ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 23 June 2018

पड़ोसी की हत्या करने वाले युवक को उम्र कैद

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

 मुलताई| ग्राम रमली में पड़ोसी  युवक की हत्या करने वाले आरोपी  को तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश  कृष्णदास महार ने शनिवार को  आजीवन कारावास की सजा सुनाई।  प्रकरण में शामिल आरोपी के सात  परिजनों को न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया। सरकारी वकील राजेश  साबले के अनुसार आमला थाना  क्षेत्र के ग्राम रमली निवासी दुर्गा बाई ने 19 मार्च 2017 को थाने में  रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया वह रात  8 बजे बड़ी बहन पिंकी और भाई  राजू के साथ घर पर भोजन कर रही  थी। पड़ोस में रहने वाला कमलेश  प्रजापति घर के सामने आकर गाली- गलौज करने लगा। भाई राजू ने गाली  देने से मना किया तो कमलेश विवाद  करने लगा। कमलेश की पिता तुंबा  प्रजापति, भाई राजकुमार, संजू,  गोलू, शिखा पति राजकुमार, सुमंती  बाई पति तुंबा व संगीता पति कमलेश  भी मौके पर पहुंच गए। कमलेश ने  राजू के सिर पर राॅड मार दी। राजू  को सरकारी अस्पताल ले गए। जहां  डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 www.graminmedia.com

आकाशीय बिजली गिरने से पशु की मौत नगर व गांवों में बिजली बंद

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 


आकाशीय बिजली गिरने से  नगर व गांवों में बिजली बंद मुलताई| नगर में शुक्रवार शाम को  गरज के साथ बारिश हुई। बिजली  कड़कने से नगर व तहसील क्षेत्र के  गांवों में शाम 4 बजे से बिजली बंद  हो गई।ग्राम जुनापानी में चेपा पिता तुलाराम बारपेटा के   बैल की आकाशीय बिजली गिरने से जगह पर मौत हो गई। बिजली कंपनी के जेई एनके  रहंगडाले ने बताया चिखलीखुर्द में  स्थित 132केवी सब स्टेशन के  पास आकाशीय बिजली गिरने से  सब स्टेशन से सप्लाई बंद की थी।  जिससे पूरे नगर व क्षेत्र में सप्लाई  बंद हो गई थी, तकनीकी अधिकारियों  ने सब स्टेशन में लगे उपकरणों  की जांच कर के सप्लाई शुरू की।  रहंगडाले ने बताया रेलवे स्टेशन रोड  आईसीआईसीआई बैंक के पास 11  केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली  बंद हुई थी। शाम 6.30 बजे सेकंड  फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल  की। वहीं मुख्य बाजार, बस स्टैंड,  बैतूल रोड क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों और  लाइन की जांच के चलते शाम 7  बजे तक सप्लाई शुरू नहीं हुई थी।


 www.graminmedia.com

गायत्री जयंती पर युवाओं ने की सफाई

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

 मुलताई| हिवरखेड़ में शुक्रवार को शिवाजी  युवा मोर्चा के युवाओं ने गायत्री जयंती  मनाई। इस अवसर पर युवाओं ने गांव की  गलियों और चौक की सफाई कर ग्रामीणों को  स्वच्छता का संदेश दिया। गायत्री मंदिर परिसर  में भी युवाओं ने श्रमदान कर पौधे रोपे। दिनेश  गावंडे, लोकेश माकोड़े, दुर्गेश कुंभारे, पुनीत  माकोड़े, प्रवीण कुंभारे, मनीष गावंडे, पवन  सोनारे, शुभम कुंभारे, परमेश्वर गायकवाड़,  रोशन गायकवाड़ आदि ने बताया ग्रामीणों  को अपने घरों के आस-पास सफाई रखने  का संदेश दिया। इसके साथ सप्ताह में एक  दिन गायत्री मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से  स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया। www.graminmedia.com

मुलताई पिकअप ड्राइवर की लाश मिलने से सनसनी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 


इंदिरा गांधी वार्ड निवासी पिकअप  ड्राइवर की लाश उसके कमरे में  बिस्तर पर मिली। सुबह मां बेटे को जगाने चाय लेकर पहुंची तो  बिस्तर पर शव मिला। ड्राइवर संजू  पिता दानाजी गोहिते (30) मां और  पिता से अलग दूसरे कमरे में रहता  था। संजू शराब पीने का आदी था।  उसकी पत्नी भी कुछ महीनों से  मायके में जाकर रह रही थी।  संजू का घर पर आने और जाने  का कोई समय निश्चित नहीं था।  शुक्रवार सुबह संजू की मां कमला  बाई बेटे को जगाने कमरे में पहुंची।  इस दौरान कमरे का दरवाजा खुला  था। अंदर संजू बिस्तर पर पड़ा हुआ  था। कमला ने संजू को जगाने का  प्रयास किया लेकिन वह नहीं जागा।  कमला बाई ने पति दानाजी को  इसकी सूचना दी। दानाजी ने आकर  देखा तो संजू मृत पड़ा था। सूचना पर  एसआई योगिता उइके, एआर खान,  ब्रजमोहन दुबे सहित पुलिसकर्मी भी  मौके पर पहुंच गए। पुलिस पंचनामा  बनाकर शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा। एसआई एआर खाने ने  बताया प्रथमदृष्टया संजू की हत्या होना प्रतित हो रहा है। संजू के गले  में रस्सी और सिर में चोट के निशान  हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही  खुलासा होगा। एफएसएल टीम और  एसडीओपी अनिल कुमार शुक्ला ने  शव और कमरे का निरीक्षण किया।  संजू की मां कमला बाई ने बताया  संजू का घर पर आने और जाने का  कोई समय नहीं था। गुरुवार को भी  दिन भर संजू घर नहीं आया था।  रात में कब आया इसकी जानकारी  नहीं थी। उन्होंने बताया अक्सर संजू  देर रात को आता था और कमरे का  दरवाजा खुला छोड़कर सो जाता था।  संजू के साथ उसके 3-4 दोस्त भी  कभी-कभी कमरे पर आते रहते थे।

हत्या की आशंका 
संजू के गले पर रस्सी के निशान नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उसके सिर पर भी चोट लगी है। जिससे ऐसा प्रतित हो रहा है संजू की हत्या रस्सी से गला दबाकर की गई है। हालाकि पुलिस अभी इस मामले में कोई भी खुलासा करने से परहेज कर रही है। पुलिस इस मामले में संजू के मां और पिता से भी पूछताछ कर रही है।
 www.graminmedia.com

Friday, 22 June 2018

मुलताई केमिकल से भरा टेंकर पलटा 1 की मौत 1 गंभीर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 



मुलताई ।। रवि पाटिल ।।

नगर से होकर छिंदवाड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर केमिकल से भरा कन्टेनर टेंकर अनियंत्रित होकर ग्राम घटपिपरिया के पास पलटते ही ब्लास्ट हो गया। जिससे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी,वंही कंडक्टर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी अनुसार घटना रात के लगभग2 बजे करिब की बतायी जा रही है।हादसे की सुचना मिलते ही मुलताई थाना में तैनात 108 के ई एम टी महेश झलिये पॉयलेट ओमप्रकाश साहू को साथ लेकर घटना स्थल की ओर रवाना हुए। ई एम टी महेश ने बताया कि घटना में टेंकर चालक हिम्मतसिंग पिता अमरसिंग सिसोदिया 22 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वंही राजेंद्र पिता भगवान चौहान 20वर्ष निवासी नागदा को गम्भीर हालत में प्राथमिक उपचार करते हुए  सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जिसकी हालत गंभीर होने से उसे रेफर किया गया।


 www.graminmedia.com

Thursday, 21 June 2018

बैतूल बस पेड़ से टकराई, 1 की मौत 5 घायल घटना सुबह 4 बजे की...

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 


बैतूल/चिचोली ।। हेमंत पवार/राजेन्द्र दुबे ।।

बैतूल जिले के गवासेन के पास आज सुबह एक रात्रि कालीन यात्री बस पेड़ से टकराकर पलट गई । दुर्घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है जब अमरावती से इंदौर जा रही स्काई बस पेड़ से टकराकर पलट गई जिसमे एक महिला यात्री की मौत हो गई जबकि 5 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे है । घायलो का इलाज हरदा जिले के टिमरनी के अस्पताल में चल रहा है । मृतक का नाम रूपाली डांगे बताया जा रहा है जो की आठनेर की रहने वाली है ।  चिचोली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बस तेज़ गति में जिसके चलते दुर्घटना हुई है । मृतका रूपाली स्लीपर कोच में अपनी 4 महीने की बच्ची के साथ सोई हुई थी जैसे ही बस पेड़ टकराई रूपाली बस से बहार गिर गई जिसमे उसकी मौत हो गई जबकि बच्ची को खरोच तक नहीं आई है । पुलिस के मुताबिक स्काई बस क्रमांक MP-32-B-0270 है जो दुर्घटनाग्रस्त हुई है । 

5 घायलो में 2 इंदौर के जबकि 3 आठनेर के रहने वाले है । घायलो में सुनील डांगे 24 साल निवासी साउंगी, आठनेर, योगेश डांगे 24 साल निवासी बाकुड़, आठनेर, कृष्णा मकोड़े उम्र 47 साल बाणगंगा, इंदौर, अजाब राव उम्र 38 निवासी बाणगंगा, इंदौर और प्रियंका धोटे उम्र 19 निवासी बाकुड़, आठनेर है । 


 www.graminmedia.com

मुलताई पर्चुन से भरे कंटेनर में हुई चोरी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 



मुलताई।। रवि पाटिल ।। 

नगर से होकर गुजरने वाले हाईवे पर पर्चुन से भरे कंटेनर से 200 बॉक्स रहस्यमय तरीके से चोरी हो गए। कंटेनर चालक टेकचंद यादव निवासी इलाहाबाद ने बताया कि इंदौर से नागपुर कंटेनर में पर्चुन भरकर जा रहा था। बुधवार शाम को बैतूल के समिप उसने ट्रक रोका व चाय नास्ता किया। जिसके बाद वह मुलताई की ओर रवाना हुआ। टेकचंद ने बताया कि एक ट्रक ने उसे ओवरटेक कर कंटेनर का गेट तिरछा होने की जानकारी दी,तब उसने कंटेनर को साईड में खड़ा कर देखा तो पर्चुन से भरे लगभग 200 बॉक्स गायब मिले। उसने तत्काल इसकी सूचना अपने मालिक को दी, जिसके बाद मालिक के साथ मुलताई थाना पहुंचकर एक लिखित आवेदन दिया।


 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें