ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Friday, 9 November 2018

तीन सगे भाइयों ने मिलकर मौसेरे भाई की पत्थरों से कुचलकर की हत्या

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

पारिवारिक विवाद के चलते घटना को दिया अंजाम


 मुलताई सांईखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सेलगांव में रिश्तेदारों को दीपावली  की बधाई देने गए युवक की उसके  ही मौसेरे भाइयों ने मिलकर हत्या कर दी। घटना के बाद तीनों आरोपी  भाई फरार हो गए। पुलिस तीनों के  खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर  तलाश में जुट गई है। बोरगांव निवासी उमेश पिता हरिराम साहू (28) 8 नवंबर को  दीपावली की शुभकामनाएं देने  रिश्तेदारी में सेलगांव गया था।  इस दौरान खेत के पास उसे मौसेरे  भाई धर्मराज उर्फ धरमू पिता पन्ना साहू, युवराज पिता पन्ना साहू  और उमेश पिता पन्ना साहू मिल  गए। तीनों भाइयों और उमेश के  परिवार के बीच पारिवारिक विवाद  चल रहा है।  इस बात को लेकर तीनों भाइयों  ने उमेश के साथ विवाद कर उमेश  के सिर पर पत्थर से वार कर दिया।  जिससे उमेश जमीन पर गिर गया।  इसके बाद तीनों ने मिलकर उसे  पत्थरों से मारा जिससे उसकी मौके  पर ही मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि घटना के बाद तीनों भाई फरार हो गए।  ग्रामीणों ने उमेश की हत्या की  सूचना उसके पिता हरिराम को दी।  सूचना पर हरिराम सेलगांव पहुंचा तो पुत्र उमेश मृत अवस्था में  पड़ा मिला। हरिराम की सूचना पर  पुलिस ने धर्मराज, युवराज और  जगन के खिलाफ हत्या का केस  दर्ज किया है। पुलिस तीनों की  तलाश कर रही है।

पवित्र नगर मुलताई में विधान सभा चुनाव के पहले के बदहाल हर जगह शराब ही

ग्रामीण मीडिया संवाददात

पवित्र नगरी में खेल मैदान,सड़को के किनारे, गली-गली में शराब के खली बोतलों का बोल बोल बाला। आज 10 नवम्बर 2018 स्थान राजीव गांघी वार्ड फोरलेन के चोहराहे पर सील पैक बोतल के ढक्कन में छेद करके बोतल खाली है। सड़क दुर्घटना में शराब मुख्य कारण।28 तारीख को है मतदान । जागमत दाता अब तेरी बारी आई। किसकी कीमत पर किसका विकास। पवित्र नगर में इतनी सारी दारू सड़को पर कहा से आई। जांच की मांग।
 www.graminmedia.com

मुलताई परिवहन विभाग को चकमा देकर भाग रहे है, माल वाहक वाहन

ग्रामीण मीडिया संवाददाता 

ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई, ने परिवहन विभाग चौकी से 2 किलोमीटर की दूरी से ओवर लोडिंग वाहन शासन को चकमा देकर भाग जाते है। सरकार ने इस व्यवस्था को रोकने के लिए करोड़ो ऱु के चेक पोस्ट बनाए। प्रति टन ओवर लोडिंग की दरें देखे। मुलताई से साईंखेड़ा जोड़ से फोरलेन और ससुन्दरा से मुलताई फोरलेन पर चैक पोस्ट बचा करके आते है। सीमेंट,लोहा,रेत,खाद,परचून आदि जो बिना बिल और ओवरलोड होते है। इसी व्यबस्था को रोकने को ये आधुनिक तोल काटे सरकार ने बनाए थे।

 www.graminmedia.com

Thursday, 8 November 2018

पवित्र नगर में खेल मैदान और खेल की हालत चित्ता जनक

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

जागमत दाता अब तेरी बारी, किसकी की कीमत पर किसका विकास। ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई द्वारा  खेल नीति की समीक्षा।
मुलताई पवित्र नगरी में खेल मैदान खाली और अस्पतालों में भीड़ साथ में मैदान में गन्दगी और शराब की खाली बोतलों का भंडार। 5 साल में हमने क्या खोया और क्या पाया।

नि-शुल्क प्रशिक्षण लड़के लड़कियों                                   के लिए फिजिकल फिटनेस ओर योगा का प्रशिक्षण  
जय माँ ताप्ती बजरंग व्यायाम शाला सेवा समिति सस्कृत व्यायाम कल्याण  फ़व्वारचौक मुलतापी के कार्यकारिणी जागरूक सदस्य देशी व्यायाम कुश्ती ओर योगा के प्रशिक्षक आरक्षक पवन(महादेव)कोंडले सी0सु0बल के 26 वी वाहिनी में कार्यरत STS BSF हजारीबाग से PTI   कोर्स कोलिफाइड द्वारा फिजिकल फिटनेस की ट्रेनिग फोर्स के हिसाब से योगा प्रशिक्षण सभी उर्म के लोगों के लिए दिनाँक 4/11/18 से 20/11/18 तक प्रातः 5:30से 8 बजे तक हाई स्कूल ग्राउंड मुलताई में आपका स्वागत है। यहाँ आपको आपकी योग्यता के हिसाब से प्रशासनिक क्षेत्र में होने वाली भर्तियों की जानकारी वेट बढ़ाना ओर घटाने के व्यायाम और डाइट प्लान की जानकारी hight बढ़ाने वाले व्यायाम और अभ्यास करवाये जाएंगे सभी भाई बहनो से निवेदन है कि इस केम्प का हिस्सा बनकर जिंदगी में कुछ हासिल करे।
 www.graminmedia.com

मुलताई विधान सभा के बारे में पत्रकार राजू पाटनकर की रिपोर्ट

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

जागमत दाता अब तेरी बारी आई। मंच पर मुलताई के वरिष्ठ पत्रकार की समीक्षा रिपोर्ट।
 www.graminmedia.com

मुलताई विधान सभा चुनाव की 8 नवम्बर की जानकारी

ग्रामीण मीडिया संवाददाता

ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई  विधान सभा चुनाव में दिनांक 8 नवम्बर 2018 दिन शुक्रवार तक 06 नामांकन दाखिल हुए।
1. जगदीश दोड़के               (स.पा.)
2. जगदीश साहू                 (ब.स.पा.)
3. राजा पवार                    (भाजापा)
4. उत्तम चन्द्र खाकरे           (राष्ट्रीवादी)
5. तुलसीराम पटेल             (निर्दलीय)
6. किशोर चौकसे               (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी)
आज की जानकारी।
जागमत दाता अब तेरी बारी आई। किसकी कीमत पर किसका विकास ।
 www.graminmedia.com

मुलताई, विधान सभा मे विकास की आड़ में व्याप्त भृष्ट्राचार, एक सड़क दो बार

ग्रामीण मीडिया संवाददाता
ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई जागमतदाता अब तरी बारी आई, किसकी कीमत पर किसका विकास मुलताई में नेताओ ने कई ग्रामीण सड़को को एक बार की जगह दो बार बनाई। एक बार आरईएस विभाग ने 23 लाख में रोजगार गारंटी से मजदूरों के स्थान पर पेटी ठेके में मशीनों से वह भी आधी अधूरी अधिकारियो और नेताओं ने काटी चांदी। दूसरी पारी में प्रधानमंत्री सड़क योजना से 3 किलोमीटर में डामरीकरण 92 लाख 27 हजार में बनी। विपक्ष भी रहा खामोश। सु श्री माधुरी पटेल थी, उस समय अधिकारी ग्रामीणों ने शिकातय की थी। राजा पवार जनपद अध्यक्ष थे। विपक्ष में सुखदेव पांसे।
 www.graminmedia.co

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें