ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 7 July 2018

डॉ. स्मृति सुसाइड केस, चैयरमेन और HOD के खिलाफ FIR दर्ज ...

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

डॉ. स्मृति सुसाइड केस: इंडेक्स कॉलेज के चैयरमेन और HOD के खिलाफ FIR दर्ज ...

इन्दौर ।। 

शहर के नेमावर रोड क्षेत्र में स्थित इंडेक्स कॉलेज पर आज उस वक्त एक बदनुमा दाग लग गया जब कालेज  के चेयरमैन और एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। बताया जा रहा है कॉलेज की पीजी की छात्रा डॉक्टर स्मृति लहारपुरे ने कॉलेज प्रबंधन द्वारा मनमानी फीस वसूलने की मांग और कॉलेज प्रशासन की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी का कदम उठाया था। 11 जून को स्मृति ने कॉलेज के होस्टल में ही एनेस्थीसिया का कॉकटेल तैयार कर खुद को ही इंजेक्ट कर खुदकुशी कर ली थी जबकि कॉलेज प्रबंधन ने मामले को प्रेम प्रसंग बताकर खुद का पल्ला झाड़ लिया था। जबकि स्मृति द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट से पता चला कि उसकी आत्महत्या की वजह कॉलेज प्रबंधन की प्रताड़ना और मनमानी फीस की वसूली है।

बैतूल के आठनेर की स्मृति ने मामले में सुसाइड नोट की एक कॉपी अपने भाई के मेल पर भी डाल दी थी। इसके बाद परिजनों मामले को लेकर स्मृति की मौत के लिए इंडेक्स कॉलेज के चेयरमैन सुरेश भदौरिया और एनेस्थीसिया विभाग की प्रमुख डॉ. केके खान को जिम्मेदार ठहराया था। अब इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है वही पुलिस द्वारा पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।


।। यह लिखा था सुसाइड नोट में ।।

मुझे माफ कर देना मम्मी, स्वामी और सूर्या, मै डॉ स्मृति लहरपुरे पूरे होश हवास में लिख रही हूं न ही कभी मैने कोई नशे या दवाई का सेवन ही किया है। सबसे पहले मै अपनी माँ और भाईयों से माफी चाहती हूं कि मैं ऐसा कदम उठा रही हूं क्योंकि तुम तीनों ने हर विपरीत परिस्थितियों में मेरा साथ दिया, मै इन लोगों ने और नहीं लड़ सकती इसलिए मुझे माफ कर देना। 

मेरी मौत के लिए सीधे तौर पर इंडेक्स कॉलेज के चैयरमैन सुरेश भदौरिया और उनके कॉलेज का मैनेजमेंट है, इनमें मुख्यरूप से डॉ के के खान हैं क्योंकि इन दोनों के द्वारा मुझे लगातार प्रताडित किया जा रहा था। मैने जून 2017 में नीट परीक्षा के माध्यम से ज्वाइन किया था। काउंस्लिंग के दौरान मुझे जो फीस बताई गई थी उसके अनुसार टयूशन फीस 8 लाख 55 हजार और होस्टल फीस 2 लाख थी। इसके बाद जब मैं कॉलेज में ज्वाइन करने आई तो इंडेक्स कॉलेज प्रबंधन ने मुझसे कॉशन मनी और एक्सट्रा करिकुलर एक्टीविटी के नाम पर फिर 2 लाख मांगे। 

मैं मध्यमवर्गीय परिवार से हूं इसलिए अतिरिक्त फीस नहीं चुका सकती थी लेकिन नीट परीक्षा के बाद बामुश्किल मिला पीजी करने का यह अवसर हाथ से न निकल जाए इसलिए मैने 2 लाख का फिर लोन लिया, इसके बाद जैसे ही मैं ज्वाइन करने पहुंची कॉलेज प्रबंधन ने फिर दो लाख मांग लिए इसके बाद रातभर के प्रयास के बाद मैने अपनी सीट खोने के डर से मैने यह व्यवस्था भी की लेकिन कॉलेज ने टयूशन फीस 8 लाख 55 हजार से 9 लाख 90 हजार कर दी और सभी छात्रों से यह फीस जमा करने को बोला जाहिर से अचानक एक लाख 35 हजार की फीसवृद्धि सहन करना हर किसी के लिए मुश्किल था इसलिए हम सभी लोग इसके खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट गए। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने मुझे व्यक्तिगत तौर पर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया इसके अलावा फोन पर भी मुझे यह केस वापस लेने के लिए धमकाया जाने लगा।  

इसके बाद कोर्ट ने इंडेंक्स कॉलेज को निर्धारित फीस लेने का आदेश दिया लेकिन इसके बाद फिर अगले साल 2017 में फिर 9 लाख 90 हजार मांगने लगे जो मैने जमा नहीं कर कोर्ट के आदेशानुसार 8 लाख 55 हजार ही जमा किए, इस मामले में कोर्ट जाने पर कॉलेज प्रबंधन हमे लगातार प्रताडित करने लगा खासकर एचओडी डॉ खान, इसके बाद इसी मामले में केस वापस लेने की शर्त पर  एचओडी डॉ खान ने अमानवीय व्यवहार करते हुए सार्वजनिक तौर पर हमे 2 से 3 महिने तक ओटी और डिपार्टमेंट से बाहर निकाले रखा। इसके बाद हमारा स्टायफंड भी काट लिया गया और बिना कारण हमपर हजारों रुपए का फाइन लगाया जाने लगा। कॉलेज प्रबंधन हमे इस समय का स्टायफंड कभी नहीं देना यदि कॉलेज में उस दौरान मेडीकल काउंसिल का दौरा और इनकम टैक्स का छापा नहीं पड़ता। 

 www.graminmedia.com

Friday, 6 July 2018

बिजली गिरने से 1 की मौत ,5 हुए घायल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता ।आमला






आज सुबह से ब्लाक में जहा लगातार बारिश हो रही है वही बोरदेही के पास  कुंडारा के ग्राम कच्छार में आकाशीय बिजली गिरने से जहा 1 युवक की मौत हो गई वही 5 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक वनग्राम कच्छार में दोपहर साढ़े 3 बजे बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरी जिसमे एक युवक की मौके पर मोत हो गई वही 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए ।बताया जाता है छिंदवाड़ा जिला निवासी जगनू पिता समलु उइके उम्र 20 वर्ष की बिजली गिरने से मोके पर ही मौत हो गई उक्त युवक अपनी बहन के घर आया हुआ था वही परिवार के अन्य 5 लोग जिनमे 9 वर्षीय बालक अनिल भी शामिल बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें बोरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया ।


www.graminmedia.com

ग्राम कामथ के सामुदायिक भवन में गंदगी का अम्बार आम जनता परेशान

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

ग्राम पंचायत कामथ में मुलताई नगर की सीमा से लगा नवल सामुदायिक भवन है। जहाँ आये दिन जिला कलेक्टर की समीक्षा बैठक,शिविर और बड़े पैमाने पर ग्राम पंचायत से अनुमति उपरांत विवाह कार्यक्रम होते है। शादी के इस सीजन में वहा के आजु बाजू वाले बहुत परेशान है। कारण है, शादी के बात जो भोजन सामग्री, झूठे पत्तल ढोने, प्लास्टिक के गिलास इस परिसर के पीछे शादी के आयोजक परिवार छोड़ करके चले जाते है। जिस के कारण यहां पर कुत्तो, सूअर, लावारिस गाय बैल का शरणस्थली बन गई है। कुल मिला करके एक बड़ा सा कचरा घर बन चुका है। ग्राम पंचायत के पास सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका की जवाबदारी नहीं बनती है। हालत बहुत खराब है। शादी करने वालो शादी निपटाई और रफू चक्कर हो जाते है। आजु बाजू वाले परेशान है। स्वछता मिशन के तहत ग्राम पंचायत ध्यान दे या फिर अनुविभागी अधिकारी पंचायत के खिलाफ धारा 133 में कार्यवाही करे। 
 www.graminmedia.com

विधायक जी ग्राम बिरूल बाजार के 3 साल पुराने पशुचिकित्यालय उद्घाटन तो करवा दो

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


विधायक जी ग्राम बिरूल बाजार के 3 साल पुराने  पशुचिकित्यालय उद्घाटन तो करवा दो 
मुलताई विधान सभा का ग्राम बिरूल बाजार में तीन साल पहले लोकनिर्माण विभाग ने पशु के इलाज हेतु एक पशु चिकित्सालय का निर्माण पूरा करके उस पर ताला लगा है. उस ताले पर भी जंग लगा है ,भवन की पुताई झड़ गई है।  परिसर में घास और कचरा ही कचरा है। इस को इंतज़ार था उद्घाटन का जो आज तक नहीं हुआ। गौर तलब हो कि , इस ग्राम पंचायत को प्रति वर्ष लाखो रुपए बैल बाजार नीलामी से होती है। वही सारी सुविधा युक्त दवाखाना खंडर में तब्दील हो गया और हमारे जनप्रतिनिधी को फुरसत तक नहीं है की इनका उद्घाटन की उपचारिकता पूरी कर दे। 
 www.graminmedia.com

जिले में कहाँ कितनी बारिश, जाने पिछले 13 दिनों के आंकडे

ग्रामीण मीडिया संवाददाता।बैतूल जनसंपर्क

आप आंकड़े फ़ोटो में देख सकतें है साथ ही दिनांक भी ऊपर लिखी है।















                     www.graminmedia.com

जिज्ञासा, ट्रे में जानवरों का हरा चारा, मुलताई में देखें कैसे उगता, वीडियो

ग्रामीण मीडिया संवाददाता।मुलताई यश भार्गव
बैतूल जिले के मुलताई में रहने वाले राज्यस्तरीय व राष्ट्रीय कृषक पुरुस्कार सम्मनित कृषक राजेन्द्र भार्गव ने अपने खेत को 3 idiots मूवी की लैब की भांति डिज़ाइन कर रखा है। आज हम आपको उसके एक छोटे से हिस्से से अवगत करवाएंगे। वीडियो में देखें कैसे गाय का हरा चारा यंहा प्लास्टिक की ट्रे में लगता है । यह काम और भी लोग करते है परंतु यहां अलग है इसकी लागत जो बहुत ही कम है।
 वीडियो





                     www.graminmedia.com

Wednesday, 4 July 2018

अतिक्रमण के कारण ताप्ती सरोवर में नहीं पहुंच रहा पानी, जेसीबी से हटवाया

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

जलमार्ग पर अतिक्रमण से मोंग्या नाले में जा रहा था बारिश का पानी ताप्ती में न जाकर गंगाजी में पहुंच जाता है मुतलाई का बरसात का पानी 
ताप्ती सरोवर के ओवर फ्लो होने का इंतजार पूरे नगरवासियों को रहता है। मंगलवार रात को तेज बारिश होने पर भी जलमार्ग से पानी सरोवर तक नहीं पहुंचा। सुबह नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा, ताप्ती मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजेंद्र भार्गव, अजय यादव, चिंटू खन्ना, कमलाकर मासोतकर सहित अन्य सदस्य जलमार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे। कॉलेज रोड से आने वाले जलमार्ग पर लोगों ने चबूतरे बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। कई स्थानों पर जलमार्ग चोक हो चुका था। इस कारण पानी मोंग्या नाले में पहुंच रहा था। यह देखकर नपा अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने तत्काल नपा के कर्मचारियों को जेसीबी लेकर बुलाया और अतिक्रमण हटाने के साथ जलमार्ग में जगह-जगह जमा कचरे को साफ कराया। रेलवे की सीमा में स्थित जलमार्ग की सफाई और गहरीकरण के लिए नपाध्यक्ष ने रेलवे के अधिकारियों से चर्चा की। इस पर रेलवे के अधिकारियों ने अनुमति दी। इसके बाद रेलवे की सीमा में स्थित जलमार्ग की भी सफाई की। 

ताप्ती सरोवर के जलमार्ग की सफाई करती जेसीबी। 

एक जलमार्ग हो गया नदारद, कैसे आएगा पानी 
सरकारी कॉलेज के सामने से गुजरने वाले जलमार्ग पर अतिक्रमण से इसकी चौड़ाई चार से पांच फीट रह गई है। वहीं सड़क के दूसरी ओर का जलमार्ग में अतिक्रमण के चलते अब पानी की आवक बंद हो गई है। 


जलमार्ग को बना दिया कचरा घर 

कॉलेज के पास ताप्ती जलमार्ग को कचरा घर बना दिया है। कचरे की वजह से कॉलेज के गेट के पास बनी पुलिया के नीचे से पानी ही नहीं निकल रहा था। वहीं अन्य स्थानों पर भी यही स्थिति बनी हुई है। जलमार्ग के किनारे रहने वालों ने अपने मकान के निस्तार का पानी भी इसमें छोड़ रखा है।

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें