्राम मालेगांव में आज सोमवार को नवनिर्मित शासन के आदेश अनुसार सालबर्डी ट्रस्ट के अस्थाई सदस्यों की प्रथम बैठक हुई। जिसमे ग्राम ग्राम से अस्थाई आये। इस बैठक में सर्व प्रथम सदस्यों ने अपना अपना परिचय दिया। इसके बाद सभी सदस्यों को कार्यलय लोक न्यास पंजीयक के आदेश पारित दिनांक 25 मई 2018 का वाचन करके न्यास का उद्देश्य ,प्रधान कार्यलय कार्यकारी न्यास चल एवं अचल सम्पति की जानकारी दी। इसके उपरान्त महाराष्ट्रा से आये साथीओ ने टुकडूजी महाराज द्व्रारा रचित ग्राम गीता की प्रति प्रदान की। सभी सदस्यों ने तय किया की सालबर्डी शिवधाम के साथ साथ भगवान के श्रीक्षेत्र सालबर्डी ग्राम का भी विकास करने में शासन और प्रशासन की पूरी मदद करेंगे। शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवरात्रि मेले में लगभग 3 से 4 लाख श्रदालु आते है। ये मध्यप्रदेश और महाराष्ट्रा सीमा पर है।  ग्राम का आधा ग्राम महाराष्ट्रा में तो सामने की गली मध्यप्रदेश में आती है। दो राज्यों की सेवा का सुनहरा अवसर है। आगमी बैठक शिवधाम मंदिर में होगी और आगामी विकास कार्यो की कार्ययोजना बनेगी। आदरणीय विधायक और सांसद जी को भी इस अवसर पर आमंत्रित किया जाएगा। 
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें