ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Thursday, 7 June 2018

युवक पर खुजली पावडर डालकर एक्टिवा में रखे 86 हजार ले उड़े

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

कोठी बाजार बस स्टैंड पर गुरुवार शाम एक युवक पर खुजली पावडर डालकर अज्ञात आरोपी एक्टिवा की डिक्की में रखे 86 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। युवक ने कोतवाली थाने में इसकी शिकायत की। कालापाठा निवासी जयप्रकाश चौहान ने बताया भारत भारती में उसके मकान का निर्माण चल रहा है। इसके लिए सेंट्रल बैंक से रुपए निकाले थे। रुपए निकालने के बाद रिश्तेदार को छोड़ने बस स्टैंड गया था। एक्टिवा की डिक्की में 86 हजार रुपए रखे थे। बस स्टैंड पर किसी ने पीछे से खुजली पावडर डाल दिया मैं एक्टिवा से उतर कर शर्ट उतारने लगा। इतने पर अज्ञात आरोपी एक्टिवा से रुपए निकालकर फरार हो गया। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मुझे फॉलो करते हुए दिखाई दे रहा है। इसकी शिकायत कोतवाली में की है। 
 www.graminmedia.com

जिले की प्रमुख ख़बरें एक नज़र में

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
सालबर्डी में बनते ही धराशायी हुई स्कूल भवन की दीवार 


सालबर्डी गांव में सर्वशिक्षा अभियान के तहत 12 लाख 25 हजार रुपए से प्राथमिक स्कूल भवन का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में निर्माण कार्य छत स्तर तक हो गया है। बुधवार को भवन निर्माण के लिए खड़ी की दीवार भरभराकर गिर गई। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत पर घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए एसडीएम और बीआरसी से शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। पूर्व सरपंच सुखदेव मढीकर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया प्राथमिक स्कूल भवन के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। घटिया निर्माण के चलते दीवार गिर गई। ग्रामीणों ने बताया गांव में सीमेंट सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य में भी लापरवाही बरती गई है। सभी निर्माण कार्यों की जांच कर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाना चाहिए। बीआरसी अतुल माकोड़े ने बताया निर्माणाधीन स्कूल भवन की दीवार ढहने की सूचना मिली है। उपयंत्री और बीएसी के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचकर जांच की जाएगी। घटिया निर्माण मिलने पर जांच प्रतिवेदन एसडीएम को भेजा जाएगा। 
बेटी के जन्म पर बजे बाजे, रास्ते भर बांटी मिठाई 

मुलताई सरकारी अस्पताल में बेटी के जन्म होने पर नवजात के पिता और दादी ने जमकर खुशी मनाई। अस्पताल परिसर में बाजे बजाकर नृत्य किया। इसके साथ समाज को बेटी बचाओ बेटी, पढ़ाओ का संदेश भी दिया। ताप्ती वार्ड निवासी मनमोहन पंवार ने दो दिन पहले पत्नी माधुरी को डिलिवरी के लिए अस्पताल में भर्ती किया था। इस दौरान उनके साथ मां शारदा और पत्नी माधुरी ने बेटी का जन्म होने की प्रार्थना की थी। बेटी के जन्म की खुशी पर जश्न मनाते हुए अपनी पत्नी और नवजात बेटी को बाजेगाजे के साथ घर ले गया। रास्ते भर मिठाई बांटी। 
किसानों से मक्का खरीदने के बाद भुगतान नहीं कर रहा व्यापारी, किसान पहुंचे थाने 
मुलताई|
क्षेत्र के किसानों से मक्का खरीदकर राशि का भुगतान नहीं करने वाले व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को किसान थाने पहुंचे। किसानों ने बताया व्यापारी ने छह महीने पहले मक्का खरीदी थी। एक सप्ताह में मक्का का भुगतान करने की बात कही थी। अब व्यापारी नदारद हो गया है। नजरपुर, बोरदेही, छिपन्या पिपरिया, मुलताई के किसानों ने व्यापारी से भुगतान दिलाने की गुहार लगाई। इसके पहले ताईखेड़ा के किसानों ने भी व्यापारी पर कार्रवाई कर भुगतान दिलाने को लेकर थाने में आवेदन दिया था। नजरपुर निवासी किसान श्रवण सूर्यवंशी, दशरथ सूर्यवंशी, छिपन्या पिपरिया निवासी रेखा सूर्यवंशी, बोरदेही निवासी गणपत सूर्यवंशी, मुलताई निवासी हरिराम पंवार आदि ने बताया अनाज व्यापारी संतोष राय निवासी बिरुल बाजार ने उनके पास से 7 लाख रुपए का मक्का खरीदी थी। संतोष राय ने एक सप्ताह में सभी को भुगतान करने की बात कही थी। छह महीने बीतने के बाद भी अभी तक किसी भी किसान को भुगतान नहीं किया है। संतोष राय घर पर भी नहीं मिल रहा है। किसानों ने संतोष राय का पता लगाकर राशि दिलाने की मांग की है। पुलिस किसानों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। 


लोगों को झांसा देकर मोटरसाइकिल लेकर हो जाता था फरार, पेट्रोल खत्म होते ही छोड़ देता था बाइक


कोलगांव पेट्रोल पंप के लूट के मुख्य आरोपी तथा तीन हजार के इनामी वांटेड को बैतूल बाजार पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट के रुपए भी जब्त किए। आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात भी कबूला है। 
थाना प्रभारी एडी कनारे ने बताया गेंदा चौक से विनोद साबले निवासी दभेरी को गिरफ्तार किया है। विनोद ने पूछताछ में कई खुलासे किए। उसने लोगों से ठगी कर बाइक लेकर भाग जाने एवं 26 अप्रैल को कोलगांव पेट्रोल पंप की लूट में शामिल होने की बात कबूली है। आरोपी के पास से चोरी की तीन बाइक और लूट के दो हजार रुपए जब्त किए। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। 
26 अप्रैल 18 की रात में चिचोली के पास से मिंटू ढाबे से विनोद एक बाइक चोरी कर ले गया था। इसके बाद एक साथी के साथ कोलगांव पेट्रोल पंप पर पहुंचा। पंप के कर्मचारी को शराब पिलाई और उससे चिल्लर मांगे जैसे ही कर्मचारी ने रुपए निकाले तो विनोद और उसका साथी रुपए छीनकर भागने लगे। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने उसके साथी को पकड़ लिया। विनोद 8 हजार रुपए लेकर बाइक से भाग गया। लूट के मामले में एसपी ने आरोपी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी शातिर बाइक चोर है, वह लोगों से दोस्ती कर बाइक चोरी कर भाग जाता था और पेट्रोल खत्म होने पर बाइक वहीं छोड़ देता था। 
 www.graminmedia.com

मुलताई वर्तमान जल सभापति ने भूतपूर्व को खिलाई मिठाई


ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
आज ६ जून को नगरपालिका मुलताई में वर्तमान पेयजल समिति के अध्यक्ष मनोज सेवतकर ने भूतपूर्व हनी सरदार को मिठाई खिलाई और शुभकामना दी। नगर में इस राजनीती परिवर्तन को लेकर दो दल है। इनका शीत युद्ध फेस बुक पर दिखाई दे रहा है। कोई अपने को ईमनादार और सामने वाले को बेईमान बता रहा है। प्रमाण और सबूत आज से जमा करने काम भूतपूर्व सभा पति श्री हनी सरदार ने  चालु किया है।  पहला सूचना का अधिकार है।   एक दूसरे को मिठाई खिलाई।  बधाई दी। 
 www.graminmedia.com

जिले की प्रमुख ख़बरें एक नज़र में

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
भाकपा नेता स्व. सराठे के परिजनों की मदद के लिए उठे हाथ 


मुलताई| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संतोष सराठे की दस दिन पहले नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से मौत हो गई थी। संतोष सराठे के निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। संतोष जैसे-तैसे मेहनत कर अपने परिवार का पेट पालता था। स्व. सराठे जन आंदोलन मंच के भी सक्रिय सदस्य थे। बुधवार को जन आंदोलन मंच के सदस्यों ने स्व. सराठे के घर पहुंचकर परिजनों को सहायता राशि भेंट की। मंच के रवि यादव, अनिल सोनी, शमीम खान, मोहनसिंह परिहार, महेश शर्मा, रजनीश गिरे, यादोराव निंबालकर, बाबा कडूकार, कृष्णा दरवाई, प्रभाकर बोरकर, टीकाराम मंडले, बाबाराव कडूकार सहित अन्य सदस्यों ने सहायता राशि भेंट की। इसके साथ बच्चों की पढ़ाई सहित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 

बिरूल बाजार में प्रतिबंध के बाद भी मवेशी की बिक्री, गो सेवकों ने किया हंगामा 


प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम बिरूल बाजार में कलेक्टर ने डेढ़ साल से पशु बाजार पर प्रतिबंध लगाकर रखा है। इसके बाद भी यहां पशु बाजार संचालित हो रहा है। बुधवार को बाजार में बड़ी संख्या में मवेशियों की बिक्री हो रही थी। दलाल पूरी तरह से सक्रिय थे। गो क्रांति दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाजार में महाराष्ट्र से आए दलालों को पशु बाजार में देखा तो हंगामा करना शुरू कर दिया। गो क्रांति दल के गणेश साहू, दिनेश कालभोर, बजरंग दल के महेंद्र साहू सहित अन्य सदस्यों ने बताया बुधवार को बिरूल बाजार में साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार में प्रतिबंध के बावजूद पशुओं की जमकर खरीदी बिक्री हो रही है। किसानों की आड़ में दलाल गोवंश खरीदकर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे हैं। गो सेवकों ने इसकी शिकायत विधायक चंद्रशेखर देशमुख से करते हुए बताया ग्राम सांईखेड़ा के रास्ते बिरूल, वायगांव होते हुए रात में गोवंश को ट्रकों में भरकर महाराष्ट्र ले जाया जाता है। पुलिस इन तस्करों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। विधायक ने इस संबंध में तत्काल कलेक्टर से चर्चा कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। 
एटीएम लॉक होने की बात कहकर अज्ञात ने युवती के खाते से निकाले रुपए 
सिरसावाड़ी निवासी युवती के मोबाइल पर अज्ञात ने कॉल कर एटीएम लॉक होने की बात कहकर उससे पिन नंबर पूछा। इसके बाद अज्ञात ने युवती के खाते से साढ़े छह हजार रुपए निकाल लिए। बुधवार को युवती बैंक पहुंची तो खाते से राशि निकलने की जानकारी मिली। सुरेखा सूर्यवंशी ने बताया 3 जून को उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा वह बैंक से बोल रहा है। इसके बाद उसने कहा तुम्हारा एटीएम लॉक होने वाला है, एटीएम कार्ड को शुरू रखने के लिए कार्ड के पीछे लिखे 16 डिजिट वाला नंबर और पिन नंबर बताना होगा। सुरेखा ने 16 डिजिट का नंबर बता दिया। इसके बाद बुधवार को वह बैंक पहुंचती तो पता चला उसके खाते से साढ़े छह हजार रुपए की ऑन लाइन खरीदी हो चुकी है। सुरेखा ने एटीएम कार्ड लॉक करवाया है। थाने में शिकायत कर उसके खाते की राशि से खरीदी करने वाले अज्ञात व्यक्ति का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

ग्राम बाड़ेगांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरू हुई। क्षेत्र के खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना को लेकर भागवत कथा की जा रही है। सुबह कथा स्थल से बाजेगाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने अपने घरों के सामने यात्रा का स्वागत किया। कथा स्थल पर यात्रा का समापन हुआ। पंडित जितेंद्र व्यास ने कलयुग में भागवत कथा सुनने का महत्व बताते हुए युवाओं को धार्मिक कार्यों में आगे आकर कार्य करने का संकल्प दिलाया। ग्रामीणों ने बताया रोज दोपहर 1.30 से 4.30 बजे तक और रात 8 से 11 बजे तक संगीतमय कथा होगी। 


 www.graminmedia.com

Wednesday, 6 June 2018

ताप्ती |और उसकी 26 सहायक नदियां सूखीं,निर्जल हुई




ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई में आठ मीटर का नाला किया चार मीटर उसमे भी बना दिया सीमेंट कांक्रीट का उदगम से लेकर अंत कंरना होगा पुनरुत्थान।  मुलताई से निकलकर तीन राज्यों से होते हुए गुजरात की डूमस की खाड़ी में गिरने वाली ताप्ती का बहाव जिले में 26 सहायक नदियों के सूखने से खत्म हो गया है। वहीं जिले की सीमा में 210 किलोमीटर का सफर तय करने वाली ताप्ती पर पानी का आंकलन किए बिना ही चार बड़े बांध बनने से नदी में अब बारिश में भी पर्याप्त पानी नहीं रहता है। 
ताप्ती और इनकी सहायक 26 नदियों में दोबारा जान डालने के लिए सिरपुर पैटर्न जैसे मॉडलों को लागू करने की जरूरत है, लेकिन बारिश का समय नजदीक आ गया है और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है, न ही इनके पुनरुद्धार के लिए आज तक कोई मुहिम या जनसहयोग से कोई मुहिम चली है। इससे बैतूल की जीवन रेखा कहलाने वाली ताप्ती अपना अस्तित्व खोते जा रही है। 
ताप्ती नदी की 26 सहायक नदियां जिले में हैं। इनमें पूर्णा, तवा, अंभोरा कालिया, खेड़ी नदी, बोकड़या नदी, घोघरा नदी, ऊद नदी, कोपाटी नदी, पाट नदी, भाल नदी, पिपला नदी, मच्छी नदी, बैतूल नदी, लायवानी नदी, सास-बहू नदी, गुप्तवाड़ा नदी, जामू नदी, खुर्सी नदी, टिगरिया नदी, पिपला नदी, खंडू नदी हैं। इसके अलावा लोहारिया नाला, डोल नाला, देवी नाला जैसे बड़े बरसाती नाले भी इसमें मिलते हैं। लगभग सभी सूख गए हैं। इन सहायक नदियों को पुनर्जीवित करने की जरूरत है। इसके लिए सिरपुर पैटर्न जैसे महाराष्ट्र के मॉडल लागू करने चाहिए। 
कई जगह केवल 71 क्यूबिक फीट का फ्लो 
ताप्ती में एवरेज 17,269 क्यूबिक फीट पानी प्रति सेकंड का फ्लो रहता है। लेकिन यह फ्लो लगातार कम हो रहा है। जल निगम के हालिया आंकलन के अनुसार कई जगह पर तो नदी पूरी तरह सूख गई है, वहीं अधिकांश जगह जिले में इसका फ्लो केवल 71 क्यूबिक फीट प्रति सेकंड रह गया है।


पांच सालों में आधे से 
भी कम हो गई बारिश 
पांच सालों में बारिश आधे से भी कम रह गई है। पांच साल पहले 2013-14 में 1922.3 एमएम औसत बारिश पूरे जिले में हुई थी। जो कि 2017-18 में 795.7 एमएम रह गई। इस तरह पांच साल पहले की तुलना में 1126.6 एमएम बारिश कम हुई। 
यह है बारिश का आंकड़ा 
2013-14 1922.3 एमएम 
2014-15 1245.5 एमएम 
2015- 16 952.6 एमएम 
2016-17 1158.5 एमएम 
2017-18 795.7 एमएम 

 www.graminmedia.com

अनियंत्रित ट्रक घुसा गड्ढे में

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| पाथाखेड़ा सा रणी 

पाथाखेड़ा समीपस्त छत्तरपुर रोड पर एक कोयला से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसा। छत्तरपुर के उपसरपंच देवकराम ककोडिया ने बताया कि बगडोना चौक से छत्तरपुर माइन व गांव की और जाने वाली मार्ग काफी सकरी है। यहाँ लोडेड व अनलोडेड ट्रक घाट वाले जगह पर नुयटल ले जाया जाता है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसी ही दुर्घटना आज सुबह छत्तरपुर माइन से लोडेड ट्राला सामने से न्यूटल आ रही ट्रक को साइड देने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसा। दुर्घटना में किसी को कोई चोट नही पहुची पर एक बड़ा हादसा होने से टला। इसके पूर्व भी पुलिस अधिकारियो को न्यूटल चलाने वाले चालको पर कार्यवाही की मांग की थी,पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। 

ट्रक न्यूटल के चक्कर मे कई ग्रामीण हादसे के शिकार हो चुके है। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूसीएल की भूमिगत खदानों से कोयला लेकर मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सीएचपी में जाने वाले ट्रकों के पीछे लाइट एवं रेडियम ना होने के कारण भी कई बड़ी दुर्घटना होने की वजह से कई गांव और शहर वासियों को अपनी जान गंवानी पड़ी उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि जो  ट्राला यह ट्रक जिनके पीछे रेडियम या ब्रेक लाइट चालू ना हो उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

 www.graminmedia.com

1 की मौत 8 घायल, नहीं रुक रहे हादसे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल 


जिले में हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे है| पिछले 36 घंटों में देखें जिले के हदसों के बारे में जिसमे अलग अलग घटना में 1 की मौत 8 लोग  घायल हुए 

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

भोपाल हाईवे पर राजस्थान ढाबे के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अस्पताल चौकी के आरक्षक उमाकांत मिश्रा ने बताया मंडई निवासी रामचरण धुर्वे (25) बाइक से अपने रिश्तेदार के घर बांसपानी गांव जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


हाईवे पर खरसाली जोड़ के पास जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल

मुलताई| इटारसी निवासी ब्रजेश यादव अपनी मां शीला बाई यादव को उपचार के लिए बोलेरो जीप से नागपुर ले जा रहे थे। खरसाली जोड़ के पास हाईवे चौराहा पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। जिससे जीप का सामने का हिस्सा पिचक गया। घटना में जीप ड्राइवर सहित पांच लोग घायल हो गए। जीप ड्राइवर प्रवीण जार्ज (35) ने बताया वह हाईवे पर अपनी लेन से नागपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान ग्राम खरसाली जोड़ के चौराहे से विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने दूसरी लेन पर आकर जीप को टक्कर मार दी। जीप में सवार इटारसी निवासी ब्रजेश यादव (38) ने बताया घटना में उन्हें हाथ में चोट आई है। ड्राइवर प्रवीण, मां शीला बाई (55), भाई रजत यादव (24) और अनिल पाली निवासी नरसिंहपुर (51) भी घायल हो गए। अनिल पाली को सिर में गंभीर चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने ब्रजेश यादव की रिपोर्ट पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।


मल्हारा पंखा के पास अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, तीन घायल

मुलताई | नेशनल हाईवे पर ग्राम मल्हारा पंखा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई इससे तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सेमरिया पांढरी निवासी सुरेश कुंवरलाल, मनीषा बाई और दुर्गा बाई तीनों बाइक से मुलताई की ओर आ रहे थे। मल्हारा पंखा जोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे तीनों हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को घायल अवस्था में देखा तो सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस ने तीनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सुरेश के सिर में, मनीषा और दुर्गा बाई के हाथ, पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। 

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें