ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Saturday, 22 September 2018

संविदा प्रेरक संघ का भोपाल में आमरण अनशन

ग्रामीण मीडिया संवाददाता| 









सेवा बहाली और नियमितीकरण की मांग को लेकर आमरण अनशन का आज दूसरा दिन

भा.जा. पा. की सरकार मै साक्षरता संविदा प्रेरक मजबूर हुए आमरण अनशन के लिए

भोपाल :- संविदा प्रेरक मोर्चा भोपाल के तत्वाधान में 20 सितंबर 2018 गुरूवार से प्रारम्भ दूसरे दिन साक्षरता संविदा प्रेरक का आमरण अनशन राज्य शिक्षा केंद्र अरेरा हिल्स भोपाल में सुबह 11:00 से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ

सभी साक्षरता संविदा प्रेरक राज्य शिक्षा केन्द्र के सामने एकत्र हुए अपनी मांगों के समंब्ध में जोरदार  नारेबाजी के साथ अनशन पर राजू जाट सिरोही  प्रदेश अध्यक्ष संदीप गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश अहिरवार चरण विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कोषाध्यक्ष  सुरेंद्र सोलंकी प्रदेश महामंत्री सहित 11 लोग  आमरण अनशन पर बैठे

प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप गुप्ता ने बताया कि सेवा से निकाले गए प्रदेश के 33800 साक्षरता संविदा प्रेरकों का अक्टूबर 2017 जनवरी, फरवरी 2018 एवं अप्रैल 2018 से  आज दिनाँक तक का मानदेय सरकार हजम कर दूसरों को उपकृत करने की नींव तैयार कर रही है इस षड्यंत्र पूर्व चाल को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

राजू जाट सिरोही प्रदेश अध्यक्ष  ने उद्बोधन में कहा कि साक्षर भारत योजना के अंतर्गत कार्यरत साक्षरता संविदा प्रेरक का कार्य भारत सरकार के बिना किसी आदेश के जन अभियान परिषद को दिया गया है जबकि साक्षरता संविदा प्रेरक 6 वर्ष अपनी सेवाएं न्यूनतम मानदेय 2000 अर्थात 66 रु 66 पैसे पर दे रहे हैं इस संबंध में मोर्चा द्वारा आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल को 3 अगस्त 2018 में पत्र दिया उक्त पत्र पर कोई ठोस कार्यवाही ना होने के कारण 21 अगस्त 2018 को राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के सामने होली जलाकर विरोध दर्ज किया इसके बावजूद भी आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि गयी उचित कार्यवाही ना होने के कारण 20 सितंबर 2018 से साक्षरता संविदा प्रेरक मोर्चा भोपाल के तत्वाधन में सेवा बहाली एवं स्थायीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन प्रारंभ करेंगे

*आर्थिक बोझ के कारण साक्षरता संविदा प्रेरक आमरण अनशन के लिए हुए मजबूर*

प्रदेश में न्यूनतम 2000 महीने के अल्प मानदेय पर काम कर रहे प्रेरकों को 7 माह से यह अल्प मानदेय भी ना मिलने से एवं सेवा से पृथक करने के कारण समस्त प्रेरक अब भी भीख मांगने को मजबूर हैं 

इस दौरान राजू जाट सिरोही प्रदेश अध्यक्ष राजेश अहिरवार प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता  प्रदेश मीडिया प्रभारी, चरण विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती  मीना जी विश्वकर्मा, सुरेन्द सोलंकी प्रदेश महामंत्री, चमन सोनी, मनोहर सिंह, निर्भय जी,  सहित सैकड़ों साक्षरता संविदा प्रेरक शामिल होंगें ..


 www.graminmedia.com

मुलताई की जनता को मत तरसाओ मुलताई को जिला बनाओ

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई के अंतर्गत पांढुर्ना को जिला बनाने का सुझाव दिया था लेकिन उल्टा हो गया। जो तहसील भी नही है, जिला बन गया। मुलताई के साथ धोखा है। नेताओ होश में आओ मुलताई की जनता को मत तरसाओ।
 www.graminmedia.com

Friday, 21 September 2018

आवश्यक सुचना, गुम दस्तावेज की सूचना दे

साथियो ग्राम चिल्हाटी के साथी राजा पवार के निम्न लिखित दस्तावेज मुलताई से चिचण्डा मार्ग पर मोटर साइकिल से गिर गए है। जो की एक प्लास्टिक की पन्नी में थे। जिसकी लिखित सुचना थाने में भी दी है। अगर किसी साथी को मिलते है तो सूचित करें।


1)Pen card
2) aadhar card 
3) SBI ki pass book
4) SBI ki check book
5) karmkar card
6) name - rajkumar hajare chilhati
Mobile number 7000654080 Jisko bhi Mila ho waps de de मीडिया संवाददाता 

 www.graminmedia.com

Thursday, 20 September 2018

ससुर के पेट पर चाकू से हमला, हत्या, दामाद को आजीवन कारावास

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

ग्राम उमरी में  जमीन विवाद में  ससुर की हत्या करने वाले दामाद को तृतीय अपर  सत्र न्यायाधीश कृष्णदास महार ने उम्र कैद की  सजा सुनाई। सरकारी वकील राजेश साबले के अनुसार 3 मई 2017 को  अमरलाल ने ससुर लक्ष्मण पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच के दौरान आरोपी  की साली सुनंदा धुर्वेने बताया वह  पिता लक्ष्मण,  मां समुरा बाई  और भाई राजू  के साथ रहती है।  बड़ी बहन जगवंती पति अमरलाल  के साथ गांव में ही अलग मकान में रहते हैं। घटना के एक सप्ताह  पहले जीजा ने घर आकर पिता से खेत उसके नाम करने की बात  कही। पिता ने खेत जीजा के नाम करने से मना कर दिया। इसके बाद जीजा ने बहन जगवंती को हमारे  घर छोड़ दिया। 3 मई को शाम में वह मां सुमरा बाई, बड़ी बहन जगवंती और पिता लक्ष्मण के साथ घर के अंदर बैठी थी। इस दौरान जीजा अमरलाल हाथ में चाकू लेकर आया और जमीन उसके नाम करने की बात कहकर विवाद करने  लगा। विवाद के दौरान अमरलाल  ने अपने ससुर लक्ष्मण के सिर और  पेट पर चाकू से हमला कर दिया।  बीच बचाव करने पर अमरलाल  अपनी पत्नी जगवंती के हाथ में  चाकूमारकर भाग गया। घटना में  लक्ष्मण की मौत हो गई।  पुलिस ने अमरलाल उइके के  खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं  में केस दर्ज कर प्रकरण न्यायालय  में प्र्रस्तुत किया। न्यायाधीश कृष्णदास महार ने घटना के साक्षी आरोपी की साली सुनंदा, सांस  सुमरा बाई, साला राजू सहित अन्य की गवाही पर आरोपी अमरलाल को  हत्या के आरोप में दोषी ठहराते हुए  आजीवन कारावास और 10 हजार  रुपए अर्थदंड से दंडित किया। अन्य दो धाराओं में तीन और दो-दो वर्ष के कारावास के साथ 5 हजार रुपए  अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड  की कुल 15 हजार रुपए मृतक की  पत्नी सुमरा बाई को देने के आदेश दिए
 www.graminmedia.com

जिला बैतूल, किशोरी से दुष्कर्म, मक्का बाड़ी तक घसीटा, गणेश विसर्जन से लौट रही थी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

गणेश विसर्जन कर घर लौटरही किशोरी को मक्का बाड़ी में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म, 
केस दर्ज रिपोर्टदर्ज कराने6 घंटे थानेमेंबैठे, कलेक्टर से शिकायत करनेपर 24 घंटे बाद हुई एमएलसी


झल्लार थाना क्षेत्र में बुधवार रात 8 गणेश विसर्जन कर ताप्ती नदी से वापस घर लौट रही  किशोरी को मक्का की बाड़ी में ले जाकर कालिया नामक युवक ने दुष्कर्मकिया। किशोरी ने परिजनों  को घटना की जानकारी दी। परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे झल्लार थाने  पहुंचे। जहां महिला पुलिस अधिकारी के नहीं  होने से पीड़िता को रिपोर्ट लिखाने के लिए 6 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। भैंसदेही थाने से शाम 4 बजे महिला एसआई के आने के बाद पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस पीड़िता को एमएलसी कराने शाम 7  बजे बैतूल लेकर पहुंची, लेकिन एसडीएम बैतूल  ने एमएलसी के लिए परमिशन देने के इनकार कर  भैंसदेही एसडीएम से परमिशन लेने के लिए कहा।  परिजनों ने कलेक्टर शशांक मिश्र से शिकायत  की। कलेक्टर के निर्देश पर बैतूल एसडीएम ने  एमएलसी की परमिशन दी। इसके बाद पुलिस  और परिजन पीड़िता को एमएलसी के लिए रात 8  बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पीड़िता के पिता ने बताया सुबह से शाम तक थाने में रिपोर्ट लिखने  के लिए बैठे रहे। इसके बाद बैतूल में एसडीएम ने पहले एसएलसी के लिए परमिशन नहीं दी।  कलेक्टर से शिकायत के बाद परमिशन मिली।

 गिराकर घसीटते हुए बाड़ी में ले गया 

पीड़िता ने पुलिस को बताया गणेश प्रतिमा विसर्जन में ताप्ती नदी गई थी। रात 8 बजे सहेली के साथ वापस घर आ रही थी। गांव पहुंचने पर सहेली  उसके घर में चली गई। तभी कालिया नामक  युवक वहां आया और मुंह दबाकर गिरा दिया और  घसीटते हुए मक्का बाड़ी में ले गया। जहां उसने  गलत काम किया।

 www.graminmedia.com

महितपुर के किसान फसल बीमा को लेकर आंदोलन की रहा पर

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

मुलताई विकास के खंड के किसाम फसल बीमा को लेकर अब आंदोलन की राह पर जाने की तैयारी कर रहे है। कल देर रात ग्रामीणों ने बताया कि, उनका पटवारी हल्का नम्बर 44 है। उसके स्थान पर ये नम्बर 16 करके बीमा कम्पनी ने क्लेम बनाया है। जिसके कारण इस पटवारी हल्के के 248 किसानों को बहुत कम फसल बीमा राशि मिली है। इस प्रकार की ओर भी कई पटवारी हल्को में गड़बड़ हुई थी। जैसे - चिखली कला के स्थान पर चिखली खुर्द । ये किसान एक बार अपनी शिकायत जिला धीश बैतूल को कर चुके है। अब संगठित हो करके सड़क पर आंदोलन की रणनीति बना रहे है। इसमें 248 पुरे किसान परिवार सड़क पर आंदोलन करेंगे।
 www.graminmedia.com

10 साल बाद भी सामुदायिक भवन पर बाबा सहाब अम्बेडकर का नाम नही ग्राम चिखली खुर्द वीडियो

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

जाने , मुलताई विधान सभा के ग्रामो की मैदानी हकीकत । ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई ने चले गाँव की ओर में चिखली खुर्द के ग्रामीणों से जाने उनके हाल। सामुदायिक  भवन जो बाबा सहाब अम्बेडकर भवन के नाम पर स्वीकृत हुआ था। मात्र 8 सालो में क्षतिग्रस्त हो गया, आज तक उनका नाम भवन पर अंकित नही है। स्कूल शिक्षा के बद हाल, गन्दगी व्याप्त है। पेय जल का घोर संकट । दोनों विधायक सुखदेव और चन्द्रशेखर जवाब दे। मामला 10 साल का है। एक पूरा वेतन और एक आधा वाला।
www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें