ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Sunday, 22 July 2018

सेवा के बिना साधना, संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी: करमहे

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई सत्य साईं समिति के साधकों ने नगर कीर्तन कर जगाई सेवा की अलख। सेवा को हर व्यक्ति को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। सेवा ही आत्म संतुष्टि का अनुभव कराती है। सेवा के बिना साधना और संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी रहती है। यह बात दो दिवसीय सत्य साई साधना शिविर के अंतिम दिन जबलपुर से आए राजीव करमहे न्यायाधीश ने कही। 
ताप्ती मंगल कार्यालय में दो दिवसीय सत्य साई साधन शिविर में जिले भर से साधक उपस्थित हुए। बालाघाट से आए डॉ. शिव गौतम, अमित तिवारी, छिंदवाड़ा से आई शिल्पा पराड़कर, स्मिता पाठक ने बाल विकास, मानव विकास, समाज विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा सत्य साईं समिति निरंतर सेवा के भाव जगाती है। 
सत्य साईं समिति मुलताई के एनआर धोटे, अध्यक्ष गुणवंत ठाकरे, संदीप भार्गव, रमेश सरोदे, गणपति पंवार, टीआर बारस्कर, राजेश पोटफोड़े पुष्पराज साहू, किशोर मालवीय ने बताया शिविर का शुभारंभ भजन वंदना के साथ हुआ। सुबह 4 बजे ओमकार जाप के बाद नगर कीर्तन किया। ताप्ती सरोवर की परिक्रमा कर नगर में भ्रमण हुआ। शिविर में उपस्थित हुए साधकों ने निरंतर सेवा का संकल्प लिया और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने का निर्णय लिया। 
 www.graminmedia.com

मुलताई में चुनावी गतिविधि तेज जनता दल यु पार्टी ने दस्तक दी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता




बलवीर राजपूत प्रदेश महा सचिव सह मीडिया प्रभारी युवा जनता यु मध्य प्रदेश ने ग्रामीण मीडिया को जानकारी में बताया। आज दिनाँक 22 जुलाई को युवा जनता दल यू के राष्ट्रीय सचिव सह मध्यप्रदेश प्रभारी माननीय नीरज कुमार जी युवा जनता दल यू मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक रूहुल्लाह खान जी का माँ ताप्ती की नगरी मूलताई में भव्य स्वागत किया गया साथ ही माननीय राष्ट्रीय सचिव और युवा प्रदेश संयोजक द्वारा सभा को संबोधित किया गया जिसमें बिहार में विगत 13 सालो की विकास को बताया गया। तथा युवा प्रदेश संयोजक रूहुल्लाह खान जी द्वारा मूलताई तहसील को जिला घोषित किया जाए जिसका नाम मां ताप्ती जी के नाम पर ताप्ती जिला रखा जाए कार्यक्रम में युवा प्रदेश सचिव सुरेखा चौहान , जिला संयोजक बेतुल दीपक मालवीय ,रायसेन जिले संयोजक अमन यादव ,राजेन्द्र देशमुख ,शिवमंगल चौहान आदि सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 www.graminmedia.com

इंसान ने अपनी स्वार्थ एवं सुविधा के लिए सतपुड़ा की एक सुन्दर पहाड़ी को काट दिया।



प्रकृति मानव के लिए एक सुन्दर उपहार है ; इसे नष्ट न करे। 
इंसान ने अपनी स्वार्थ एवं सुविधा के लिए सतपुड़ा  की एक सुन्दर पहाड़ी को काट दिया।  पर्यावरण प्रेमी मोहन नागर जी अपने उद्बोधन में  बात का हमेशा उल्लेख करते है। इस पहाड़ के  भाग के कारण भारत भारती का मौसम बरसात यहां तक की कृषि उत्पादन पर भी असर आया है। हम विकास निर्माण विरोधी नहीं है , प्राकृति को क्षति न पहुंचे और विकास भी सतत हो। 


ग्रामीण मीडिया संवाददाता www.graminmedia.com

मुलताई, खेत में काम करने गए मजदूर का कुएं में मिला शव

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

मुलताई| ग्राम कामथ में एक किसान के खेत  में फसल पर दवा का छिड़काव करने गए  मजदूर का शनिवार को कुएं में शव मिला।  ग्राम रायआमला निवासी कृष्णा माकोड़े  (35) ग्राम कामथ में स्थित महेश के खेत  पर अन्य मजदूरों के साथ फसल पर दवाई  का छिड़काव कर रहा था। दोपहर 12 बजे  के दरमियान कृष्णा खेत के कुएं पर पानी लेने  जाने का कहकर गया था। पानी निकालने के  दौरान कृष्णा कुएं में गिर गया। जिससे उसकी  मौत हो गई। देर तक कृष्णा पानी लेकर नहीं  लौटा तो अन्य मजदूरों ने कुएं पर जाकर देखा।  कुएं में कृष्णा का शव नजर आया। मजदूरों  ने इसकी सूचना महेश और पुलिस को दी।  पुलिस ने मर्ग कायम किया है www.graminmedia.com

मुलताई, जीप की टक्कर से बाइक सवार घायल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई| 


बोरदेही मार्ग पर चंदोराखुर्द के पास  जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर  रूप से घायल हो गया। पांढुर्णा तहसील के  ग्राम सावजपानी निवासी संजय आहके (23)  बोरदेही से बाइक पर मुलताई आ रहा था।  चंदोराखुर्द के आगे मार्ग से जा रही जीप के  ड्राइवर ने अचानक वाहन को दूसरी ओर मोड़  दिया। जिससे पीछे से बाइक पर आ रहे संजय आहके जीप से टकरा गया। घटना में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार  के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा। संजय के  सिर में चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद  जिला अस्पताल रैफर किया। www.graminmedia.com

मुलताई, चाचा ने भतीजी को पीटा, केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

 मुलताई| सावंगा में आपसी विवाद में चाचा  ने अपनी भतीजी की पिटाई कर दी। ज्योति गाठे ने पुलिस को बताया उसके चाचा दिलीप  गाठे ने उसके पिता पर झूठा आरोप लगाकर  विवाद किया। विवाद के दौरान चाचा ने उसके  साथ मारपीट की और पिता जगदीश को धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने दिलीप के खिलाफ  केस दर्जकिया है। 
www.graminmedia.com

नाबालिग को खेत में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


नाबालिग ने डायल 100 पर कॉल कर कहा 4 युवक मेरा अपहरण कर जंगल में लेकर आए हैं मुझे बचा लो, चिचोली पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला किया दर्ज

भागकर गन्नाबाड़ी में छिपकर किया कॉल


 चिचोली बस स्टैंड पर शुक्रवार  रात बस का इंतजार कर रही  एक नाबालिग को युवक बहला  फुसलाकर बोलेरो में बैठाकर बोरी  गांव में अपने खेत की झोपड़ी में ले  जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।  नाबालिग ने भागकर गन्नाबाड़ी में  छिपकर डायल 100 को कॉल कर  अपने आप को बचाया। डायल 100  ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को  रात 2 बजे थाने लेकर आई। पुलिस  के अनुसार नाबालिग को मामा के  घर जंबाड़ा से अपने गांव नांदा जाना  था।  चिचोली बस स्टैंड पर रात 9  बजे बस का इंतजार कर रही थी।  तभी वहां चूड़िया गांव निवासी प्रमोद  यादव आया उसने नाबालिग को  अपना रिश्तेदार कहकर बस स्टैंड  पर बदमाशों का खतरा होने का डर  होने की बात कहकर झांसा देकर रात  में अपने घर में रूकने के लिए राजी  किया।  इसके बाद नाबालिग को बोलेरो  से बोरी गांव में अपने खेत में बनी  झोपड़ी में ले गया। जहां पहले उसे  नाबालिग को खाना खिलाया और  रात में उसके साथ छेड़छाड़ करने  लगा। नाबालिग भागकर पास की  गन्नाबाड़ी में पहुंची और डायल 100  को कॉल किया। थाने में परिजनों को  बुलाकर नाबालिग को सौंप दिया।  वहीं आरोपी के खिलाफ पुलिस ने  मामला दर्ज कर लिया है।  

 चिचोली घर से दो बार भाग चुकी है नाबालिग 

नाबालिग के माता-पिता ने पुलिस को बताया नाबालिग पूर्व में दो बार घर से भाग चुकी है।  करीब 6 माह पूर्व नाबालिग घर से रुपए और सामान लेकर टिमरनी भाग गई थी। रुपए  खत्म होने पर वह वापस घर आ गई थी। इसके बाद वह एक बार घर से भागकर बैतूल  चली गई थी। इसके बाद उसे मामा के घर पहुंचा दिया था। नाबालिग ने अनुसार परिजन  उसकी जल्दी शादी करना चाहते थे। इसके लिए वह अभी से ही रिश्ता ढूंढने लगे थे। इस  कारण घर से भाग गई थी।  

डायल 100 पहुंची तो भागा युवक 

नाबालिग ने रात 12 बजे डायल 100 पर कॉल किया और कहा  बैतूल रोड से 4 युवक मेरा अपहरण कर जंगल लेकर आए हैं।  मेरे साथ गलत काम करने का प्रयास किया। उनसे बचकर भाग  कर गन्नाबाड़ी में आई हूं, मुझे बचा लो। सूचना पर डायल 100  मौके पर पहुंची। थाने में नाबालिग ने सिर्फ एक युवक होने की  जानकारी दी। नाबालिग ने पुलिस को बताया खेत की झोपड़ी में  आरोपी युवक उसके साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहा था। तभी दो बाइक आते दिखाई दी। युवक बाइक को देखने  लगा इतने में वहां उसे भाग कर गन्नाबाड़ी में छिप गई और कॉल  किया। डॉयल 100 के पहुंचने पर युवक वहां से भाग गया 

इनका कहना

नाबालिग को बोलेरो में बैठकर खेत की झोपड़ी में  लेजाकर छेड़छाड़ करने वाले युवक प्रमोद यादव पर  छेड़छाड़ एवं अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 
सेवंती परते, एसआई,

www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें