ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

Tuesday, 13 February 2018

वृद्धा की मौत, परिजनों ने डॉ शुक्ला के निजी अस्पताल में किया हंगामा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|  मुलताई
डेमो पिक्चर


नगर के निजी अस्पताल में  उपचार के दौरान जौलखेड़ा निवासी  वृद्धा शारदा त्रिवेदी की मौत हो गई।  शारदा बाई के पुत्र श्याम त्रिवेदी  सहित अन्य परिजनों ने डॉ. शुक्ला पर गलत दवाई और इंजेक्शन देकर  मारने का आरोप लगाते हुए क्लीनिक  के सामने जमकर हंगामा मचाया।  हंगामे की सूचना मिलते ही एसआई  प्रशांत शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ  क्लीनिक पर पहुंचे। इस दौरान जिला  पंचायत सदस्य राजा पंवार, अजय  यादव, चिंटू खन्ना सहित अन्य नगरवासी भी पहुंच गए। पुत्र श्याम  ने बताया उनकी मां शारदा त्रिवेदी  (90) के हाथ में सूजन आ गई  थी। शाम को उपचार के लिए डॉ.  शुक्ला के क्लीनिक पर लाए थे। डॉ.  शुक्ला ने दवाई और इंजेक्शन देने  के बाद बॉटल लगाई। इसके बाद मां  को उल्टी हुई। कुछ देर में मां की  मौत हो गई। उन्होंने डॉ. शुक्ला पर  गलत इलाज करने का आरोप लगाते  हुए कार्रवाई की मांग की है। जिपं  सदस्य राज पंवार ने कहा इस मामले  की जांच बैतूल की टीम से कराई  जाएगी। श्याम त्रिवेदी ने पूरे मामले  की शिकायत पुलिस से करते हुए डॉ.  शुक्ला पर कार्रवाई करने की मांग की  है। इस संबंध में डॉ. प्रवीण शुक्ला ने  बताया वृद्धा का ब्लडप्रेशर लो और  हिमोग्लोबिन बहुत कम था, जिससे  उनकी मौत हुई है। गलत उपचार  करने का सवाल ही नहीं उठता ह www.graminmedia.com

बैतूल जिले में किसानो पर ओलावृष्टि का कहर, नुकसानी की सुचना टोल फ्री नम्बर पर दे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल 

www.graminmedia.com 











तेज हवा के साथ बरसात और उसके बाद ओले से सम्पूर्ण जिले में  रबी  मौसम की फसल चौपट हो गई है। सबसे अधिक नुकसान गेहू फसल का हुआ है। फसल पक कर तैयार थी।  आज ओलों की मार से जमीन में लेट गई है।  गेहू तो प्रभावित हुआ है।  आगे जानवरों के लिए भूसा भी नहीं रहेगा।  ख़ास करके मुलताई क्षेत्र में पशु पालन पर भी सीधे असर आने वाला है।  इस संकट और आपदा की घड़ी में किसान भाईओ धीरज से काम ले।  जिनका फसल बीमा है वे इन नंबरों पर सूचना दे। बाकी की व्यवस्था के लिए तहसीलदार को लिखित सुचना दे और पावती जरूर ले। आरबीसी नियम से राहत राशि के प्रावधान है। 
  ग्रामीण मिडिया को पुरे जिले से अनेको फोटो नुकसानी की सुचना प्राप्त हुई है। हम समय समय पर किसान भाईओ को हर नियम और अधिक से अधिक जानकारी देंगे,इस दुःख की घड़ी में ग्रामीण मीडिया आप की सेवा में साथ में है। हम को आज भी भगवान पर पूरा विश्वास है। हम मिल जुल  कर के इस परेशानी को दूर करेंगे। 
गेहू,सरसो,मसूर,चना,मटर,टमाटर,पालक,मैथी,पशु चार बरसीम,रिचका, हरी मक्का सब बरबाद हो गई है.  
इस से पहले सोयाबीन का उत्पादन नहीं हुआ और बाद में भाव भी नहीं थे। मक्का पैदा हई तो 700 से 900 रुपए बिकी घाटा ,अब उम्मीद थी, गेहू से तो ओला खा गया। हर गांव से एक ही सूचना हमारा तो सब कुछ बर्बाद हो गया। अब आगे क्या करे।  

किसान भाईओं से निवेदन है आप सब्र से काम ले और यदि  कोई भी परेशानी आपको मुआवजे सम्बंधित कार्य में आती है तो हमे सूचित करें | ग्रामीण मीडिया इस विपरीत घडी में आपके साथ है| 


Note जितने भी नागरिकों ने हमे आज सूचित किया आप सभी का धन्यवाद| आज ग्रामीण मीडिया को लगभग 1500 फोटो अलग अलग लोगों ने भेजी जिसमे लगभग जिले के हर एक गांव जो ओला वृष्टि से प्रभावित हुए, शामिल थे| 

Monday, 12 February 2018

ताप्ती सरोवर के तट से बाइक चोरी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई


ताप्ती सरोवर के तट से अंबेडकर वार्ड निवासी राजू सोलंकी की बाइक चोरी हो गई। राजू सोलंकी ने बताया वह बाइक से ताप्ती मंदिर में पूजन के लिए गए थे। सरोवर के तट पर आरती द्वार के सामने बाइक खड़ी की थी। मंदिर से दर्शन करके लौटे तो बाइक नदारद थी। आसपास तलाश की लेकिन बाइक नहीं दिखी। राजू सोलंकी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। दिन दहाड़े सरोवर के तट से बाइक चोरी होने से लोगों में आक्रोश है।
 www.graminmedia.com

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल


शहर के करबला घाट के पास रविवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली थाने के एएसआई आरएस राजपूत ने बताया करबला घाट में माचना नदी के किनारे डेरा डालकर रह रहे रामू धुर्वे (45) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में सोमवार को शव का पीएम कराया।
 www.graminmedia.com

देवर ने महिला की कर दी हत्या, मजदूरी की राशि को लेकर विवाद

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 



ग्राम घाटावाड़ी कलां में मजदूरी की राशि को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई के साले की पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घटना स्थल से भाग गया। 
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मृतिका की ननंद का देवर है। छिंदवाड़ा जिले के ग्राम सोरनदेही निवासी गंगल सिंह अपने परिवार के साथ भाई के साले दर्शन आहके के गांव घाटावाड़ीकलां में रहकर मजदूरी करता है। रविवार को देवकी पति दर्शन आहके (27) दोपहर में अपने निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थी। इस दौरान दर्शन के जीजा का भाई गंगल सिंह धुर्वे वहां पहुंचा और देवकी बाई के साथ मजदूरी के रुपयों को लेकर विवाद करने लगा। 
मिली जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान गंगल सिंह ने निर्माणाधीन मकान में रखी लकड़ी से देवकी बाई के सिर पर वार कर दिया। जिससे देवकी बाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद गंगल सिंह भाग गया। घटना होते हुए ग्रामीणों ने देखी और इसकी सूचना पति दर्शन आहके और पुलिस को दी। पुलिस ने गंगल सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। 


 www.graminmedia.com

नशे में दामाद ने ससुराल में लगाई फांसी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल


शहर के चक्कर रोड क्षेत्र में रविवार रात 1 बजे एक युवक ने अपनी ससुराल में शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार शहर के शारदानगर निवासी सुरेश कनोजे (42) ने चक्कर रोड स्थित ससुराल में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुरेश रविवार को ससुराल गया था। शाम को शराब पीकर ससुराल वालों से गाली गलौच करने के बाद रात एक बजे बरामदा में फांसी लगा ली। जिला अस्पताल में सोमवार को शव का पीएम करा परिजनों को सौंप दिया। 
 www.graminmedia.com

मां और भाई-बहन को पिकअप ने कुचला, मां की मौत, दोनों गंभीर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बैतूल 



बेटे को खाना देकर आ रही मां और भाई-बहन को पिकअप ने कुचला, मां की मौत, दोनों गंभीर 
सड़क हादसा| रौंदने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, बडोरा आठनेर रोड की घटना 

बडोरा में आठनेर रोड पर सोमवार दोपहर 2 बजे पिकअप ने एक महिला और दो बच्चों को कुचल दिया। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई-बहन गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। 
बच्चों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। बडोरा निवासी संगीता बारस्कर (35) छोटे बेटे अमित और बेटी भूमिका के साथ फोरलेन पर एक मकान निर्माण में मजदूरी करने गए बड़े बेटे नीरज को खाना देकर घर लौट रही थी। रास्ते में आठनेर की ओर से बैतूल आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने मां और बच्चों को कुचल दिया और पलट गई। हादसे में मां संगीता बारस्कर के सिर पर गंभीर चोट आने कारण मौके पर ही मौत हो गई। घायल भाई-बहन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
चालक पर केस दर्ज 
पिकअप ने टक्कर से एक की मौत हो गई है। दो बच्चे घायल हैं। वाहन पलटने से वाहन चालक भी घायल हो गया है। वाहन जब्त कर चालक सप्नील पवार पर केस दर्ज किया है। 

 www.graminmedia.com

ADD

add

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करें

बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है,ग्रामीण मीडिया परिवार से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद- राजेन्द्र भार्गव, स्वतंत्र पत्रकार, (9926407240) ग्रामीण मीडिया के नाम पर कोई फेसबुक पेज या एकाउंट बनाना बिना अनुमति के एक अपराध है। कृपया सतर्क रहें।

विज्ञापन

गाय के शुद्ध दूध हेतु संपर्क करें गाय के शुद्ध घी हेतु संपर्क करें

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।

ग्रामीण मीडिया से ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाएं अपना व्यापार, कम दामों में बड़ा प्रचार।
विज्ञापन दरें डिस्काउंट के साथ Birthday/ सालगिरह ऐड। विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर वाली इमेज को क्लिक करें