ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Monday, 30 July 2018

मुलताई ग्राम कपासिया फांसी, खेत मेरा है मैंने नहीं बेचा हूं, मकान मेरा है. मृतक ने .. हथेली पर लिखा

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


ग्राम कपासिया में खेत के पेड़ पर लटका मिला कर्मचारी का शव, श्रमिक सोहागपुर से दो दिन पहले आया था भाई के घर ग्राम कपासिया के खेत में स्थित पेड़ पर सोहागपुर (बैतूल) के शुगर मिल का कर्मचारी फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के बाएं हाथ पर पेन से खेत मेरा है मैंने नहीं बेचा हूं, मकान मेरा है लिखा हुआ है। जिससे मामला जमीन से जुड़ा होने का प्रतीत हो रहा है। 
कपासिया निवासी अशोक पिता दयाराम मालवीय (40) बीते दस साल से परिवार के साथ सोहागपुर में रहकर शुगर मिल में काम करता था। अशोक का बड़ा भाई दशरथ मालवीय ग्राम कपासिया में खेती करता है। अशोक और दशरथ को अपनी मां के हिस्से की कृषि भूमि मिली थी। अशोक 28 जुलाई को कपासिया पहुंचा था। रात में ग्राम लाखापुर पंखा जोड़ पर अपने परिचित सावन्या पंवार के घर रुक गया। दूसरे दिन रविवार को सुबह बड़े भाई दशरथ के घर पहुंचा। 
सोमवार को सुबह अशोक का शव खेत में स्थित पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो इसकी सूचना ग्राम कोटवार और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा। दुनावा पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक प्रवीण पचौरी ने बताया प्रथमदृष्टया मामला जमीन विवाद का लग रहा है। मंगलवार को मृतक की पत्नी, भाई सहित अन्य के बयान लेने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 
जमीन विवाद में फांसी लगाने की संभावना 

मृतक अशोक के हथेली पर खेत नहीं बेचने और मकान की बात लिखी हुई है। जिससे इन्हीं कारणों के चलते फांसी लगाने की संभावना लग रही है। पुलिस भी प्रथमदृष्टया जमीन विवाद के चलते आत्महत्या करना मान रही है। हालांकि पुलिस ने अभी मृतक की पत्नी और बच्चों के बयान नहीं लिए हैं
खेत मेरा है मैंने नहीं बेचा हूं, मकान मेरा है... हथेली पर लिखकर शुगर मिल के कर्मचारी ने लगाई पेड़ पर फांसी मृतक के भाई ने कहा मैं मौसी के यहां गया था  भाई दशरथ के अनुसार रविवार को अशोक घर पर आया था। खाना खाने के बाद अशोक ने सोहागपुर जाने का कहा। जिसके बाद दोनों भाई बाइक से मुलताई आए थे। दशरथ ने बताया अशोक को मुलताई छोड़ने के बाद वह मौसी के गांव सावंगा चला गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। अशोक दोबारा गांव कब पहुंचा और फांसी किन कारणों के चलते लगाई इसकी जानकारी नहीं है। 
मुलताई| मृतक अशोक के बाएं हाथ की हथेली पर लिखा है खेत मेरा हैं मैने नहीं बेचा हूं। 
यह उठ रहे सवाल  अशोक 28 जुलाई को गांव आया तो अपने भाई के घर जाने की बजाय परिचित के यहां क्यों रुका। 
 अशोक और दशरथ को मां के हिस्से की कृषि जमीन मिली थी, जिसमें से अधिकांश कृषि जमीन बेच दी है। 
 वर्तमान में डेढ़ से दो एकड़ जमीन में दशरथ खेती करता था और अशोक सोहागपुर में शुगरमिल में काम करता था। 
 भाई के कहे अनुसार अशोक रविवार को सोहागपुर जाने के लिए निकला था, फिर वापस गांव कैसे पहुंचा और फांसी क्यों लगा ली‌? 

 www.graminmedia.com

मुलताई, असमाजिक तत्वों से भगवान भोले नाथ खतरे में video

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



वीडियो 


पवित्र नगर मुलताई में मन्दिरो की सुरक्षा और असमाजिक गति विधियों पर रोक लगे । मासोद रोड आबकारी के सामने भगवान शंकर का ॐ  हर हर गंगे  महादेव मन्दिर के आँगन में भगवान की प्रतिमा के सामने जुआ असटी  चंगा का खेल चलता है । आज सावन का पहला सोमवार के बाद भी एक भी भक्त मन्दिर में पानी चड़ाने नही गया। आम वार्ड वासी भी परेशान है। बोलने से डरते है। मुलताई पुलिस ने एक बार जुआ पकड़ा था।ये कौन है उनको मालूम है। शंकर भगवान् के इस मन्दिर को सुरक्षा की आवश्यकता है। जन भावना ठेस पहुँचती है। हमारे धार्मिक नेता वर्तमान और पूर्व विधायक भी ध्यान दे 
 www.graminmedia.com

Sunday, 29 July 2018

मुलताई, फांसी पर लटका मिला युवक आत्महत्या या हत्या, वीडियो वायरल

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
 घटना की जानकार आज सुबह ७ बजे  लगी .               सबसे तेज ग्रामीण मीडिया सेंटर मुतलाई 




तहसील  के ग्राम कपासिया निवासी अशोक मालवी ने स्वयं के खेत में भिलवे के पेड़ से लटक कर के फांसी लगा ली। ग्राम वासी ने जानकारी में बताया की अशोक मालवी वर्तमान में बैतूल खानपुर में रहते थे। एक दो  दिन पूर्व कपासिया आये थे। उनकी यहां खेती है। आज सुबह से बड़ी संख्या में आजु बाजु के गांव वाले घटना स्थल पर फांसी का स्थल देख रहे है। उनके परिजनों ने आज मुलताई थाने पहुंच करके घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्राम कपासिया मुलताई विकास खंड की ग्राम पंचायत है. जो मुलताई से छिंदवाड़ा मार्ग पर ग्राम चिखली कला के पास है। फांसी के कारण अभी अज्ञात है। ग्राम कपासिया में एक व्यक्ति फांसी पर लटका  आत्महत्या या हत्या पुलिस जांच से पता लगेगा 
 www.graminmedia.com

मुलताई छात्र का अपहरण,5 घंटे रखा बंधक,,फैल गयी सनसनी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता



मुलताई। 
ग्राम बोरगांव निवासी कक्षा 9 वीं में अध्यनरत छात्र का ग्राम के ही निवासी युवक ने स्कूल से घर लौटते समय अपहरण कर लिया। लेकिन जब आरोपी को फोन पर कोटवार ने जानकारी दी पुलिस तुम्हे ढूंढ रही है तो युवक छात्र को छोडक़र अपने साथी के साथ फरार हो गया।
मामला यह है ग्राम सेलगांव (साईखेड़ा) निवासी हर्षलता पति धर्मराज साहू 24 जुलाई से अपने मायके ग्राम बोरगांव में आई हुई थी। 28 जुलाई को शाम में मायके के मोबाइल नंबर पर मैसेज आया जिसमें लिखा था कि तेरे भाई को मौत से बचाना चाहती है तो मुझसे बात कर। हर्षलता ने इसकी जानकारी पति को दी। कुछ देर बाद घर के मोबाइल नंबर पर फोन आया और फोन करने वाले ने बताया मैं उमेश साहू बोल रहा हूं तुहारा भाई मेरे पास है। हर्षलता ने फोन अपनी मां हीराबाई को दिया तो उमेश साहू ने कहा तुम्हारा लडक़ा मेरे पास है अगर लडक़े को वापस चाहती हो तो हर्षलता को मेरे पास भेज दो। हर्षलता ने पिता भोलाराम साहू को जानकारी दी। भोलाराम साहू ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर पुत्र के अपहरण होने की शिकायत की। जहां से मासोद चौकी को जांच का जिमा सौंपा गया।
*कोटवार ने कॉल किया तो आरोपी छात्र को छोडक़र भागा*
मासोद चौकी प्रभारी नीरज पाल ने बताया छात्र के अपहरण कि शिकायत मिलने के बाद शाम 6.30बजे उमेश साहू ने जिस फोन नंबर से भोलाराम साहू के फोन लगाया था उस फोन पर कॉल किया तो उमेश साहू ने फोन रिसिव नहीं किया। रात 11 बजे के दरमियान ग्राम बोरगांव के कोटवार राजू ने उमेश के मोबाइल पर कॉल किया तो उसने कॉल रिसीव कर लिया तो राजू ने उमेश को बताया पुलिस तुझे ढूंढ रही है। फोन के बाद उमेश और उसका साथी छात्र को डोहलन के पास छोडक़र भाग गए। छात्र ने बताया ग्राम इकलहरा के हाईस्कूल में पढ़ता है। शनिवार शाम पांच बजे घर लौट रहा था। रास्ते में उमेश साहू और उसका साथी बाइक से मिले और उमेश ने छात्र के साथ मारपीट कर जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया। रास्ते में गन्नाबाड़ी में ले जाकर छात्र के हाथ पैर बांध दिए। छात्र ने बताया उमेश ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी उमेश पिता हरीराम साहू निवासी बोरगांव के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। अपहरण का कारन पारिवारिक बताया जा रहा है। ओमप्रकाश के माता,पिता,बहन से पूछताछ की जा रही है। आरोपी उमेश साहू और उसका साथी फरार है जिनकी खोजबीन की जा रही है।


 www.graminmedia.com

बैतूल, डंडे से पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

ग्रामीण मीडिया संवाददाता|  जिला  बैतूल






चिचोली :- थाना क्षेत्र के बोरी मे फासी पर महिला के झूलने का मामला अभी ठंडा पड़ा नही था ! कि , बीती रात थाना क्षेत्र के ही नहरपुर मे एक और दिल दहला देने का मामला सामने आया है ! इस ग्राम के रहने वाले रामसिग 38 वर्ष ने खाना बनाने को लेकर हुए विवाद मे पत्नी को बेहरहमी से पीट पीट हत्या कर दी !
प्राप्त जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के नहरपुर मे बीती रात खाना बनाने को लेकर पति पत्नी मे विवाद हुआ ! विवाद के बाद पति ने शराब के नशे मे मृतक कमलता उर्म 36 वर्ष को बुरी तरह डंडे से पीटा , जिससे कमलता की मौके पर ही मौत हो गई ! जिसकी सूचना परिजनो द्वारा थाने मे सुबह दी गई ! सूचना पाकर जिला मुख्यालय से पहुचे एस पी डी आर तेनीवार ने घटना स्थल का मुआयना किया ! एफ एसएल की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है ! थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया कि , आरोपी को गिरफ्तार कर 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है !
विदित हो कि , दो दिन पूर्व ही थाना क्षेत्र के बोरी मे महिला द्वारा फासी लगाने का मामला सामने आया था ! बीती रात की घटना के बाद फिर से एक बार थाना क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है !



 www.graminmedia.com

बड़ी खबर, सुखदेव पांसे की टिकिट पर लटकी तलवार, कांग्रेस -समाजवादी का गडबन्धन

ग्रामीण मीडिया संवाददाता।मुलताई

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के विधान सभा का गठबंधन सुखदेव पांसे की टिकिट पर तलवार ।
ग्रामीण मीडिया को विश्वसनीय सूत्रो से जानकारी में आया की आगमी विधान सभा चुनाव में मुलताई और आमला दो सीट सपा की साइकिल की सम्भावना हैं। मुलताई में 10 साल तक साइकिल चली है। कौन होगा इस पार्टी से उम्मीदवार ये आगे का मामला है । ये गठबंधन आगमी लोक सभा का लक्ष्य है। अगर दिल्ली की गद्दी की लड़ाई है । इसमें मध्य प्रदेश की 30 सीट छोड़ भी तो सौदा घाटे का नही है।

                     www.graminmedia.com

Saturday, 28 July 2018

मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण योजना बनाम चुनाव जीतने का फंडा

.,ग्रामीण मीडिया संवाददाता
मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण योजना बनाम चुनाव जीतने का फंडा 


ग्रामीण मीडिया ने मध्य प्रदेश शासन,श्रम विभाग द्व्रारा असंगठित मजदूरों के रूप में पंजीयन का काम पुरे जोर-शोर से प्रारम्भ है। एक अच्छा काम भी है। ग्रामीण मीडिया ने इस पंजीयन का अपने  नगर का अध्य्यन किया तो, चौकाने वाले आकड़े देखे और पाया की, मुलताई नगर की को आबादी का ७० प्रतिशत आबादी इस में पंजीब्द हो गई है। जो हाल मुलताई के है वही प्रदेश के हर ग्राम और नगर के भी है। 
     प्रशासन नगर के हर नागरिको को इससे जोड़ कर , उनको इस योजना का व्यक्तिगत लाभ दिलाने का भरसक प्रयास कर रहा है। ग्रामीण मीडिया का मत है की चुनावी फंडा है। 
ग्रामीण मीडिया ने इस आरोप को प्रमाणित करने  के लिए मुलताई नगरपालिका से आकड़े प्राप्त करके पाया।  मुलताई नगर की कुल आबादी लगभग ३० हजार है। उसमे से १८ साल तक के बच्चे और  ६० साल के ऊपर की आयु वाले छूटेंगे। १० हजार उम्र के कारण अपात्र है।  अब २० हजार में से कुछ आयकर दाता भी कम करना पडेगा। लेकिन उनको वापस जोड़ो उनकी धर्म पत्नी समग्र आईडी नम्बर अलग होने से इसमें पजीबद्ध हो गई है . नगर पालिका मुलताई में आज १४ हजार  नागरिक इस योजना में पंजीबद्ध हुए है।  शासन की भी मंशा है. बिजली बिल माफ, प्रस्तुति सहायता, अंतेष्टी के ५ हजार, स्कूल फीस माफी,  दुर्घटना मौत पर ४ लाख, प्रधान मंत्री आवास, भूमि पट्टा,साधरण मौत पर २ लाख आदि आदि अनेको लाभ। विभाग और शासन ने फार्म के ऊपर ( म. प्र, असंगठित कर्मकार कल्याण अधिनियम , २००३ के अंतर्गत) लिखा है, उसका कोई पालन नही हो रहा है।  
  ग्रामीण   मीडिया ने भौतिक रूप से सूची और व्यक्तिओ का सत्यापन में पाया की, साधन सम्पन्न लोग खाना  जिन्होंने कभी खुद के घर में भी झाड़ू पोछा, तक का काम नहीं किया । वे महिला और पुरुष भी इस योजना में अपने आपको पजीबद्ध करवा लिए है और ऑनलाइन उनका पंजीयन हो चुका है। जिला परेशान अधिकारी  को आदेशित करते है की और जोड़ो आकड़े अधिक दो, भोपाल जानकारी भेजना है।  इस प्रकार जनपद और नगरपालिका में रात दिन पकड़ो और श्रमिक बनाओ लाभ दो। 
   नगर का हर आम और खास आदमी, नगरपालिका में तो आधे विधुत विभाग में। योजना का लाभ प्राप्त करने चक्कर लगा रहे है।   श्रम विभाग में नियोजन के ६९ प्रकार बताए है। नियोजक का अर्थ  अंग्रेज़ी में  Planning, रोजगार,नियुक्ति और मुलाजमत होता है। इसमें पंजीबद्ध ७० प्रतिशत नागरिक नियोजक ही नहीं है।
   जिस प्रकार से गरीबी रेखा की योजना में अपात्रो की भरमार  है।  ठीक उसी प्रकार से इसके भी हाल योजना के प्रारंभ में है।  सरकार का ये प्रयास हो सकता है की चुनाव के पहले हर मतदाता  एनकेन प्रकार से योजना का लाभ ले ले। चुनाव प्रचार में काम आएंगे।  ग्रामीण मीडिया का निवेदन है की अगर सरकार इतनी दयालु है तो सीधे सीधे खाते में राशि दे दे। लोगो को गलत तरिके से हितग्राही न बनाए। इस योजना के आकड़ो  के अनुसार मुलताई में कोई भी बेरोजगार नहीं है। 
 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें