ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 15 September 2018

स्पाक्स की बैठक सम्पन्न, युवाओं को जोड़ने का निर्णय लिया

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई| गांधी चौक में शुक्रवार को श्री राम नाथ भार्गव के निवास पर सपाक्स की बैठक हुई। बैठक में मुलताई इकाई में संगठन बनाकर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का निर्णय हुआ। बैतूल संगठन के विक्रम शर्मा ने बैठक में केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम में किए गए संशोधन को निरस्त करने के लिए एकजुट होने की समझाइश दी। इसके साथ अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समाज के लोग उपस्थित थे। अर्जुन अग्रवाल, प्रशांत भार्गव, मोनू मिश्रा, सौरभ भार्गव, आशीष व्यास, अभिषेक खंडेलवाल, रिजवान खान, आबिद खान, पाशा खान, विक्की साहू, विशाल बोड़खे, पवन पवार ने भी अपने विचार रखे। प्रशांत भार्गव ने कहा जल्द ही मुलताई इकाई में संगठन बनाकर युवाओं को जोड़ा जाएगा।

 www.graminmedia.com

जलाराम गणेश उत्सव पंडाल में 17 सितंबर को रक्तदान शिविर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई| जलाराम गणेश उत्सव पंडाल में 17 सितंबर को रक्तदान शिविर लगेगा। मंडल के सदस्यों ने बताया शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। जिला चिकित्सालय के सहयोग से शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोग भी रक्तदान कर सकते हैं। शिविर में संग्रहित रक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में भेजा जाएगा।


 www.graminmedia.com

Friday, 14 September 2018

ग्राम चिखली खुर्द के ग्राम में मरघट और सामुदायिक भवन के बेहाल VDO

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई से 3 किलोमीटर पर मुलताई से छिंदवाड़ा प्रमुख  मार्ग पर  ग्राम पंचायत का सहायक ग्राम चिखलीखुर्द के बेहाल। ग्रामिणी मीडिया को जानकारी में बताया की इस ग्राम पंचायत में दो सामुदायिक भवन है।  एक ग्राम चिखली में जो नाम से तो बाबा सहाब भीमराव  अम्बेडकरण सामुदिक भवन के नाम से है।  दुःख की बात है।  पूरा भवन खंडर हो चुका है। आज तक बाबा सहाब का नाम तक भवन पर नहीं है। एक नलकूप होना था।  इस भवन में नहीं है। करीब करीब करीब कामथ में नवल सामुदायिक भवन भी ऐसा है।  देखे ग्रामीणों की मन की बात। ... 
 www.graminmedia.com

प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश हो गया ,शौचालय नहीं बने है जांच करे VDO मुलताई

ग्रामीण मीडिया संवाददाता। मुलताई


मुलताई नगरपालिका ने नगर में बड़े पैमाने पर पात्र और अपात्र दोनों प्रजाति के प्रधानमंत्री आवास बनाए है।  एक भव्य कार्यक्रम करके गृह प्रवेश चुके है।  ग्रामीण मिडिया ने देखा अचानक सम्पूर्ण जिला में शौचालय बन चुके है। इसकी जानकारी शासन तक पहुंच गई। उसके बाद भी पहले से ज्यादा नागरिक सावर्जनिक रूप से घर के बहार शौच के लिए जा रहे है। नव निर्मित इस प्रधान मंत्री के अधिकाँश नव निर्मित आवाज़ की अंतिम किश्त भी मिल गई है. ये सभी और जो निर्माणाधीन है वे परिवार फिर से घर से बहार जाने लगे है। 
 www.graminmedia.com

मजबूरी खुले में शौच जाने वालो का दुसरा पक्ष भी सुने , क्यों ये बुजुर्ग बुखार में भी सड़क पर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता।मुलताई


ग्रामीण मीडिया ने ये भी देखा क्यों और किस मजबूरी से ये खुले में शौच जाने को मजबूर है। एक बुजुर्ग ने कैमरे सामने पूरी बात सहजता से सुनाई। क्या मजबूरी को कारण है जाने ,,,,,,,,,,,,,
 www.graminmedia.com

शवयात्रा निकाल कर किया गौमाता का अंतिम संस्कार, आष्ठा के ग्रामीणों को सलाम, मानवता की मिसाल वीडियो

ग्रामीण मीडिया संवाददाता। ग्राम आष्ठा

इस कलयुग में कुछ लोग अपनी सगे माता पिता को अनाथ आश्रम में छोड़ आते हैं। परन्तु बैतूल जिले का ग्राम आष्ठा ऐसा है जहाँ के ग्रामीणों ने मानवता और गौमाता प्रेम का सच्चा संदेश दिया है।गांव में मृत हुई एक गाय का ग्रामीणों ने विधि विधान से अंतिम संस्कार किया । ग्रामीणों ने गांव में ही गौ माता की शवयात्रा भी निकाली और अंत मे उनकी आरती कर पूरी पूजा पाठ कर दफनाया।
ऐसे मानवता और गौ प्रेम से ओतप्रोत ग्राम को ग्रामीन मीडिया का सलाम।


वीडियो देखें 




                     www.graminmedia.com

शर्मसार: मुलताई, महिलाओं ने हाथ से टट्टी (लेट्रिन) उठा करके गणेश जी का पण्डल वीडियो

ग्रामीण मीडिया संवाददाता मुलताई


कहने को तो हम पवित्र नगरी में निवास करते है।और ऐसे पवित्र नगरी का स्वच्छता में भी प्रदेश में अच्छा स्थान आया था । क्योंकि उस समय हमने इन सब गंदगियों पर अंकुश पा लिया था परंतु अब फिर स्तिथि जस की तस ओर ऐसे में हमारी माता बहनो को गणेश जी की प्रीतिमा बैठाने के लिए अपने हाथ से मल उठाना पड़ रहा इससे ज्यादा शर्मसार घटना मुलताई के लिए और कुछ नही। मुलताई पवित्र नगरी  में महिलाओं ने हाथ से टट्टी (लेट्रिन) उठा करके, गणेश जी का पंडाल  लगाया। स्थान बिरुल रोड कांजी हाउस के सामने। स्वच्छता मिशन की चार दिनों की चाँदनी फिर अँधेरी रात। प्रमाण सहित देखे। मुलताई में खुले में डब्बा लेकर शौच जाने वालो पर किसी प्रकार का अंकुश न होने से पूरी व्यवस्था निरंकुश हो गई है। बड़ी संख्या में मुलताई में पूर्ववत् नगर के लोग सड़क के आजूबाजू  शौच के लिए जाने लगे है। स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत के लिए ग्रामीण मीडिया ने जो रिपोर्ट तैयार की है। उसे देखे, जिला कलेक्टर ने  बैतूल जिले को ODF घोषित कर रिपोर्ट दिल्ली गई । आकड़ो में सब खाना पूर्ति हो चुकी है। 

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें