ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Wednesday, 8 August 2018

किसान को मालूम ही नहीं और खाते में हो गया लाखों का लेनदेन, पुलिस घर पहुंची तो चला पता

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

किसान को मालूम ही नहीं और खाते में हो गया लाखों का लेनदेन, पुलिस घर पहुंची तो चला पता 


डहुआ निवासी किसान के घर धोखाधड़ी के मामले को लेकर बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंची। पुलिस किसान को पूछताछ के लिए मुलताई थाना लाई। इसके बाद किसान को मामले की जानकारी हुई। किसान के खाते में अज्ञात व्यक्ति लोगों को मोबाइल पर लॉटरी और बाइक मिलने का झांसा देकर डेढ़ साल में लाखों रुपए जमा कराकर निकाल लिए। इस दौरान किसान ने अपना खाता चेक नहीं किया जिससे उसे इसका पता नहीं चला। छत्तीसगढ़ के कालागांव निवासी छगन अमला के साथ लॉटरी फंसने के नाम पर धोखाधड़ी हुई तो उसने पुलिस चौकी कच्चे थाना भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) में शिकायत दर्ज कराई। एएसआई रमेश भगत ने बताया छगन ने शिकायत में बताया मोबाइल पर अज्ञात ने फोन कर लॉटरी और बाइक मिलने की कहकर बैंक खाते में 1 लाख 23 हजार रुपए जमा कराए। लेकिन इनाम नहीं मिला तो जिस खाते में राशि जमा की उसका नंबर पुलिस को दिया। पुलिस ने जांच की तो खाता डहुआ निवासी विनोदी पिंजारे के नाम से एसबीआई मुलताई की शाखा में था। 
किसान दंपती ने दिया था खाता नंबर व एटीएम कार्ड 
डहुआ निवासी विनोदी पिंजारे ने बताया डेढ़ साल पहले उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। उसने लॉटरी और बाइक इनाम में मिलने की बात कहते हुए उन्हें बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल सिम लेकर बैतूल आने के लिए कहा था। झांसे में आकर मैं बैतूल गया था। जहां अज्ञात व्यक्ति ने सभी दस्तावेज, एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम रख लिए और जल्द ही खाते में इनाम की राशि आने की बात कही और मैं वापस गांव आ गया। मैं उसे नहीं जानता हूं। 


 www.graminmedia.com

मुलताई, पागल कुत्ते ने 3 बच्चों को बुरी तरह काटा..अम्बेडकर वार्ड में दहशत

ग्रामीण मीडिया संवाददाता


पागल कुत्ते ने 3 बच्चों को बुरी तरह काटा..अम्बेडकर वार्ड में दहशत
मुलताई। अक्षय सोनी/राकेश अग्रवाल
अम्बेडकर वार्ड और गायत्री नगर में बुधवार दोपहर पागल कुत्ते ने 3 नन्हे मुन्ने बच्चों को बुरी तरह से काट दिया। बच्चों के पालकों द्वारा तत्काल उन्हें एक निजी क्लीनिक में भर्ती किया गया। घाव अधिक होने से डॉक्टर द्वारा एन्टी रेबीज इंजेक्शन लगाकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉ के अनुसार कुत्ते के काटने से एक बच्चे के कान पर गहरा घाव बन गया है। बताया जा रहा है कि अम्बेडकर वार्ड में 2 पागल हुए कुत्तों का आतंक मचा हुआ है जिससे रहवासी अपने छोटे बच्चों को बाहर निकलने नही दे रहे हैं। रहवासियों ने बताया कि पागल कुत्ते ने एक बच्चे को घर मे घुस कर काटा है। इस सम्बंध में CMO राहुल शर्मा ने बताया कि सूचना पर नपा के कर्मचारियों को कुत्ते को पकड़ने भेजा गया है। कुत्तों को शीघ्र पकड़ा जाएगा।फिलहाल कुत्तों के आतंक से वार्डवासी परेशान हैं।

 www.graminmedia.com

युवती की लाश फांसी पर लटकी मिली,आत्महत्या,और प्रताड़ना की आशंका

ग्रामीण मीडिया संवाददाता बैतूल

बैतूल के ईदगाह इलाके में 7 अगस्त देर शाम एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय उसने यह कदम उठाया परिजन काम पर बाहर गए हुए थे।

कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक श्री बघेल ने मीडिया को बताया कि ईद गाह के पीछे  खकरा जामठी के इस इलाके में बनी झुग्गियों में युवती निशा ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर शाम माँ और भाई के काम से लौटने पर दरवाजे अंदर से बंद होने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजे खोलकर अंदर देखने पर युवती फांसी पर लटकी हुई थी।इधर युवती के आत्महत्या के सामने आने के  बाद उसकी प्रताड़ना की बात सामने आ रही है। लोग दबी जुबान में उसे पीटे जाने की बात बता रहे है। यह प्रताड़ना उसके साथ क्यो हो रही थी स्पष्ट नही हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का परीक्षण सुबह किया जाएगा।

 www.graminmedia.com

अपहरण के बाद बलात्कार, फिर मौत, वीडियो भी बनाया,नराधमों की शिकार बनी आदिवासी युवती

ग्रामीण मीडिया संवाददाता बैतूल जिला


कड़े कानून और कड़ी सजा के बावजूद दुराचार की घटनाएं काम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। मामला है झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम बोथिया का जहा एक आदिवासी युवती का अपहरण किया और बाद में जंगल मे ले जाकर उसकी असमतल लूट ली गयी । घटना से युवती इतनी आहत हो गयी कि उसने अपनी आबरू की खातिर सल्फास खाकर हमेशा हमेशा के लिए इस कलयुगी दुनिया को अलविदा कह दिया। मृतिका की माँ ने बताया कि मंगलवार की रात झल्लार में रहने वाले प्रवीण राठौर और उसके साथी ने उनकी बेटी का घर के सामने से अपहरण कर लिया। मुह दबाकर उसे बाइक से जंगल मे ले गए। परिवार सुबह 5 बजे तक अपनी बेटी को ढूंढता रहा जब बेटी घर लौटी टैब तक उसका सब कुछ लूट चुका था। म का कहना है कि उसकी बेटी ने पूरी घटना बताने के बाद अपनी जान देने के लिए पेट्रोल पी लिया। जब पेट्रोल से कुछ नही हुआ तो उसने घर मे रखी सल्फास की जहरीली गोलियां कहा ली। हालात बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पीड़िता की हालत इतनी खराब थी कि वह पुलिस को बयां तक नही दे सकी। मृतिका का पी एम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।


 www.graminmedia.com

खबर का असर, बच्चों को मिले शिक्षक, वीडियो देखें

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई


मुलताई में उर्दू स्कूल के बच्चों की मांग पूरी हुई जिसके बाद बच्चों में खुशी की लहर दिखाई दी। प्राप्त लैटर अनुसार 




वीडियो



कल ग्रामीण मीडिया ने मुद्दे को प्रमुखता से प्रसारित किया था जिसका तुरन्त असर पड़ा, साथ ही बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आज ही यह लैटर जारी कर दिया गया।



क्या था मामला


सरकारी उर्दु स्कूल मे उर्दु शिक्षक की मांग को लेकर विधार्थियों ने मुख्यमंत्री विधायक के मुर्दाबाद के नारे लगाये। विधार्थी मंगलवार स्कूल पहुचे और गेट के सामने बैठ कर शिक्षक की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज मामा विधायक देशमुख मामा के मुर्दाबाद के नारे लगाए। विधार्थियों ने स्कूल के बाहर जमीन पर बैठ कर पदाई की। प्रधान पाठक हरीश पाटिल ने बताया स्कूल मे वर्ष 2013 से उर्दु शिक्षक का पद रिक्त है। अतिथि शिक्षक के भरोसे पडाई हो रही थी।वर्तमान सत्र मे अतिथि शिक्षक की नियुक्ति के संबन्ध मे कोई आदेश नही आये है।



 www.graminmedia.com

रेवेन्यू केस मोबाइल ऐप, न्यायालय में दर्ज प्रकरण की स्थिति देख और भी बहुत कुछ

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 
*रेवेन्यू केस मोबाइल ऐप*



आर.सी.एम.एस (रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम) की सुविधाओं को नागरिकों, अधिवक्ताओं तथा पीठासीन अधिकारियों के लिए और भी सुलभ बनाने के लिए राजस्व विभाग मध्य प्रदेश द्वारा मैप आई टी के सहयोग से *एम-आर.सी.एम.एस.(m-RCMS)* मोबाइल  एप्प लांच किया गया है ।

इस एप्प के माध्यम से पीठासीन अधिकारी को वर्तमान में निम्न सुविधाएँ हैं -
1. वाद सूची देख सकते हैं,
2. सुनवाई की तिथि निर्धारित कर  सकते हैं, 
3. न्यायालय में दर्ज प्रकरण की स्थिति देख सकते हैं, 
4. लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत आने वाले प्रकरण की समय सीमा देख सकते है,
5. आदेश मोबाइल पर ही *हिंदी में डिक्टेट* कर सकते है जिससे आदेश स्वत: (हिंदी में भी) टाइप हो जाएगा ।

*आवेदक/अनावेदक/अधिवक्ता हेतु उपलब्ध सेवाएँ* -

1. अपने प्रचलित प्रकरणों की जानकरी प्राप्त कर सकते है,
2. वाद सूची देख सकते है 
3. आदेश की प्रति डाउनलोड कर सकते है ।
4. अधिवक्ता पंजीयन के उपरांत उनसे संबंधित सभी केस एकसाथ देख सकते हैं ।

अन्य सुविधाएँ प्रदान किए जाने की कार्रवाई प्रचलन में है ।

इस उपयोगी ऐप को डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें ...

Google play store download link: 


 www.graminmedia.com

मोबाइल से खसरा, खतोनी तथा नक्शे की प्रति डाउनलोड करें , सरकार की किसान मोबाइल ऐप

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
*किसान मोबाइल ऐप*


किसानो को उनके फसल तथा भूमि से जुड़ी जानकारी के लिए मोबाइल ऐप  *MP Kisan App* लांच की गई है । इस एप्प के माध्यम से किसान *खसरा, खतोनी तथा नक्शे की प्रति* डाउनलोड कर सकते हैं,अपने खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं,अपनी फसल की स्वयं घोषणा  कर सकते हैं तथा समय-समय पर सरकार द्वारा जारी सलाह प्राप्त कर सकते हैं ।

किसानों से संबंधित अन्य सेवाएँ भी इस ऐप के माध्यम से प्रदाय किए जाने की कार्रवाई प्रचलन में है ।

ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें ...


 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें