ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Wednesday, 27 June 2018

बैतूल जिला, तीन दुष्कर्म, कब महिलाएं होंगी सुरक्षित

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


पहला मामला
 नाबालिग भतीजी का अपहरण कर  दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म 

मुलताई| सांईखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी  को रिश्ते के चाचा ने बहलाकर नई दिली ले गया और किशोरी  के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी 18 जून को लापता हुई थी।  पिता ने सांईखेड़ा थाने में पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का  केस दर्ज किया था। 24 जून की शाम में चाचा गणेश पिता  गणपति विश्वकर्मा किशोरी के साथ सांईखेड़ा थाना पहुंचा तो  मामले का खुलासा हुआ। एएसआई एसआर मांडवी ने बताया  आरोपी गणेश से पूछताछ की तो गणेश ने बताया किशोरी को  बहलाकर नई दिल्ली ले गया था। जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कृत्य किया। एएसआई मांडवी ने बताया किशोरी को पिता  को सुपुर्द कर गणेश विश्वकर्मा के खिलाफ अपहरण कर  दुष्कृत्य करने, पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया है।

दूसरा मामला
दिव्यांग को चॉकलेट का लालच  देकर युवक ने किया दुष्कर्म 
बैतूल| चिचोली थाना क्षेत्र में मामा के घर आई 12 साल की  दिव्यांग बालिका को चॉकलेट दिलाने का लालच देकर एक  युवक ने नाले में ले जाकर दुष्कर्मकिया। बालिका के परिजनों  ने चिचोली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत  पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश  शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 12 साल की दिव्यांग 8  दिन पहले अपने मामा के घर आई थी। मंगलवार सुबह गांव  का ही युवक उसे चॉकलेट दिलाने का लालच देकर नाले में  ले गया। जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। गलत  काम करते ग्रामीण ने देखा ताे वह भाग गया। एसआई मोनिका  पटले ने बताया मामा के घर आई दिव्यांग बालिका जो ठीक  से बोल एवं चल भी नहीं सकती थी। उसके साथ पिंडईखापा  के राजेश सूर्यवंशी (40) ने दुष्कर्मकिया है।

तीसरा मामला
 बैतूल| मोबाइल पर एक अनजान नंबर से आए कॉल से नर्स और आर्मी जवान में दोस्ती हो गई। लगातार मोबाइल पर बात  होने से दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद आमला निवासी  राजेश हिरोड़े ने बैतूल आकर शादी का झांसा देकर नर्स के  साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी करने के इनकार करने  पर नर्स ने कोतवाली थाने में आर्मी जवान पर मामला दर्ज कराया है। एसआई अंजना मालवीय ने बताया बैतूल के एक  निजी अस्पताल में पदस्थ 27 वर्षीय नर्स को एक साल पहले  मोबाइल पर एक अनजान कॉल आया था। बात करने पर  युवक से नर्स की दोस्ती हो गई। 6 माह पहले दोनों के बीच  शारीरिक संबंध बन गए। अब युवक शादी से इनकार कर रहा  है। नर्स की शिकायत पर राजस्थान में आर्मी में पदस्थ आमला  निवासी आरोपी राजेश हिरोड़े पर मामला दर्ज कर लिया है।
 www.graminmedia.com

Monday, 25 June 2018

स्वच्छता में मुलताई जिले में नंबर 1, प्रदेश में 41वें स्थान पर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


स्वच्छता सर्वेक्षण के घोषित परिणामों में एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में हमारा मुलताई जिले में नंबर वन की पोजिशन पर है। प्रदेश की 346 नगर पालिकाओं में हम 41वें पायदान पर पहुंच गए हैं। प्रदेश में नंबर वन बनने के लिए हमें और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इसके बाद भी हम सबसे स्वच्छ नगर की श्रेणी में आ सकते हैं। हम सभी के प्रयासों से स्वच्छता रैंकिंग में मुलताई को 4000 में से 2432 अंक प्राप्त हुए हैं। भोपाल संभाग की नगर पालिकाओं के तहत हमारा नगर स्वच्छता में टॉप टेन में शामिल हो चुका है। 
फीडबैक से मिले 1215 अंक 

स्वच्छता सर्वेक्षण में 1400 अंक पब्लिक ओपिनियन के थे। स्वच्छता एप और नगरवासियों के फीडबैक से 1215 अंक प्राप्त हुए हैं। नगरवासियों ने मोबाइल पर एप डाउन लोड कर नगर में फैली गंदगी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद गंदगी साफ होने पर अपना फीडबैक भी दिया। जिससे हमें अंक प्राप्त हो सके।

टीम ने वार्डों में पहुंचकर ली जानकारी 
नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने दिल्ली से टीम पहुंची थी। टीम ने नगर के 15 वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था देखी। वार्डवासियों से सफाई से संबंधित जानकारी ली। इसके आधार पर नगर को 1200 में से 1002 अंक प्राप्त हुए। वहीं सर्विस लेवल प्रोग्रेस में हमें 215 अंक प्राप्त हुए। 
स्वच्छता सर्वे 


स्वच्छता रैंकिंग में मुलताई को 4000 में से मिले 2432 अंक, नगरवासियों ने मोबाइल पर एप से भी दी थी जानकारी 
मुलताई। नगरपालिका द्वारा इस तरह किए स्वच्छ रखने के कार्य। 
सभी के सहयोग से बनेंगे नंबर वन 
नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया सभी के सहयोग से ही नगर को नंबर वन बनाया जा सकता है। नगर साफ और सुंदर रहे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, घर-घर जाकर कचरा एकत्रित करने के लिए वाहन लगाए गए हैं। सीएमओ राहुल शर्मा ने बताया नगर को साफ रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आम लोगों के सहयोग से ही स्वच्छता में लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। 

 www.graminmedia.com

यश को ड्रग्स की लत लगाकर विधानसभा के पूर्व सचिव की बेटी श्रुति घर से रुपए मंगवाने बनाती थी दबाव

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|
पूर्व सचिव की बेटी है श्रुति शर्मा सहित चार लड़कों पर केस दर्ज 
चंद्रशेखर वार्ड में भोपाल के एलएन मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले एमबीबीएस के छात्र के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को विधानसभा के पूर्व सचिव की बेटी और चार छात्रों पर केस दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपी को भोपाल से बैतूल लाकर पूछताछ कर रही है। भोपाल के एलएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस सेकंड इयर के छात्र यश पाठे ने 16 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने श्रुति शर्मा और 4 लड़कों पर रैगिंग एवं ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। परिजनों के बयान के आधार पर कोतवाली पुलिस ने भोपाल पहुंचकर कॉलेज प्रबंधन एवं छात्रों के बयान लिए। इसके बाद श्रुति और साथी शालीन उपाध्याय, गौरव दुबे, आकाश सोनी, कार्तिक खरे पर यश को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने मामला दर्ज किया है। 
सभी अरोपी हाईप्रोफाइल घर से 
यश के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जिन लोगों का आरोपी बनाया है। सभी हाईप्रोफाइल घर से हैं। मुख्य आरोपी श्रुति शर्मा विधानसभा के पूर्व सचिव सत्यनारायण शर्मा की बेटी है। टीआई राजेश साहू ने बताया श्रुति ड्रग्स के लिए युवाओं से दोस्ती कर उन्हें रुपए के लिए परेशान करती है। पुलिस के अनुसार श्रुति की बड़ी बहन शेफाली शर्मा एलएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है। शेफाली ने यश को श्रुति से मिलाया था। श्रुति के साथी शालीन उपाध्याय, गौरव दुबे, आकाश सोनी, कार्तिक खरे पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 
त्र यश के आत्महत्या करने के मामले में श्रुति शर्मा और 4 लड़कों पर केस दर्ज किया है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी। पूछताछ के लिए संदिग्धों को लेकर आए हैं। श्रुति ड्रग की अादी थी, यह बात सामने अा रही है। यह भी जानकारी मिली है कि श्रुति लड़कों को ड्रग उपलब्ध कराती थी। जिसकी जांच की जा रही है। राजेश साहू, थाना प्रभारी, कोतवाली बैतूल 
 www.graminmedia.com

Sunday, 24 June 2018

पवित्र नगरीय में भगवान भी असुरक्षित चोरो के निशाने पर मंदिर

मेघनाद स्थित दो मंदिर से घंटियां, कलश चोरी  
मुलताई| मेघनाद मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर व शिव मंदिर में लगी घंटियां दिन दहाड़े चोरी हो गईं। मंदिर में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में रोष है। पार्षद राजू चोपड़े, हरी पठाड़े ने बताया सुबह मंदिर में घंटियां लगी हुई थीं। शाम को पूजन करने गए तो हनुमान मंदिर में लगी 1 व शिव मंदिर में लगी 2 घंटियां नहीं थीं। शिवलिंग के ऊपर से तांबे का कलश भी चुरा ले गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी है। पिछले कुछ दिनों से नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। 

जुआ खेलते चार को पकड़ा



मुलताई| नगर के मासोद रोड पर मंदिर के पीछे जुआ खेल रहे चार युवकों को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी मंदिर के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। दबिश देकर जुआ खेल रहे सोनू पंवार, अनिल पंवार, नीलेश पंवार और जैकी को पकड़ा। जुआरियों के पास से 3500 रुपए बरामद कर कार्रवाई की। 

100 गांवों में पहुंचेगी ताप्ती कलश यात्रा, सात दिन तक होंगे अनुष्ठान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

मां ताप्ती के जन्मोत्सव पर नगर सहित क्षेत्र के 100 गांवों में एक सप्ताह तक अनुष्ठान होंगे। इसको लेकर रविवार को सूर्यपुत्री मां ताप्ती उद्गम स्थल, महाआरती समिति के सदस्यों ने करोला पब्लिक स्कूल में ग्रामीणों के साथ बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। समिति के गणेश साहू, दिनेश कालभोर सहित अन्य सदस्यों ने बताया आषाढ़ शुक्ल सप्तमी, 19 जुलाई को मां ताप्ती का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के तहत 13 जुलाई से अनुष्ठान का क्रम शुरू होगा। पहले दिन ताप्ती तट से कलश और ध्वज यात्रा निकलेगी। कलश में ताप्ती का जल लेकर यात्रा सौ गांवों में पहुंचेगी। 14 जुलाई को गांव के देवालय, विद्यालय और जलस्रोतों की सफाई की जाएगी। 15 जुलाई को गांव में ताप्ती जल से गो पूजन कर गो रक्षा का संकल्प होगा। 16 जुलाई को पौधरोपण, 17 को समरसता दिवस मनाते हुए प्रत्येक घर से महाप्रसादी के लिए अनाज संग्रहित किया जाएगा। 18 जुलाई को ताप्ती तट पर महाआरती और 19 जुलाई को ताप्ती सरोवर की दंडवत परिक्रमा के साथ उत्सव मनाया जाएगा
 www.graminmedia.com

Betul स्कूल के पूर्व प्राचार्य के बेटे ने अपने स्कूल में लगाई फांसी...

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|


बगडोना के R.S. मेमोरियल स्कूल के पूर्व प्राचार्य के बेटे सिद्धार्थ सिंह ने अपने स्कूल में लगाई फांसी...


बैतूल/सारनी ।। हेमंत पवार ।।


बगडोना के आर एस मेमोरियल स्कूल के संचालक सिद्धार्थ सिंह ने रविवार को अपने स्कूल के स्टाफ रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फांसी क्यों लगाई इस का अभी खुलासा नहीं हो पाया है । घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को शाम 5:00 बजे लगी, जानकारी लगते ही बड़ी मात्रा में क्षेत्र के नेता पत्रकार और जनप्रतिनिधि घटना स्थल पर पहुंच कर आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता लगाने में जुटे गए । घटना की जानकारी सारणी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान को लगते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर अपने स्तर पर कार्रवाई की जा रही है बताया जाता है कि सिद्धार्थ सिंह सेवानिवृत्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के व्ही सिंह के पुत्र हैं। 

आत्महत्या किए जाने का अभी खुलासा नहीं हो पाया है स्थानीय स्तर पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर आत्महत्या के पीछे क्या कारण है । सिद्धार्थ सिंह ने आत्महत्या करने से पूर्व स्टाफ रूम में बैठकर कंप्यूटर पर कई तरह की जानकारी निकाली और उसके बाद अपने हाथ की घड़ी को टेबल पर रख कर बीच के लोहे के सपोर्टर से सफेद कलर की रस्सी से गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को स्थानीय मोक्ष धाम शोभापुर में किया जाए।


 www.graminmedia.com

आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक की पुलिस ने बचाई जान,

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|

आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक की पुलिस ने बचाई जान,पत्नी के ससुराल नहीं चलने से नाराज़ था युवक
 
 आठनेर। थाना क्षेत्र के राबडया गांव में रविवार दोपहर को एक युवक ने गांव से लगे खेत के कुएं में उतर कर आत्महत्या करने की कोशिश की। ग्रामीणों और खेत मालिक द्वारा समझाईश के बाद में भी युवक बाहर नहीं आ रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को देने पर टीआई सिध्दार्थ प्रियदर्शन सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवक को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई। युवक द्वारका रायसेन का निवासी है उसकी शादी राबडया गांव निवासी युवती से हुई थी। युवक की पत्नी कई दिनों से मायके में रह रही थी और वह भी उसको गांव चलने के लिए कई दिनों से बोल रहा था। रविवार सुबह से ही दोनों के बीच विवाद होने के बाद शराब के नशे में युवक कुएं में उतर गया। कुएं मे भरपूर पानी था। रस्सी के सहारे कुएं में लटके युवक को मनाने की कोशिश के बाद में भी वह बाहर नहीं आया। जानकारी मिलने पर टीआई सिध्दार्थ प्रियदर्शन एएसआई के एस ठाकुर,प्रधान आरक्षक जगदीश  ठाकुर,आरक्षक निलेश सोनी,मनीष सहित डायल100 के कर्मचारीयो सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवक को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस पति पत्नी को थाने लाकर समझाइश दे रही है। पुलिस के इस प्रयास की सराहना हो रही है।

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें