मुतलाई विधायक ने ग्रामीण मीडिया को जानकारी में बताया की , कल वो मयूरी के इलाज के लिए स्टीमेट बना करके भोपाल सीएम के पास जा रहे है। नागपुर के अस्पताल ने इलाज का व्यय ४ लाख का दिया है। ये राशि तत्काल स्वीकृत होगी। इसके बाद मुलताई में बढ़ती गुंडागर्दी और शराब का कारोबार के लिए भी खुल करके बोले।
मुलताई विकास खंड के ग्राम पंचायत सिपावा के ग्रामीणों ने दिनाँक २२ अगस्त २०१८ को ग्रामीण मीडिया को एक शिकायत आवेदन और साथ में फोटो भेजी। जिसमे विधायक निधी से २.५ लाख रु. का सावर्जनिक चबूतरा के निर्माण ठीक नहीं है तोड़ करके दुबारा बने। जनहित के इस मामले को ग्रामणी मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। साथ ही दूरभाष पर विधायक मुलताई और ग्राम सरपंच सुनील कासलेकर को इस बारे में निवेदन किया का ग्राम में ये काम गुणवत्ताहीन है। भविष्य में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। दोनों जनप्रतिनिधिओ ने इस को गंभीरता से लिया और आश्वास दिया की आपकी शिकायत सही है। जनहित में इस निर्माण को गिरा करके नया निर्माण होगा। कल सरपंच ने इस निर्माण को समूल नष्ट करके नए निर्माण की तैयार चालु कर दी। मुलताई विधायक और ग्राम सरपंच ने ग्रामीण मीडिया और ग्राम के जागरूक नागरिको को धन्यवाद दिया। आगे ग्राम वासीओ की निगरानी में काम होगा। जो भी क्षति हुई है। वे सरपंच जी स्वयं वहन करेंगे।
परिवार के सदस्य गए हुए थे भोपाल, सूना आवास देख बोला धावा
रिटायर टेक्नीशियन के मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
सुभाष वार्ड में परेगांव रोड के किनारे रहने वाले बीएसएनएल के रिटायर टेक्नीशियन के सूने मकान में लगे 12 ताले तोड़कर चोर 4 लाख रुपए के जेवरात और 1 लाख रुपए नकदी चुरा ले गए। इस दौरान परिवार के सदस्य भोपाल गए हुए थे।
भोपाल से लौटने पर चोरी का पता चला। रिटायर टेक्नीशियन गणेश प्रसाद वर्मा ने बताया वह पत्नी के साथ 23 अगस्त को बड़ी बेटी के पास भोपाल गए थे। आठ दिन भोपाल में रुकने के बाद लौटे। घर पहुंचे तो दरवाजे पर लगे दो ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो कमरों, अलमारी और पेटी में लगे ताले टूटे हुए थे। कमरे में सामग्री बिखरी हुई थी। बड़े पुत्र के कमरे में रखी अलमारी भी खुली हुई थी। जिसमें रखी 55 हजार रुपए कीमत की डायमंड की अंगूठी, सोने की अंगूठी नदारद थी। दूसरे कमरे में रखी अलमारी से एक लाख रुपए नकद, सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, दो चेन, कान के झुमकी, चार जोड़ी चांदी की पायल गायब थी। एक पेटी का कुंदा तोड़कर दस हजार रुपए भी चोर ले गए। गणेश प्रसाद वर्मा ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया।
50 रुपए का नोट छोड़, बासी रोटी भी चट कर गए चोर
गणेश प्रसाद वर्मा ने बताया चोर फ्रीज में रखे फल और किचन में रखी बासी रोटी भी चट कर गए। बिस्तर पर 50 रुपए का नोट छोड़कर गए हैं। उन्होंने बताया छोटी बेटी पूजा एमटेक कर रही है। जिसकी फीस के लिए एक लाख रुपए की व्यवस्था करके रखी थी। चोर इन रुपयों के साथ गुल्लक भी चोरी करके ले गए।
पवित्र नगरी माँ ताप्ती के ताप्ती वार्ड की गन्दगी से परेशान वार्ड है, वार्डवासी। जागरूक नागरिको ने बताया की उन्होंने सबसे पहले नगरपालिका मुलताई को लिखित शिकायत की सुनवाई न होने पर SDM न्यायालय में धारा 133 में प्रकरण पंजीबध्द किया।बाद में परिवाद सिविल न्यायालय से जीते है, प्रकरण अनुसार मुलताई SDM कोर्ट को भेजा झा पर दो साल से नगर पालिका के खिलाफ प्रकरण चालु है। गौरतलब हो की इस वार्ड से तीन बार नगर पालिका अध्यक्ष रहे है। 15 साल एक उपाध्यक्ष 5 साल कुल 20 साल,मुलताई का सबसे ज्यादा जनता इस वार्ड में गन्दगी । वर्तमान अध्यक्ष भी चन्द कदमो की दुरी पर। हाल में जल शुद्धता के लिये करोड़ो का प्रौजेक्ट आया है। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई मांग करता हैं। जनहित में राहत दे।
मुलताई में घटित वारदात के बाद मुलताई नगरी ने एक बार फिर एकता का संदेश पूरे राज्य के लिए जारी किया। मयुरी बस तुम ठीक हो जाओ यही दुआ में हर कोई अपने अपने भगवान, खुदा से प्रार्थना में लगा हुआ है। मुलताई की बेटी के लिए ग्रामीण मीडिया ने आज विधयक से बात की तो वे भी हर संभव प्रयास कर रहे है।मुलताई में कल भी संघटनों ने पैसे इकट्ठे किये थे और आज भी किए। मुलताई के पाशा खान और समूह ने 65 हजार की राशि आज जमा की वंही कल कमलाकर ने भी सहायता राशि 25000 दी थी साथ ही अन्य लोग भी आगे आ रहे । वहीं युवा कांग्रेस ने आगे ऐसी घटना ना हो उसके लिए ज्ञापन सौपा और कल भाजपा युवा मोर्चा ने इस संबंध में ज्ञापन सौपा था। मुलताई की बेटी जल्द ही ठीक होकर आए ऐसी ग्रामीण मीडिया भी कामना करता है।
आईये वीडियो में थाना प्रभारी मुलताई से जानते है को है हमलावर
मुलताई| नागपुर रोड पर बीईओ कार्यालय के पास स्थित किराना दुकान के सामने खड़ी वेन के कांच फोड़कर अज्ञात चोर 35 हजार रुपए की किराना सामग्री चुराकर ले गए। किराना दुकान संचालक विक्की पंडोले ने बताया उसका छोटा भाई विन्नी पंडोले वेन में किराना सामान भरकर गांवों में स्थित दुकानों पर पहुंचाता है। शुक्रवार रात को किराना सामान भरकर वेन को दुकान के सामने खड़ा कर दिया था। रात में अज्ञात चोरों ने वेन की खिड़की का कांच फोड़कर 35 हजार रुपए की सामग्री ले गए। सुबह देखा तो वेन का कांच फूटा हुआ था और किराना सामग्री नदारद थी। विक्की पंडोले ने वेन से किराना सामान चोरी होने की शिकायत पुलिस से की।